लिवर में इन्फेक्शन होने पर क्या क्या खाना चाहिए? - livar mein inphekshan hone par kya kya khaana chaahie?

लिवर यानि यकृत हमारे शरीर का महत्व पूर्ण अंग है। जो शरीर के विषाक्त पदार्थो को सरलता से दूर करता है। साथ ही पचे हुए भोजन को वसा और प्रोटीन में तब्दील करने का कार्य करता है। यदि किसी कारणसर इसमें इन्फेक्शन लग जाये। तो प्रश्न होता है लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए, ऐसे में कुछ खास फल खाना सबसे अच्छा होता है।

लिवर में इन्फेक्शन होने पर क्या क्या खाना चाहिए? - livar mein inphekshan hone par kya kya khaana chaahie?

लिवर पेट की दाहिनी तरफ होता है। स्पर्श करने पर यह रबड़ जैसा महसूस होता है। रंग में रेडिश ब्राउन की तरह दीखता है। वजन में लगभग 1.44 kg से 1.66 तक का होता है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार लिवर शरीर में 500 से भी अधिक भूमिकाए निभाता है।

रिसर्च के आधार पर पता चला है की भारत में हर 5 इंसान में से 1 को लिवर की बीमारी होने का खतरा है। यह चिंताजनक आंकड़े बताते है की लोग लिवर के प्रति कितने लापरवाह बनते जा रहे है। जिसके मुख्य 3 कारण है आनुवंशिक, मोटापा और शराब का सेवन।

लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए

यकृत (लिवर) ख़राब होने पर सबसे पहले धूम्रपान और शराब को बिलकुल बंद कर देना है। डॉक्टर द्वारा कोई दवाई दी है तो उसे नियमित खाये। साथ ही लिवर इन्फेक्शन में संतरा, एवोकाडो, अखरोट, मछली और दूध की बनावट रोजाना खाने की कोशिश करे। इससे इन्फेक्शन कम होगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

  • लिवर के लिए फायदेमंद फल और सब्जी

(1) संतरा

एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी के गुणों से भरपूर संतरा फल लिवर बीमारी के दर्दियो के लिए श्रेष्ठ है। इसके अंदर पौष्टिक गुणों की भरमार होती है जिससे यह लिवर के साथ पुरे शरीर स्वास्थ्य का ध्यान रखता है। नियमित रूप से संतरे का जूस पीने पर लिवर मजबूत होता है।

पर याद रहे हमेशा संतरे का रस पर्याप्त मात्रा में ही पीना फायदेमंद है। इस जूस की अधिक मात्रा फायदे देने के बजाए नुकसान देती है। लिवर को सुरक्षित रखने के लिए दिन में सिर्फ 1 से 2 बार ही संतरे का रस पीना बेहतर है।

(2) अखरोट

सूखे मेवे के रूप में अखरोट बेहद लोकप्रिय है। अपने अनगिनत फायदों के कारण अखरोट को Best Diet For Liver In Hindi की लिस्ट में शामिल किया है। मोटापा के कारण लिवर का विकार खड़ा होता है। ऐसे में मोटापा से पीड़ित व्यक्ति सुबह शाम अखरोट का सेवन शुरू कर दे तो काफी हद तक राहत मिल सकती है।

अखरोट की तासीर गर्म होती है इसलिए अखरोट का छिलका उतार कर रात को स्वच्छ पानी में भिगो दे। और सुबह खाली पेट नाश्ते के रूप में इसका सेवन करना चाहिए। जो लिवर की बीमारी में बहुत फायदेकारक साबित होगा। लेकिन प्रतिदिन अखरोट की सही मात्रा 2 से 3 रखनी चाहिए।

(3) ब्रोकोली

लो ग्लाइसेमिक फूड्स की श्रेणी में शामिल ब्रोकोली लिवर के लिए बेहद फायदेकारक है। ब्रोकोली की सब्जी नियमित खाने पर लिवर स्वस्थ रहता है। इसके अलावा आप ब्रोकोली का सूप सुबह खाली पेट पी सकते है। जो लिवर इन्फेक्शन को जल्दी ठीक करता है।

हेपाटोप्रोटेक्टिव गुण की मौजूदगी होने से ब्रोकोली लिवर को कही गंभीर बीमारियों से बचाता है। साथ ही लिवर से सबंधित सभी रिस्क को यह दूर कर देता है। अगर लिवर के लिए कोई सबसे बेहतरीन प्रोटीन वाली सब्जी हो तो वह ब्रोकोली है। जिसका सेवन करने पर फैटी लिवर और लिवर क्षति का जोखिम कम होता है।

(4) सोयाबीन

यकृत को स्वस्थ रखने में ओमेगा 3 फैटी एसिड अहम भूमिका निभाता है। पौष्टिकता से भरा सोयाबीन लिवर के लिए स्वास्थ्यकारक है। साथ ही यह ओमेगा 3 फैटी एसिड के मुख्य स्त्रोत में भी शामिल है। लिवर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति सोयाबीन आटे से बनी रोटियां और सब्जी बिना हिचकिचाहट खा सकते है।

