सफेद रंग के राशन कार्ड को क्या कहते हैं? - saphed rang ke raashan kaard ko kya kahate hain?

सफेद राशन कार्ड क्या है what is white ration card : पात्रता के अनुसार अलग – अलग रंग के राशन कार्ड जारी किये है। जैसे – गुलाबी, पीला, हरा, सफेद आदि। अलग – अलग रंग के राशन कार्ड धारकों को लाभ भी अलग – अलग ही मिलता है। लेकिन अधिकांश लोगों को नहीं पता कि किस रंग के राशन कार्ड में क्या – क्या मिलता है। इनके फायदें क्या होते है।

Show

खाद्य विभाग द्वारा जारी राशन कार्ड जिस रंग का आपको मिलता है, उसी के अनुसार ही आपको लाभ मिलेगा। बहुत लोग इस बात से परेशान रहते है कि अन्य की अपेक्षा उन्हें ज्यादा कीमत पर राशन क्यों मिलता है। आज अधिकांश लोगों के पास सफेद राशन कार्ड है, लेकिन बहुत लोगों को नहीं पता कि सफेद राशन कार्ड क्या है और इसमें क्या – क्या मिलता है ? चलिए यहाँ हम इसकी पूरी जानकारी प्रदान करते है।

सफेद रंग के राशन कार्ड को क्या कहते हैं? - saphed rang ke raashan kaard ko kya kahate hain?

सफेद राशन कार्ड क्या है ?

सफेद राशन कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवारों को प्रदान किया जाने वाला कार्ड है। सफेद कार्ड आम तौर पर उन लोगों को दिए जाते हैं, जिन्हें एपीएल (APL) श्रेणी में रखा गया है। 1,00,000 रुपये से अधिक की वार्षिक आय वाले परिवार को यह सफेद राशन कार्ड दिया जाएगा।

अगर आप भी गरीबी रेखा से ऊपर यानि एपीएल श्रेणी में आते है तो आप भी सफेद राशन कार्ड बनवा सकते है। चलिए आपको बताते है कि इसमें क्या क्या मिलता है और ये कार्ड कैसे बनवाते है।

सफेद राशन कार्ड में क्या क्या मिलता है ?

सफेद राशन कार्ड में चांवल, दाल गेहूं एवं अन्य खाद्य सामग्री मिलता है। लेकिन ये कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर के परिवारों को प्रदान किया जाता है, इसलिए राशन सामान्य निर्धारित मूल्य पर दिया है। ये कार्ड वाले परिवारों को बीपीएल राशन कार्ड की तरह कम कीमत में राशन का लाभ नहीं मिलता।

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को बीपीएल राशन कार्ड जारी किये जाते है। इसमें राशन बहुत कम कीमत पर प्रदान किया जाता है। लेकिन एपीएल यानि सफेद राशन कार्ड वालों को इसका लाभ नहीं दिया जाता है।

सफेद राशन कार्ड का क्या मतलब है ?

सफेद राशन कार्ड का मतलब एपीएल (APL) राशन कार्ड से है। ये राशन कार्ड समृद्ध यानि गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवारों को जारी किये जाते है। वे चाहें तो निर्धारित सामान्य मूल्य पर राशन प्राप्त कर सकते है या इस कार्ड का उपयोग पहचान पत्र के रूप में भी कर सकते है।

बीपीएल कार्ड की तरह सफेद राशन कार्ड वालों को तेल या गैस का लाभ नहीं मिलता है। हालांकि वे चांवल, दाल और गेंहू प्राप्त कर सकते है। लेकिन बीपीएल कार्ड वालों की तरह सफेद राशन कार्ड पर सरकारी योजना का लाभ कम मिलता है।

सफेद राशन कार्ड कैसे बनवाएं ?

  • सफेद राशन कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आवेदन फॉर्म प्राप्त करें। आप यहाँ से ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है – लिंक
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेने के बाद इसे ध्यान से भरें। जैसे – मुखिया का नाम, पिता/पति का नाम, पता आदि।
  • फॉर्म में सभी सदस्यों का नाम एवं आधार नंबर भी भरें।
  • आवेदन फॉर्म को पूरा भरने के बाद उसे चेक करें और सबसे नीचे आवेदक का हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान जरूर लगाएं।
  • अब आवेदन फॉर्म के साथ जरुरी दस्तावेज जैसे – पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, बिजली बिल आदि की फोटोकॉपी जरूर लगाएं।
  • इसके बाद तैयार किये गए आवेदन फॉर्म को खाद्य विभाग में सम्बंधित अधिकारी के पास जमा कर दें।
  • आपके आवेदन की जाँच उपरान्त निर्धारित समय में आपको सफेद राशन कार्ड जारी हो जायेगा।

ध्यान दें : यहाँ हमने सफेद राशन कार्ड क्या है और इसके फायदे क्या है इसके बारे में बताया है। यहाँ बताई गई जानकारी अलग – अलग राज्य के अनुसार अलग हो सकता है। क्योंकि राज्य सरकारें अपने अनुसार राशन कार्ड के लाभ निर्धारित करती है। आपके यहाँ सफेद राशन कार्ड में क्या – क्या मिलता है उसकी जानकारी नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

इसे पढ़िए – राशन कार्ड में किसका किसका नाम है कैसे देखें

सफेद राशन कार्ड क्या है, इसकी पूरी जानकारी हमने यहाँ बताया है। अब कोई भी एपीएल श्रेणी के व्यक्ति बिना किसी परेशानी के सफेद राशन कार्ड बनवा पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या सफेद राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

सफेद राशन की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

सफेद रंग के राशन कार्ड को क्या कहते हैं? - saphed rang ke raashan kaard ko kya kahate hain?

राज्य की सरकारें प्रदेश वासियों की पारिवारिक पहचान के लिए राशन कार्ड जारी करती है। परिवार की योग्यता तथा श्रेणी के अनुसार राशन कार्ड का रंग निर्धारित किया जाता है। राज्य सरकारों द्वारा लाभार्थी परिवार को गुलाबी, पीला, हरा, सफेद, नीला, राशन कार्ड दिया जाता है। अलग-अलग रंग के आधार कार्ड  के लाभ परिवार श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। अधिकांश लोग नहीं जानते कि सफेद राशन कार्ड (White Ration Card) क्यों दिया जाता है? इसका क्या उपयोग है, तथा इससे मिलने वाले अतिरिक्त फायदे क्या हैं? यह सभी जानने के लिए आप लेख में अंत तक बने रहिए।

 what is white ration card | सफेद राशन कार्ड क्या है?

काफी लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि, उन्हें अन्य लोगों से राशन अधिक रेट पर क्यों मिलता है? क्या यह safed Ration Card की वजह से तो नहीं हो रहा। दरअसल सफेद राशन कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे परिवारों को प्रदान किया जाता है। White Ration Card उन सभी परिवारों को दिया जाता है, जो APL श्रेणी में आते हैं। जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख से अधिक होती है। उन सभी परिवारों को सफेद कलर का राशन कार्ड (APL White Ration Card ) दिया जाता है। 

Purpose and feature of giving white ration card | सफेद राशन कार्ड देने का उद्देश्य तथा विशेषता

राज्य सरकार द्वारा Safed Ration Card गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे परिवारों को दिया जाता है। जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख से अधिक है या फिर आयकर दाता है, तो उन्हें सफेद राशन कार्ड वितरण किया जाता है। सफेद रंग के राशन कार्ड से लाभार्थी परिवार को चावल, दाल, गेहूं सभी प्रकार की खाद्य सामग्री दी जाती है। लेकिन जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। उन्हें मिलने वाले राशन कार्ड की अपेक्षा में सफेद राशन कार्ड से मिलने वाली खाद्य सामग्री का मूल्य अधिक होता है।

  • सफेद राशन कार्ड धारक परिवारों को गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाता।
  • लाभार्थी परिवार को अन्य राशन कार्ड धारकों की अपेक्षा में राशन सामग्री अधिक मूल्य पर वितरण की जाती है।
  • सफेद राशन कार्ड से मिलने वाली खाद्य सामग्री सभी राशन कार्ड धारकों को मिलने वाली खाद्य सामग्री के अनुसार ही वितरण की जाती है।
  •  white ration card गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे परिवार APL को वितरण किया जाता है।
  • राशन कार्ड का लाभार्थी परिवार पहचान पत्र के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

सफेद राशन कार्ड से क्या क्या मिलता है | safed ration card se kya kya milta  hain

जिन परिवारों के पास सफेद राशन कार्ड हैं, वह सभी परिवार गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करते हैं। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ तो दिया ही जाता है। साथ ही राशन की दुकान पर सभी खाद्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाती है। जो कि सभी राशन कार्ड धारकों को बराबर मात्रा में दी जाती है। परंतु सफेद राशन कार्ड धारकों को दी जाने वाली खाद्य सामग्री की दर अन्य राशन कार्ड धारकों की दर से अधिक होती है। आप उदाहरण से समझें यदि BPL Ration Card धारक को दो रुपए प्रति किलो गेहूं मिलते हैं, तो APL Ration Card धारक परिवार को ₹3 प्रति किलो गेहूं दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त Safed rang ration card धारकों को उन सभी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाता। जो गरीबी रेखा से जीवनयापन कर रहे परिवारों को दिया जाता है अर्थात BPL परिवारों को मिलता है।

सफेद राशन कार्ड कैसे बनवाएं | how to make white ration card

जो परिवार समृद्ध परिवार श्रेणी में आते हैं अर्थात गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे हैं। APL श्रेणी में पंजीकृत हैं। उन सभी परिवारों को सफेद राशन कार्ड दिया जाता है। यदि आप भी सफेद राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो करें:-

  • सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत पर विजिट करें।
  • ग्राम पंचायत में सरपंच, सर्किट्री से सफेद राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन फॉर्म की मांग करें।
  • सफेद राशन कार्ड आवेदन फॉर्म में पूछी गई संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • फॉर्म में परिवार के सदस्यों की संख्या तथा आधार नंबर को जरूर दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक विवरण बिजली बिल गैस कनेक्शन फोटो आदि संलग्न करें।
  • तैयार किए गए आवेदन फॉर्म को खाद्य विभाग अधिकारी या पंचायत सेक्रेटरी को जमा करवा दें।
  • आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी। जांच पूर्ण रूप से सही पाए जाने पर आपको सफेद राशन कार्ड उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

FAQ’s White Ration Card

Q. एपीएल राशन कार्ड (सफेद राशन कार्ड) क्या होता है?

Ans. जो परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध हैं तथा जिनकी वार्षिक आय एक लाख से अधिक है। वह सभी परिवार APL Ration Card अर्थात सफेद रंग का राशन कार्ड बनवा सकते हैं। उन्हें सरकार द्वारा BPL परिवारों को दी जाने वाली सुविधाओं से वंचित रखा जाता है। सफेद राशन कार्ड समृद्ध परिवार का सूचक होता है।

Q.  सफेद राशन कार्ड से क्या क्या मिलता है?

Ans.  सफेद राशन कार्ड लाभार्थी परिवार को वह सभी खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। जो अन्य रंग के राशन कार्ड पर उपलब्ध होती है। फर्क सिर्फ इतना है कि सफेद राशन कार्ड लाभार्थी परिवार को मिलने वाली खाद्य सामग्री पर दर अधिक होती है। अर्थात अन्य लोगों को दो रुपए किलो गेहूं मिलते हैं तो उस सफेद राशन कार्ड धारक को ₹3 प्रति किलो दिए जाएंगे।

Q.  सफेद राशन कार्ड क्या है क्यों बनवाए जाते हैं?

Ans.  जो परिवार आर्थिक वर्ग से संपन्न हैं तथा वार्षिक आय एक लाख से अधिक है। उन सभी परिवारों को समृद्धि सूचक परिवार के रूप में सफेद राशन कार्ड उपलब्ध करवाया जाता है।

NFSA

सफेद रंग के राशन कार्ड को क्या कहते हैं? - saphed rang ke raashan kaard ko kya kahate hain?
सफेद रंग के राशन कार्ड को क्या कहते हैं? - saphed rang ke raashan kaard ko kya kahate hain?

भारत में राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?

वर्तमान रूप में तीन प्रकार के कार्ड वितरित होते हैं:.
अंत्योदय राशन कार्ड, यह सबसे गरीब लोगों को दिया जाता है।.
गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) कार्ड।.
गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) कार्ड।.

कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?

मुख्यत: चार प्रकार के पेमेंट कार्ड (payment card) होते हैं, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, प्रीपेड कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक कार्ड. इनके फायदे, उपयोग और विभिन्न आधार पर उन्हें अलग अलग समझते हैं.

भारत में राशन कार्ड की शुरुआत कब हुई?

इतिहास यह योजना पहली बार 14 जनवरी 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शुरू की गई थी, और जून 1947 में वर्तमान स्वरूप में शुरू की गई थी। भारत में राशन की शुरुआत 1940 के बंगाल के अकाल से हुई थी। हरित क्रांति से पहले, 1960 के दशक की शुरुआत में तीव्र भोजन की कमी के मद्देनजर इस राशन प्रणाली को पुनर्जीवित किया गया था ।

महाराष्ट्र में राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?

राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं ?.
अंत्योदय राशन कार्ड (AAY).
बीपीएल राशन कार्ड (BPL).
एपीएल राशन कार्ड (APL).
अन्नपूर्णा राशन कार्ड (AY).
प्राथमिकता राशन कार्ड (PHH).