मानव संसाधन भूमि एवं भौतिक पूँजी जैसे अन्य संसाधनों से भिन्न कैसे हैं? - maanav sansaadhan bhoomi evan bhautik poonjee jaise any sansaadhanon se bhinn kaise hain?

मानव संसाधन भूमि एवं भौतिक पूँजी जैसे अन्य संसाधनों से भिन्न कैसे हैं? - maanav sansaadhan bhoomi evan bhautik poonjee jaise any sansaadhanon se bhinn kaise hain?

Dileep Vishwakarma

4 months ago

भूमि और भौतिक पूंजी जैसे अन्य संसाधनों का उपयोग कर मानव संसाधन उत्पादन में मदद करता है। अन्य संसाधन अपने आप उपयोगी नहीं हो सकते। यही कारण है कि मानव संसाधन को अन्य संसाधनों से बेहतर माना जाता है।

प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रकों में किस तरह की विभिन्न आर्थिक क्रियाएँ संचालित की जाती हैं?  


आर्थिक क्रियाओ को वर्गीकरण तीन क्षेत्रकों में वर्गीकृत किया गया है-

(i) प्राथमिक क्षेत्रक - प्राथमिक क्षेत्रक में कृषि, वानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, मुर्गीपालन और खनन एवं उत्खनन शामिल हैं। 

(ii) द्वितीयक क्षेत्रक -द्वितीयक क्षेत्रक में विनिर्माण शामिल है। 

(iii) तृतीयक क्षेत्रक- तृतीयक क्षेत्रक में व्यापार, परिवहन, संचार, बैंकिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य, बीमा, बैंकिंग आदि सेवाएं शामिल है। 

6531 Views


मानव संसाधन भूमि और भौतिक पूँजी अन्य संसाधन से कैसे भिन्न है?


मानव संसाधन भूमि और भौतिक पूँजी अन्य संसाधन से निम्न प्रकार से भिन्न है-
(i) मानव संस्धान का आर्थिक विकास की दृष्टि से दोहरा महत्व है। लोग विकास का साधन और साध्य दोनों है। एक और वे उत्पादन के साधन और दूसरी ओर वे अंतिम उपभोगकर्ता भी स्वयं ही है।
(ii) अन्य संसाधनों से भिन्न मानव संसाधन की एक विशेषता यह है कि शिक्षित और स्वस्थ लोगो के लाभ केवल उन तक ही सिमित नहीं है बल्कि उनका लाभ उन तक भी पहुँचता है जो अधिक शिक्षित और स्वस्थ भी नहीं है।
(iii) मानव संसाधन भूमि और पूंजी दोनों का प्रयोग कर सकता है किन्तु भूमि और पूंजी दोनों अपने आप उपयोग में नहीं आ सकती।

2194 Views


मानव पूँजी निर्माण में स्वास्थ्य की क्या भूमिका है?


मानव पूँजी निर्माण में स्वास्थ्य की क्या भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है:

(i) स्वास्थ्य में व्यक्ति का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य शामिल है।
(ii) आमतौर पर देखा जाता है कि एक स्वस्थ कर्मचारी अधिक कार्य कर सकता है क्योंकि उसका स्वास्थ्य उसे इसके लिए सक्षम बनता है।
(iii) स्वास्थ्य किसी व्यक्ति को रोगों से लड़ने कि क्षमता प्रदान करता हैl स्वस्थ व्यक्ति जीवन कि समस्याओ से आसानी से लड़ सकता है।
(iv)स्वस्थ व्यक्ति में काम करने कि अधिक ऊर्जा, समर्थ्य और शक्ति होती है।
(v) मानव का विकास शिक्षा और स्वास्थ्य से विकसित होता है जिससे मानव पूँजी का निर्माण किया जाता है। 

2506 Views


संसाधन के रूप में लोग से आप क्या समझते हैं?


(i) संसाधन के रूप में लोग वर्तमान उत्पादन कौशल और क्षमताओं के संदर्भ में किसी देश के कार्यरत लोगों का वर्णन करने का तरीका है।
(ii) उत्पादक पहलू की दृष्टि से जनसंख्या पर विचार करना सकल राष्ट्रीय उत्पाद के सृजन में उनके योगदान की क्षमता पर बल देना है।
(iii) जब इस विद्यमान मानव संसाधन को और अधिक शिक्षा और स्वास्थ्य द्वारा विकसित किया जाता है तब हम इसे मानव पूंजी निर्माण कहते हैं।
(iv) मानव को मानव पूँजी में निवेश बदलता है। एक मानव ही है जो भूमि और भौतिक पूँजी का सही उपयोग करता हैl बाद में दोनों अपने आप किसे कार्य को पूरा नहीं कर सकते।

4459 Views


मानव पूँजी निर्माण में शिक्षा की क्या भूमिका है?


मानव पूँजी के निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका हैं:
(i) शिक्षा अच्छी नौकरी और वेतन के रूप में फल देती है।
(ii) शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण है।
(iii) शिक्षा लोगों के लिए नए क्षितिज खोल देती हैl
(iv) शिक्षा जीवन के नए मूल्य विकसित करती है।
(v) शिक्षा राष्ट्रीय आय, सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ाती है और सामजिक विकास में भी वृद्धि करती है।
(vi) शिक्षा के माध्यम से देश के आर्थिक विकास में वृद्धि होती है।
(vii) शिक्षा,अच्छे ज्ञान और उत्तम प्रशिक्षण से देश के संसाधनों का उत्तम उपयोग करना सिखाती है।

6080 Views


मानव संसाधन भूमि और भौतिक पूंजी जैसे अन्य संसाधनों से कौन से भिन्न है?

यह अवधि मानव जीवन की अवधि से बहुत अधिक है, Page 3 इस प्रकार के संसाधन अनवीकरणीय कहलाते हैं। कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस इसके कुछ उदाहरण हैं। प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भूभाग, जलवायु, ऊँचाई जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर करता है

मानव संसाधन भूमि और भौतिक संसाधनों से कैसे भिन्न है?

मानव संसाधन भूमि और भौतिक पूँजी जैसे अन्य संसाधनों से कैसे भिन्न है? भूमि और भौतिक पूंजी जैसे अन्य संसाधनों का उपयोग कर मानव संसाधन उत्पादन में मदद करता है। अन्य संसाधन अपने आप उपयोगी नहीं हो सकते। यही कारण है कि मानव संसाधन को अन्य संसाधनों से बेहतर माना जाता है।

मानव पूंजी भौतिक पूंजी से श्रेष्ठ क्यों है?

भौतिक पूँजी को उसके स्वामी से पृथक किया जा सकता है, किंतु मानव पूँजी का स्वामी से पृथक्करण संभव नहीं होता।

4 मानव पूँजी निर्माण में स्वास्थ्य की क्या भूमिका है?

मानव पूंजी निर्माण में स्वास्थ्य की निम्नलिखित भूमिका है : अच्छा स्वास्थ्य श्रमिकों को सीखने की योग्यता बढ़ाता है। २. स्वास्थ्य का अर्थ केवल जिंदा रहना नहीं है। इसमें केवल शारीरिक स्वास्थ्य को ही नहीं लिया जाता है बल्कि उसके मानसिक स्वास्थ्य को भी लिया जाता है।