प्रमोद अपनी बहन को विदा करने क्यों आया था? - pramod apanee bahan ko vida karane kyon aaya tha?

Students who are looking for the DAV Class 8 Hindi Chapter 14 Solutions bahoo kee vida (बहू की विदा) of Class 8 Gyan Sagar hindi book, then you are at right place. Here we provide complete answer of DAV class eight chapter 14 Gyan Sagar book. Referring to this solutions, will give students an idea of how to express answers in the school exams.

If you are looking for more solutions of dav Hindi of any classes then you can freely visit or check our site solutiongyan. We regularly update our site with new posts every day. Our solutions help you in understanding the concepts in a much better way and to prepare for the examinations.

DAV Class 8 Hindi Chapter 14 Solutions Bahoo Kee Vida

DAV class 8 Hindi Chapter 14 bahoo kee vida Question Answer is given below. Here DAV class 8 Hindi chapter 14 solutions is provided with detailed explanation.

Highlights

  • पाठ में से
  • बातचीत के लिए
  • अनुमान और कल्पना
  • भाषा की बात
  • जीवन मूल्य

पाठ में से

1. प्रमोद कौन था? वह किसकी विदा करवाने आया था?

उत्तर: प्रमोद कमला का भाई था। वह अपनी नव विवाहिता बहन कमला की विदाई करवाने उसके ससुराल आया था।

2. जीवन लाल कमला की विदा क्यों नहीं करना चाहता था?

उत्तर: जीवनलाल कमला को विदा इसलिए नहीं करना चाहता था क्योंकि उन्हें लगता था कि प्रमोद ने न तो तय की हुई दहेज़ की राशि उन्हें दी और न ही बारातियों की खातिरदारी अच्छे से की।

3. अपनी विदाई न होने पर कमला की क्या प्रतिक्रिया थी?

उत्तर: अपनी विदाई न होने पर भी कमला ने अपने कष्टों को अपने भाई प्रमोद के सामने व्यक्त न होने दिया। उसने अपनी सास और ससुर की तारीफ़ की। उसने यह भी कहा कि मेरी चिंता आप न करें। गौरी आ रही है। बहुत अच्छा स्वभाव है उसका हर समय हँसती-हँसाती रहती है। उसके साथ रहकर मुझे सखी सहेलियों की कमी बिलकुल नहीं अखरेगी। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा । माँजी ममता की मूर्ति हैं ही, बाबूजी जरा जिद्दी स्वभाव के हैं। समय के साथ वे भी सब भूल जाएँगे।

4. राजेश्वरी ने जीवन लाल को क्या समझाया?

उत्तर: राजेश्वरी ने जीवन लाल को शराफ़त और इंसानियत की सही परिभाषा समझाते हुए यह बताया कि बहू और बेटी में कोई अंतर नहीं है। उन्हें कमला की विदाई कर देनी चाहिए।

5. पाठ के आधार पर नीचे कुछ कथन दिए गए हैं। सही कथनों के आगे सहीका तथा गलत कथनों के आगे गलतका निशान लगाइए

(क) हर लड़की सास-ससुर के साथ सावन बिताने का सपना देखती है।

(ख) जीवन लाल कमला की विदाई के लिए पाँच हजार रुपए माँगता है।

(ग) कमला राजेश्वरी को ममता की मूर्ति कहती है।

(घ) प्रमोद कमला की विदाई के लिए दुकान बेचने की बात करता है।

(ङ) राजेश्वरी जीवन लाल की दहेज की माँग से सहमत नहीं थी।

उत्तर: (क) गलत (ख) सही (ग) सही (घ) गलत (ङ) सही

बातचीत के लिए

1. ‘बेटी वाले होकर भी हमारी मूँछ ऊँची है। आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: प्रस्तुत कथन में यह बात स्पष्ट हो जाती है कि यहाँ गर्व अभिमान की बात हो रही है। जीवन लाल का यह मानना है कि उन्होंने अपनी बेटी गौरी की शादी में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। पर्याप्त दहेज़ और समान देकर उन्होंने लड़के वालों का मुँह बंद कर दिया है।

2. जीवन लाल, राजेश्वरी तथा कमला के चारित्रिक गुणों पर चर्चा कीजिए।

उत्तर: जीवन लाल धन के मंद में चूर एक अभिमानी व्यक्ति हैं। वे पैसों को भावनाओं से अधिक महत्त्व देते हैं। राजेश्वरी एक समझदार और भद्र महिला हैं। उनमें अन्याय के खिलाफ़ लड़ने की अद्भुत शक्ति है। कमला एक आदर्श बहू है। वह अपने ससुराल वालों की तारीफ़ करती हैं और अपने भाई को भी सबकुछ सही हो जाने की दिलासा देती है।

3. दहेज प्रथा को समाप्त करने में युवाओं का क्या योगदान हो सकता है?

