वसा के मुख्य कार्य क्या है? - vasa ke mukhy kaary kya hai?

दोस्तों दोस्तों आप सभी को पता होगा कि वसा एक ऐसा पदार्थ है जो सभी जीवो के लिए आवश्यक होता है,वसा को इंग्लिश में LIPID कहा जाता है

वसा का मुख्य घटक क्या है

वसा का मुख्य घटक फैटी एसिड होता है वसा कार्बन हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के बने कार्बनिक यौगिक होते हैं जिसमें कार्बन की मात्रा ऑक्सीजन से अधिक होती है

वसा में क्या क्या शामिल हैं

वसा के अंतर्गत मोम खाद्य तेल मक्खन प्राकृतिक रबर कोलेस्ट्रोल आदि शामिल होते हैं

 वसा की संरचना

वसा का निर्माण के लिए ग्लिसरीन  का एक मॉलिक्यूल और और वसा के तीन  मॉलिक्यूल का संयोग होने पर पानी के निष्कासन के कारण बनता है इस प्रकार देखा जाए तो सरल व सी अम्ल ग्लिसरोल के ईस्टर होते हैं 

वसीय अम्लों के प्रकार

फैटी एसिड को दो प्रकार में बांटा गया है जिसमें पहला है असंतृप्त वसीय अम्ल और दूसरा असंतृप्त वसीय अम्ल

असंतृप्त वसीय अम्ल

ऑयल और वासा में छोटी श्रृंखलाएं असंतृप्त वसीय अम्ल होती हैं इसमें हाइड्रोकार्बन श्रृंखला के बीच दो बंध  नहीं पाए जाते हैं

संतृप्त वसीय अम्ल

कठोर वसा भी  संतृप्त वसा अम्लो से बनी होती हैं इस प्रकार के वसा अम्लों में कार्बन श्रृंखलाएं असंतृप्त होती है जिसमें एक से अधिक डबल बॉन्ड होती हैं असंतृप्त वसीय अम्ल के उदाहरण है 

ओलिक अम्ल, नीलोनिक अम्ल आदि

वसा की श्रेणियां

जो वसा 20 सेंटीग्रेड तापमान पर द्रव के रूप में होती हैं उन्हें तेल कहा जाता है जबकि कुछ लिपिड सामान्य तापमान पर भी ठोस होती हैं उन्हें वसा कहा जाता है

असंतृप्त वसा में जब निकिल उत्प्रेरक की उपस्थिति में हाइड्रोजन गैस प्रवाहित की जाती है तब यह संतृप्त fat में बदल जाता है और इसी को वनस्पति घी कहा जाता है और यह प्रक्रिया हाइड्रोजेनेशन कहलाती है

वसा  की श्रेणी के हिसाब सेवसा  को सरल लिपिड, संयुक्त लिपिड, व्युत्पन्न लिपिड और अवर्गीकृत लिपिड में बांटा गया है चलिए एक -एक कर इन लिपिडो के बारे में जानते हैं

सरल लिपिड

सरल लिपिड को सामान्य भाषा में ट्राइग्लिसराइड कहा जाता है यह विभिन्न प्रकार के अल्कोहल और वसीय अम्लो के योगिक या ईस्टर होते हैं प्रत्येक सरल लिपिड कई छोटे अणुओं से मिलकर बना होता है

सरल रिपीट के अंतर्गत वसा और मोम शामिल होती हैं

संयुक्त लिपिड

जटिल लिपिड हमेशा कार्बन हाइड्रोजन ऑक्सीजन और नाइट्रोजन और फास्फोरस के योगिक  होते हैं इसमें ग्लिसरोल से संयोजित ना होकर किसी अन्य रासायनिक अम्ल से संयोजित होती हैं

संयुक्त लिपिड पानी में घुलनशील होता है किंतु दूसरे fatty सॉल्वेंट में अघुलनशील होता है

संयुक्त लिफ्ट में संयुक्त लिपिड में फास्फोलिपिड लेसीथीन शामिल होते हैं

व्युत्पन्न लिपिड

सरल एवं जटिल योगी के जल अपघटन के फलस्वरूप प्राप्त लिपिक को व्युत्पन्न लिमिट कहा जाता है sterol and steroids इसके  उदाहरण है

