विद्युत फ्लक्स का एस आई मात्रक क्या है - vidyut phlaks ka es aaee maatrak kya hai

Vidyut Flux Kya Hai : दोस्तों आज हम आप को विद्युत फ्लक्स क्या है के बारे में लेख लिखा है। इस लेख में हमने विद्युत फ्लक्स क्या है, विद्युत फ्लक्स का मात्रक, विद्युत फ्लक्स का विमीय सूत्र इत्यादी के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

अक्सर कक्षा 11,12 के विद्यार्तियो को विद्युत फ्लक्स के बारे पूछा जाता है। इसलिए विद्यार्तियो की सहायता के लिए हमने  Electric Flux In Hindi लिखा है।

विद्युत फ्लक्स का एस आई मात्रक क्या है - vidyut phlaks ka es aaee maatrak kya hai

Table of Contents

  • Vidyut Flux Kya Hai In Hindi
    • Vidyut Flux Ka Matrak
    • Vidyut Flux Ka Vimiy Sutra
    • आवेश वितरण

Vidyut Flux Kya Hai In Hindi


विद्युत फ्लक्स क्या है :- विद्युत क्षेत्र में रखें किसी पृष्ठ से लंबवत गुजरने वाली विद्युत क्षेत्र या बल रेखाओं की संख्या को विद्युत फ्लक्स कहते हैं।

इसे ΦE  से प्रदर्शित करते हैं|

विद्युत फ्लक्स एक अदिश राशि है। इसको व्यक्त करने के लिए केवल परिणाम की आवश्यकता होती है। इसकी कोई दिशा नहीं होती है। 

विद्युत फ्लक्स का मान धनात्मक ऋणात्मक व शून्य हो सकता है। 

  • धनात्मक विद्युत फ्लक्स :- जब किसी पृष्ठ से गुजरने वाली विद्युत बल रेखाएं बाहर की ओर जाती है तो उसे धनात्मक विद्युत फ्लक्स कहते है। इस अवस्था में विद्युत बल रेखाएं अपसरित होती है। 
  • ऋणात्मक विद्युत फ्लक्स :- जब किसी पृष्ठ से गुजरने वाली विद्युत बल रेखाएं अंदर की ओर जाती हैं तो इसे ऋणात्मक विद्युत फ्लक्स कहते हैं। इस अवस्था में विद्युत बल रेखाएं अभिसरित होती हैं।

माना एक विद्युत क्षेत्र E में एक पृष्ठ स्थित है जिसका कुल क्षेत्र S है तथा अल्पांश का क्षेत्रफल dA है अतः पृष्ठ से गुजरने वाले वैद्युत फ्लक्स का मान E तथा dS के गुणन के बराबर होगा।

dΦ = E.dA = E.dA.Cosθ

विशेष स्थितियाँ :-

स्थिति-1 :- यदि θ = 0  अर्थात

यदि विद्युत क्षेत्र सतह के लंबवत है ,

तब विद्युत क्षेत्र E का लम्ब के साथ कोण शून्य है अत: cos0 = 1

 Φ = E.dS cosθ

 Φ = E.S

θ = 0 पर dΦ का मान अधिकतम होता है

स्थिति-2 :- यदि  θ = 90 अर्थात

यदि विद्युत क्षेत्र सतह के समान्तर है।

E लम्ब के साथ बना कोण = 90 होगा।

अत: cos 90 = 0

 Φ = E.dS cos90

Φ = 0

θ = 90 पर dΦ का मान न्यूनतम होता है।

यदि पृष्ठ किसी असमान विद्युत क्षेत्र में स्थित है तो पृष्ठ से गुजरने वाला विद्युत फ्लक्स का मान ज्ञात करने के लिए पृष्ठ को अनेक अल्पांशो में बांटा जाता है तथा कुल विद्युत फ्लक्स का मान ज्ञात करने के लिए इन सभी अल्पांशो का योग किया जाता है। 

                                                   dΦ = ∮E.dS 

समाकलन का चिन्ह यह बताता है की क्षेत्र A को अनेक छोटे छोटे टुकड़ो (अल्पांशो) में बाँटा गया है।

यदि

θ < 90 तो फ्लक्स धनात्मक 

व θ = 90 तो फ्लक्स शून्य 

तथा θ > 90 तो फ्लक्स ऋणात्मक 

Vidyut Flux Ka Matrak


विद्युत फ्लक्स का मात्रक :-

dΦ = E.dS

अत: वैद्युत फ्लक्स का मात्रक = E का मात्रक x ds का मात्रक

= (न्यूटन/कुलाम) x मीटर2  = N.m2C-1 अर्थात न्यूटन.मीटर2कुलाम-1

या 

E का मात्रक वोल्ट/मीटर भी लिया जा सकता है , इस स्थिति में –

dΦ का मात्रक =  (वोल्ट/मीटर ) x मीटर2  = वोल्ट x मीटर

Vidyut Flux Ka Vimiy Sutra


विद्युत फ्लक्स का विमीय सूत्र :–

dΦ = E.dS

dΦ = F.dS/q

dΦ = F.dS/it

अत: विमीय सूत्र =  [M1L1T-2][L2]/[A1T1]

