यूक्रेन और रूस में युद्ध का क्या कारण है? - yookren aur roos mein yuddh ka kya kaaran hai?

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 16 Nov 2022 05:11 PM IST

रूस-यूक्रेन युद्ध को नौ महीने होने वाले हैं। इस युद्ध के बीच पोलैंड में गिरी मिसाइल ने दुनिया में हलचल मचा दी है। इस घटना में पोलैंड के दो नागरिकों की मौत हो गई। आनन-फानन में पोलैंड के प्रधानमंत्री माटुस्ज मोराविकी ने मंत्रिपरिषद की सुरक्षा परिषद समिति की बैठक बुलाई। अमेरिका ने भी हालात पर चिंता जाहिर की है। अमेरिकन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी NATO और G-7 की आपात बैठक बुलाकर इस मामले की चर्चा की।

  इस बीच, वैश्विक स्तर पर पोलैंड में गिरी मिसाइल के असर पर चर्चा शुरू हो गई है। सवाल उठ रहा है कि आखिर पोलैंड में गिरी मिसाइल कहां से आई? किस देश ने इसे लॉन्च किया है? अब आगे क्या होगा? क्या यूक्रेन-रूस युद्ध का दायरा बढ़ने वाला है? विशेषज्ञ इस मामले में क्या कहते हैं? आइए जानते हैं...

पहले जानिए क्या है पूरा मामला? 
पोलैंड सरकार की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 15 नवंबर को रूस की ओर से यूक्रेन पर भारी गोलाबारी की गई और सेना ने उसके संरचनात्मक ढांचे को भी तबाह कर दिया। इसी दौरान दोपहर 3.40 बजे दो मिसाइलें पोलैंड के लुबेल्स्की प्रांत के ह्रुबिजोव जिले के प्रेजवोडो गांव पर गिरीं। इसमें पोलैंड के दो नागरिकों की मौत हो गई। ये गांव रूस और यूक्रेन दोनों से सटा हुआ है। पोलैंड के अनुसार, जो मिसाइल गिरी हैं, वो रूस निर्मित हैं। यही कारण है कि इस घटना के तुरंत बाद पोलैंड के विदेश मंत्री जबिग्न्यू राऊ ने रूस के राजदूत को तत्काल तलब किया और इस घटना पर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा। तनाव बढ़ने के बाद पोलैंड ने अपनी सेना का अलर्ट पर रहने के लिए भी कह दिया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलादिमिर जेलेंस्की ने भी इस मामले में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'मिसाइलें गिरने के बाद पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज डूडा के साथ फोन पर बातीचत हुई। रूसी मिसाइल हमले में पोलिश नागरिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया। हमने मामले से संबंधित उपलब्ध जानकारियों साझा किया।'

हालांकि, इस घटना पर आज अमेरिका ने एक बड़ा दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि पोलैंड में गिरने वाली मिसाइलें रूस की ओर से नहीं दागी गईं थीं। ये मिसाइलें यूक्रेन की थीं। अमेरिकी अफसरों का कहना है कि रूसी हमले को रोकने के लिए यूक्रेन ने भी मिसाइलें दागी थीं, जो पोलैंड की सीमा में जाकर गिरीं। 
 

दुनिया पर इसका क्या असर पड़ेगा?
इसे समझने के लिए हमने विदेश मामलों के जानकार डॉ. आदित्य पटेल से बात की। उन्होंने कहा, 'रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान पोलैंड पर मिसाइल गिरने का मामला गंभीर और चिंताजनक है। इसने दुनिया के सामने एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है। पोलैंड नाटो सदस्य देश है। नाटो के अनुच्छेद 5 के अनुसार, किसी भी नाटो सदस्य देश पर हमला, नाटो पर हमला माना जाएगा। जैसा अमेरिका में 9/11 हमले के दौरान हुआ था। इसे पूरे नाटो सदस्य देश पर हमला माना गया था।'

  • Hindi News
  • World
  • Rest of Europe
  • ukraine russia crisis explained, ukraine from a viking to present, know why putin want to russia invade ukraine

Authored by

प्रियेश मिश्र

| नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Feb 23, 2022, 5:43 PM

Russia Ukraine Crisis Latest News: रूस यूक्रेन संकट की वास्तिव शुरुआत 2014 में हुई थी। तभी से दोनों देशों के बीच संबंध सही नहीं है। 2019 में यूक्रेन ने अपने संविधान में संशोधन कर रूस के गुस्से को और ज्यादा बढ़ा दिया था। जिसके बाद से रूसी सेनाएं समय-समय पर यूक्रेनी बॉर्डर पर तनाव बढ़ाती रही हैं। जानिए यूक्रेन के जन्म से लेकर अबतक की पूरी कहानी।

