खाना खाने के बाद पेट में जलन होना - khaana khaane ke baad pet mein jalan hona

Home Remedies For Stomach Pain: ज्यादा तीखा खाने के बाद जब पेट में हो जलन तो करें ये 3 उपाय, मिलेगी तकलीफ से राहत

खाना खाने के बाद पेट में जलन होना - khaana khaane ke baad pet mein jalan hona

1 / 5

पेट की जलन से राहत के उपाय

Home Remedies For Stomach Pain: पार्टी में मसालेदार टिक्का हो या सड़क किनारे ठेलों पर बिकने वाली चाट और गोल-गप्पे , लोग इनके स्वाद का लुत्फ खूब उठाना पसंद करते हैं। लेकिन, चटखारे ले-लेकर जो तीखा-मसालेदार खाना लोग खाते हैं उसे खाने के बाद पेट में कई बार जलन और दर्द महसूस होने लगता है। वहीं, कुछ लोग अपनी मनपसंद डिशेज नहीं खाते क्योंकि, इससे उनके पेट में दर्द होने लगता है। पेट में दर्द, जलन और तकलीफ जैसी समस्याएं पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के कारण होता है। इस स्थिति की डिस्पेप्सिया (dyspepsia) कहा जाता है। कभी-कभी यह तकलीफ इतनी अधिक बढ़ जाती है कि लोगों को पेट दर्द के साथ-साथ उन्हें बार-बार उल्टी (excessive vomiting) भी होने लगती है।

खाना खाने के बाद पेट में जलन होना - khaana khaane ke baad pet mein jalan hona

2 / 5

तीखा खाने के बाद इस तरह पाएं पेट के दर्द से छुटकारा

इसी तरह बहुत गम्भीर पेट दर्द महसूस होता है तो डॉक्टरी मदद की आवश्यकता पड़ सकती हैं। हालांकि, कम या मध्यम स्तर के दर्द से राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं। घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से तैयार आसान घरेलू नुस्खों की मदद से इन तकलीफों से राहत पा सकते हैं। इन नुस्खों का फायदा यह है कि ये कुछ देर में पेट दर्द से आराम मिलता है और आप महंगी और नुकसान पहुंचाने वाली दवाइयों के सेवन से बच सकते हैं। (home remedies for stomach pain After Eating Spicy Food in Hindi) Also Read - टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी डिलीवरी के 4 महीने बाद दी दूसरी खुशखबरी, एक्सपर्ट से जानिए दो बच्चों के बीच कितना एज गैप होना है सही

खाना खाने के बाद पेट में जलन होना - khaana khaane ke baad pet mein jalan hona

3 / 5

केला

केले में पाए जाने वाले तत्व एंटाएसिड (antacids) प्रभावों के लिए जाने जाते हैं। इस फल का मीठा स्वाद जलन से राहत दिलाता है और पेट को ठंडक भी मिलती है। एसिड रिफ्लेक्स (acid reflux) की समस्या से राहत पाने के लिए एक पुराना नुस्खा है। इसीलिए, कई दक्षिण भारतीय परिवारों में भोजन के साथ पका हुआ केला खाया जाता है। वहीं, कुछ लोग लंच और ब्रेकफास्ट के अंत में इलायची केला खाना पसंद करते हैं। पेट दर्द से राहत पाने के लिए पके हुए एक से दो केले खाए जा सकते हैं।

खाना खाने के बाद पेट में जलन होना - khaana khaane ke baad pet mein jalan hona

4 / 5

दूध

डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए एक गिलास ठंडा दूध पीना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इससे एसिड रिफ्लेक्स (acid reflux in gut) की समस्या कम होती है। दूध पेट की गैस को कम करता है पेट फूलने, पेट की जलन सहित एसिडिटी (acidity) से भी राहत मिलती है। इन तकलीफों से आराम पाने के लिए एक गिलास दूध को ठंडा करें और इसमें अपनी पसंद के हिसाब से शहद या गुलकंद घोलकर पिएं। (Ways to use milk to get rid of acidity)  Also Read - धनिया के बीज हैं बैड कोलेस्ट्रॉल के दुश्मन, यह औषधिय गुण भी बनाते हैं इसे सुपरफूड

खाना खाने के बाद पेट में जलन होना - khaana khaane ke baad pet mein jalan hona

5 / 5

शहद

सेब का सिरका पेट दर्द की समस्या से आराम दिला सकता है। इस तकलीफ से राहत पाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर (Apple cider vinegar) और शहद (Honey) को पानी में घोलकर पिलाया जा सकता है। इसके लिए 2 चम्मच साइडर विनेगर और एक चम्मच शहद को आधा या एक गिलास गुनगुने पानी में मिक्स करें और इसका सेवन करनें। इस ड्रिंक को अधिक मात्रा में बनाकर भी आप स्टोर कर सकते हैं और 2-2 घंटे बाद इसका सेवन कर सकते हैं। ये दोनों ही पेट में एसिड्स का संतुलन (acid balance in stomach) बनाने में सहायता करते हैं पेट की जलन शांत होती है।

खाने के बाद पेट में जलन क्यों होती है?

भोजन करने के बाद जब भोजन पेट के अंदर पाचन तंत्र में पहुंचता है, तब इस भोजन को पचाने के लिए एक एसिड बनता है। यह पेट में भोजन को पचाने का काम करता है। जब यह एसिड पेट में जरूरत से ज्यादा बनने लगे तो एसिडिटी हो जाती है। इससे पेट में जलन होने लगती है, जो छाती तक पहुंच जाती है।

खाना खाने के बाद पेट में जलन हो तो क्या करें?

गुड़ खाएं अगर आप खाना खाने के बाद असहज महसूस करते हैं और पेट में जलन जैसी समस्‍या रहती है तो आप खाने के बाद एक टुकड़ी गुड़ का सेवन जरूर करें. ... .
सौंफ का पानी अगर आप खाना खाते ही एसिडिटी की समस्‍या से परेशान रहते हैं तो आपके लिए सौंफ का पानी बहुत ही फायदेमंद हो सकता है. ... .
एलोवेरा जूस.

पेट में जलन क्यों दे रहा है?

कई बार खाना खाने के बाद खाना सही तरह से नहीं पचता, तो इससे पेट में जलन का अहसास होने लगता है. इनडाइजेशन के कारण भी इंसान को पेट में सूजन, गैस, पेट ज्यादा भरा हुआ लगना, जी मचलाना व पेट में जलन का अहसास होता है. कई बार बहुत अधिक मसालेदार या तला हुआ खाना खाने से भी इनडाइजेशन की प्रॉब्लम हो जाती है.

पेट की गर्मी से कौन कौन से रोग होते हैं?

ज्यादा गर्म चीजें खाने से और मौसम के बदलने की वजह से लोगों को पेट में अपच, गैस, पित्त का बढ़ना, पेट में इंफेक्शन जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इस मौसम में ज्यादातर लोगों को पेट में गर्मी हो रही है. उल्टी, जी मिचलाना, सिर दर्द और अपच की समस्या इसके प्रमुख लक्षण हैं.