विमीय सूत्र =[ML3T-3A-1]होती है।

आवेश वितरण


सतत आवेश वितरण :- यदि आवेश विविक्त न होकर सतत रूप से (एक समान रूप से) किसी वस्तु में वितरीत हो तो यह सतत आवेश वितरण कहलाता है। 

यह तीन प्रकार का होता है। 

  • पृष्ठीय आवेश वितरण :- यदि आवेश किसी पृष्ठ क्षेत्रफल पर एक समान रूप से वितरित हो तो इसे पृष्ठीय आवेश वितरण कहते हैं। 

 जैसे :- आवेशित चक्ति, चालक प्लेट इत्यादि। 

  • रेखीय आवेश वितरण :- यदि आवेश सतत रूप से किसी सीधी रेखा या तार पर वितरित हो तो इसे रेखीय आवेश वितरण कहते हैं। जैसे – आवेशित वलय, रेखीय कुचालक इत्यादि। 
  • आयतन आवेश वितरण :- यदि आवेश किसी वस्तु के आयतन में एक समान रूप से वितरित हो तो इसे आयतन आवेश वितरण कहते हैं। जैसे – गोला, घन, घनाभ इत्यादि। 

 आवेश घनत्व :- किसी वस्तु की प्रति एकांक आयतन में उपस्थिति आवेश की मात्रा को आवेश घनत्व कहते हैं। 

आवेश घनत्व तीन प्रकार का होता है। 

  • रेखीय आवेश घनत्व :- किसी वस्तु की प्रति एकांक लंबाई में उपस्थित आवेश की मात्रा को रेखीय आवेश घनत्व कहते हैं। इसे λ से व्यक्त करते हैं। 

यदि q आवेश एक समान रूप से l लंबाई के तार पर सतत रूप से वितरित है तो

 रेखीय आवेश घनत्व λ = q/l

मात्रक = कूलॉम/मीटर

  • पृष्ठ आवेश घनत्व :- किसी वस्तु के एकांक क्षेत्रफल में उपस्थित आवेश की मात्रा को पृष्ठ आवेश घनत्व कहते हैं। इसे σ से व्यक्त करते हैं। 

 यदि q आवेश किसी वस्तु के A पृष्ठ क्षेत्रफल में वितरित है तो

पृष्ठ आवेश घनत्व σ = q/A

मात्रक = कूलॉम/मीटर2

  • आयतन आवेश घनत्व :- किसी वस्तु के एकांक आयतन में उपस्थित आवेश की मात्रा को आयतन आवेश घनत्व कहते हैं। इसे ρ से व्यक्त करते हैं। 

यदि q आवेश किसी वस्तु के v आयतन में वितरित है तो

आयतन आवेश घनत्व ρ = q/v

मात्रक = कूलॉम/मीटर3

यह भी पढ़ें –

आवेश किसे कहते है | आवेश का मात्रक | आवेश के प्रकार | आवेश के गुणधर्म | Aavesh Kise Kahate Hain

ट्रांजिस्टर क्या है | ट्रांजिस्टर के प्रकार | संधि ट्रांजिस्टर | PNP और NPN ट्रांजिस्टर | Transistor Kya Hai

ट्रांसफार्मर क्या है | ट्रांसफार्मर का सिद्धांत | ट्रांसफार्मर के प्रकार | ट्रांसफार्मर का चित्र | Transformer Kya Hai

मीटर सेतु क्या है | मीटर सेतु की संरचना या चित्र | मीटर सेतु की कार्यप्रणाली | मीटर सेतु का उपयोग | Metre Setu Kya Hai

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा लिखा गया Vidyut Flux Kya Hai आपको पसंद आयी होगा। अगर यह लेख आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

विद्युत् फ्लक्स का मात्रक क्या है?

विद्युत् फ्लक्स का SI मात्रक न्यूटन × मीटर2 प्रति कॉलम होता हैविद्युत फ्लक्स (Electric Flux) का सूत्र Φ = E ∙ dA cosθ होता है

विद्युत फ्लक्स का Cgs मात्रक क्या है?

Expert-Verified Answer. Answer: इसका SI मात्रक वेबर (weber) है ; व्युत्पन्न मात्रक वोल्ट-सेकेण्ड है तथा CGS मात्रक 'मैक्सवेल' है।

विद्युत फ्लक्स का विमीय सूत्र क्या होता है?

विद्युत फ्लक्स का विमीय सूत्र :– विमीय सूत्र =[ML3T-3A-1]होती है।

विद्युत फ्लक्स क्या है या सदिश राशि है या अदिश राशि?

Solution : विद्युत फ्लक्स एक अदिश राशि है।