सोयाबीन में लेसीथिन नाम का तत्व पाया जाता है। जो लिवर को स्वस्थ रखने में मददगार है। सोयाबीन के अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसलिए लिवर के मरीज पर्याप्त मात्रा में ही सोयाबीन का सेवन करे तो उनके लिए अच्छा रहेगा।

(5) ओट्स

फाइबर के बेहतरीन स्त्रोत और अनगिनत फायदों के कारण ओट्स दुनियाभर में लोकप्रिय बन चूका है। कही रिसर्च में यह बात की पुष्टि मिल चुकी है की ओट्स लिवर को तंदुरस्त रखने में सहाय करता है। लिवर को रोगो से लड़ने की क्षमता और उसे मजबूती के लिए पौष्टिक तत्वों की आवश्यकता होती है।

ओट्स पौष्टिक गुणों का भंडार है जो शरीर में खनिज तत्वों की कमी आसानी से पूरा करता है। लिवर पीड़ित दर्दी स्वाद और सेहत के लिए ओट्स से बने उपमा, इडली, रोटी और मसाला ओट्स खाने में ले सकते है। ओट्स खाने से ना ही सिर्फ लिवर अच्छा रहता है बल्कि यह पुरे शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार है।

(6) लहसुन

तीव्र गंध और तीखे स्वाद के कारण बहुत से लोग कच्चा लहसुन खाना पसंद नहीं करते। लेकिन जान कर हैरानी होगी की लहसुन लिवर का रामबाण इलाज है। इसके एंटीऑक्सीडेंट इंफ्लेमेशन गुण लिवर की सूजन जल्दी से ठीक करते है। भुने हुए लहसुन की एक कली रोजाना खाने से किडनी की परेशानियों में राहत मिलती है।

लहसुन में एलिसिन कंपाउंड होता है जो पूरी बॉडी को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबायोटिक गुण गुण भी पाए जाते है। जो लिवर को रोग मुक्त कर के मजबूत बनाने में उपयोगी है। सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से लिवर इन्फेक्शन से छुटकारा मिलता है।

(7) मछली

जो लोग मांसाहार खाते है उनके लिए मछली एक श्रेष्ठ खाद्य पदार्थ है। लेकिन लिवर मरीजों को ज़्यादातर फैटी फिश यानि की तैलीय मछली आहार में लेनी चाहिए। क्यों की ऐसी मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो लिवर की जलन और सूजन को कम करने में फायदे देता है।

इसी के साथ इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेटिव और एंटी कार्सिनोजेनिक के गुण पाए जाते है। जिस वजह से लिवर बिलकुल स्वस्थ रहता है। लिवर के दर्दी वसा युक्त मछली जैसे की सैल्मन, ट्राउट, सार्डिन, टूना और मैकेरल खाने में ले सकते है।

(8) एवोकाडो

एवोकाडो एक तरह का फल है जो दिखने नाशपाती जैसा लगता है। यह उच्च फाइबर युक्त फल होता है जिससे अनेक स्वास्थ्य लक्षी समस्याओ से छुटकारा मिलता है। लिवर के लिए एवोकाडो का सेवन बिलकुल असरकारक माना गया है। यह लिवर के डैमेज सेल्स को रिपेयर करने में मददगार है।

बेड कोलेस्ट्रॉल की अति मात्रा लिवर डिसीज़ का कारण बन सकती है। लेकिन एवोकाडो का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। और लिवर डिसीज का खतरा भी कम होता है। पर एवोकाडो को हमेशा डॉक्टरी सलाह के अनुसार लेना ही उत्तम है।

(9) कॉफी

जानलेवा लिवर कैंसर बीमारी का खतरा कम करने के लिए कॉफ़ी पीना अच्छा है। उसमे भी ब्लैक कॉफ़ी लिवर स्वास्थ्य को सुरक्षित रखती है। लिवर पीड़ित दर्दी कमजोरी दूर कर के ऊर्जा ताज़गी पाना चाहते है। तो उन्हें ब्लैक कॉफ़ी पीनी चाहिए। पर हमेशा संतुलित मात्रा में कॉफ़ी पीना बेहतर है।

कॉफ़ी में पॉलीफेनोल, क्लोरोजेनिक एसिड, कैफीन और मेथिलक्सैन्थिन मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, लिपिड, नाइट्रोजन यौगिक, निकोटिनिक एसिड, पोटैशियम और मैग्नीशियम भी उपस्थित है। जो लिवर को मजबूत और स्वस्थ रखने में कारगर है।

