तुला राशि की जिंदगी में क्या है? - tula raashi kee jindagee mein kya hai?

हम 'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए क्रमश: समस्त 12 राशियों व उन राशियों में जन्मे जातकों के व्यक्तित्व के गुण-दोष की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रस्तुत है तुला राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व-

राशि- तुला

स्वामी ग्रह- शुक्र

गुणधर्म- चर

तत्व- आकाश

उदय- शीर्षोदय

दिशा- पश्चिम

स्वरूप- तराजू

तुला राशि वाले जातक

जिन जातकों के जन्म के समय जन्म पत्रिका में चन्द्रमा तुला राशि में स्थित होता है, उनकी तुला राशि होती है। तुला राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र को नवग्रहों में रानी की उपाधि प्राप्त है।

शुक्र भोग-विलास एवं विलासिता नैसर्गिककारक होता है, इस कारण तुला राशि वाले जातक वैभव-विलासितापूर्ण जीवन-यापन करना बहुत पसंद करते हैं। यह फैशन से अत्यधिक प्रभावित होते हैं। इन्हें गीत-संगीत, नृत्य व फिल्म से विशेष लगाव होता है। इन्हें अधिकतर सज-धजकर रहना, महंगी गाड़ियों में घूमना-फिरना व फैशन के अनुसार वस्त्र पहनना पसंद होता है।

तुला राशि की जिंदगी में क्या है? - tula raashi kee jindagee mein kya hai?

तुला राशि वाले जातक निर्णय लेने में बहुत विलंब करते हैं, क्योंकि इनका स्वभाव 'पल में तोला, पल में मासा' जैसा होता है। ये अक्सर अपने लिए गए निर्णय परिवर्तित करते रहते हैं। तुला राशि वाले जातक न्यायप्रिय होते हैं। तुला के चर राशि होने के कारण ये थोड़े अस्थिर स्वभाव वाले होते हैं और अपना कर्मक्षेत्र व जीवनचर्या निरंतर बदलते रहते हैं। इनका बौद्धिक स्तर ऊंचा होता है। ये कल्पनाशील होते हैं।

तुला राशि के अधिपति शुक्र के कारण ये थोड़े कामुक व भोग-विलासप्रिय होते हैं। शुक्र राशि वाली महिलाएं अक्सर खूबसूरत होती हैं। यदि तुला राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र पर अशुभ प्रभाव हो अथवा शुक्र नीचराशिस्थ हो तो ये व्यभिचार की ओर अग्रसर होकर लांछित होते हैं। इनका दांपत्य जीवन प्राय: सुखद होता है। तुला राशि वाले जातक धनाढ्य होते हैं। इनके पास चल-अचल संपत्ति होती है। ये उत्तम वाहन सुख प्राप्त करते हैं।

तुला राशि वाले जातक अक्सर रोमांटिक स्वभाव वाले होते हैं और अपने जीवनसाथी से अत्यधिक प्रेम करते हैं। तुला राशि वाले जातक अक्सर अभिनेता, जौहरी, सौन्दर्य प्रसाधन, प्रसिद्ध व्यापारी, नृत्य निर्देशक, गायक, संगीतकार, फिल्म इंडस्ट्री, सिविल इंजीनियर, फैशन डिजाइनर, मॉडलिंग इत्यादि क्षेत्रों में विशेष सफल होते हैं।

-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया

अगर आपकी राशि तुला है तो आपको ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव से जुड़ी कुछ ख़ास बातों के बारे में जानकारी जरूर लेनी चाहिए। 

जब भी बात राशियों की आती है तब सभी राशियां स्वभाव में एक दूसरे से अलग होती हैं। ज्योतिष के अनुसार भी सभी राशियां एक दूसरे से भिन्न होती हैं। ऐसा माना जाता है कि किसी राशि के लोग स्वभाव से कठोर होते हैं, तो वहीं किसी अन्य राशि के लोग स्वभाव से प्यार भरी बातें करने वाले होते हैं।

किसी भी राशि का निर्धारण उसके स्वामी ग्रह के स्वभाव पर निर्भर होता है। पिछले कुछ दिनों से हम 12 राशियों में से कुछ के स्वभाव और लव लाइफ के बारे में बता रहे हैं। इसी क्रम में आज जानी मानी  ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉक्टर आरती दहिया जी से जानें तुला राशि के स्वभाव और उनकी लव लाइफ के बारे में। 

तुला राशि का स्वभाव 

तुला राशि की जिंदगी में क्या है? - tula raashi kee jindagee mein kya hai?

