विश्व का सर्वप्रथम राजा कौन था? - vishv ka sarvapratham raaja kaun tha?

विश्व का प्रथम राजा कौन बना?...


चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

आपका सवाल है कि विश्व का प्रथम राजा कौन था यात्रा सलाह ऐसे देखा कहते विश्व का सबसे प्रथम राजा वही होगा जो विश्व में पहली बार आया जो भी सीमित सबसे पहले आया जो इसमें उसके पहले कोई नहीं आया

Romanized Version

2 जवाब

This Question Also Answers:

  • विश्व का प्रथम राजा कौन था - vishwa ka pratham raja kaun tha
  • विश्व का प्रथम राजा कौन है - vishwa ka pratham raja kaun hai

Vokal App bridges the knowledge gap in India in Indian languages by getting the best minds to answer questions of the common man. The Vokal App is available in 11 Indian languages. Users ask questions on 100s of topics related to love, life, career, politics, religion, sports, personal care etc. We have 1000s of experts from different walks of life answering questions on the Vokal App. People can also ask questions directly to experts apart from posting a question to the entire answering community. If you are an expert or are great at something, we invite you to join this knowledge sharing revolution and help India grow. Download the Vokal App!

पृथु राजा वेन के पुत्र थे। भूमण्डल पर सर्वप्रथम सर्वांगीण रूप से राजशासन स्थापित करने के कारण उन्हें पृथ्वी का प्रथम राजा माना गया है।[1] साधुशीलवान् अंग के दुष्ट पुत्र वेन को तंग आकर ऋषियों ने हुंकार-ध्वनि से मार डाला था। तब अराजकता के निवारण हेतु निःसन्तान मरे वेन की भुजाओं का मन्थन किया गया जिससे स्त्री-पुरुष का एक जोड़ा प्रकट हुआ। पुरुष का नाम 'पृथु' रखा गया तथा स्त्री का नाम 'अर्चि'। वे दोनों पति-पत्नी हुए। पृथु को भगवान् विष्णु तथा अर्चि को लक्ष्मी का अंशावतार माना गया है।[2] महाराज पृथु ने ही पृथ्वी को समतल किया जिससे वह उपज के योग्य हो पायी। महाराज पृथु से पहले इस पृथ्वी पर पुर-ग्रामादि का विभाजन नहीं था; लोग अपनी सुविधा के अनुसार बेखटके जहाँ-तहाँ बस जाते थे।[3] महाराज पृथु अत्यन्त लोकहितकारी थे। उन्होंने 99 अश्वमेध यज्ञ किये थे। सौवें यज्ञ के समय इन्द्र ने अनेक वेश धारण कर अनेक बार घोड़ा चुराया, परन्तु महाराज पृथु के पुत्र इन्द्र को भगाकर घोड़ा ले आते थे। इन्द्र के बारंबार कुकृत्य से महाराज पृथु अत्यन्त क्रोधित होकर उन्हें मार ही डालना चाहते थे कि यज्ञ के ऋत्विजों ने उनकी यज्ञ-दीक्षा के कारण उन्हें रोका तथा मन्त्र-बल से इन्द्र को अग्नि में हवन कर देने की बात कही, परन्तु ब्रह्मा जी के समझाने से पृथु मान गये और यज्ञ को रोक दिया। सभी देवताओं के साथ स्वयं भगवान् विष्णु भी पृथु से परम प्रसन्न थे।[4]

  • प्राचीन वंशावली‎
  1. भागवत महापुराण-4.13.20 (सटीक, दो खण्डों में, गीताप्रेस गोरखपुर, संस्करण-2001ई.)
  2. भागवत.,पूर्ववत्-4.15.2,6.
  3. भागवत.,पूर्ववत्-4.18.32.
  4. भागवत•, पूर्ववत्-4.19.

हिन्दू धर्म को दुनिया और भारत का सबसे प्राचीन धर्म माना गया है। ऋग्वेद विश्‍व की सबसे प्राचीन धार्मिक पुस्तक है। इस पुस्तक पर आधारित धर्म को पहले वैदिक धर्म कहा जाता था, जो आर्यों का धर्म है। आज इस धर्म के अनुयायियों को हिन्दू कहा जाता है। ऋग्वेद के ही कुछ मं‍त्रों से यजुर्वेद और सामवेद की स्थापना हुई। इस तरह पहले वेद तीन ही थे। इसीलिए वेदत्रयी कहा जाता था। भगवान श्रीराम के काल में अर्थवेद की रचना हुई, जिसमें वेदों के अलावा भी बहुत कुछ है। मूल रूप से वेद एक ही है और वह है ऋग्वेद। हालांकि कहते हैं कि यह चार किताबें ही दुनिया की सबसे प्राचीन किताबें है जोकि उपर से उतरी है।