अवर्गीकृत लिपिड 

यह वह पदार्थ होते हैं जो वसिय अम्लो से कोई भी समानता नहीं रखते किन्तु  इन्हें केवल समान घुलनशील  लिपिड कहा गया है

संतृप्त वसा क्या है. वसा का मुख्य कार्य क्या है , वसा के मूल स्रोत क्या है, वसायुक्त भोजन क्या है, वसा की कमी से होने वाले रोग. सबसे ज्यादा वसा किसमें पाया जाता है. क्या किसी खाद्य वस्तु में वसा का परीक्षण किया जा सकता है, यदि हां तो कैसे. वसा के स्रोत एवं वसा के कार्य लिखिए.

वसा क्या है (Vasa in hindi)

उच्च वसीय अम्लों अर्थात् कार्बोक्सिलिक अम्लों एवं ग्लिसरॉल (CHO) की अभिक्रिया से उत्पन्न एस्टर यौगिक (Esters) तेल अथवा वसा कहलाते हैं। तेल एवं वसा निर्माण की यह प्रक्रिया एस्टरीकरण (Esterification) कहलाती है।

तेल एवं वसा दोनों का निर्माण कार्बन, हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन तत्वों से होता है। ये दोनों पदार्थ लम्बी श्रृंखला वाले वसीय अम्ल हैं, जो मानव शरीर के लिए पोषक तत्व के रूप में महत्वपूर्ण हैं। इनके नियंत्रित सेवन से शरीर की ऊर्जा एवं प्रतिरक्षा शक्ति (Immunity) में वृद्धि होती है।

वसा की कमी से होने वाले रोग

वसा की कमी से शारीरिक भार में कमी, कमजोरी, कब्ज आदि बीमारियाँ होने लगती हैं।

वसा के प्रकार

वसा मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं

(1) संतृप्त वसाएँ (Saturated Fats)

(2) असंतृप्त वसाएँ (Unsaturated Fats)

संतृप्त वसाएँ (Saturated Fats)

वे वसाएँ, जिनकी रासायनिक संरचना में सभी कार्बन परमाणु एकल आबंध (Single Bond) द्वारा संयोजित होते हैं, संतृप्त वसाएँ कहलाती हैं। अधिकांश जंतु वसाएँ संतृप्त वसाएँ होती हैं। ये वसाएँ सामान्य ताप पर ठोस होती हैं। इन वसाओं का क्वथनांक (Boiling Point) उच्च होता है।

संतृप्त वसाओं के मुख्य स्रोत : मांस (मुख्यतः लाल मांस), दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद (मक्खन, मलाई, दही आदि), सेंके हुए (Baked) खाद्य पदार्थ (बिस्कुट, पेस्ट्री, केक आदि), नारियल एवं ताड़ का तेल आदि।

असंतृप्त वसाएँ (Unsaturated Fats)

ऐसी वसाएँ, जिनकी रासायनिक संरचना में कार्बन परमाणुओं की श्रृंखला में कम से कम एक द्विआबंध (Double Bond) उपस्थित होता है, असंतृप्त वसाएँ कहलाती हैं। ये वसाएँ सामान्य ताप पर द्रव अवस्था में होती हैं।

अधिकांश वनस्पति तेल असंतृप्त वसाएँ होती हैं, परन्तु नारियल तेल (Coconut Oil), ताड़ का तेल (Palmkernel Oil) आदि में संतृप्त वसाएँ पायी जाती हैं।

असंतृप्त वसाओं के मुख्य स्रोत : वनस्पति तेल (जैतून, सूरजमुखी, मूंगफली आदि का तेल) बादाम, अखरोट, काजू, , मूंगफली, मैकाडोमिया नट्स, एवोकाडो, तैलीय मछलियाँ (सैलमॉन, मैकेरेल, हेरिंग) आदि।

वसाओं से सम्बंधित रासायनिक अभिक्रियाएँ

तेल एवं वसाओं के प्रयोग से दो महत्वपूर्ण रासायनिक अभिक्रियाएँ सम्पन्न होती हैं, जो निम्नवत् हैं-

(i) साबुनीकरण (Saponification) : क्षार (NaOH अथवा KOH) की उपस्थिति में तेल एवं वसा का जल अपघटन (Hydrolysis) करने पर ग्लिसरॉल एवं साबुन का निर्माण होता है। यह प्रक्रिया साबुनीकरण कहलाती है।

