सुबह खाली पेट पपीता खाने से क्या होता है? - subah khaalee pet papeeta khaane se kya hota hai?

फलों (Fruits) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि फलों में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। फलों में भी पपीता (Papaya) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर सुबह खाली पेट पपीता का सेवन किया जाए, तो यह और लाभदायक साबित होता है। पपीता में उच्च मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो पेट के लिए फायदेमंद साबित होता है। साथ ही पपीता में विटामिन ए, विटामिन सी, नियासिन, मैग्नीशियम, कैरोटीन, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम, कॉपर, कैल्शियम और कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। जानिए सुबह खाली पेट पपीता खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे (Subah Khali Pet Papita Khane Ke Fayde In Hindi)

पेट के लिए फायदेमंद

सुबह खाली पेट पपीता का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पपीता में फाइबर मौजूद होता है। जिसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत (Digestion) होता है। साथ ही सुबह खाली पेट पपीता खाने से कब्ज और एसिडिटी की शिकायत से भी छुटकारा मिल जाता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

पपीता में विटामिन ई मौजूद होता है। जो आंखों के लिए काफी जरूरी माना जाता है। इसलिए अगर कोई सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करता है, तो इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही आंखों में जलन और दर्द की शिकायत से भी छुटकारा मिल जाता है।

लिवर के लिए फायदेमंद

सुबह खाली पेट पपीता का सेवन लिवर (Liver) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करता है, तो इससे लिवर मजबूत होता है। जिससे लिवर संबंधी बीमारियां भी नहीं होती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

पपीता में कई ऐसे विटामिन्स पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करने से त्वचा पर ग्लो आता है। साथ ही झुर्रियों की शिकायत से भी छुटकारा मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल होता है कम

पपीता में फाइबर, पोटैशियम और एंटीआक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का स्तर तेजी से कम होता है। जिससे स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

वजन होता है कम

पपीता में कैलोरी (Calorie) की मात्रा बहुत कम होती है। इसलिए इसके सेवन से वजन आसानी से कम होता है। अगर कोई रोजाना सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करता है, तो इससे वजन आसानी से कम किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

पपीता (papaya benefits in hindi) सेहत के लिहाज से हमेशा से ही फायदेमंद माना गया है। पपीते में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से ये डायबिटीज, दिल की बीमारियों और यहां तक कि अल्जाइमर में भी खाना फायदेमंद है। इसके अलावा पपीते के कुछ खास गुण होते हैं जैसे कि इसमें ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन कैरोटिनॉयड्स होते हैं,  तो वहीं इसमें विटामिन सी और विटामिन ई भी होता है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ त्वचा और बालों के लिए भी कई प्रकार से लाभदायक है। साथ ही ये आंखों की कई समस्याओं को भी रोक सकता है। पर अगर आप पपीते को खाली पेट खाते हैं तो, इससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा। दरअसल, पेट और आंतों से जुड़ी बीमारियों से परेशान लोगों के लिए खाली पेट पपीता खाने के फायदे (health benefits of eating papaya on empty stomach) बहुत हैं। वो कैसे? आइए हम आपको बताते हैं विस्तार से।

सुबह खाली पेट पपीता खाने से क्या होता है? - subah khaalee pet papeeta khaane se kya hota hai?

खाली पेट पपीता खाने के फायदे-Health benefits of papaya on empty stomach

1. पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद 

खाली पेट पपीता खाने से आप पेट फूलने की समस्या (bloating) से बच सकते हैं। खराब पाचन वाले लोगों के लिए रोजाना पपीता खाना जरूरी है। दरअसल, ब्लोटिंग कई बार स्ट्रेस के कारण भी होता है। पपीता पाचन तंत्र पर तनाव को दूर करती है और भोजन को तेजी से मेटाबोलाइज करने में मदद करती है। पपीते में पपैन नामक एंजाइम होता है, जो भोजन को तेजी से तोड़ने में मदद करता है और एसिडिटी को रोकता है। साथ ही इसके कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स पेट में सूजन को कम करने में भी मदद करते हैं। इस तरह खाली पेट पपीता खाना ब्लॉटिंग का इलाज कर सकता है। 

2. कब्ज दूर करता है 

पपीता कब्ज के मरीजों के लिए रामबाण इलाज है। इसमें फाइबर होता है जो कि बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है और मल को सॉफ्त करता है जिससे आप आसानी से मल त्याग कर सकें। इसके अलावा पपीता एक ऐसा फल है जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती है जो कब्ज की समस्या को रोकता है और एक स्वस्थ पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है। पपीते में मौजूद एक और एंजाइम काइमोपापेन सूजन का इलाज करता है और चयापचय में सुधार करता है। इसके अतिरिक्त, खाली पेट पपीता खाने से अपच, सूजन, कब्ज और पेट खराब होने जैसी पाचन संबंधी कई समस्याएं ठीक हो जाती हैं।  अगर आप पुरानी कब्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तब भी आपको खाली पेट पपीता खाना चाहिए।

सुबह खाली पेट पपीता खाने से क्या होता है? - subah khaalee pet papeeta khaane se kya hota hai?

इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी के दौरान अमरूद खाने के फायदे और नुकसान, जानें डायटीशियन से

3. पीरियड्स के दर्द और ब्लॉटिंग को कम करता है

पीरियड्स के दर्द और ब्लॉटिंग को कम करने में पपीता आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, पपीता एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है और पीरियड्स के दर्द और ब्लॉटिंग को आसानी से कम कर सकता है। ये ऐंठन को कम कर सकता है। पपीते में मौजूद कैरोटीन गर्भाशय के संकुचन को प्रोत्साहित करता है और पीरियड्स को प्रेरित करता है जिस वजह से आप अनियमित पीरियड्स से बच सकते हैं। साथ ही कैरोटीन एस्ट्रोजन हार्मोन के उत्पादन को भी बढ़ाता है, जिससे पीरियड्स और प्रेग्नेंसी दोनों ही हेल्दी तरीके से रेगुलेट होते हैं। 

4. डायबिटीज में फायदेमंद 

डायबिटीज के मरीजों के लिए खाली पेट पपीता खाना बहुत फायदेमंद है। दरअसल, पपीता लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स में से है जो कि शुगर को कम करने में मदद करता है। इसे खाली पेट खाने से शरीर में शुगर की मात्रा अचानक से नहीं बढ़ती और पूरा दिन शुगर रेगुलेट रहता है। रेगुलर इसे खाली पेट खाने से आप पाएंगे कि डायबिटीज के कई लक्षण कम होने लगते है। इसके अलावा ये डायबिटीज में कब्ज की समस्या को भी दूर करता है और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट डिसफंक्शन को भी रोकता है। 

सुबह खाली पेट पपीता खाने से क्या होता है? - subah khaalee pet papeeta khaane se kya hota hai?

इसे भी पढ़ें : दिनभर रहना चाहते हैं एनर्जी से भरपूर तो दिन की शुरुआत करें नट्स के साथ, जानें कौन से नट्स हैं फायदेमंद

5. कोलेस्ट्रॉल कम करता है

कोलेस्ट्रॉल मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का कारण बनता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपना कोलेस्ट्रॉल कट्रोल करें। खाली पेट पपीता खाने से इसका फाइबर आंतों में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल और फैट को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये लिपोप्रोटीन को भी कम करता है और हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव में मदद करता है। 

खाली पेट पपीता खाने से शरीर को सिर्फ यही फायदे नहीं मिलते बल्कि, ये त्वचा के लिए फायदेमंद है। दरअसल, ये शरीर को डिटॉक्स करता है और खून को साफ रखता है जिससे त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है। तो, अब से सुबह-सुबह नाश्ते से पहले लगभग 1 कटोरी पपीता काला नमक मिला कर जरूर खाएं।

खाली पेट पपीता कितना खाना चाहिए?

हृदय रोगों के जोखिम को कम करने के लिए डॉक्टर पोटेशियम के अधिक सेवन की सलाह देते हैं। पपीता कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने में भी फायदेमंद माना जाता है जो हृदय रोगों और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। मधुमेह रोगियों को रोजाना सुबह खाली पेट एक कटोरी पपीता खाना चाहिए

सुबह खाली पेट पपीता खाने से क्या फायदे?

सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे: सुबह खाली पेट पपीता खाना (benefits of eating papaya at empty stomach) हमेशा से कई समस्याओं का कारगर उपाय माना गया है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ करता है और मल त्याग को बढ़ावा देता है। पपीते में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और सेल डैमेज को रोकते हैं।

क्या भूखे पेट पपीता खाना चाहिए?

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कुछ फलों को अगर सुबह खाली पेट खाया जाए, तो शरीर को ज्यादा लाभ हो सकते हैं और पपीता के मामले में यह बात सौ प्रतिशत ठीक है। ऐसा माना जाता है कि पपीता खाने का फायदा यह है कि इसमें कैलोरी कम होती है और इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है।

पपीते का सेवन कब करना चाहिए?

रात या शाम में फलों का सेवन करने से आपके पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। फलों का सेवन दिन में या सुबह के समय करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। पपीते का सेवन भी सुबह के समय करना ज्यादा फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा होता है और आपके मूड को भी बेहतर बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है।