#

ऋग्वेदकाल के पूर्व धरती पर लोग कहीं पर कबीलों तो कहीं पर समुदायों में जंगली जीवन व्यतीत करते थे। उनके जीवन में नैतिकता, धर्म और विज्ञान के लिए कोई जगह नहीं थी। कबीलों के सरदारों के अनुसार ही जीवन चलता था। प्रकृति में विद्यमान ताकतों की देवी और देवताओं के रूप में वे पूजा-करते थे। एकेश्‍वरवाद की कोई धारणा नहीं थी और समाज में किसी भी प्रकार की कोई नैतिकता, कानून, न्याय और सामाजिक व्यवस्था नहीं थी।

#

...लेकिन मनुष्यों के एक छोटे से समुह ने दुनिया को बदल दिया और बाद में उन्हें आर्य कहा जाने लगा। आर्यों (यह कोई जातिसूचक शब्द नहीं है) ने अनुमानित रूप से लगभग 15 हजार ईसा पूर्व धर्म को एक व्यवस्था दी, रीवाज दिया, नियम दिया, सामाजिक कानून दिया, विज्ञान दिया और सबसे बड़ी बात कि उन्होंने व्यक्ति को नैतिकरूप से रहना सिखाया। पहले आर्यों का राजा इंद्र हुआ करता था। इंद्र के काल में धरती के एक भाग को स्वर्ग, दूसरे को पाताल और तीसरे को पृथिवी कहा जाता था। तब धरती का बहुत छोटा सा ही हिस्सा जल से अनावृत था। इंद्र के बाद व्यवस्थाएं बदली और स्वायंभुव मनु संपूर्ण धरती के शासन बने। उनके काल में धरती सात द्वीपों में बंटी हुई थी, जिसमें से सिर्फ जम्बूद्वीप पर ही अधिकांश आबादी रहती थी। बाकी द्वीपों पर नाम मात्र के ही जीव रहते थे।

#

स्वायंभुव मनु के बाद उनके पुत्र प्रियव्रत धरती के राजा बने। राजा प्रियव्रत ने विश्वकर्मा की पुत्री बहिर्ष्मती से विवाह किया था जिनसे आग्नीध्र, यज्ञबाहु, मेधातिथि आदि 10 पुत्र उत्पन्न हुए। प्रियव्रत की दूसरी पत्नी से उत्तम, तामस और रैवत ये 3 पुत्र उत्पन्न हुए, जो अपने नाम वाले मन्वंतरों के अधिपति हुए। महाराज प्रियव्रत के 10 पुत्रों में से कवि, महावीर तथा सवन ये 3 नैष्ठिक ब्रह्मचारी थे और उन्होंने संन्यास धर्म ग्रहण किया था।

#

राजा प्रियव्रत ने धरती का विभाजन कर अपने 7 पुत्रों को अलग-अलग द्वीप का शासक बना दिया। आग्नीध्र को जम्बूद्वीप मिला। वृद्धावस्था में आग्नीध्र ने अपने 9 पुत्रों को जम्बूद्वीप के विभिन्न 9 स्थानों का शासन का दायित्व सौंपा। जम्बूद्वीप के 9 देश थे- इलावृत, भद्राश्व, किंपुरुष, नाभि (भारत), हरि, केतुमाल, रम्यक, कुरु और हिरण्यमय।

#

भारतवर्ष का शासक : इन 9 पुत्रों में सबसे बड़े थे नाभि जिन्हें हिमवर्ष का भू-भाग मिला। इन्होंने हिमवर्ष को स्वयं के नाम अजनाभ से जोड़कर अजनाभवर्ष प्रचारित किया। यह हिमवर्ष या अजनाभवर्ष ही प्राचीन भारत देश था। राजा नाभि के पुत्र थे ऋषभ। ऋषभदेव के 100 पुत्रों में भरत ज्येष्ठ एवं सबसे गुणवान थे। भरत को जैन धर्म में भरतबाहु कहते हैं। ऋषभदेव ने वानप्रस्थ लेने पर उन्हें राजपाट सौंप दिया था। भरत के नाम से ही लोग अजनाभखंड को भारतवर्ष कहने लगे। इस भारतवर्ष में बसे लोगों को ही 'भारतीय' कहा जाता है।

