मकर राशि वालों को किसकी पूजा करना चाहिए? - makar raashi vaalon ko kisakee pooja karana chaahie?

हिंदी न्यूज़ धर्ममकर, कुंभ समेत इन राशि वाले लोगों पर रहती है भगवान शिव की कृपा, सोमवार को करें पूजा

Show

मकर, कुंभ समेत इन राशि वाले लोगों पर रहती है भगवान शिव की कृपा, सोमवार को करें पूजा

सनातन हिंदू धर्म में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि भगवान शिव भक्तों से जल्दी और आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। जल्दी और सरलता से प्रसन

मकर राशि वालों को किसकी पूजा करना चाहिए? - makar raashi vaalon ko kisakee pooja karana chaahie?

Alakha Singhलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 23 May 2022 02:04 PM

सनातन हिंदू धर्म में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि भगवान शिव भक्तों से जल्दी और आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। जल्दी और सरलता से प्रसन्न होने के कारण ही शास्त्रों में भगवान शिव को भोलेनाथ कहा गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 12 राशियों में से तीन ऐसी राशियां हैं, जिन पर भगवान शंकर की कृपा बनी रहती है। इन राशियों से जुड़े लोगों पर महादेव की कृपा से बिगड़े काम बन जाते हैं। वैसे तो सोमवार को पूरी आस्था के साथ भगवान शिव की पूजा करने वाले सभी भक्त भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करते हैं, लेकिन इन तीन राशियों मेष, मकर और कुंभ के लोग जलाभिषेक मात्र से भगवान शंकर को प्रसन्न कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन तीन लकी राशियों के बारे में-

साप्ताहिक राशिफल 22 -28 May 2022 : इस सप्ताह आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे वृश्चिक और धनु राशिवाले, चमकेगा भाग्य

मेष राशि- ज्योतिष में 12 राशियों में मेष पहली राशि है। इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को यह राशि अतिप्रिय है। भगवान शिव की कृपा से इस राशि वालों को ज्यादातर कामों में सफलता मिलती है। इस राशि के जातक सुख-सुविधाओं भरा जीवन बिताते हैं। मेष राशि के जातकों को हर सोमवार को भगवान शंकर का जलाभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि भगवान  की शिव की अराधना करने से कम समय में ही व्यक्ति  को सफलता मिलती है।

मकर राशि- ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, मकर राशि पर भी भगवान शंकर की कृपा बनी रहती है। इस राशि पर भगवान शंकर के अलावा शनिदेव की भी कृपादृष्टि बनी रहती है। मान्यता है कि मकर राशि वालों के लिए भगवान शंकर की उपासना करना लाभकारी रहता है। इन्हें हर सोमवार को जलाभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव की कृपा होने से इस राशि वालों को भाग्यशाली माना जाता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि भगवान शिव को अतिप्रिय है। ज्योतिष में कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव माने गए हैं। शनिदेव के साथ-साथ इस राशि पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस राशि के जातकों के लिए भगवान शंकर की अराधना करना फलदायी माना गया है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

मकर राशि वालों को किसकी पूजा करना चाहिए? - makar raashi vaalon ko kisakee pooja karana chaahie?

मकर राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

मकर राशि के व्यक्ति का स्वभाव

स्वभाव : मकर राशि के स्वामी शनि ग्रह होते है। शनि ग्रह न्याय के देवता होते है इसलिए मकर राशि वाले न्यायप्रिय होते है। मकर राशि वाले सभी के साथ समान व्यवहार करते है। मकर राशि वाले बहुत मेहनती होते है। मकर राशि वाले अपनी मेहनत से अपनी लाइफ में तरक्की करते है। मकर राशि वाले दुसरो के भरोसे नहीं रहते है वो अपने काम स्वयं ही करते है। मकर राशि वाले अनुशासनशील होते है। मकर राशि वाले अपने सभी कार्य समय पर पूरे करते है। मकर राशि वाले थोड़ जिद्दी और कठोर स्वभाव के भी होते है। मकर राशि वाले अपनी बात के पक्के होते है। मकर राशि वालो की हाइट अच्छी होती है और मकर राशि वाले थोड़े सावंले रंग के होते है। मकर राशि वाले आध्यात्मिक भी होते है। मकर राशि वाले थोड़े दुबले भी होते है। मकर राशि वाले अपनी लाइफ के फैसले काफी सोच समझकर लेते है वो जल्दबाजी में अपनी लाइफ के फैसले नहीं लेते है। मकर राशि वाले ईमानदार और विश्वसनीय होते हैं। मकर राशि के स्वामी शनि ग्रह होते है इसलिए मकर राशि वालो को 36वे वर्ष से लाइफ में तरक्की प्राप्त होना शुरू होती है। मकर राशि वाले अपने पैसे काफी सोच समझकर खर्च करते है। मकर राशि वाले अपने परिवार के प्रति काफी संवेदनशील होते है। परिवार का ध्यान रखने वाले होते है। मकर राशि वाले पुराने रूढ़िवादी विचारो को मानने वाले भी होते है।

