क्या बाजरे में फाइबर होता है? - kya baajare mein phaibar hota hai?

Published on: 17 December 2020, 14:52 pm IST

  • 88

हम सभी ने बाजरे की रोटी बचपन में जरूर खाई होगी। दादी- नानी के घर गुड़ के साथ बाजरे की रोटी खाना, बचपन की प्यारी यादों में शुमार है। लेकिन बाजरे के फायदों को जानने के बाद आप इसे अपने आहार का मुख्य हिस्सा बना लेंगी।

भारत और अफ्रीका में मूलतः पाया जाने वाला अद्भुत अनाज है ‘बाजरा’। अंग्रेजी में इसे पर्ल मिलेट के नाम से जाना जाता है और इसके गुणों के कारण दुनिया भर में इसका सेवन किया जाता है। आपको बता दें कि 170 ग्राम बाजरे में 201 कैलोरी होती हैं। गेंहू के आटे में 170 ग्राम में 600 से अधिक कैलोरी होती हैं। अब आप समझ ही गयी होंगी कि क्यों हम बाजरे को सुपरफूड का दर्जा देते हैं।

बाजरा है पोषण का भंडार

एक कप (लगभग 150 ग्राम) बाजरे के आटे में 6 ग्राम प्रोटीन होता है, 2 ग्राम फाइबर और 40 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।
इसमें फॉलेट, आयरन, मैग्नीशियम, थियामिन, नियासिन, फॉस्फोरस, जिंक, रिबोफ्लेविन और विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में मौजूद होता है।

साथ ही बाजरा ग्लूटेन मुक्त भी होता है, इसलिए अगर आप ग्लूटेन फ्री चुनते हैं, तो बाजरा आपके लिए बहुत फायदेमंद है। बाजरा एंटीऑक्सीडेंट, पोलीफेनॉल्स और फाइटोकेमिकल का भी उच्च स्रोत है। यानी बाजरा सिर्फ पोषक तत्व ही नहीं देता, बल्कि उनके अवशोषण को भी सुनिश्चित करता है। यही कारण है कि बाजरा इतना फायदेमंद माना जाता है।

ये बी पढ़ें- सर्दियों में ज्‍यादा लगती है भूख ? जानिए क्‍या है सर्दियों की इस भूख के पीछे का विज्ञान

ये हैं बाजरे के स्वास्थ्य लाभ-

1. वजन घटाने में सहायक है

अगर आप वजन घटाना चाहती हैं, तो गेंहू की जगह बाजरे का आटा इस्तेमाल करना शुरू कर दें। बाजरे में कैलोरी कम है और फाइबर ज्यादा। यह सुनिश्चित करता है कि आपका पेट लम्बे समय तक भरा रहे और कैलोरी भी कम हो। यानी बाजरे का सेवन आपको बिना भूखे रहे कैलोरी डेफिसिट बनाने में मदद करता है।

2. ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण

हालांकि बाजरा कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है, लेकिन इसे डायबिटिक मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। बाजरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर पेट में ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करता है जिससे ब्लड शुगर एकदम से घटती बढ़ती नहीं है।

मधुमेह का जोखिम घटाएं और अपने मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दें। चित्र- शटरस्टॉक।

3. त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है

बाजरे में प्रोटीन भरपूर होता है और हमारी त्वचा और बाल प्रोटीन के ही होते हैं। बालों में केराटिन नामक प्रोटीन होता है, जो उन्हें मजबूत और लंबा बनाता है। त्वचा भी मुख्यतः केराटिन की बनी होती है। बाजरे में प्रोटीन होने के कारण ये त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है।

4. पेट सम्बंधी समस्याओं से निजात दिलाता है

पाचन सम्बंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए बाजरा बहुत फायदेमंद है। बाजरा पेट साफ करता है और कब्ज, अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।
तो लेडीज, इस सर्दी के मौसम में बाजरा की रोटी या बाजरे की खिचड़ी को अपने आहार में जरूर शामिल करें।

बाजरे का आटा सर्दियों में अपनी डाइट में शामिल करना हमारी हेल्‍थ के लिए अद्भुत होता है। आइए इस बारे में एक्‍सपर्ट से जानें। 

ग्‍लूटेन फ्री बाजरे का आटा, जिसे अभी तक कम करके आंका जाता था। अब जबकि इसके स्वास्थ्य लाभों को स्वीकार कर लिया गया है, तथापि, यह एक अत्यधिक मांग वाला फूड बन गया है। यह ग्रामीण भारत में व्यापक रूप से खाया जाता है और पूरी दुनिया में उपलब्ध होता है। बाजरा फाइबर और आवश्यक अमीनो एसिड से भरपूर होता है। साथ ही यह विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है और इसके बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। यहां 5 ऐसे कारण बताए गए हैं कि आपको अपनी डाइट में बाजरा शामिल करना चाहिए।

