क्या बुखार में दही का सेवन कर सकते हैं? - kya bukhaar mein dahee ka sevan kar sakate hain?

दही हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है। आयुर्वेद में दही के गुणों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके सेवन से पाचन में सुधार होता है और हड्डियों को मजबूती मिलती है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि किसी भी शुभ काम से पहले दही चीनी का सेवन करने से वो काम अच्छे से संपन्न होता है। आज भी कई घरों में लोग घर से बाहर निकलने से पहले दही-चीनी खाकर निकलते हैं।

क्या बुखार में दही का सेवन कर सकते हैं? - kya bukhaar mein dahee ka sevan kar sakate hain?

दही को लेकर अधिकांश लोगों को यह भ्रम रहता है कि तासीर ठंडी होने की वजह से दही के सेवन से खांसी या जुकाम बढ़ सकता है। वास्तविकता में देखा जाए ऐसा कुछ भी नहीं है बशर्ते आप फ्रिज में रखी ठंडी दही का सेवन ना कर रहे हों।

Contents

  • 1 दही के गुण
  • 2 दही के फायदे 
    • 2.1 पेट के रोगों से आराम
    • 2.2 मलेरिया में लाभदायक
    • 2.3 सर्दी में होने वाले बुखार से आराम
    • 2.4 खूनी बवासीर में लाभदायक
  • 3 दही खाने का सही तरीका 
  • 4 दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए
  • 5 दही से जुड़ी अन्य जानकारी 
    • 5.1 दही की मलाई 
    • 5.2 दही का पानी (मस्तु)  
    • 5.3 मक्खन निकला दही 
    • 5.4 मन्द (पूरी तरह से ना जमा हुआ) दही

दही के गुण

आयुर्वेद के अनुसार दही भारी, चिकनाई युक्त, कफ और पाचन शक्ति बढ़ाने वाला होता है। दही को बहुत ही पौष्टिक आहार माना गया है। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके लिए दही का सेवन फायदेमंद है। दही में भरपूर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है। अगर आप खाने के साथ में दही खाते हैं तो इससे खाना आसानी से पच जाता है।

दही के फायदे 

रोजाना दही का सेवन करने से पाचन तंत्र सही रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव होता है। पाचन तंत्र दुरुस्त करने के अलावा दही खाने के और भी कई फायदे हैं। आइये उनमें से प्रमुख फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पेट के रोगों से आराम

दही में लाभदायक बैक्टीरिया (Good Bacteria) बहुत अधिक संख्या में होते हैं। जिस वजह से यह पेट से जुड़े रोगों में बहुत जल्दी फायदा पहुंचाती है। पेट से जुड़े किसी भी तरह के संक्रमण में दही का सेवन करना लाभकारी माना जाता है।

क्या बुखार में दही का सेवन कर सकते हैं? - kya bukhaar mein dahee ka sevan kar sakate hain?

और पढ़े: पेट की समस्या के घरेलू उपचार

मलेरिया में लाभदायक

अगर आप मलेरिया से पीड़ित हैं तो इस दौरान दही का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। हालांकि मलेरिया होने पर सिर्फ़ घरेलू उपायों पर निर्भर ना रहें बल्कि नजदीकी चिकित्सक से परामर्श ज़रूर लें।

सर्दी में होने वाले बुखार से आराम

सर्दी होने पर बुखार होना आम बात है। हालांकि सर्दी होने पर अधिकांश लोग दही का सेवन नहीं करते हैं लेकिन आपको बता दें कि दही के सेवन से सर्दी वाले बुखार में आराम मिलता है।

क्या बुखार में दही का सेवन कर सकते हैं? - kya bukhaar mein dahee ka sevan kar sakate hain?

खूनी बवासीर में लाभदायक

जैसा कि आप जानते हैं कि बवासीर होने की मुख्य वजह कब्ज़ है। दही से सेवन से पेट की कब्ज़ दूर होती है और इस तरह बवासीर की समस्या से आराम मिलता है। खासतौर पर दही की मलाई का सेवन करना खूनी बवासीर में उपयोगी माना जाता है।

दही खाने का सही तरीका 

  • आयुर्वेद के अनुसार सामान्यतया रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दही का सेवन करते समय इसमें घी, शहद, चीनी, मूंग की दाल, आंवला चूर्ण या लवण भास्कर चूर्ण आदि में से कुछ ना कुछ ज़रूर मिला देना चाहिए। इन पदार्थों को बिना मिलाये दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • दही को आग या धूप आदि में गर्म करके नहीं खाना चाहिए।
  • दही में कफ और पित्त को बढ़ाने वाले गुण होते हैं। इसीलिए गर्मी, बसंत और शरद ऋतु में दही खाने से मना किया गया है।
  • मानसून, हेमंत और शिशिर ऋतु में दही का सेवन अच्छा माना गया है।

दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए

दही सेहत के लिए फायदेमंद तो है लेकिन कुछ ख़ास चीजों के साथ अगर आप दही का सेवन करते हैं तो इससे आपको सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आयुर्वेद में ऐसे आहारों को विरूद्ध आहार कहा गया है। आइये दही के विरुद्ध संयोगो के बारे में जानते हैं।

दही के साथ निम्नलिखित चीजों को खाने से परहेज करें।

  • खीर
  • दूध
  • पनीर
  • गर्म पदार्थ व गर्म भोजन
  • खीरा
  • खरबूजा
  • ताड़ का फल

क्या बुखार में दही का सेवन कर सकते हैं? - kya bukhaar mein dahee ka sevan kar sakate hain?

दही से जुड़ी अन्य जानकारी 

दही से संबंधित चीजें भी दही जितनी ही फायदेमंद होती हैं। जैसे कि दही की मलाई या दही का पानी के अपने फायदे हैं। आइये इनके बारे में जानते हैं :

दही की मलाई 

दही की मलाई भी सेहत के लिए काफी गुणकारी होती है। इसके सेवन से शरीर को ताकत मिलती है, शुक्राणुओं की गुणवत्ता बढ़ती है। इसके अलावा दही की मलाई का सेवन खूनी बवासीर में भी लाभकारक है।

दही का पानी (मस्तु)  

आयुर्वेद के अनुसार दही के पानी में लघु, पाचन-शक्ति बढ़ाने वाले , कब्ज दूर करने वाले गुण होते हैं। इसके अलावा यह पानी वात का अनुलोमक, स्रोतों को शुद्ध करने वाला और मल-पदार्थों का अनुलोमन करने वाला है। दही के पानी का नियमित सेवन शरीर को स्वस्थ रखने में  मदद करता है।  

मक्खन निकला दही 

मक्खन निकला हुआ दही कब्ज़ बढ़ाने वाला, पेट में वातकारक और वात बढ़ाने वाला माना जाता है, लेकिन इस दही का सेवन गृहणी रोग में लाभकारी होता है।

मन्द (पूरी तरह से ना जमा हुआ) दही

इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि ठीक तरह से जमी हुई दही ही सेहत के लिए फायदेमंद होती है। अगर दही ठीक से जमी हुई नहीं है तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह कफ को बढ़ा देता है जो कि बहुत हानिकारक माना गया है।

और पढ़ें

  • ऑयली स्किन में दही के फायदे
  • गुलाबी होंठो के लिए दही के फायदे

क्या बुखार होने पर दही खा सकते हैं?

दही खाने से बचें जी हां, ये तो आप जानते ही होंगे कि बुखार लगने के बाद ठंडी चीजों को सेवन करके से बचना चाहिए। किचन में मौजूद दही एक ठंडा खाद्य पदार्थ है। ऐसे में बुखार लगने के बाद दही खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा बुखार के दौरान हैवी भोजन करने से भी बचना चाहिए।

बुखार में क्या क्या नहीं खाना चाहिए?

चीनी और प्रोसेस्ड फूड शरीर में हिस्टामाइन प्रोडक्शन का कारण बनते हैं, जिससे हे फीवर के लक्षण और अधिक बढ़ सकते हैं. इसलिए मीठे का सेवन काफी कम करें या फिर बंद कर दें.

बुखार आने पर क्या खाना चाहिए?

बुखार के दौरान क्या खाएं.
बेसन शीरा-फर्स्ट पोस्ट की खबर के मुताबिक बुखार में बेसन शीरा का सेवन बहुत असरदार है. ... .
चिकेन सूप-किसी भी बीमारी में चिकेन सूप बेहतर डाइट है. ... .
हरी पत्तीदार सब्जियां-हरी पत्तीदार सब्जियों में अधिक मात्रा में डाइट्री फाइबर होता है और ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं..

क्या ठंड में दही खाना चाहिए?

आयुर्वेद के अनुसार, ठंड के दिनों में दही को अवॉइड करना चाहिए, जबकि विज्ञान कहता है कि दही एक इम्यूनिटी बूस्टर है, लेकिन एलर्जी और अस्थमा वाले लोगों को इसे रात में खाने से बचना चाहिए। सर्दियों के मौसम में कुछ भी स्वादिष्ट खाने का बहुत मन करता है।