#

प्राचीनकाल में यह अखंड भारतवर्ष हिन्दूकुश पर्वत माला से अरुणाचल और अरुणाचल से बर्मा, इंडोनेशिया तक फैला था। दूसरी ओर यह कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी-श्रीलंका तक और हिन्दूकुश से नीचे सिंधु के अरब सागर में मिलने तक फैला था। यहां की प्रमुख नदियां सिंधु, सरस्वती, गंगा, यमुना, कुम्भा, ब्रह्मपुत्र, कृष्णा, कावेरी, नर्मदा, महानदी, शिप्रा आदि हैं। 16 जनपदों में बंटे इस क्षेत्र को भारतवर्ष कहते हैं।

#

एक अन्य कथा के अनुसार वेन के पुत्र पृथु का संपूर्ण भूमण्ड पर राज्य स्थापित था। उन्हें भागवत महापुराण में धरती का प्रथम राजा कहा गया है। कथा के अनुसार अंग के दुष्ट पुत्र वेन से तंग आकर ऋषियों ने उसको हुंकार-ध्वनि से मार डाला था। तब अराजकता के निवारण हेतु निःसन्तान मरे वेन की भुजाओं का मन्थन किया गया जिससे स्त्री-पुरुष का एक जोड़ा प्रकट हुआ। पुरुष का नाम 'पृथु' रखा गया तथा स्त्री का नाम 'अर्चि'। वे दोनों पति-पत्नी हुए। पुराणों में उन्हें भगवान् विष्णु तथा लक्ष्मी का अंशावतार माना गया है।

कहते हैं कि सम्राट पृथु ने ही धरती को सर्वप्रथम समतल कर रहने और उपज के योग्य बनाया था। उन्होंने ही धरती पर पुर (नगरी) ग्राम (गांव) आदि बनाए और लोगों को जंगल, गुफा से निकालकर उन्हें उनकी सुविधा और योग्यता अनुसार पुर या ग्राम में बसाया था।

कहते हैं कि सम्राट पृथु ने 99 अश्वमेध यज्ञ किए थे। सौवें यज्ञ के समय इन्द्र ने उनका घोड़ा चुराकर उसमें अनेक बार विघ्न उत्पन्न किया। इंद्र के इस कृत्य से महाराज पृथु अत्यन्त क्रोधित हो चले थे। तब उन्होंने इंद्र को मारने के लिए यज्ञ के ऋत्विजों से उनकी यज्ञ-दीक्षा रोककर मन्त्र-बल से इन्द्र को अग्नि में हवन कर देने की बात कही। बाद में ब्रह्माजी के समझाने से पृथु मान गए और यज्ञ को रोक दिया गया।

दुनिया का सबसे पहला राजा कौन है?

पृथु राजा वेन के पुत्र थे। भूमण्डल पर सर्वप्रथम सर्वांगीण रूप से राजशासन स्थापित करने के कारण उन्हें पृथ्वी का प्रथम राजा माना गया है।

धरती पर सबसे पहले किसका राज था?

एक अन्य कथा के अनुसार वेन के पुत्र पृथु का संपूर्ण भूमण्ड पर राज्य स्थापित था। उन्हें भागवत महापुराण में धरती का प्रथम राजा कहा गया है।

विश्व के सबसे महान राजा कौन था?

सम्राट अशोक ( 304 BC): अशोक महान एक ऐसे शासक थे जिनका राज्य अफगानिस्तान से लेकर बर्मा तक और कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक फैला हुआ था. उनकी राजधानी पाटलिपुत्र थी. अशोक को भारत के इतिहास में सबसे शक्तिशाली राजा माना जाता है.

दुनिया का सबसे ताकतवर राजा कौन था?

1 .समुद्रगुप्त। समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन कहा जाता है. अपने पुत्र विक्रमादित्य के साथ मिलकर उन्होंने भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत की। ये भारत के सबसे शक्तिशाली राजाओं में से एक हैं। ... .
2 .चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य। चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य गुप्तवंश के सबसे शक्तिशाली राजा कहे जाते हैं। No Internet connection..

भारत का आखिरी राजा कौन सा था?

भारत के अंतिम हिन्दू राजा थे “पृथ्वी राज चाव्हाण” और अंतिम बादशाह एक तरह से अंतिम राजा “बहादुर शाह जफर द्वितीय” थे.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग