प्याज और अदरक खाने से क्या होता है? - pyaaj aur adarak khaane se kya hota hai?

अदरक का इस्तेमाल किचन में काफी ज्यादा होता है। सब्जियों का स्वाद बढ़ाना हो या फिर चाय की चुश्की का स्वाद, इन सभी में अदरक का इस्तेमाल होता है। वहीं, प्याज का इस्तेमाल भी कई तरह के डिशेज में किया जाता है। इन दोनों का मिश्रण खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं। वहीं, यह दोनों सेहत के लिए भी काफी गुणकारी मानी जाती है। प्याज और अदरक का जूस कई तरह की बीमारियों को दूर करने में प्रभावी होता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करने से लेकर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में प्रभावी होता है। आज हम इस लेख में अदरक और प्याज के जूस के फायदों के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं अदरक और प्याज का रस पीने के फायदे- 

1. आंखों के लिए लाभकारी 

आंखों के लिए प्याज और अदरक का रस लाभकारी हो सकता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी अच्छी हो सकती है। दरअसल, प्याज का रस आपके शरीर में ग्लूटाथिओन (Glutathione) का निर्माण करता है। ग्लूटाथिओन एक तरह का प्रोटीन है, जो आंखों के लिए लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा प्याज और अदरक के रस में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होता है, जो आंखों के लिए लाभकारी है। इतना ही नहीं, प्याज के रस में विटामिन-ई की भी मौजूदगी होती है, जो आंखों के लिए लाभकारी है। 

इसे भी पढ़ें -  सर्दियों में अदरक की बर्फी (अदरक पाक) खाने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे, आयुष मंत्रालय ने शेयर की रेसिपी

2. गर्भवती महिलाओं के लिए असरदार

प्याज में विटामिन सी पाया जाता है, जो गर्भवती महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में असरदार हो सकता है। वहीं, अदरक की बात की जाए, तो अदरक का रस संक्रमण से बचाव करता है। साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करता है। ऐसे में इन दोनों का मिश्रण गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा प्याज में सल्फर, आयरन और जिंक होता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इतना ही नहीं, प्याज में फाइबर होता है, जो पेट साफ रखने में असरदार है।

3. पुरुषों के लिए लाभकारी

प्याज और अदरक में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट पुरुषों के स्पर्म काउंट (How to Increase Sperm Count) को बढ़ाने में असरदार हो सकते हैं। अगर आपको प्रजनने क्षमता से जुड़ी परेशानी है, तो नियमित रूप से अदरक और प्याज का रस पिएं। इसके लिए सबसे पहले प्याज और अदरक के रस को बराबर मात्रा में मिला लें। अब इस रस को रात में सोने से पहले पिएं। इससे आपको काफी सकारात्मक प्रभाव दिख सकता है। 

4. खून की कमी करे दूर

प्याज और अदरक का रस पीने से शरीर में खून की कमी भी दूर हो सकती है। इसके अलावा अदरक शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करता है। कच्चे प्याज का रस एनीमिया की शिकायत हो दूर करने में प्रभावी है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो अदरक और प्याज का रस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि डॉक्टर या फिर डायटीशियन की सलाह पर ही अदरक और प्याज के रस का सेवन करें।

5. यौन शक्ति बढ़ाए

प्याज और अदरक का रस यौन क्षमता को बढ़ाने में भी लाभकारी हो सकता है। दरअसल, प्याज के रस से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ता है। इससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता बेहतर हो सकता है। साथ ही शरीर में हार्मोन संतुलित रह सकता है। अगर आप अपनी यौन शक्ति बढ़ाना चाहते हैं, तो रात में सोने से (ginger and onion juice before bed) पहले 1 चम्मच प्याज और अदरक का रस पिएं। 

इसे भी पढ़ें - अदरक के पत्ते के फायदे: अदरक ही नहीं इसकी पत्तियां भी हैं सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इस्तेमाल का तरीका

प्याज और अदरक का रस स्वास्थ्य के  लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि प्याज और अदरक के रस का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

  1.   |  
  2. फिटनेस मंत्रा
  3.   |

शादीशुदा पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है प्याज और अदरक का रस, इस तरह करेंगे सेवन तो होंगे गजब के फायदे

आजकल की जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण पुरुषों में यौन दुर्बलता, कम स्पर्म काउंट और प्रजनन संबंधी समस्याएं देखने को मिलती हैं। ऐसे में प्याज़ और अदरक का रस आपकी यह समस्या दूर हो सकती है।

हर शादीशुदा पुरुष के मन में यह सवाल होता है कि वह अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर कैसे बनाएं। आजकल की जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण पुरुषों में यौन दुर्बलता, कम स्पर्म काउंट और प्रजनन संबंधी समस्याएं देखने को मिलती हैं। ऐसे में प्याज़ और अदरक का रस आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। प्याज और अदरक  हमारे किचन का एक अभिन्न अंग है। ये दोनों मिल कर सब्ज़ी का स्वाद बढ़ाते हैं और इसके साथ ही सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी हैं। प्याज़ और अदरक का रस कई तरह की बिमारियों से भी हमारे शरीर को बचाता है। यह एक बहुत अच्छा इम्युनिटी बूस्टर होने के साथ साथ पुरुषों में यौन शक्ति बढ़ाने में भी फायदेमंद है। आज हम प्यार और अदरक के रस के कुछ फायदों के बारे में जानेंगे -