(ii) हाइड्रोजनीकरण (Hydrogenation) : द्रव वनस्पति तेलों में उच्च ताप एवं दाब पर हाइड्रोजन मिलाने पर ये ठोस वसाओं में परिवर्तित हो जाते हैं। यह प्रक्रिया हाइड्रोजनीकरण कहलाती है। वनस्पति तेलों से वनस्पति घी का निर्माण इसी विधि से किया जाता है।

ट्रांस फैट (Trans Fat)

यदि हाइड्रोजनीकरण आंशिक रूप (Partially) से हो तो प्राप्त वसा ट्रांस फैट कहलाती है। तले हुए एवं सेंके हुए खाद्य पदार्थ, अधिक नमक वाले खाद्य पदार्थ पैस्ट्री, केक एवं आइसक्रीम आदि ट्रांस फैट के प्रमुख स्रोत हैं।

ट्रांस फैट का उपभोग मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, क्योंकि यह शरीर में कम घनत्व वाले लाइपोप्रोटीन (Low-density Lipoprotein-LDL) अर्थात् बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholestrol) के स्तर में वृद्धि करता है तथा उच्च घनत्व वाले लाइपोप्रोटीन (High-density Lipoprotein-HDL) अर्थात् गुड कोलेस्ट्रॉल (Good Cholestrol) के स्तर में कमी करता है।

वसा के मुख्य बिंदु

1. वसा ऐसा तैलीय पदार्थ है, जो जन्तुओं की त्वचा के नीचे अंगों के चारों ओर पाया जाता है।

2. वसा मुख्यतः संतृप्त वसीय अम्लों (Saturated Fatty Acids) से निर्मित होती है।

3. वसाएँ सामान्य ताप पर ठोस अवस्था में होती हैं।

4. वसाओं का मुख्य स्रोत जन्तु हैं।

5. वसा मुख्यतः दो प्रकार की होती हैं- ट्रांस वसाएँ (Trans Fats) तथा संतृप्त वसाएँ (Saturated Fats)।

6. वसाओं के उपभोग से हृदय सम्बंधी रोगों का खतरा बढ़ता है।

7. वसाओं के उदाहरण : घी (Ghee), मक्खन (Butter), मलाई (Cream), मांस (Meat), चरबी (Lard) आदि।

रंजक क्या है, रंजक के प्रकार, रंजक पदार्थ 

आवर्त सारणी, आवर्त सारणी फोटो, spdf ब्लाक के तत्त्व

शरीर में वसा का मुख्य कार्य क्या है?

वसा अर्थात चिकनाई शरीर को क्रियाशील बनाए रखने में सहयोग करती है। वसा शरीर के लिए उपयोगी है, किंतु इसकी अधिकता हानिकारक भी हो सकती है। यह मांस तथा वनस्पति समूह दोनों प्रकार से प्राप्त होती है। इससे शरीर को दैनिक कार्यों के लिए शक्ति प्राप्त होती है।

वसा के तीन कार्य क्या है?

वसा क्या हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। वसा शरीर की ऊर्जा को इक्ठ्ठा करने का तरीका हैं। वसा ऊर्जा का मुख्य स्रोत हैं। वसा विटामिन को सोखने में सहायता करता हैं।

वसा के मूल स्रोत क्या है?

वसा के स्रोत-मूंगफली, नारियल, तिल, घी, मक्खन, मांस, दूध, मछली, क्रीम और अंडे आदि वसा का मुख्य कार्य ऊर्जा प्रदान करना है। यह कार्बोहाइड्रेट से लगभग दुगुनी ऊर्जा प्रदान करती है।

वसा की कमी से कौन सा रोग हो जाता है?

वसा की कमी से कौन सा रोग हो जाता है?.
शरीर में वसा की कमी से स्किन समस्याएं ... .
शरीर में वसा की कमी से बाल झड़ना एक कारण ... .
शरीर में वसा की कमी से हार्मोन्स असंतुलित होना ... .
शरीर में वसा की कमी से थकान महसूस होना ... .
शरीर में वसा की कमी से इम्यूनिटी कमजोर होना.