अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? - antarraashtreey baagh divas kab aur kyon manaaya jaata hai?

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है। वैश्विक स्तर पर बाघों के संरक्षण व उनकी लुप्तप्राय हो रही प्रजाति को बचाने के लिए जागरूकता फैलाना ही इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है। इसका लक्ष्य बाघों के प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए एक वैश्विक प्रणाली को बढ़ावा देना और बाघ संरक्षण के मुद्दों के लिए जन जागरूकता और समर्थन बढ़ाना है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 2022: थीम


अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 2022 के लिए इस वर्ष का विषय “India launches Project Tiger to revive the tiger population” “बाघों की आबादी को बढ़ाने के लिए भारत ने प्रोजेक्ट टाइगर लॉन्च किया” है। वे उन पहलों का समर्थन करते हैं जो बाघों की सुरक्षा के लिए क्षेत्रीय लोगों के साथ सहयोग करती हैं और अवैध शिकार और अवैध व्यापार के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करती हैं।

वर्ल्ड टाइगर डे का इतिहास 


वर्ल्ड टाइगर डे की शुरुआत साल 2010 से हुई जब इसे रूस में सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर समिट में मान्यता दी गई थी। सभी इस बात से हैरान थे जब एक रिपोर्ट से पता चला कि सभी बाघों में से 97% गायब हो गए है, वैश्विक परिदृश्य में सिर्फ 3,900 बाघ ही जीवित हैं।

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस: महत्व


WWF विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछले 100 सालों में दुनिया-भर में लगभग 97 फीसदी जंगली बाघों आबादी घट गई है। एक सदी पहले लगभग 100,000 बाघों की तुलना में वर्तमान में केवल 3,000 बाघ जीवित हैं। वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (WWF), इंटरनेशनल फंड फॉर एनिमल वेलफेयर (IFAW) और स्मिथसोनियन कंजर्वेशन बायोलॉजी इंस्टीट्यूट (SCBI) सहित कई अंतरराष्ट्रीय संगठन भी जंगली बाघों के संरक्षण में लगे हुए हैं।

बाघ कितने प्रकार के हैं?


बाघ अलग-अलग रंगों के होते हैं जैसे सफेद बाघ, काली धारियों वाला सफेद बाघ, काली धारियों वाला भूरा बाघ और गोल्डन टाइगर और उन्हें चलते हुए देखना एक अद्भुत नजारा हो सकता है। अब तक बाली टाइगर, कैस्पियन टाइगर, जावन टाइगर और टाइगर हाइब्रिड ऐसी प्रजातियां हैं जो विलुप्त हो चुकी हैं।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • विश्व वन्यजीव कोष मुख्यालय: ग्लैंड, स्विट्जरलैंड;
  • विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना: 29 अप्रैल 1961;
  • विश्व वन्यजीव कोष निदेशक: मार्को लैम्बर्टिनी (महानिदेशक);
  • वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड के संस्थापक: प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग।

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

Global Tiger Day 2022: हर साल 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस मनाया जाता है यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाघों के संरक्षण के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

इस साल वर्ष 2022 में 29 जुलाई को शुक्रवार के दिन हम 12वां ग्लोबल या वर्ल्ड टाइगर डे मनाने जा रहे हैं, इस मौके पर नीली आंख वाली सफेद बाघिन (गीता) को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में गोरखपुर चिड़ियाघर में शिफ्ट किया जाएगा।

International Tiger day 2022 in hindiInternational Tiger day 2022 in hindi

विषय सूची

  • कब
  • इतिहास
  • क्यों
  • महत्व
  • थीम
  • राष्ट्रीय पशु
  • सबसे ज्यादा टाइगर्स
  • टाइगर रिज़र्व

 

Vishva Bagh Divas Information in Hindiनामअंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवसअन्य नामविश्व बाघ दिवस या ग्लोबल टाइगर डेतिथि29 जुलाई (वार्षिक)शुरुआतवर्ष 2010 मेंपहली बार29 जुलाई 2011उद्देश्यबाघों का संरक्षण और उनकी परिस्थितियों में सुधार लाना