इसे भी पढ़ें: दिमाग के लिए घातक साबित हो सकती हैं आपकी ये 7 आदतें, आज ही छोड़ दें

खून की कमी के लिए लाभदायक

अगर आप खून की कमी से जूझ रहे है और इसे ठीक करने के उपाए सोच रहे है तो प्याज़ और अदरक आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प है। प्याज़ और अदरक का रस पीने से आपके शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है। इसके साथ अदरक शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को भी सुधारता है। वही प्याज़ का रस एनीमिया के लिए बहुत लाभकारी होता है। एनीमिया में आपके शरीर में खून की कमी हो जाती है तो इस मामले में प्याज़ और अदरक का रस बहुत ही प्रभावी होता है। पर इसे लेने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह ले ले।

यौन शक्ति बढ़ाने में लाभदायक

प्याज़ और अदरक का रस पुरुषों की यौन क्षमता को बढ़ाने में भी लाभदायक होता है। प्याज़ पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन के स्तर को बढ़ता है। इससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता बेहतर होता है। साथ ही साथ ये शरीर की और भी बहुत से हॉर्मोन को बैलेंस करता है। रात में सोने से पहले एक चम्मच प्याज़ और अदरक का रस पियें।

आँखों के लिए लाभदायक

प्याज़ और अदरक का रास आँखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। प्याज़ का रास आपके शरीर में ग्लूटाथियोन (Glutathione) का निर्माण करता है। जो आँखों के लिए लाभकारी होता है। इसके साथ ही आँखों की रौशनी को बढ़ाने में भी ये मदद करता है। ग्लूटाथिओन एक तरीक़े का प्रोटीन होता है आँखों के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा प्याज़ और अदरक के रस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर होता है। इतना ही नहीं इनमे विटामिन E भी बहुत मात्रा में पाया जाता है जो की आँखों के लिए बहुत लाभदायी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना बना रहा है नपुंसक? रिकवर होने के बाद युवक के पेनिस की लंबाई 1.5 इंच हुई कम

गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक

प्याज़ में विटामिन C पाया जाता है। विटामिन C गर्भवती महिलाओँ के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। और अदरक का रस हर तरीके के इन्फेक्शन से बचाव करता है तथा ये इम्युनिटी बूस्टर भी होता है। इन दोनों का साथ सेवन गर्भवती महिला के लिए लाभदायी होता है। इसके साथ साथ प्याज़ में सल्फर, आयरन और जिंक होता है जो कि गर्भवती महिलाओँ  के लिए पोषक तत्व होता है। इतना ही नहीं इनमें फाइबर भी पाया जाता है जो पेट साफ़ रखने और पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता है।

पुरुषों के लिए लाभदायी

पुरुषों में एक आम सवाल होता है। इस सवाल का एक बहुत आसान उत्तर है प्याज़ और अदरक का रस। प्याज़ और अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। यह पुरुषों में स्पर्म काउंट को बढ़ाने में बहुत मदद करता है। अगर आपको ऐसी कोइ समस्या या प्रजनन से जुड़ी समस्या हो तो नियमित रुप से अदरक प्याज़ का रस पियें। इसके लिए सबसे पहले प्याज़ और अदरक के रस को समान मात्रा में मिला लें। इसके बाद इसे रात को सोने से पहले पिएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क पता चलने लगेगा।

- प्रिया मिश्रा

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अन्य न्यूज़

अदरक और प्याज खाने से क्या फायदा?

अदरक और प्याज का रस पीने के फायदे : शरीर की इन 5 समस्याओं को दूर करता है प्याज और अदरक का रस.
आंखों के लिए लाभकारी आंखों के लिए प्याज और अदरक का रस लाभकारी हो सकता है। ... .
गर्भवती महिलाओं के लिए असरदार ... .
पुरुषों के लिए लाभकारी ... .
खून की कमी करे दूर ... .
यौन शक्ति बढ़ाए.

प्याज और अदरक का रस पीने से क्या होता है?

प्याज़ और अदरक का रस पीने से आपके शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है। इसके साथ अदरक शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को भी सुधारता है। वही प्याज़ का रस एनीमिया के लिए बहुत लाभकारी होता है। एनीमिया में आपके शरीर में खून की कमी हो जाती है तो इस मामले में प्याज़ और अदरक का रस बहुत ही प्रभावी होता है।

रात में प्याज खाने से क्या होता है?

प्याज जल्दी सोने में मदद करता है इसके पीछे तथ्य यह है कि प्याज में एल-ट्रिप्टोफैन (L-Tryptophan) होता है,यह एक एमिनो एसिड है जिसे नींद को प्रेरित करने के लिए जाना जाता है। ट्रिप्टोफैन भी सेरोटोनिन हार्मोन में परिवर्तित हो जाता है, जिसे तनाव मुक्त करने वाले गुणों के कारण हैप्पी हार्मोन (Happy Hormones) भी कहा जाता है।

कच्चा प्याज खाने से क्या लाभ होता है?

सेहत के लिए फायदेमंद कच्ची प्याज.
रोग प्रतिरोधक क्षमता - प्याज शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करती है। ... .
कैंसर से बचाव - प्याज में एंटी-कैंसर गुण भी पाए जाते हैं। ... .
हाई ब्लड प्रेशर - अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उसे कच्चे प्याज का सेवन करना चाहिए।.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग