पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या कौन से देश में है? - pooree duniya mein sabase jyaada janasankhya kaun se desh mein hai?

विस्तार

विश्व जनसंख्या दिवस 2022 के मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने भारत को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट दी है। उसका अनुमान है कि 2023 में भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। अभी चीन सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है और भारत अगले साल उसे पछाड़ देगा। 

सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने खबर दी है कि नवंबर 2022 के मध्य तक दुनिया की आबादी 8 अरब तक पहुंच जाएगी। 1950 के बाद से वैश्विक जनसंख्या सबसे धीमी गति से बढ़ रही है। 2020 में जनसंख्या वृद्धि दर एक प्रतिशत से कम हो गई है। संयुक्त राष्ट्र के ताजा अनुमानों के अनुसार दुनिया की जनसंख्या 2030 में लगभग 8.5 अरब और 2050 में 9.7 अरब हो जाएगी। 2080 तक इसके लगभग 10.4 अरब के शिखर तक पहुंचने का अनुमान है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इसलिए बताया जश्न का अवसर
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने कहा कि इस साल धरती पर आठ अरबवें इंसान का जन्म होगा। यह हमारी विविधता का जश्न मनाने, हमारी सामान्य मानवता को पहचानने और स्वास्थ्य में प्रगति पर आश्चर्य करने का अवसर है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति ने मनुष्य का जीवनकाल बढ़ाया है। मातृ एवं बाल मृत्यु दर में नाटकीय रूप से कमी आई है। इसके साथ ही यह धरती की देखभाल करने की हमारी साझा भागीदारी की भी याद दिलाता है। यह आकलन करने का समय है कि हम परस्पर जिम्मेदारी का निर्वाह करने में कहां चूक कर रहे हैं? रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि 2023 में भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा और चीन से आगे निकल जाएगा। 

2022 में दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया हैं। इनमें 2.3 अरब लोग रहते हैं। ये वैश्विक आबादी के 29 फीसदी हैं। वहीं, मध्य और दक्षिण एशिया में 2.1 अरब आबादी रहती है। यह विश्व की कुल जनसंख्या की 26 फीसदी है। 2022 में भारत और चीन की आबादी 1.4 अरब से अधिक है। ये दोनों देश विश्व में सर्वाधिक आबादी वाले देशों में शामिल हैं।

2050 में भारत की आबादी 1.668 अरब होगी
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत 2023 में दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन सकता है। वह इस मामले में चीन को पछाड़ देगा। यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में भारत की आबादी 1.412 अरब होगी, जबकि चीन की आबादी 1.426 अरब। भारत 2023 तक दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन को पछाड़ देगा। अनुमान है कि 2050 में भारत की आबादी 1.668 अरब होगी। तब चीन की आबादी 1.317 अरब होगी।

United Nations

संयुक्त राष्ट्र: भारत अगर 2023 में चीन को पछाड़कर दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाता है तो इससे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता की उसकी दावेदारी को बल मिल सकता है. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या प्रखंड के एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही. ‘विश्व जनसंख्या संभावना 2022’ रिपोर्ट में कहा गया कि भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश के रूप में अगले साल चीन को पीछे छोड़ देने की उम्मीद है. यह रिपोर्ट सोमवार को जारी की गई. इसके मुताबिक 2022 में भारत की जनसंख्या 1.412 अरब है जबकि चीन की आबादी 1.426 अरब है.Also Read - UNC में भारत चीन पर बरसा, आतंकियों को काली सूची में डालने के प्रस्तावों को रोकना 'बेहद खेदजनक'

भारत 2023 तक दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन को पछाड़ देगा और उसकी आबादी अनुमान के मुताबिक 2050 में 1.668 अरब होगी, जो सदी के मध्य तक चीन की अनुमानित 1.317 अरब आबादी से बहुत आगे है. संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक व आर्थिक मामलों के विभाग के जनसंख्या प्रखंड द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि वैश्विक जनसंख्या 15 नवंबर, 2022 को आठ अरब तक पहुंचने का अनुमान है. वैश्विक जनसंख्या 1950 के बाद से सबसे धीमी गति से बढ़ रही है. वर्ष 2020 में यह घटकर एक प्रतिशत से भी कम रह गई. Also Read - 'जनसंख्या विस्फोट' नियंत्रण के लिए कानून बनाने की मांग, केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक व आर्थिक मामलों के विभाग (डीईएसए) के जनसंख्या प्रखंड के निदेशक जॉन विल्मोथ ने कहा कि सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के रूप में उभरने से भारत का ‘‘कुछ चीजों पर दावा’’ हो सकता है. रिपोर्ट को जारी करने के अवसर पर एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान भारत के चीन से आगे निकलने के प्रभाव से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया में सबसे बड़ी आबादी होने का क्या महत्व है? मुझे लगता है कि चीजों पर आपके कुछ दावे हैं. मुझे आश्चर्य है कि चारों ओर चर्चा के संदर्भ में क्या होगा … संयुक्त राष्ट्र में भूमिकाएं और सुरक्षा परिषद के स्थायी पांच सदस्यों की भूमिकाएं.’’ Also Read - क्या जनसंख्या नियंत्रण पर जल्द आ रहा कानून? सरकार ने संसद में कर दिया साफ

उन्होंने कहा, ‘‘यदि भारत सबसे बड़ा (आबादी के लिहाज से) देश बन जाता है, तो वे सोच सकते हैं कि इससे इसका हिस्सा होने संबंधी उनका दावा मजबूत हो जाता है…. वे दावा करते रहे हैं कि उन्हें वैसे भी उस समूह (सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य) का हिस्सा होना चाहिए. लेकिन, आप जानते हैं, इससे उनके दावे को निश्चित रूप से मजबूती मिल सकती है.’’ भारत सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए वर्षों से हो रहे प्रयासों में सबसे आगे रहा है. उसका दावा है कि वह सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में स्थान पाने का हकदार है, जो अपने वर्तमान स्वरूप में 21वीं सदी की भू-राजनीतिक वास्तविकताओं का प्रतिनिधित्व नहीं करती है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें विदेश की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics:
PopulationUnited Nations

Published Date: July 12, 2022 3:49 PM IST

सबसे बड़ी आबादी वाले 10 देश कौन से हैं?

चीन की आबादी दुनिया की कुल आबादी का करीब 18.3 प्रतिशत है..
भारत (India).
चीन के बाद किस देश की जनसंख्या सबसे अधिक है – भारत.
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA).
इंडोनेशिया (Indonesia).
पाकिस्तान (Pakistan).
ब्राजील (Brazil).
नाईजीरिया (Nigeria).
बांग्लादेश (Bangladesh).

भारत में 2022 में भारत की जनसंख्या कितनी है?

11 जुलाई को जुलाई को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में चीन की जनसंख्या 1.426 अरब है, जबकि भारत की पॉपुलेशन 1.412 अरब है.

2022 में विश्व की जनसंख्या कितनी है?

World Population Day 2022: पूरे विश्व की जनसंख्या 8 बिलियन तक पहुंच गई है।

दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश कौन सा है?

इसके मुताबिक 2022 में भारत की जनसंख्या 1.412 अरब है जबकि चीन की आबादी 1.426 अरब है. भारत 2023 तक दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन को पछाड़ देगा और उसकी आबादी अनुमान के मुताबिक 2050 में 1.668 अरब होगी, जो सदी के मध्य तक चीन की अनुमानित 1.317 अरब आबादी से बहुत आगे है.

Toplist

नवीनतम लेख

टैग