उत्तर: भारत भूमि से दहेज प्रथा को निर्मूल करने के लिए सबसे पहले युवाओं को अपनी सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाने होंगे। उन्हें काबिलियत को प्राथमिकता देना होगी न की दहेज को। कन्याओं को भी पढ़ने की पूरे अवसर प्रदान किए जाने चाहिए ताकि उन्हें भी स्वावलंबी होने का सौभाग्य प्राप्त हो।

4. जीवन लाल किस मरहम की बात करता है? उसे वह मरहम किस प्रकार मिलता है?

उत्तर: एकांकी में जीवन लाल जिस मरहम की बात करते हैं वो दहेज के पाँच हज़ार रुपए हैं जिसे वे कमला के भाई प्रमोद से वसूलना चाहते हैं। उन्हें यह मरहम नहीं मिल पाता क्योंकि ऐसा ही मरहम उनकी बेटी गौरी के ससुराल वाले उनसे चाहते थे।

अनुमान और कल्पना

1. क्या होता यदि राजेश्वरी कमला और प्रमोद का साथ न देती?

उत्तर: यदि राजेश्वरी कमला और प्रमोद का साथ न देती तो कमला की विदाई लगभग असंभव हो जाती और जीवनलाल को अपनी गलती का एहसास कभी भी नहीं हो पाता।

2. यदि गौरी की विदाई हो जाती तो क्या होता?

उत्तर: यदि जीवन लाल की अपनी बेटी गौरी की विदाई हो गई होती तो उनका घमंड कभी भी चूर-चूर न होता और न ही प्रमोद और राजेश्वरी की वाणी उनकी आँखें खोल पातीं।

भाषाकी बात

1. नीचे दी गई वर्ग पहेली में क्रिया-विशेषण शब्द छिपे हैं। उन्हें ढूँढकर लिखिए-

प्रमोद अपनी बहन को विदा करने क्यों आया था? - pramod apanee bahan ko vida karane kyon aaya tha?
Hindi Chapter 14

उत्तर: कल, अभी, आज, बहुत, तब, धीरे, इधर, तेज, किधर, रेत

2. पाठ में आए कोई चार शब्द-युग्म ढूंढकर लिखिए-

उत्तर:

क. भला-बुरा

ख. सात-आठ

ग. नाक-मूँछ

घ. सुख-सुहाग

3. पाठ में आए कोई चार पुनरुक्त शब्द ढूंढकर लिखिए-

उत्तर:

. खड़ी-खड़ी

ख. समझाते-समझाते

ग. धीरे-धीरे

घ. कभी-कभी

जीवन मूल्य

1. दहेज प्रथा नैतिक मूल्यों का हनन कर रही है। कैसे?

उत्तर: दहेज प्रथा समाज के नैतिक मूल्यों का हनन कर रही है। क्योंकि दहेज के लालची ससुरालवाले अपने बहू को तरह-तरह से परेशान करते हैं। इतना ही नहीं कितनी बार तो बहुओं को आग के हवाले कर दिया जाता है। ऐसे में दहेज समाज के लिए एक बदनुमा दाग के सिवा कुछ भी नहीं।

2. बेटा-बेटी की समानता सुदृढ़ समाज की नींव है। अपने विचार बताइए।

उत्तर: समाज में दोनों लिंगों की समान आवश्यकता होती है इसमें विषमता आने पर समाज का सही तरीके से चल पाना असंभव है। इस समस्या के समाधान हेतु हमें बेटा-बेटी को एक समान ही मानना चाहिए। उन्नति के सभी क्षेत्रों में दोनों को समान अवसर उपलब्ध करवाने चाहिए। ऐसा होने पर ही एक सुदृढ समाज की नींव रखी जा सकती है।

प्रमोद कमला को विदा कराने क्यों आया था?

उत्तर: प्रमोद अपनी बहिन की विदा इसलिए कराना चाहता था जिससे वह अपनी शादी के पश्चात् पड़ने वाले पहले सावन को अपने मायके में बिता सके।

प्रमोद कमला की विदाई के लिए क्या बेचने की बात करता है?

(ग) कमला राजेश्वरी को ममता की मूर्ति कहती है। (घ) प्रमोद कमला की विदाई के लिए दुकान बेचने की बात करता है। (ङ) राजेश्वरी जीवन लाल की दहेज की माँग से सहमत नहीं थी।

जीवन लाल ने अपनी बहू को विदा क्यों नहीं किया?

ICSE (2017) Solutions for Class Hindi ICSE Chapter 2: Bahu Ki Vida | TopperLearning.

वक्ता का बेटा कहाँ गया हुआ था और क्यों क्या उसका जाना सफल रहा?

प्रचार का अंतिम युद्ध | Akhilesh Yadav | Dinesh Lal Yadav | Azam Khan | Azamgarh | Latest News - YouTube.