2022 में वृषभ राशि का क्या हाल है? - 2022 mein vrshabh raashi ka kya haal hai?

वृषभ राशिफल 2022 ( Taurus Horoscope 2022)
वृषभ राशि के जातक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। वृषभ राशि चक्र में आने वाली दूसरी राशि है। ये लोग शांत व कोमल होते हैं, लेकिन अपनी दिमागी क्षमता को भली-भांति जानते हैं। वृषभ राशि के जातक धन, संपत्ति और ख्याति प्राप्त करना पसंद करते हैं। इस राशि के जातकों में हावी रहने की प्रवृत्ति रहती है, इसलिए ये लोग स्वभाविक रूप से कठोर और निश्चयी रहते हैं। ये लोग अपनी दिनचर्या में किस तरह का परिवर्तन पसंद नहीं करते हैं। वृषभ राशि के जातक उन लोगों में से होते हैं, जो जीवन में अपनी पसंद की हर वस्तु आसानी से पाना चाहते हैं। ये स्वभाविक रूप से अंतर्मुखी और बहुत विश्वसनीय होते हैं।

करियर
वृषभ राशि के लिए करियर के दृष्टिकोण से आने वाला वर्ष काफी अच्छा रहने की उम्मीद है, क्योंकि इस वर्ष के पूर्वार्ध में शनि आपकी राशि के नवम भाव में रहने वाले जिसके चलते आपके कार्य में भाग्य आपका साथ देगा यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए एक अच्छा वर्ष होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बृहस्पति साल के अधिकांश समय आपके दसवें भाव में रहेंगे, जिसके फलस्वरूप आप अपने कार्यस्थल में बहुत लाभ कमा सकते हैं। इसके अलावा यदि आप व्यवसाय के क्षेत्र से संबंधित हैं तो भी आप बेहतर लाभ कमाएंगे। वर्ष के पहले भाग में आपके चतुर्थ भाव पर गुरु की दृष्टि होने के कारण कुछ समय के लिए स्थान परिवर्तन की भी प्रबल संभव बनती नजर आ रही है। आपकी मेहनत रंग लाएगी इस दौरान करियर में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से या वर्ष काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। शनि भगवान इस वर्ष कार्य और व्यापार में आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाले है। इस व्यावसायिक दृष्टिकोण से व्यापारियों के लिए अच्छा रहने वाला है।

परिवार
परिवारिक दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला वर्ष रहेगा क्योंकि साल की शुरुआत में ही आपके परिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। यह तनाव विशेष तौर तक मार्च तक रहेगी। अप्रैल के महीने में गुरु के गोचर और पंचम भाव में गुरु की दृष्टि से नवविवाहितों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आपके बच्चे तरक्की करेंगे। आपको अपनी संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। कुल मिलाकर पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

आर्थिक स्थिति 
आर्थिक दृष्टिकोण से वर्ष के शुरूआत को चुनौतीपूर्ण रहेगी। व्यापारी वर्ग इस समय बड़े निवेश से बचें। कोई नया बिजनेस शुरू करना ठीक नहीं रहेगा, लेकिन अप्रैल मध्य से आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। इस दौरान बृहस्पति के शुभ प्रभाव से आपको कुछ राहत जरूर मिलेगी और अचानक से आपको कई स्रोतों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे, वहीं धार्मिक कार्यों पर भी आपका धन खर्च होगा जिससे आने वाले समय में आप और उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

परीक्षा-प्रतियोगिता
विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष कई ऐसे मौके आएंगे। जब आप अपने लक्ष्य से भटक जाएंगे बेहतर होगा इस समय आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। मार्च के पश्चात समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी विदेशी संस्थान में दाखिला मिल सकता है। उच्च शिक्षा लेने के लिए सोच रहे हैं तो आपका यह सपना इस वर्ष जरूर पूरा हो जाएगा।

स्वास्थ्य
वर्ष की शुरुआत स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती, क्योंकि इस दौरान छाया ग्रह राहु-केतु की आपकी राशि के प्रथम यानी लग्न और सप्तम में उपस्थिति आपको सेहत संबंधी कई प्रकार की परेशानी दे सकती है। लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो डॉक्टर से इस बारे में जरूर सलाह लेनी चाहिए, लेकिन राहु और केतु अप्रैल के शुरूआत में जैसे ही आपकी राशि से अपने को परिवर्तित करेंगे उसके बाद का समय सेहत के दृष्टिकोण से आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको दैनिक व्यवस्था विकसित करने की सलाह दी जाती है, जिसके परिणामस्वरूप आप जो काम नहीं कर थे उसे ठीक करने में सक्षम होंगे। इस साल अपना वजन स्थिर रखना आपके लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगी, लेकिन आपको अनुशासित रहकर इस समस्या का भी हल निकालना पड़ेगा।

उपाय
मंगलवार के दिन विवाहित महिलाओं को भोजन कराएं। भवन या निर्माण स्थल पर श्रमिकों को भोजन वितरित करें। शुक्रवार के दिन गरीबों को चीनी, सफेद मिठाई या बताशे का दान करें। ऐसा करने से भाग्य आपका साथ देगा।

वृषभ राशिफल 2022 के अनुसार यह साल धन के मामले में सामान्य है लेकिन शनि ग्रह दशम भाव में विराजमान दिख रहे हैं और दशम भाव को कर्म भाव भी कहते हैं।

इस वजह से शनि वृषभ राशि के जातकों के लिए आय के नए-नए रास्ते खोलेंगे। शुरुआती महीनों में आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं बदलेगी, लेकिन साल के अंत तक सामान्य से बेहतर धन आगमन के संकेत हैं।

13 अप्रैल के बाद गुरु बृहस्पति का आय के भाव में गोचर करेंगे उस दौरान धन अच्छा आएगा...धन संग्रह का योग भी बन रहा है यानी धन का संचय करने में सफल रहेंगे। निवेश से अभी बचना होगा, बड़ा नुकसान संभव है।

अगस्त माह के दौरान सूर्य और बुध सिंह राशि में गोचर करेंगे और मंगल वृषभ राशि में गोचर करेगा। ग्रहों के फेरबदल से आर्थिक स्थिति में आंशिक रूप से अच्छा बदलाव दिख रहा है, आप इच्छाओं को पूरा करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। साल के अंत में अधिक खर्चों की वजह से वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। राशिफल 2022 के अनुसार इस साल धन की कीमत समझें, अपनी फिजुलखर्ची पर लगाम लगाएं। बचत के लिए प्रयास करें।


नया साल, नई उमंग, नए सपने, नए रंग.... आइए जानते हैं साल 2022 आपके जीवन में कितनी खुशियां और उत्साह लेकर आ रहा है। क्या कह रहे हैं नए साल के सितारे..... सेहत, करियर, रोमांस, परिवार, शिक्षा, धन, घर, वाहन, संतान, कारोबार, नौकरी, प्रमोशन, दांपत्य जीवन हो या शादी... जानिए क्या कहती है वृषभ राशि...

साल 2022 आपको सामान्य फल देने वाला है। 16 जनवरी को मंगल का धनु राशि में गोचर अष्टम भाव को प्रभावित करेगा। इस भाव को आयु भाव भी कहते हैं। मंगल का यह गोचर भाग्य का साथ देने वाला है।
साल 2022 में आप जीवन में अपार सफलता हासिल कर सकेंगे। जनवरी से जून के दौरान छात्र अपनी शिक्षा में शुभ फल प्राप्त करेंगे। मंगल उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर बनाएगी।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। सेहत में भी सही सुधार आएगा और आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेते दिखाई देंगे।

साल 2022 में करियर के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे, आप तरक्की कर सकेंगे। शनि आपकी राशि से नवम भाव यानी भाग्य भाव में उपस्थित रहेंगे, यह स्थिति आपकी आय में वृद्धि करेगी।

अप्रैल में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। धन और संपत्ति को जुटाने में बाधा दूर होगी। अगस्त में सूर्य और बुध ग्रह का सिंह राशि में एक साथ संयोग बन रहा है यह आपकी राशि के चतुर्थ भाव में बुधादित्य योग का निर्माण करेगा, जिससे आर्थिक तंगी दूर हो सकेगी।

साल 2022 के नवंबर माह में बृहस्पति राशि से एकादश भाव में विराजमान होंगे, यह स्थिति इच्छाओं की पूर्ति के लिए ख़र्च की ओर प्रेरित करेगी। अगस्त से लेकर अक्टूबर तक की अवधि में, आपके आंगन में खुशियों का आगमन होगा।

इस वर्ष के अंतिम तीन महीनों में यानी अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में संतान सुख मिल सकता है। बुध का नवम भाव यानी भाग्य भाव में गोचर आपके संबंधों में प्रेम और रोमांस की वृद्धि करने वाला है।


2022 में वृषभ राशि का क्या हाल है? - 2022 mein vrshabh raashi ka kya haal hai?


वृषभ राशि के अच्छे दिन कब आएंगे 2022?

वृषभ राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन शुरुआती महीनों में आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं बदलेगी, लेकिन साल के अंत तक सामान्य से बेहतर धन आगमन के संकेत हैं। 13 अप्रैल के बाद गुरु बृहस्पति का आय के भाव में गोचर करेंगे उस दौरान धन अच्छा आएगा... धन संग्रह का योग भी बन रहा है यानी धन का संचय करने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि की किस्मत में क्या है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों का भाग्योदय उनके जीवन के 33वें वर्ष में, 44वें वर्ष, और 61वें वर्ष में होता है. इन वर्षों के दौरान इनकी किस्मत खुल जाती है. इन्हें हर कार्यों में सफलता मिलती है. आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाती है.

क्या वृष राशि वालों के लिए 2022 अच्छा साल है?

वृषभ राशिफल 2022- करियर करियर के नजरिए से साल 2022 बृषभ राशि के जातकों के लिए साल कुछ छोटी मोटी बाधाओं को छोड़कर अच्छा वर्ष रहेगा। गुरु ग्रह के आपकी राशि में साल के पूरे समय 11वें भाव में रहने के कारण आप अपने जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ राशि 2022 में क्या है?

वृषभ राशिफल 2022 ( Taurus Horoscope 2022) ये लोग शांत व कोमल होते हैं, लेकिन अपनी दिमागी क्षमता को भली-भांति जानते हैं। वृषभ राशि के जातक धन, संपत्ति और ख्याति प्राप्त करना पसंद करते हैं। इस राशि के जातकों में हावी रहने की प्रवृत्ति रहती है, इसलिए ये लोग स्वभाविक रूप से कठोर और निश्चयी रहते हैं।