 

वर्ल्ड टाइगर डे का इतिहास? कैसे हुई इसकी शुरुआत

दुनिया भर में बाघों की तेजी से घटती आबादी और इसकी कुछ प्रजातियों के विलुप्त होने के कगार पर आ जाने के बाद वर्ष 2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक शिखर सम्मेलन के दौरान 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (World Tiger Day) मनाने का फैसला लिया गया।

इस टाइगर समिट में बाघों की अधिक आबादी वाले 13 देशों ने हिस्सा लिया और वर्ष 2022 तक बाघों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया था।

हालंकि भारत ने इस लक्ष्य को 4 साल पहले 2018 में ही प्राप्त कर लिया है। वर्ष 2018 में एक अनुमान के अनुसार भारत में बाघों की संख्या 2967 से अधिक हो गई है।

 

वर्ष 2006 से ही भारत में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) हर 4 साल में पूरे भारत में बाघों की आबादी की गिनती करता है।

 

World Tiger Day 2022World Tiger Day 2022

 

क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस?

वर्ल्ड टाइगर डे मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य बाघों की सुरक्षा और उनकी परिस्थितियों में बदलाव लाने का प्रयास करना है। इस मौके पर वन्यजीव प्रेमियों द्वारा दुनिया भर में बाघ संरक्षण संबंधित मुद्दों पर चर्चाएं और फंड इकट्ठा किया जाता है।

पृथ्वी पर जीवन और पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सभी जीव-जंतुओं व पेड़-पौधों के बीच संतुलन होना बेहद आवश्यक है। धरती पर टाइगर्स ऐसी प्रजातियों में शामिल हो गए हैं जो अब खत्म होने की कगार पर है ऐसे में इनकी संख्या बढ़ाने के लिए जागरूकता फैलाने का एक दिन तो होना ही चाहिए।

 

यह भी पढ़ें:
● 1 जुलाई – डॉक्टर दिवस
● 2 जुलाई – विश्व UFO दिवस
● 6 जुलाई – चुंबन दिवस
● 7 जुलाई – चॉकलेट दिवस
● जुलाई महीने के सभी महत्वपूर्ण दिवस

 

इंटरनेशनल टाइगर डे का महत्व (importance of Tiger Day)

पिछले 150 सालों में इनकी लगभग 95% आबादी समाप्त हो चुकी है, भारत में बाघों की केवल 5 प्रजातियां (साइबेरियन, इंडोचाइनीज, मलयन, सुमत्रन और बंगाल टाइगर) ही पाई जाती है इससे पहले यह संख्या आठ हुआ करती थी लेकिन बाली, जावन और कैस्पियन टाइगर जैसी प्रजातियां अब विलुप्त हो चुकी हैं।

इनके अवैध शिकार और व्यापार तथा इंसानों द्वारा जंगलों व वनो की तेजी से कटाई के कारण इनके आवास को पहुंची भारी क्षति इनके लुफ्त पर्याय होने के मुख्य कारणों में से है।

आज जलवायु परिवर्तन के कारण रॉयल बंगाल टाइगर का सबसे बड़ा आवास सुंदरवन बढ़ते समुंद्र स्तर की वजह से तेजी से सिकुड़ता जा रहा है।

 

विश्व बाघ दिवस 2022 थीम (International Tiger Day Theme)

वर्ष 2010 में विश्व बाघ दिवस की शुरुआत से ही इसे एक ख़ास थीम के साथ मनाया जाता है, इस साल अंतरराष्ट्रीय टाइगर दिवस 2022 की थीम अभी घोषित नहीं की गई है।

पिछली साल अन्तराष्ट्रीय बाघ दिवस 2021 की Theme “उनकी उत्तरजीविता हमारे हाथों में है” (Their Survival is in our hands) थी ।

 

यह भी पढे:
» 17 जुलाई – इमोजी दिवस
» 16 जुलाई – साँप दिवस
» 11 जुलाई – जनसंख्या दिवस
» २०२२ के महत्वपूर्ण दिवसों की सूची

 

बाघ किस देश का राष्ट्रीय पशु है?

बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है इसके अलावा यह बांग्लादेश मलेशिया और दक्षिण कोरिया का भी राष्ट्रीय पशु है। भारत ने अप्रैल 1973 में रॉयल बंगाल टाइगर को नेशनल एनिमल के रूप में घोषित किया था इससे पहले तक शेर (सिंह) भारत का राष्ट्रीय पशु हुआ करता था।

 

दुनिया में सबसे ज्यादा बाघ कहां पाए जाते हैं?

पूरे विश्व में पाए जाने वाले बाघों की लगभग 75% आबादी भारत में ही है, जो अनुमानित 2967 हैं। तो वहीं वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड के अनुसार दुनियाभर में तकरीबन 3900 टाइगर्स ही बचे हैं।

बाघ एक खूंखार शिकारी जानवर है जिसका वैज्ञानिक नाम पैंथेरा टाइग्रिस (Panthera Tigris) है, यह बिल्ली की सबसे बड़ी प्रजाति मानी जाती है जो आमतौर पर अपना पेट भरने के लिए हिरण और जंगली सूअर जैसे जानवरों का शिकार करते हैं।

 

 

भारत में सबसे अधिक बाघ किस राज्य में है?

भारत के मध्यप्रदेश राज्य में सबसे ज्यादा बाघ पाए जाते हैं, इसीलिए इसे ‘टाइगर स्टेट‘ भी कहा जाता है। 2018 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश में टाइगरों की संख्या 526 है जो 2022 में 700 के आंकड़े को पार कर सकती है।

2018 की गणना के अनुसार मध्य प्रदेश (526), कर्नाटक (524), उत्तराखंड (442), महाराष्ट्र (312), तमिलनाडु (264), असम (190), केरल (190), उत्तर प्रदेश (173), राजस्थान (91), पश्चिम बंगाल (88), आंध्र प्रदेश (48), बिहार (31), अरुणाचल प्रदेश (29), ओडिशा (28), छत्तीसगढ़ (19), झारखंड (5) और गोवा में 3 बाघ है।

 

भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व है?

भारत में इनके संरक्षण के लिए 1973 में जब ‘प्रोजेक्ट टाइगर‘ लॉन्च किया गया, तब उस समय केवल आठ अभयारण्य ही थे। लेकिन 2022 में टाइगर रिजर्व की संख्या बढ़कर 53 हो गई है, राजस्थान का रामगढ़ विषधारी 52वां और छत्तीसगढ़ का गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान 53वां टाइगर रिजर्व है।

जिसमें 3568 वर्ग किलोमीटर में फैला आंध्र प्रदेश का नागार्जुनसागर-श्रीशैलम सबसे बड़ा और 1973 में स्थापित उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क सबसे पहला Tiger Reserve है।

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस क्यों मनाया जाता है?

शानदार लेकिन लुप्तप्राय बड़ी बिल्ली के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। बाघ को दुनिया की सबसे बड़ी बिल्ली होने की प्रतिष्ठा हासिल है।

29 जुलाई को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

World Tiger Day 2022 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस मनाया जाता है। वैश्विक स्तर पर बाघों के संरक्षण को लेकर भारत की स्थिति काफी अच्छी है।

नेशनल टाइगर डे कब है?

International Tiger Day 2022: 2010 से हर साल 29 जुलाई को इंटरनेशनल टाइगर डे मनाया जाता है. इस समय एक रिपोर्ट से पता चला कि सभी बाघों में से 97% गायब हो गए है, वैश्विक परिदृश्य में सिर्फ 3,900 बाघ ही जीवित हैं. तभी से बाघों को बचाने और इनकी संख्या बढ़ाने के लिए लोगों को जागरुक किया गया.

भारत में बाघ परियोजना कितनी है?

2022 में, हमारे भारत में कुल 53 टाइगर रिजर्व हैं. अभी अभी छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य के संयुक्त क्षेत्र को 53 वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है.