उचित निर्णय लेने वाले होते हैं

तुला राशि के जातकों को हमेशा हंसते मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है और ये शीघ्र और उचित निर्णय लेने वाले होते हैं लेकिन कभी -कभी छोटी बात पर ही ये परेशान हो जाते हैं। इनका स्वभाव सौम्य होता है और ये काफी व्यवस्थित तरीके से जीवन बिताने वाले होते हैं। इनमें गजब का आकर्षण होता है। जिससे लोग इनकी तरफ खींचे चले आते हैं। ये कोई भी काम सोच समझ कर करते हैं। इस राशि के लोग किसी भी समय उचित निर्णय लेने में माहिर होते हैं। ये लोग अच्छा खाने और पहनने के शौकीन होते हैं। इनके अंदर राजाओं की तरह रहन -सहन एवं पहनावे  के गुण पाए जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें तुला राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022

घर एवं सम्पति से लगाव 

खासतौर पर तुला राशि की लड़कियां बहुत ज्यादा बुद्धिमान सुंदर और चतुर होती हैं। इन्हे अपने घर एवं सम्पति से बहुत लगाव होता है। तुला राशि की लड़कियां अपने जीवन साथी से बहुत प्रेम करती हैं। इस राशि के लोग बहुत ज्यादा क्रिएटिव होते हैं और  संगीत, गायन एवं नृत्य के शौकीन होते हैं। ये लोग ईश्वर में आस्था रखते हैं। इन्हें अव्यवस्था, अन्याय, फूहड़ता और दिखावा बिलकुल पसंद नहीं होता है। इस राशि के लोग संतुलित जीवन जीना चाहते हैं। सामुद्रिक यात्रा इनके लिए अच्छी होती है। ये लोग वकील जज लेखक अभिनेता और अच्छे  साहित्यकार  हो सकते हैं।

तुला राशि की जिंदगी में क्या है? - tula raashi kee jindagee mein kya hai?

शौक़ीन स्वभाव के होते हैं 

इस राशि का स्वामी शुक्र है जिससे तुला राशि के लोग स्वभाव से शौकीन होते हैं। तुला राशि के लोग सामान्य कद-काठी वाले होते हैं। नई-नई जगहों पर घूमना इन्हें अच्छा लगता है। इस राशि के लोग ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करना बहुत पसंद करते हैं। जीवन में आगे बढ़ते रहना पसंद करते हैं। ये लोग स्वभाव से शांति प्रिय एवं विनम्र होते हैं। ये हमेशा झगड़े से दूर रहते हैं और बातचीत द्वारा विवाद दूर करने का प्रयास करते हैं। ये कभी जुबान के कड़वे नहीं होते हैं। ये लोग किसी भी परिस्थिति में विचलित नहीं होते हैं और दूसरों को प्रोत्साहन देना, सहारा देना इनका स्वभाव होता है। ये लोग संगीत कला के प्रेमी होते हैं। ये मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।  

ये लोग स्वभाव से लीडर होते हैं 

ये लोग लीडर स्वभाव के होते हैं। ये सिक्के के दोनों पहलू को देखते हैं। न्याय करने में निपुण दूसरों की देखभाल करना, अनुकूल व्यवहार आदि करना तुला राशि के लोगों में देखा जा सकता है। तुला राशि के जातक कोमल एवं खुशमिजाज होते हैं। इनके संपर्क में आने वाले लोग भी इनकी संगत में रहकर काफी अच्छा महसूस  करते हैं। सिक्के के दोनों पहलुओं पर ध्यान देने वाले शानदार जीवन जीने वाले होते हैं। महंगी गाड़ी,  महंगे कपडे, आलीशान बंगला इन्हे काफी पसंद होता है। 

तुला राशि की लव लाइफ 

तुला राशि की जिंदगी में क्या है? - tula raashi kee jindagee mein kya hai?

पार्टनर को खुश रखते हैं 

अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए हर कोशिश करते हैं। परिवार एवं दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। अधिक से अधिक दोस्त बनाना उन्हें बहुत पसंद होता है। इनके आस-पास हर समय लोगों का घेरा बना रहे इससे ये खुश रहते हैं। तुला राशि के लोग अकेले रहना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन इनके मन में अपने लिए प्रेम पैदा करना थोड़ा मुश्किल होता है फिर भी जब इन्हें किसी से प्रेम हो जाता है तो ये उसके प्रति समर्पित रहते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:तुला लव हॉरोस्कोप 2022: वर्ष 2022 में अपने प्रेम संबंधों के बारे में एस्ट्रोलॉजर से जानें

प्यार में सुंदरता एवं संतुलन देखते हैं

संवेदनशील होने के साथ -साथ ये लोग व्यावहारिक भी होते हैं। ये प्यार में सुंदरता एवं संतुलन खोजते हैं। ये प्यार की गहराई को समझ नहीं पाते हैं। संतुलित जीवनसाथी को ढूंढने में जरूरत से ज्यादा टाइम लेते हैं। ये लोग किसी भी रिश्ते में हां बोलने में समय लगाते हैं। लेकिन एक बार हां बोलने के बाद ये कभी पीछे नहीं हटते हैं और उनको खुश करने के लिए फिर कुछ भी कर सकते हैं। ये लोग प्रेम के समर्थक होते हैं। दिखने में ये लोग बहुत आकर्षक होते हैं। उन्हें हर चीज में परफेक्शन चाहिए होता है। अपने साथी को खुश रखने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ये एक अच्छे जीवन साथी बनते हैं।

ये राशियां होती हैं तुला की अच्छी पार्टनर 

प्यार में तुला राशि के साथ सबसे अनुकूल संकेत मिथुन और कुंभ राशि (कुंभ लव हॉरोस्कोप 2022) के साथी वायु चिह्न हैं। क्योंकि वे तुला की सामाजिक बुद्धिमत्ता और आजीविका को साझा करते हैं। तुला राशि वाले ऐसे लोगों की ओर आकर्षित होते हैं जो उनके जैसे ही दयालु और निष्पक्ष होते हैं। ये लोग अपने साथी की ओर से किसी भी नाटक को सुचारू नहीं करना चाहते हैं, जिससे वे मिथुन और कुंभ राशि की दूसरों के साथ सहजता से आकर्षित हो जाते हैं।

उम्मीद है तुला राशि के लोग अपने स्वभाव के बारे में जान गए होंगे और अपने पार्टनर के लिए सही निर्णय लेने के लिए ये जानकारी उनके काम आएगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व ज्योतिष से जुड़े इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik  

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

तुला राशि की जिंदगी में क्या है? - tula raashi kee jindagee mein kya hai?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

तुला राशि वालों के जीवन में क्या है?

तुला राशि के जातक सबके लिए अच्छा करना चाहते हैं। ये विवादों को निपटाने में कुशल होते हैं और इनमें न्याय की गहरी भावना होती हैं। निष्पक्षता की यह लगन इनकी व्यक्तिगत जरूरत होती है संघर्ष और टकराव से बचने के लिए। चतुर रणनीतिकार और आयोजक, ये जानते हैं कि कैसे चीजों को अत्यंत शिष्टता के साथ किया जाता हैं।

तुला राशि कितनी भाग्यशाली है?

तुला राशि के जातकों के लिए 6 का अंक भाग्यशाली होता है। अतः 6 अंक की श्रृंखला 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69... शुभ होती है। इनके अलावा 4, 5, 8 अंक शुभ, 3, 7, 9 अंक सम एवं 1, 2 का अंक अशुभ फलकारी हैं।

2022 में तुला राशि का भविष्य क्या होगा?

इस वर्ष आपके करियर में काफी अनुकूल फल मिलने की उम्मीद से इस वर्ष की शुरुआत हो रही है। जिसके चलते क्षेत्र में आप अपना बेहतर प्रदर्शन दे पाने में सफल होंगे। वर्ष की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में आपको भाग्य का साथ मिलेगा जो लोग नौकरीपेशा है उन्हें प्रमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

तुला राशि के जीवनसाथी कौन है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृष और तुला राशि की जोड़ी अच्छी मानी जाती है। कहा जाता है कि यदि इन दोनों राशि के जातक शादी के बंधन में बंधते हैं, तो इनका प्यार बड़ा ही फलता फूलता है। ये जीवनभर एक दूसरे का ख्याल रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला और मिथुन राशि के जातक अच्छे जीवन साथी साबित होते हैं।