यूक्रेन और रूस में युद्ध का क्या कारण है? - yookren aur roos mein yuddh ka kya kaaran hai?
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

मॉस्को: रूस-यूक्रेन संकट (Russia Ukraine Crisis) अब तीसरे विश्व युद्ध (Third World War) की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। रूस के खिलाफ अमेरिका समेत नाटो NATO Countries) के सभी सदस्य देश पूरी ताकत के साथ खड़े हैं। वहीं, रूस का समर्थन करने वाले देशों की भी कोई कमी नहीं है। यूक्रेन के समर्थन में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान समेत कई देशों ने तो कठोर प्रतिबंधों (Sanctions on Russia) की झड़ी लगा दी है। जर्मनी ने तो रूस की गैस पाइपलाइन नॉर्ड स्ट्रीम-2 पर ही रोक का ऐलान कर दिया है। इसके बावजूद पुतिन न तो झुकने को तैयार हैं और न ही अपने फैसले से पीछे हटने को। इसके इतर रूस ने तो यूक्रेन के दो इलाकों को स्वतंत्र देश की मान्यता तक दे दी है। खुद व्लादिमीर पुतिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूक्रेन पर रूसी भाषी लोगों के नरसंहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी मांग की है कि यूक्रेन को खुद को सैन्यीकरण करने से रोकना चाहिए। ऐसे में सवाल उठता है कि यूक्रेन की पूरी कहानी क्या है और व्लादिमीर पुतिन इस छोटे से देश को कुचलना क्यों चाहते हैं। यूक्रेन का जन्म कैसे हुआ?
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आधुनिक यूक्रेन को बोल्शेविक यानी एक कम्युनिस्ट आविष्कार मानते हैं। बोल्शेविक रूसी कम्यूनिस्ट पार्टी का मार्कसिस्ट ग्रुप है, जिसकी स्थापना व्लादिमीर लेनिन ने की थी। यूक्रेनी राज्य का विचार रूसियों के लिए एक कल्पना है, जो वास्तव में कोई देश है ही नहीं। ऐसे में यूक्रेन पर हमला करना किसी संप्रभु देश में सैन्य हस्तक्षेप करने जैसा कुछ नहीं है। सोमवार को अपने भाषण के दौरान भी पुतिन ने आधुनिक यूक्रेन कहने में काफी सावधानी बरती थी। ऐतिहासिक रूप से, आधुनिक यूक्रेन के कुछ हिस्से काफी समय तक शाही रूस के अधीन थे। वहीं, कुछ अन्य हिस्से लिथुआनिया के ग्रैंड डची के कब्जे में भी रहे। लिथुआनिया का ग्रैंड डची पोलैंड और ऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य का हिस्सा था। 1600 के दशक के अंत में यूक्रेन और क्रीमिया के कई इलाके तुर्की के ओटोमन साम्राज्य के जागीरदार थे। लेकिन एक राजनीतिक इकाई के रूप में यूक्रेन का इतिहास वाइकिंग्स के साथ शुरू हुआ।

वाइकिंग्स और कीव का वाइकिंग्स से क्या संबंध है?
यूक्रेन और रूस एक मध्ययुगीन वाइकिंग फेडरेशन कीवन रस (Kievan Rus) से जुड़े हुए हैं। इस फेडरेशन ने रूस के नोवगोरोड से कीव तक शासन किया था। इनके शासन वाले क्षेत्र में रूस, बेलारूस और यूक्रेन का हिस्सा शामिल है। कीवन रस का अर्थ है रूस की भूमि। रूस शब्द की उत्पत्ति भी कीनव रस के Rus से हुई है। 9वीं शताब्दी में नॉर्समेन एथनिक ग्रुप के लोग पूर्वी तटीय स्वीडन में रोस्लागेन से नोवगोरोड पहुंचे। उन्होंने नोवगोरोड में रुरिकिड राजवंश की स्थापना की। इस राजवंश ने 16वीं शताब्दी में रूस के पहले जार इवान द टेरिबल से पहले 700 साल तक शासन किया। 1237-1242 के बीच मंगोल आक्रमण ने कीवन रस को काफी नुकसान पहुंचाया। मंगोलो ने इन लोगों के काफी बड़े इलाके पर कब्जा भी कर लिया था।

