मिथुन राशि वालों की कमजोरी क्या है? - mithun raashi vaalon kee kamajoree kya hai?

मिथुन राशि एक द्विस्वभाविक राशि है। इस राशि में जन्म लेने वाले लोग लंबे चौड़े, तेजतर्रार और कभी-कभी शर्मीले भी होते हैं। दूसरों के प्रति इनका स्वभाव अच्छा होता है पर कभी-कभी ये बिना बात के ही चिंतित और बेचैन हो जाते हैं।

इनके भीतर किसी भी कार्य को शालीनता और कुशलता से करने की कला होती है। अगर इन्हों ने दृढ़ निश्चय कर लिया और इनका मन एकाग्रचित है तो इन्हें कार्य को सफतापूर्वक करने से कोई नहीं रोक सकता।

मिथुन राशि वालों की कमजोरी क्या है? - mithun raashi vaalon kee kamajoree kya hai?
मिथुन राशि वाले लोग कैसे होते हैं

आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताऊंगा की मिथुन राशि वाले लोग कैसे होते हैं। उनकी ताकत और कमजोरी क्या है इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

  • मिथुन राशि वाले लोग कैसे होते हैं?
  • मिथुन राशि वालों की ताकत
  • मिथुन राशि वालों की कमजोरी
  • मिथुन राशि वाले प्यार में कैसे होते हैं?
  • FAQ

मिथुन राशि वाले लोग कैसे होते हैं?

मिथुन राशि वाले लोग किसी भी चीज को शीघ्र ही सीख जाते हैं चाहे वे उस चीज से अनजान ही क्यों ना हो। उनके भीतर कला के प्रति असीम प्रेम होता है। ये संगीत, नृत्य, चित्रकला या अन्य कलात्मक क्षेत्रों के प्रशंसक होते हैं।

मिथुन राशि वाले लोग कार्य को शालीनता से करना जानते हैं। अगर ये कार्य को पूरा करने में डटे रहे तो उसको सफलतापूर्वक पूर्ण करते हैं। वे महत्वाकांक्षी होते हैं और अपने प्रयासों के परिणाम जानने को उत्सुक रहते हैं।

मिथुन राशि के जातकों के भीतर दो या दो से अधिक कार्यों को एक साथ करने की क्षमता भी पाई जाती है। वे तर्कपूर्ण होते हैं। अपनी बौद्धिक क्षमता का इस्तेमाल करके वे हर बात की तह तक जाते हैं।

मिथुन राशि काल पुरुष की कुंडली के तीसरे भाव में पड़ती है। तीसरा भाव यात्रा का होता है जिस कारण मिथुन राशि में जन्मे जातक यात्रा के शौकीन होते हैं। उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान घूमना आनंददायक लगता है।

मिथुन राशि के जातकों को नियमों में बंधना बिल्कुल पसंद नहीं होता। वे प्रगतिशील और ऊर्जावान होते हैं। इनके भीतर चतुराई भरी होती है और कई परिस्थितियों में ये सिर्फ अपना फायदा देखते हैं। 

इनके भीतर सलाह देने की कला होती है। सलाह देने के लिए इनको किसी डिग्री या डिप्लोमा की जरूरत नहीं पड़ती। जरूरी नहीं है क्या आप इनकी हर सलाह को माने मगर आपातकालीन स्थितियों में आप इन की सलाह पर अमल कर सकते हैं।

ये एक अच्छे जासूस, पत्रकार और एक बेहतरीन योजनाकार हो सकते हैं। इनके भीतर तुरंत मित्रता करने की कुशलता होती है लेकिन कई बार ये रिश्तो में तर्कपूर्ण हो जाते हैं जिससे कुछ समस्याएं प्रकट हो सकती हैं।

मिथुन राशि वालों की ताकत

1. मिथुन राशि वाले लोग बेहतरीन तरीके अपनाकर कार्य को शीघ्र पूर्ण करने में सक्षम होते हैं।

2. चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों मिथुन राशि वाले उनको अपने अनुकूल बना ही लेते हैं। 

3. इनका मन आसानी से बदल जाता है यह इनके लिए अच्छी बात हो सकती है। अगर इनके द्वारा बनाई गई योजना असफल हो जाती है तो यह उस बात को भूल कर नई योजनाओं की ओर बढ़ते हैं।

4. मिथुन राशि वाले बहुत ही बुद्धिमान होते हैं और ये जीवन के हर मोड़ पर अपनी बुद्धि का उपयोग करके समस्याओं से छुटकारा पा लेते हैं।

5. आमतौर पर मिथुन राशि वाले उत्साही और सामाजिक होते हैं। इनके भीतर बातचीत करने का कौशल होता है इसलिए यह जहां भी जाते हैं सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। 

उनके पास बातचीत करने के लिए हमेशा कुछ न कुछ दिलचस्प होता है। यह सिर्फ व्यर्थ की बातें ही नहीं करते बल्कि जीवन के गहरे मुद्दों पर भी चर्चा करते हैं।

6. मिथुन राशि वाले व्यक्ति के पास बातचीत करने का कौशल होता है जो कि उसे एक महान विक्रेता बना सकता है। अगर वज कुछ देर किसी व्यक्ति से बात करते हैं तो उसका दिल अवश्य जीत लेते हैं जो उन्हें एक महान प्रबंधक बनाता है।

