रोज रोज घर में लड़ाई क्यों होती है? - roj roj ghar mein ladaee kyon hotee hai?

रोज रोज घर में लड़ाई क्यों होती है? - roj roj ghar mein ladaee kyon hotee hai?

घर में झगड़ा होने के कारण है यह वास्तु दोष, जानिये कैसे बचें इनसे

ज्योतिष शास्त्र में वास्तु का बहुत महत्व है और लोग भी इसे खूब मानते है, इसलिए घर या दूकान में वास्तु का पूरा ध्यान रखते है। नया घर खरीदते समय भी वास्तु का पूरा ध्यान रखते है और घर बनाते समय भी वास्तु का अच्छे से ध्यान रखते है। वास्तु हमारी निजी और प्रोफेशनल दोनों लाइफ पर असर डालता है।

आपके पास बहुत पैसा होगा लेकिन जरुरी नहीं की आपके घर में सब सुख-शान्ति रहे। कई लोगों के पास बहुत सारे पैसे होते है लेकिन वे खुश नहीं रहते है और इसके लिए जिम्मेदार है वास्तु दोष। घर में कलह-झगड़े होना भी वास्तुदोष पर निर्भर करता है। आईये जानते है कौन-कौनसे वास्तु दोष होने पर घर में झगड़ा होता है और इनसे कैसे बचें।

घर में झगड़ा होने के कारण है यह वास्तु दोष, जानिये कैसे बचें इनसे

  • वास्तु शास्त्र में ईशान कोण का बहुत महत्व है और इस दिशा को सबसे शुभ दिशा माना जाता है। ध्यान रहे घर का ईशान कोण उठा हुआ नहीं होना चाहिए, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो इससे पिता-पुत्र में अनबन रहती है और दूरियां बढती है।
  • घर के उतर-पूर्व कोने में स्टोर रूम नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि इससे घर के सभी सदस्यों में झगड़ा होता है।
  • घर के दरवाजे और खिड़कियाँ पूर्व या उतर दिशा में है तो उस घर में झगड़ा खत्म होने का नाम ही नहीं लेता, आये दिन किसी ना किसी कारण से घर में कलेश बना रहता है।
  • घर के दरवाजे खोलते या बंद करते समय किसी तरह की आवाज नहीं आनी चाहिए क्योंकि ऐसा वास्तु के हिसाब से अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे घर में लड़ाई-झगड़े बढ़ते है।
  • ध्यान रहे घर में रसोईघर दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से घर में कलह का माहौल रहता है और यह कभी भी विकराल रूप ले सकता है।
  • घर में टूटे हुए कांच, बंद घड़ी, युद्ध के चित्र आदि नहीं रहने चाहिए इससे घर में वास्तुदोष उत्पन्न होता है जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और इस वजह से घर में लड़ाई-झगड़ा रहता है।
  • घर के अंदर कांटेदार पेड़-पौधे नहीं लगाने चाहिए, इससे घर में कलेश पैदा होता है।
  • घर में प्रवेश द्वार कभी भी घर के बीच में नहीं होना चाहिए और मुख्य द्वार के पास सीढियां नहीं होनी चाहिए, इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है, जो घर में लड़ाई-झगड़े का कारण बनता है।
  • जैसा की आपको बता दिया है की वास्तु के अनुसार ईशान कोण को बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए ईशान कोण पर कभी भी बिजली के उपकरणों को नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे पिता-पुत्रं में अनबन बनी रहती है।
  • घर के उत्तर-पूर्व दिशा में कचरा-पात्र नहीं होना चाहिए, इससे घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव रहता है और घर में कलह का माहोल रहता है।
  • सोने वाले रूम में पलंग के सामने आईना और ड्रेसिंग टेबल नहीं होना चाहिए, इससे घर में कलेश जन्म लेता है।

वास्तु के अनुसार घर में रोजाना लड़ाई-झगड़े होने से ऐसे घर में लक्ष्मी का कभी भी वास नहीं होता। इसके लिए घर का वास्तु दोष, ग्रह दोष, शनि की कुदृष्टि जैसे कई कारण हो सकते हैं।

दुनिया में सबसे बड़ा धन सुख और शांति है। साथ ही व्यक्ति थक हारकर, परेशान होकर अपनी समस्याएं लेकर हमेशा परिवार के पास ही आता है। वहीं हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसके घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहे। लेकिन आपने भी यह महसूस किया होगा कि कई बार आपसी तालमेल बेहतर होने के बाद भी घर में अक्सर कलह और क्लेश का माहौल बना रहता है। इन लड़ाई-झगड़े और कलह का कारण वास्तुदोष भी हो सकता है। वास्तुशास्त्र में गृह क्लेश को दूर करने के आसान उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाने से घर में सुख-शांति आती है और गृह क्लेश दूर होता है। आज हम आपको गृह क्लेश को दूर करने के वास्तु शास्त्र उपायों के बारे में बताएंगे…

आमने सामने न लगाएं देवी-देवता की तस्वीरें:

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में कभी भी देवी-देवताओं की तस्वीर को आमने सामने नहीं लगाना चाहिए। इससे घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव और क्लेश बढ़ती है। इसके साथ-साथ घर में एक से अधिक देवी-देवता की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए इससे घर में लड़ाई-झगड़ा बढ़ता है। 

हनुमान जी के सामने जलाएं पंचमुखी दीपक:

मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने पंचमुखी दीपक प्रज्जवलित करें और अष्टगंध जलाकर उसकी सुगंध पूरे घर में फैलाएं। इससे भी घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में सुख-शांति आती है।

घर में न रखें खराब बिजली के उपकरण:

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के हर कोने में बिजली की व्यवस्था न होना या फ्यूज बल्ब लगे रहना अशुभ माना गया है। बिजली के खराब उपकरणों को घर में नहीं रखना चाहिए। बिजली के खराब उपकरण के कारण ग्रह कलेश और तनाव बढ़ सकता है। (यह भी पढ़ें)- Mars Transit: मंगल करने जा रहे हैं धनु राशि में गोचर, 2022 में इन 4 राशि वालों को हो सकता है धन लाभ

घर में रहेगी सुख- शांति:

कलह से निपटने में केसर का भी उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए चुटकी भर केसर को पानी में मिलाकर स्नान करें। स्नान के बाद पूजा पाठ करें और फिर केसर का तिलक लगाएं। केसर वाला दूध पीने से भी घर में शांति आती है और क्लेश नहीं होता।

घर में न बिखरे हों जूते-चप्पल:

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी घर में जूते-चप्पल इधर-उधर नहीं फेंकने चाहिए। ऐसा करने से गृह कलेश बढ़ता है और धन की बर्बादी भी होती है। जूते-चप्पलों को पहनने के बाद हमेशा व्यवस्थित तरीके से रखना चाहिए।  (यह भी पढ़ें)- हस्तरेखा शास्त्र: अगर हाथ में हैं ये निशान, तो आपकी होगी लव मैरिज, पार्टनर मिलेगा वफादार

घर में हमेशा झगड़ा होता है तो क्या करें?

गृह क्लेश दूर करने के उपाय इसके लिए रात में सोने से पहले आप कपूर को गाय के घी में डुबोकर किसी पीतल के बर्तन में जलाएं. ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है और कलह दूर होती है.

हमारे घर में रोज लड़ाई क्यों होती है?

कई बार घर में बिना बात के भी कलह, लड़ाई-झगड़े या क्लेश होते रहते हैं। इनके लिए ग्रह दोष या वास्तु दोष जैसी समस्याएं भी जिम्मेदार हो सकती हैं। कई बार घर में बिना बात के भी कलह, लड़ाई-झगड़े या क्लेश होते रहते हैं। इनके लिए ग्रह दोष या वास्तु दोष जैसी समस्याएं भी जिम्मेदार हो सकती हैं।

पति पत्नी के बीच झगड़ा होने पर क्या करना चाहिए?

जिन पति-पत्नी के बीच रोजाना झगड़े होते हैं, उन्हें घर में शिव और पार्वती की मूर्ति रखनी चाहिए। रोजाना इनकी पूजा करें और भगवान से सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्राथर्ना करें। इसके अलावा घर की उत्तर दीवार पर विष्णु भगवान और लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें प्रेम का प्रतीक माना जाता है।