मकर राशि के व्यक्ति का शिक्षा :

शिक्षा : मकर राशि के जातको को आर्ट्स से जुडी शिक्षा प्राप्त करने से लाभ होता है इसलिए मकर राशि वालो को अपनी उच्च शिक्षा आर्ट्स साइड से करनी चाहिए और मकर राशि वाले लोग वकालत की शिक्षा भी ले सकते है इसमें इन लोगो को सफलता प्राप्त होती है।

मकर राशि के व्यक्ति का व्यापार :

व्यापार : मकर राशि के जातको के व्यापार की बात करे तो इनको निम्नलिखित व्यापार करने से लाभ प्राप्त होने के योग बनते है जैसे आर्टिफिशियल ज्वेल्लेरी, परफ्यूम, लेडीज कपड़े, बुटीक, रेडीमेड गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिल्म, मीडिया, रेस्टोरेंट, हीरे का बिज़नेस, कॉस्मेटिक्स, टूरिज्म, चावल का व्यापार, गिफ्ट शॉप। इनमे से कोई भी बिज़नेस करने पर मकर राशि वालो को तरक्की प्राप्त होने के योग बनते है।

मकर राशि के व्यक्ति का शादी :

शादी : मकर राशि वालो के लाइफ पार्टनर गोरे रंग के होते है। मकर राशि वालो के लाइफ पार्टनर इमोशनल नेचर के होते है। इनके लाइफ पार्टनर कोमल हृदय के होते है। बहुत सेंसिटिव नेचर के होते है। इनके लाइफ पार्टनर को बहुत जल्दी दुसरो की बातो का बुरा लग जाता है। इनके लाइफ पार्टनर की हाइट सामान्य होती है। मकर राशि वाले थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते है और इनके लाइफ पार्टनर इमोशनल नेचर के होते है इसके कारण दोनों के बीच कभी कभी मतभेद की स्थिति उत्पन्न होती है। दोनों के बीच वैचारिक मतभेद भी होते है। इनके लाइफ पार्टनर दिखने में सुन्दर होते है और फैशनेबल भी होते है।

मकर राशि के व्यक्ति का लकी रंग

लकी रंग : मकर राशि के जातको के लिए नीला और कला रंग लकी होते है। इनको अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में इन दोनों रंगो का प्रयोग करना चाहिए। इन दोनों रंगो से सम्बंधित कपड़े पहनने से इनको बहुत लाभ होगा। इससे इनके भाग्य में वृद्धि होगी और लाइफ में तरक्की प्राप्त होगी।

मकर राशि के व्यक्ति का इष्ट देव :

इष्ट देव : मकर राशि के जातको की इष्ट देव माता लक्ष्मी होती है। इसलिए मकर राशि वालो को प्रतिदिन सुबह माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। माता लक्ष्मी की पूजा करने से इनको पूजा का तुरंत लाभ प्राप्त होगा। इसलिए मकर राशि के जातको के लिए प्रतिदिन माता लक्ष्मी की पूजा करना बहुत लाभदायक रहेगा।

उपाय : मकर राशि वालो के लिए नीलम रत्न धारण करना लाभदायक होता है इसलिए मकर राशि वाले ज्योतिषी की सलाह पर नीलम रत्न धारण कर सकते है। प्रतिदिन शाम को शनि के मंत्र की एक माला का जाप करे ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः। अच्छी मैरिड लाइफ के लिए मकर राशि वालो को प्रतिदिन शाम को चन्द्रमा के मंत्र का जाप करना चाहिए ॐ सोम सोमाय नमः। करियर में तरक्की के लिए प्रतिदिन सुबह शुक्र के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ शुं शुक्राय नमः। प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज खिलाए। ये सभी उपाय मकर राशि वालो को करने चाहिए।

अपनी रिपोर्ट देखें

मकर राशि वालों के इष्ट देवता कौन है?

मकर राशि के व्यक्ति का इष्ट देव : इष्ट देव : मकर राशि के जातको की इष्ट देव माता लक्ष्मी होती है। इसलिए मकर राशि वालो को प्रतिदिन सुबह माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

मकर राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए?

शनि ग्रह मकर और कुंभ राशि का स्वामी होने के नाते शनिवार का व्रत करना इन दोनों राशियों के जातकों के लिए लाभदायक होता है।

मकर राशि वालों को कौन सा पाठ करना चाहिए?

मकर राशि - इन लोगों को शनिदेव के मंत्र 'ऊँ शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। कुंभ राशि - इस राशि के लोगों को हनुमान चालीसा का पाठ रोज करना चाहिए

मकर राशि वाले कौन से भगवान की पूजा करें?

मकर राशि- ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, मकर राशि पर भी भगवान शंकर की कृपा बनी रहती है। इस राशि पर भगवान शंकर के अलावा शनिदेव की भी कृपादृष्टि बनी रहती है। मान्यता है कि मकर राशि वालों के लिए भगवान शंकर की उपासना करना लाभकारी रहता है। इन्हें हर सोमवार को जलाभिषेक करना चाहिए।