बाजरे का आटा हमारी हेल्‍थ के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है? इस बारे में हमने डाइटिशियन सिमरन सैनी जी से बात की। उन्‍होंने हमें इससे जुड़े 3 अद्भुत फायदों के बारे बताया। आइए आप भी इस बारे में विस्‍तार से जानें।

फाइबर से भरपूर

बाजरे का आटा ग्‍लूटेन फ्री होता है जो व्‍हीट इनटॉलेरेंस वाले लोगों के लिए बहुत उपयोगी होता है। यह अघुलनशील फाइबर से भी भरपूर होता है जो कब्ज का सामना करने वाले लोगों के लिए बहुत उपयोगी है।

फाइबर से भरपूर होने के कारण बाजरे के आटे की रोटी खाने से आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आपको बार-बार खाने की इच्‍छा नहीं होती है और वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके अलावा, बाजरे का आटा अघुलनशील फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है, जो हमारे पेट में प्री-बायोटिक के रूप में काम करता है और हमारे डाइजेस्टिव सिस्‍टम को सही रखने में मदद करता है।

क्या बाजरे में फाइबर होता है? - kya baajare mein phaibar hota hai?

दिल के लिए अच्‍छा

बाजरा मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें पोटेशियम होता है, जो ब्‍लड वेसल्‍स को फैलाता है और सर्कुलेशन में मदद करता है। यह ब्‍लडप्रेशर को कम करने में मदद करता है। बाजरे में फाइबर भी होता है जो एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। मैग्नीशियम शरीर में ग्लूकोज रिसेप्टर्स को नियंत्रित करने और डायबिटीज को दूर रखने में मदद करता है।

इसे जरूर पढ़ें:सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें बाजरा

डिटॉक्सिंग एजेंट

बाजरे में फाइटिक एसिड, टैनिन और फिनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बढ़ती उम्र को कुछ हद तक थामने में मदद करते हैं और इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत करते हैं। स्वादिष्ट बाजरा पराठे और बाजरे की खिचड़ी स्वाद और पोषक तत्वों से भरपूर होती है जो ज्यादातर सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त होती है। इसमें क्वेरसेटिन जैसे कैटेचिन भी होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर किडनी और लिवर को ठीक से काम करने में मदद करते हैं।

क्या बाजरे में फाइबर होता है? - kya baajare mein phaibar hota hai?

डायबिटीज को रखता है कंट्रोल

डाइट में फाइबर के सेवन से डायबिटीज नियंत्रण और रोकथाम दोनों प्रभावित होते हैं। बाजरे का डायबिटीज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा और धीरे-धीरे पचने योग्य स्टार्च की उपस्थिति होती है, जो ग्लूकोज में परिवर्तित होने में अधिक समय लेता है। यह डायबिटीज के प्रबंधन में मदद करता है और डायबिटीज रोगियों के लिए निरंतर ऊर्जा रिलीज प्रदान करता है। इसके अलावा, बाजरा मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है, जो डायबिटीज के कम जोखिम से जुड़ा है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर 

बाजरा अन्य अनाज की तुलना में हेल्‍दी ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत है। ओमेगा-3 बीपी को कम करने, ट्राइग्लिसराइड्स, धमनियों में प्लाक के विकास को धीमा करने, नियमित हार्ट रेट को बनाए रखने और कार्डियो सुरक्षात्मक होने के लिए जाने जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:बाजरा को डाइट में शामिल करने के लिए ट्राई करें यह पांच रेसिपीज

इन 5 फायदों के कारण आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें। 

Image Credit: Freepik.com

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

क्या बाजरे में फाइबर होता है? - kya baajare mein phaibar hota hai?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

बाजरे के आटे में क्या पाया जाता है?

बाजरा में मैग्नीशियम, पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जो शरीर के साथ-साथ हार्ट को भी हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. बाजरे को डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है. बाजरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.

बाजरे की रोटी कब खानी चाहिए?

इसलिए बाजरे की रोटी को आप रात के खाने में खा सकते हैं। मगर ध्यान रहे सोने से कम से कम 4 घंटे पहले इसका सेवन करें और हां… थोड़ा घी और गुड़ इसके साथ खाना न भूलें, यह बेहद स्वादिष्ट लगेगी।

बाजरे में कितना फाइबर होता है?

बाजरा है पोषण का भंडार एक कप (लगभग 150 ग्राम) बाजरे के आटे में 6 ग्राम प्रोटीन होता है, 2 ग्राम फाइबर और 40 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। इसमें फॉलेट, आयरन, मैग्नीशियम, थियामिन, नियासिन, फॉस्फोरस, जिंक, रिबोफ्लेविन और विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में मौजूद होता है।

बाजरे की रोटी गरम होती है क्या?

सर्दी के मौसम में बाजरे का सेवन विशेष फायदेमंद है इसका कारण ये है कि इसकी तासीर गर्म होती है। सर्दियों में गर्म बाजरे की रोटी में देसी घी लगाकर खाएं या बाजरे की गर्म खिचड़ी में देसी घी डालकर खाएं, इसका स्वाद बेमिसाल होता है।