(10) डेरी प्रोडक्ट्स

लिवर इन्फेक्शन में कुछ खास प्रकार के लक्षण होते है। जैसे शरीर कमजोर पड़ना, पाचन में समस्या होना, आंतरिक अंग में दर्द होना, सूजन की स्थिति। ऐसे में दूध, दही और चीज़ जैसे डेरी प्रोडक्ट्स का सेवन किया जाये तो दर्द से राहत मिलती है।

यदि आपको दूध की किसी भी बनावट से कोई एलर्जी है। तो डॉक्टर की सलाह बिना लिवर रोग की स्थिति में इनका सेवन ना करे। आप चाहे तो शुद्ध दूध में ओट्स या अखरोट की कोई रेसिपी बना कर भी फायदों का प्रमाण बढ़ा सकते है।

(11) अंडे

प्रोटीन का सबसे हेल्थी स्त्रोत यानि की अंडे लिवर को मजबूत रखने में मददगार है। लिवर के लिए अंडा एक बेस्ट फ़ूड की तरह कार्य करता है। अंडे का पीला और सफ़ेद भाग दोनों ही लिवर पर अच्छा प्रभाव डालते है। अंडे में उपलब्ध प्रोटीन और विटामिन्स लिवर की क्षति ग्रस्त कोशिकाओं को पुनः निर्माण करते है।

अंडे में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट लिवर को फ्री रेडिकल्स की समस्या से भी बचाते है। लिवर इन्फेक्शन के लक्षणों को कम करने के लिए हर रोज सुबह नाश्ते में बॉईल किये हुए अंडे खायेले। आप चाहे तो दूध और अंडा मिला कर भी पी सकते है।

सवाल जवाब (FAQ)

Liver Infection Diet से सम्बंधित कुछ प्रश्न लोगो के मन में है। ऐसे सभी जरुरी सवालो के जवाब निचे दिए है।

(1) लिवर इन्फेक्शन में कौन सा फल खाये?

लिवर इन्फेक्शन की स्थिति में संतरा, अखरोट और एवाकाडो फल खाना सबसे ज्यादा लाभदायी है। यह फल लिवर की ख़राब हुई स्थिति को ठीक कर के लिवर को स्वस्थ बनाते है।

(2) लिवर को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए?

यदि आप लिवर की समस्या को जल्दी ठीक करना चाहते है। तो अपने आहार में संतरा और अखरोट फल रोजाना खाये। साथ ही हरी पत्तेदार सब्जिया और विटामिन सी युक्त खाद्यपदार्थ का सेवन करे।

(3) लिवर को ठीक होने में कितना समय लगता है?

निर्भर करता है आपका लिवर इन्फेक्शन कितना बड़ा है। यदि समस्या सामान्य होगी तो 10 से 20 दिन में ठीक हो जाएगी। समस्या ज्यादा गंभीर है तो 1 से 3 महीने का समय लग सकता है।

  • लिवर रोग में चुकंदर खाने के फायदे

आशा करती हु लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए अच्छे से समझा पायी हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

लिवर इन्फेक्शन दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए?

​हरी पत्ती वाली सब्जियां है लीवर के लिए जरूरी इस सब्जी समूह में केल, पालक और कोलार्ड साग शामिल हैं, जो लीवर के स्वास्थ्य सहित समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। दरअसल, पत्तेदार साग एंटीऑक्सिडेंट से भरे होते हैं जो शरीर को खतरनाक मुक्त कणों से बचाने का काम करते हैं। इसलिए एक्सपर्ट इन्हें खाने की सलाह देते हैं।

लिवर इन्फेक्शन में कौन सा फल खाएं?

अंगूर अंगूर में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ... .
कांटेदार नाशपाती कांटेदार नाशपाती का जूस हमेशा से ही लिवर के लिए फायदेमंद रहा है। ... .
केला लिवर के लिए केला खाना बहुत फायदेमंद है। ... .
पपीता आपने बचपन से सुना होगा कि पपीता लिवर के लिए फायदेमंद होता है। ... .
अंजीर ... .
तरबूज ... .

लिवर इन्फेक्शन को कैसे कंट्रोल करें?

लिवर इन्फेक्शन से बचाव के लिए मरीजों को अपने लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत होती है..
शराब और धूम्रपान से दूरी बनाकर रखें..
तेल-मसालों का कम से कम सेवन करें..
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं..
चीनी का कम सेवन करें..
वजन को संतुलित रखें..
नियमित रूप से एक्सरसाइज करें..

लीवर के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए?

लिवर को स्वस्थ बनाने के लिए आपको रोजाना चुकंदर के जूस का सेवन करना चाहिए, चुकंदर के जूस में फास्फोरस, पोटैसियम और आयरन की मात्रा अधिक होती है. जिसके वजह से ये जूस हमारे लिवर को दिन भर काम करने के लिए ऊर्जावान बनाये रखने में मदद करता है और इसके रोजाना सेवन से लिवर से फैट भी उतरने लगता है.