कौन सा सॉफ्टवेयर राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय द्वारा विकसित कराया गया? - kaun sa sophtaveyar raajabhaasha vibhaag grh mantraalay dvaara vikasit karaaya gaya?

मन्त्र-राजभाषा (MAchiNe assisted TRAnslation tool) राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा विकसित कराया गया एक साफ्टवेयर है। यह सॉफ्टवेयर सी-डैक, द्वारा विकसित किया गया है मशीनी अनुवाद मंत्र-राजभाषा एक मशीन साधित अनुवाद सिस्टम है, जो राजभाषा के प्रशासनिक, वित्तीय, कृषि, लघु उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य रक्षा, शिक्षा एवं बैंकिंग क्षेत्रों के दस्तावेजों का अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करता है। मंत्र टैक्नॉलाजी पर आधारित यह सिस्टम सी-डैक,पुणे के एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटैलीजेंस ग्रुप द्वारा विकसित किया गया है।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा प्रायोजित मंत्र-राजभाषा स्टैंडएलोन, इंट्रानेट और इंटरनेट संस्करणों को विकसित किया गया है। मंत्र राजभाषा भारत सरकार के सभी मंत्रालयों तथा विभागों में मानक तथा शीघ्र गति से हिंदी अनुवाद में सहायक होगा।

भारत की सामाजिक, आर्थिक, जनसांख्यिकीय स्थिति, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा अल्पकालीन चरण जो वर्तमान में उपस्थित है, उसमें 'मंत्र' की उपयोगिता निश्चित ही अधिक है। प्रमुख रूप से विभिन्न परिवार की भाषाओं में एक भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद करती है। इस कार्य के लिए जिस पद्धति को अपनाया गया है वह यह है -

न तो शब्द से शब्द ... न ही नियम से नियम ... बल्कि लेक्सिकल ट्री से लेक्सिकल ट्री.

मंत्र में हिंदी और अंग्रेजी के लिए लेक्सिकल ट्री एडजॉइनिंग ग्रामर का प्रयोग किया जाता है। मंत्र को कंप्यूटर जगत स्मिथसोनियन अवार्ड से पुरस्कृत किया गया और यह अमेरिकी ऐतिहासिक राष्ट्रीय संग्रहालय में १९९९ नवीन शोध संकलन का भाग है। मंत्र-राजभाषा में अंग्रेजी दस्तावेज़ पहले पूर्व-संसाधन तत्पश्चात पारसिंग एवं जनरेशन के लिए भेजा जाता है जिसके दौरान अंग्रेजी लेक्सिकॉन (शब्दकोश), हिंदी लेक्सिकॉन और अंतरण (ट्रांसफर) लेक्सिकॉन का प्रयोग किया जाता है। जनरेटर हिंदी आउटपुट या अनुवाद देता है जिसे आवश्यकतानुसार पश्च-संसाधन के लिए भेजा जाता है और अंततः दस्तावेज़ का हिंदी अनुवाद प्राप्त हो जाता है। इस में भी अनुवाद संबंधित सामान्य सहायक उपकरण जैसे कि एड्वर्ड, बहुविध आऊटपुट, ऑनलाइन थिसॉरस और शब्दकोश आदि दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त सिस्टम में रिर्पोट तैयार करने, बड़े दस्तावेज़ को छोटे छोटे दस्तावेज़ों में विभाजित करने जिससे एक से अधिक अनुवादक या पुनरीक्षक को वितरित किया जा सके, विभाजित अनुवादित भागों को एक दस्तावेज़ में संयुक्त करने संबंधित सुविधाएं दी गई है। मंत्र राजभाषा इंटरनेट संस्करण का डिज़ाइन और विकास थिन क्लांइट आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसमें संपूर्ण अनुवाद प्रक्रिया सर्वर पर ही होती है। इसलिए दूरवर्ती स्थानों में भी इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध लो-एण्ड सिस्टम पर भी दस्तावेज़ों के अनुवाद करने के लिए इस सुविधा का उपयोग किया जा सकता है। अनुवादित दस्तावेज़ो को पुन:प्रप्ति के लिए प्रयोक्ता के इनबॉक्स में रखा जाता है। टेक्नोलॉजी आपके घर तक पहुँचेगी, आप को उस तक पहुँचने की ज़रूरत नहीं है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • श्रुतलेखन-राजभाषा
  • वाचान्तर-राजभाषा
  • गूगल अनुवाद

सन्दर्भ[संपादित करें]

  • Translation software in Hindi on the cards (द हिन्दू)
  • Tech hurdle for Hindi as official language: Secy

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • मन्त्र-राजभाषा का आधिकारिक जालस्थल (English), [1] (Hindi)
  • मन्त्र ऑनलाइन संस्करण

राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय ने कौन सा सॉफ्टवेयर विकसित किया है?

मन्त्र-राजभाषा (MAchiNe assisted TRAnslation tool) राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा विकसित कराया गया एक साफ्टवेयर है।

भारत सरकार के राजभाषा विभाग ने पुणे विश्वविद्यालय में कौन सा सॉफ्टवेयर तैयार कराया?

मंत्र टैक्नॉलाजी पर आधारित यह सिस्टम सी-डैक,पुणे के एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटैलीजेंस ग्रुप द्वारा विकसित किया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा प्रायोजित मंत्र-राजभाषा स्टैंडएलोन, इंट्रानेट और इंटरनेट संस्करणों को विकसित किया गया है।

राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय के अधीन क्यों है?

राजभाषा विभाग भारत सरकार के गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक विभाग है। राजभाषा के बारे में संवैधानिक और विधिक प्रावधानों के अनुपालन तथा संघ के कार्यालयीन प्रयोजनों के लिए हिन्दी के प्रयोग को बढावा देने के लिए जून १९७५ में, गृह मंत्रालय के एक स्वतन्त्र विभाग के रूप में राजभाषा विभाग की स्थापना की गयी थी।

बैंक के राजभाषा विभाग द्वारा विकसित सामर्थ्य टूलकिट क्या है?

हिन्दी टूलकिट विंडोज़ में हिन्दी समर्थन सक्षम करने हेतु हिमांशु सिंह नामक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर द्वारा विकसित एक टूल है। यह एक इंस्टालर है जो कि बिना विंडोज़ सीडी की आवश्यकता के विंडोज़ में हिन्दी के लिये समर्थन सक्षम कर देता है। हिन्दी टूलकिट में हिन्दी समर्थन हेतु इंस्टालर एवं हिन्दी इण्डिक आइऍमई शामिल हैं।