मकर संक्रांति के दिन कौन सा कलर पहनना चाहिए? - makar sankraanti ke din kaun sa kalar pahanana chaahie?

मकर संक्रांति के दिन कौन सा कलर पहनना चाहिए? - makar sankraanti ke din kaun sa kalar pahanana chaahie?

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति को कई स्थानों पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है। इस दिन को खिचड़ी का त्योहार भी कहते हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Makar Sankranti 2022 Date, Time, Puja Shubh Muhurat in India: When is Makar Sankranti in 2022:  आज मकर संक्रांति का पर्व है लेकिन कहीं इसे आज तो कहीं कल यानी 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर ही सूर्य उत्तरायण होते हैं जिसे देवताओं का दिन भी कहा जाता है। इस बार पंचांग में सूर्य परिवर्तन के समय को लेकर मतभेद है जिसके कारण मकर संक्रांति दो दिन मनाई जा रही है। मकर संक्रांति के त्योहार पर गंगा स्नान, दान-पुण्य, जप और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति पर सूर्य धनु राशि को छोड़ते हुए अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश कर जाते हैं। इस दिन से सूर्यदेव की यात्रा दक्षिणायन से उत्तरायण दिशा की ओर होने लगती है। दिन लंबे और राते छोटी होने आरंभ हो जाती है। इस वर्ष सूर्य का मकर राशि में परिवर्तन को लेकर पंचांग में भेद है जिस वजह से मकर संक्रांति का त्योहार दो दिन यानी 14 और 15 जनवरी को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर क्या कहता है पंचांग।

सूर्य के राशि परिवर्तन के समय को लेकर दो मत
देश के कई क्षेत्रों में अलग-अलग पंचांग गणना करने का विधान है। ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन को लेकर भेद होने के कारण ही मकर संक्रांति को लेकर भी दो मत है। कोलकाता से निकलने वाले राष्ट्रीय पंचांग के अनुसार सूर्य का मकर राशि में परिवर्तन 14 जनवरी को दोपहर 02 बजकर 30 मिनट होगा। इस कारण से मकर संक्रांति का पर्व शुक्रवार के दिन ही मनाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ वाराणसी, उज्जैन, पुरी और तिरुपति से प्रकाशित होने वाले पंचांग के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन 14 जनवरी की रात करीब 08 बजे होगा। सूर्यास्त होने के बाद सूर्य का मकर राशि में परिवर्तन होगा इस वजह से मकर संक्रांति 15 जनवरी, शनिवार के दिन मनाई जाएगी।

मकर संक्रांति पर खरमास होगा खत्म, शुरू होंगे शुभ कार्य 
सूर्य जब धनु राशि में यात्रा करते हैं तो उस समय खरमास लग जाता है ऐसे में इस दौरान शुभ कार्य करना वर्जित हो जाता है। ऐसे में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही सभी तरह के मांगलिक कार्यों की शुरुआत दोबारा से होने लगेगी। खरमास के खत्म होते है शादी, मुंडन संस्कार और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य प्रारंभ होने लगते हैं।

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व 
मकर संक्रांति पर सुबह-सुबह गंगा स्नान करने और गरीबों व जरुरतमंदों तिल, खिचड़ी और कपड़े का दान करना चाहिए। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर तिल का दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है और नहाने के बाद सूर्य को जल अर्पित करने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है।

मकर संक्रांति को लोहड़ी, सक्रात,उत्तरायण, पौष संक्रांति और पोंगल नाम से जाना जाता है। इस दिन ब्लैक कलर पहनना शुभ माना जाता है। तो इस तरह की ब्लैक साड़ियां चुनकर नज़र आएं खूबसूरत।

भारत में ज्यादातर जगहों पर अलग-अलग नामों से मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। पंजाब में जहां लोहड़ी, बिहार, झारखंड में सक्रात, गुजरात में उत्तरायण, पश्चिम बंगाल में पौष संक्रांति तो वहीं तमिल में पोंगल नाम से जाना जाता है। बाकी त्योहारों जैसे ही मकर संक्रांति में भी तरह-तरह के पकवान बनाने, पूजा-पाठ और नए कपड़े पहनने का रिवाज़ है। खासतौर से काले कपड़े। वैसे तो ज्यादातर त्योहारों में ब्लैक कलर को पहनना अवॉयड किया जाता है लेकिन मकर संक्रांति पर इसे पहनना शुभ माना जाता है। तो किस तरह की ब्लैक साड़ी हैं इस मौके पर पहनने के लिए बेस्ट, एक नज़र डालेंगे इस पर। 
पश्चिम बंगाल की मशहूर तांत साड़ी
यह बंगाल की ट्रेडिशनल साड़ी है। जिसे शादी-ब्याह से लेकर और भी दूसरे मौकों पर पहना जाता है। लाइटवेटेड, पतले बॉर्डर और खूबसूरत प्रिंट्स वाली इन साड़ियों को पौष संक्रांति के मौके पर पहनने का आइडिया रहेगा बेस्ट।

मकर संक्रांति के दिन कौन सा कलर पहनना चाहिए? - makar sankraanti ke din kaun sa kalar pahanana chaahie?