यूक्रेन और रूस में युद्ध का क्या कारण है? - yookren aur roos mein yuddh ka kya kaaran hai?
Vladimir Putin Biography: केजीबी का जासूस, फौलादी इरादे... पुतिन ने खुद को कैसे बनाया अपराजेय ताकत जो किसी से नहीं डरता
यूक्रेन रूसी शाही झंडे के नीचे कब आया?
1648 ई. में पोलिश-लिथुआनियाई राष्ट्रमंडल के खिलाफ एकोसैक विद्रोह ने कोसैक हेटमैनेट की स्थापना की थी। इसके बाद इस क्षेत्र पर कब्जे के लिए पोलैंड, क्रीमिया, रूस, ओटोमन साम्राज्य के बीच 30 साल तक खूनी युद्ध हुआ। बार-बार युद्ध के कारण पीटर द ग्रेट को अहसास हुआ कि उन्हें इस इलाके में शांति स्थापित करने के लिए कोसैक हेटमैनेट को कुचलना होगा। पीटर द ग्रेट के इस सपने को कैथरीन द ग्रेट ने 1764 में अंजाम तक पहुंचाया। उन्होंने यूक्रेन पर कब्जा कर उसे रूसी साम्राज्य के अधीन कर दिया। जिसके बाद रूसी साम्राज्य ने 1783 में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्रीमिया क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।

यूक्रेन और रूस में युद्ध का क्या कारण है? - yookren aur roos mein yuddh ka kya kaaran hai?
Russia Ukraine War News : क्यूबा मिसाइल संकट जैसा है माहौल, बोरिस जॉनसन के मंत्री साजिद जाविद ने ऐसा क्यों कहा?
यूक्रेन संकट की शुरूआत कैसे हुई?
सोवियत संघ के विघटित होने के बाद रूस और यूक्रेन के संबंध काफी मधुर थे। यूक्रेन की विदेश नीति पर रूस का गहरा प्रभाव था। यूक्रेन की सरकार भी रूसी शासन के आदेश पर ही काम करती थी। लेकिन, बिगड़ती अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई और अल्पसंख्यक रूसी भाषी लोगों के बहुसंख्यक यूक्रेनी लोगों पर शासन ने विद्रोह की चिंगारी सुलगा दी। 2014 में यूक्रेनी लोगों के विद्रोह ने संसद को अपने रूसी समर्थक राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच को हटाने के लिए बाध्य कर दिया। उसी साल यूक्रेनी लोगों ने अमेरिका और यूरोप समर्थक नेता पेट्रो पोरोशेंको को राष्ट्रपति चुन लिया। तब से विक्टर यानुकोविच रूस में निर्वासन काट रहे हैं। 2019 में यूक्रेन ने संविधान में संशोधन कर खुद को यूरोपीय संघ और नाटो सैन्य संगठन का हिस्सा बनने का ऐलान कर दिया। बस यही बात रूस को नागवार गुजरी और उसे लगने लगा कि यूक्रेन उनके लिए भविष्य में खतरा बन सकता है।

यूक्रेन और रूस में युद्ध का क्या कारण है? - yookren aur roos mein yuddh ka kya kaaran hai?
Dontesk-Luhansk Explainer : रूस ने यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्स्क को आजाद देश की मान्यता क्यों दी? अब क्या करेगा अमेरिका, सब कुछ जानिए
पूर्वी यूक्रेन पर कब्जा क्यों करना चाहते हैं पुतिन?
यूक्रेन रूस और पश्चिमी देशों के बीच बफर जोन का काम करता है। इसके बावजूद यूक्रेन ने 1990 के समझौते को तोड़कर नाटो का सदस्य बनने का फैसला किया। यूक्रेन को लगता है कि वह यूरोपीय संघ और नाटो का हिस्सा बनकर अपने देश की अर्थव्यवस्था को सुधार सकता है। वहीं, रूस को डर है कि अगर यूक्रेन नाटो का सदस्य बन गया तो दुश्मन देशों की पहुंच उसकी सीमा तक हो जाएगी। दूसरी दलील यह है कि पूर्वी यूक्रेन कोयले और लोहे से समृद्ध इलाका है। यहां की भूमि भी काफी उपजाऊ है। पुतिन की नजर पूर्वी यूक्रेन के खदानों पर भी है।