मिथुन राशि वालों की कमजोरी

1. इनके भीतर किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए दृढ़ संकल्प नहीं होता है इसलिए ये कार्य को शुरू करने के पश्चात बीच में छोड़ने का विचार करने लगते हैं। 

ऐसा करने से जीवन में सफलता मुश्किल से प्राप्त होती है इसलिए इन्हें अपने भीतर कार्य को पूर्ण करने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए।

2. इनमें एकाग्रता और तात्कालिक निर्णय की कमी होती है। इनका ध्यान शीघ्र ही एक वस्तु से दूसरे वस्तु की ओर आकर्षित हो जाता है।

3. मिथुन राशि के जातक अनावश्यक चिंता करके अपने आप को हानि पहुंचाते हैं। कई बार यही चिंताएं इनके स्वास्थ्य को खराब कर देती हैं इसलिए इन्हें मानसिक तनाव से बचना चाहिए।

4. अपनी बौद्धिक कौशल के कारण मिथुन राशि वाले कभी-कभी अत्यधिक विश्लेषणात्मक हो जाते हैं जिससे वह निर्णय नहीं ले पाते। उन्हें क्या चुनना चाहिए इसी में उलझे रह जाते हैं।

5. मिथुन राशि वाले रहस्यों को अपने भीतर रखने में असमर्थ होते हैं। इनके भीतर हर व्यक्ति के बारे में सब कुछ जानने की जिज्ञासा होती है लेकिन ये आमतौर पर रहस्यों को अपने भीतर नहीं रख पाते।

मिथुन राशि वाले आपके गहरे रहस्य को जानने के लिए आप को प्रोत्साहित भी कर सकते हैं मगर आप को यह बात मालूम होनी चाहिए की वह इसको किसी के साथ भी साझा कर सकते हैं।

6. मिथुन राशि के जातक थोड़े आवेगी हो सकते हैं। कई बार उनका मन आवश्यकता से अधिक तेजी से बदलता है। उनकी यह आदत उन्हें लापरवाह निर्णय लेने के लिए प्रेरित कर सकती है।

मिथुन राशि वाले प्यार में कैसे होते हैं?

मिथुन राशि वाले बेहद मजेदार और भावुक होते हैं जो उन्हें रोमांटिक जीवनसाथी बनाता है। वे एक स्थान से ऊब जाते हैं जिस कारण अपने प्रेमी के साथ अलग-अलग स्थानों पर घूमना चाहते हैं। यह भी उन्हें एक दिलचस्प प्रेमी बनाता है।

वे रिश्तो में उन ईमानदार होते हैं और अपने साथी से भी इसी की उम्मीद करते हैं। वे नहीं चाहते कि रिश्तो में किसी भी चीज को राज रखा जाए।

FAQ

मिथुन राशि की मित्र राशि कौन सी है?

कन्या, तुला और कुंभ मिथुन राशि की मित्र राशियां होती हैं। 

मिथुन राशि का स्वामी कौन है?

मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। इसके पास काल पुरुष की कुंडली के तीसरे भाव का आधिपत्य होता है।

आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना ना भूलें।

मिथुन राशि वालों को क्या परेशानी है?

स्वास्थ्य की दृष्टि से तपेदिक, दमा, सूखी खाँसी, निमोनिया, गले सम्बन्धी रोग ब्रानकाइटिस, इन्फ्लूएंजा तथा हाथ व कंधों में संक्रमण से मिथुन राशि वालों को परेशानी होती है, अत: इन्हें इनसे सावधान रहना चाहिए।

मिथुन राशि के भाग्य में क्या है?

मिथुन राशि के लोग नौकरी करके ही सुखपूर्वक जीवन-यापन कर सकते हैं। अपनी वाकपटुता के कारण ये कुशल कूटनीतिक या राजनेता बन सकते हैं। अपनी जिज्ञासु तथा तथ्यान्वेषी प्रवृत्ति के कारण ये हर प्रकार के अनुसंधान कार्य में सफल हो जाते हैं। ये अच्छे पत्रकार, लेखक, भाषाविद, योजनाकार आदि भी बन सकते हैं।

मिथुन राशि का जीवनसाथी कौन है?

मिथुन के लिए बेस्‍ट लाइफ पार्टनर- ज्योतिष के मुताबिक शादी के मामले में मिथुन की जोड़ी हर किसी से नहीं बनती है लेकिन कुंभ राशि के साथ इनका रिश्ता दोस्ती और प्रेम का होता है. दोनों विचारों से आजाद, बौद्धिक और बातचीत में निपुण होते हैं.

मिथुन राशि के पुरुष कैसे होते हैं?

मिथुन राशि के जातक हाजिर जवाब और फुर्तीले होते हैं। जुड़वा के प्रतीक चिन्ह वाले ये जातक आकर्षक और दोस्ताना होते हैं। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति और चतुराई इन्हें सामाजिक समारोहों और पार्टी के आकर्षण का केंद्र बना देती हैं। ये न केवल अच्छे बातचीत करने वाले होते हैं, बल्कि अच्छे सुनने वाले भी होते हैं