तमिलनाडु की कांजीवरम साड़ी
दिखने में बहुत ही खूबसूरत और पहनने में रॉयल लुक देने वाली कांजीवरम है क्वीन ऑफ साड़ी। जिसे कारीगर अपने हाथों से तैयार करते हैं। ग्रेसफुल, एलीगेंट इन ट्रेडिशनल साड़ियों को आप मकर संक्रांति के मौके पर आराम से पहन सकती हैं। वैसे तो इनमें मिलने वाले कलर्स की इतनी वैराइटी होती है जो आपको कन्फ्यूज़ कर सकती हैं लेकिन इस मौके पर ब्लैक शुभ मानते हैं तो य कलर चुनें।

मकर संक्रांति के दिन कौन सा कलर पहनना चाहिए? - makar sankraanti ke din kaun sa kalar pahanana chaahie?

उड़ीसा की बोमकाई साड़ी
चूंकि मकर संक्रांति का पर्व उड़ीसा में भी मनाया जाता है तो आप इस मौके पर यहां की ट्रेडिशनल बोमकाई साड़ी पहन सकती हैं जिसे सोनपुरी सिल्क के नाम से भी जाना जाता है। बोमकाई साड़ी इकत प्रिंट और धागे से बनी बहुत ही खूबसूरत साड़ी होती है। जो सिल्क और कॉटन जैसे कम्फर्टेबल फैब्रिक में मिलती है।

मकर संक्रांति के दिन कौन सा कलर पहनना चाहिए? - makar sankraanti ke din kaun sa kalar pahanana chaahie?

मध्य प्रदेश की चंदेरी साड़ी
सिल्क, जरी और कॉटन फैब्रिक में अवेलेबल ये साड़ियां फैशनेबल और कम्फर्टेबल दोनों ही लुक के लिए हैं बेहतरीन। मकर संक्रांति के मौके पर ब्लैक कलर की चंदेरी साड़ी पहनकर पाएं हर किसी की तारीफ।

मकर संक्रांति के दिन कौन सा कलर पहनना चाहिए? - makar sankraanti ke din kaun sa kalar pahanana chaahie?
 

पंजाबी की फुलकारी साड़ी
फुलकारी मतलब फ्लोरल वर्क। तरह-तरह के रंगों वाले फूलों को फैब्रिक पर उकेरा जाता है। वैसे तो फुलकारी दुपट्टे ज्यादा ट्रेंड में हैं लेकिन आप अलग लुक के लिए फुलकारी साड़ी कैरी करें। जो आपके ओवर ऑल लुक को बनाएंगे स्टाइलिश।

मकर संक्रांति के दिन कौन सा कलर पहनना चाहिए? - makar sankraanti ke din kaun sa kalar pahanana chaahie?

बनारसी की बनारसी साड़ी
बनारसी साड़ियों में गोल्ड और सिल्वर जरी का काम देखने को मिलता है और यही इसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। और ऐसा बिल्कुल भी नहीं कि बनारसी साड़ियां सिर्फ शादी-ब्याह और खास मौकों पर भी पहनी जाती हैं आप मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भी इसे पहन सकती हैं।

मकर संक्रांति के दिन कौन सा कलर पहनना चाहिए? - makar sankraanti ke din kaun sa kalar pahanana chaahie?

गुजराती की बांधनी साड़ी
गुजरात की टाई एंड डाई और बांधनी साड़ियों का फैशन हमेशा से ही ट्रेंड में इन रहती है। और मकर संक्रांति का अवसर तो बेस्ट है जब आप इन साड़ियों को पहनकर पा सकती हैं हर किसी का अटेंशन।

मकर संक्रांति के दिन कौन सा कलर पहनना चाहिए? - makar sankraanti ke din kaun sa kalar pahanana chaahie?

महाराष्ट की पैठनी साड़ी
पैठनी साड़ी औरंगाबाद की खासियत है। जो दिखने में काफी अच्छी और एलीगेंट लगती है। ज़री बॉर्डर, फाइन मोटिफ्स और पिकॉक डिज़ाइन वाली इन साड़ियों को पहनें मकर संक्रांति के अवसर पर। 

मकर संक्रांति के दिन कौन सा कलर पहनना चाहिए? - makar sankraanti ke din kaun sa kalar pahanana chaahie?

Edited By: Priyanka Singh

मकर संक्रांति के दिन कौन से कपड़े पहने चाहिए?

मकर संक्रांति के दिन लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं। कुछ लोग इस दिन पील कपड़े भी पहनते हैं। भारतीय परम्परा के अनुसार धार्मिक कार्यों और उत्सव पर पीले वस्त्र को पहनना शुभ माना जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि महाराष्ट्र में मकर संक्रांति के दिन काले वस्त्र पहने जाते हैं।

मकर संक्रांति कौन सी राशि पर शुभ है?

वृषभ राशि पर मकर संक्रांति का प्रभाव अपनी मेहनत का अच्छा फल वृषभ राशि के लोगों को मिल सकता है। सूर्य के गोचर के दौरान आप अपने अंदर की बुराइयों को दूर करने का प्रयास करते नजर आ सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं वहीं कुछ जातकों के घर में इस दौरान शुभ-मांगलिक कार्य भी हो सकता है।

मकर संक्रांति पर क्या शुभ है?

मकर संक्रांति का महत्व गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों आज के दिन स्नान करने और दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. वहीं, इस दिन तिल-गुड़ और खिचड़ी खाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन चावल, दाल और खिचड़ी का दान करने से पुण्य मिलता है.

संक्रांति पर क्या नहीं करना चाहिए?

मकर संक्रांति के शुभ दिन बिना स्नान किए भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए. घर पर पानी में काले तिल, हल्का गुड़ और गंगाजल मिलाने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए. 1- मकर संक्रांति के दिन लहसुन, प्याज और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए. मकर संक्रांति का पर्व सादगी के साथ मनाना चाहिए.