B12 कम होने पर क्या खाएं? - b12 kam hone par kya khaen?

B12 कम होने पर क्या खाएं? - b12 kam hone par kya khaen?
Include these foods in your diet to overcome the deficiency of Vitamin B12

Highlights

  • सही खानपान से आप विटामिन बी-12 की कमी से बच सकते हैं।
  • इन फूड्स के सेवन से शरीर में विटामिन बी-12 की कमी नहीं होती है।

दिल, दिमाग और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ये आवश्यक पोषक तत्व आहार के माध्यम से हमें प्राप्त होते हैं। इसलिए डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो विटामिन, मिनरल, प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट्स जैसे तत्वों से भरपूर हो। इन्हीं में से एक विटामिन बी-12 है जो सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी से कई तरह की बीमारियां होती हैं। इससे हड्डी और जोड़ों से जुड़ी परेशानी, मानसिक, एनीमिया आदि का खतरा हो सकता है। खासकर विटामिन बी12 की कमी से सबसे ज्यादा असर हमारे दिमाग और नर्वस सिस्टम पर पड़ता है। 

डायबिटीज के मरीज खाली पेट पिएं ये ड्रिंक, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

हालांकि सही खानपान से आप विटामिन बी-12 की कमी से बच सकते हैं। साथ ही विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए इन फूड्स को अपने डाइट में जरूर शामिल करें।  इनके सेवन से शरीर में  विटामिन बी-12 की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो फूड्स जिसमें सबसे ज्यादा विटामिन बी-12 होता है। 

दही 

विटामिन बी-12 की कमी दूर करने के लिए डाइट में दही जरूर शामिल करें। दही न केवल विटामिन बी-12 की कमी दूर करता है बल्कि पेट को भी ठीक रखता है। बता दें, दही में विटामिन बी-2, बी-1 और बी-12 पाया जाता है।

सोयाबीन
सोयाबीन में  विटामिन बी-12 भरपूर मात्रा में होता है। आप इस कमी को दूर करने के लिए सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन का ऑयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अंडा
अंडे हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये विटामिन B-12 की कमी को दूर करने में मददगार होते हैं। इसलिए नियमित रूप से कम से कम 2 अंडे जरूर खाएं। इससे शरीर में  विटामिन बी-12 की कमी दूर होगा। 

सर्दियों में बढ़ने लगे हैं हार्ट के प्रॉब्लम? निजात पाने के लिए जानिए स्वामी रामदेव से कारगर आयुर्वेदिक तरीका और योगासन

दूध
अपने डाइट में दूध जरूर शामिल करें। इसमें सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं साथ ही अच्छी मात्रा में विटामिन बी-12 होता है। इसके सेवन से शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। 

पनीर
पनीर के सेवन से न केवल शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है बल्कि विटामिन बी-12 भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। वेजिटेरियन लोगों के लिए पनीर एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

मछली
विटामिन बी-12 की कमी दूर करने के लिए खाने में झींगा मछली और साल्स फिश को जरूर शामिल करें। इसमें विटामिन बी-12 और विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 होममेड ड्रिंक, जल्द दिखेगा असर 

मशरुम
मशरूम विटामिन बी-12  का अच्छा सोर्स होता है। इसमें विटामिन बी-12 के अलावा प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन भी पाया जाता है। इससे अपने डाइट में शामिल कर विटामिन बी-12 की कमी दूर सकते हैं। साथ ही ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Latest Health News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्‍शन

ब्यूटी विद ब्रेन सभी लोग चाहते हैं। लेकिन इसके लिए बी 12 युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। बी12 से ब्रेन फंक्शन अच्‍छे से काम करता है।तनाव कम होता है और स्किन बेहतर होती है। विटामिन बी 12 सही मात्रा में होने पर पिगमेंटेशन, नेल्‍स, स्किन की समस्या और बालों की
समस्या में अच्छी रहती है। शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में ये 7 खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करें।
ताकि शरीर को जरूरी पोषण मिल सके-

1. दही - विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए दही का सेवन जरूर करें। दही में विटामिन बी-12 की भरपूर मात्रा होती है। गर्भवतीमहिलाओं को भी विटामिन बी-12 का सेवन करना चाहिए। इससे बच्चे के दिमाग का विकास तेजी से होता है।

2.ओट्स - ओट्स खाने में अजीब लगते हैं लेकिन इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे वजन कम होता है। फाइबर की अच्‍छी मात्रा होती है
जिससे भूख नहीं लगती है। ओट्स सबसे अच्‍छा ब्रेकफास्ट है। जिन लोगों की हड्डियों में दर्द होता है उन्‍हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसका सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या भी दूर होती है।

3. मशरूम - मशरूम विटामिन बी12 का एक अच्‍छा स्‍त्रोत है। इसमें प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, फाइबर और आयरन की भरपूर मात्रा
होती है। वेजिटेरियन के लिए मशरूम एक अच्‍छा ऑप्‍श्‍पन है।

4.ब्रोकली - ब्रोकली में विटामिन बी12 का अच्‍छा स्‍त्रोत है। इसमें फोलेट की अच्‍छी मात्रा है। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन भी बढ़ता हैऔर रेड ब्‍लड सेल्‍स भी बनते हैं। एनीमिया से ग्रसित मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

5. पनीर - पनीर सेहत और विटामिन बी 12 के लिए सबसे अच्‍छा स्‍त्रोत है इसका सेवन करने से प्रोटीन, कैल्शियम मिलता है। विटामिन
बी-12 की कमी होने से डिमेंशिया, एनीमिया और बोन डिजीज हो सकती है। तनाव कम करने के लिए भी विटामिन बी-12 का सेवन करना चाहिए।

6. दूध - दूध बहुत कम लोगों को अच्‍छा लगता है। लेकिन इसमें विटामिन बी-12 की सबसे अच्‍छी मात्रा होती है। रोज एक गिलास दूध कासेवन करना चाहिए। विटामिन बी-12 की कमी होने पर बाल झड़ना, एनीमिया, थकान, कमजोरी महसूस होना, सिर दर्द जैसे लक्षण नजर आते हैं।

विटामिन B12 को बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

दूध और डेयरी उत्पाद दूध और अन्य डेयरी उत्पाद, जैसे कि दही और पनीर, प्रोटीन और विटामिन बी 12 सहित कई विटामिन और खनिजों के बढ़िया स्रोत हैं। पूरे दूध का एक कप (240 मिली) विटामिन बी12 पाया जाता है, जो रोजाना की जरूरत का 46% है। पनीर भी विटामिन बी12 का एक समृद्ध स्रोत है। 22 ग्राम पनीर में लगभग 28% पाया जाता है।

विटामिन B12 को पूरा करने के लिए क्या करना चाहिए?

दही - विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए दही का सेवन जरूर करें। दही में विटामिन बी-12 की भरपूर मात्रा होती है। गर्भवती महिलाओं को भी विटामिन बी-12 का सेवन करना चाहिए। इससे बच्चे के दिमाग का विकास तेजी से होता है।

विटामिन B12 की सबसे अच्छी दवा कौन सी है?

एमईसीओ 12 टैबलेट, विटामिन B12. विटामिन B12 का सप्लीमेंट है, जो मस्तिष्क और तंत्रिकाओं और लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हैं. इस दवा का इस्तेमाल विटमिन बी12 की कमी के इलाज के लिए किया जाता है.. इसका इस्तेमाल कभी-कभी खतरनाक एनीमिया और अन्य बीमारियों वाले लोगों में भी किया जाता है.