जायसी के विरह वर्णन पर प्रकाश डालिए - jaayasee ke virah varnan par prakaash daalie

जायसी के विरह वर्णन पर प्रकाश डालिए - jaayasee ke virah varnan par prakaash daalie
‘जायसी का वियोग वर्णन हिन्दी साहित्य की एक अनुपम निधि है’

‘जायसी का वियोग वर्णन हिन्दी साहित्य की एक अनुपम निधि है’ इस कथन की पुष्टि कीजिए।

“जायसी कृत पद्मावत के विरह-वर्णन में गम्भीरता है। इनकी अत्युक्तियाँ बात की करामात नहीं जान पड़ती, हृदय की अत्यन्त तीव्र वेदना का शब्द संकेत प्रतीत होती है। उनके अन्तर्गत जिन पदार्थों का उल्लेख हुआ है, वे हृदयस्थ ताप की अनुमति देने वाले होते हैं। बाहर-बाहर से ताप मात्रा नापने वाले मानदण्ड मात्र नहीं हैं। जाड़े के दिनों में भी पड़ोसियों तक् पहुँच उन्हें बेचैन करने वाले, शरीर पर रखे हुए कमल के पत्तों को भूनकर पापड़ बना डालने वाले, बोतल का गुलाब जल सुखा डालने वाले ताप से कम ताप जायसी का नहीं है।”

नागमती की विरह-व्यथा सर्वोपरि है। वह भारतीय रमणी अपने पति के विछोह मेंअत्यन्त करूणा के साथ अपनी विरह व्यथा प्रकट करती है तथा उसके पुनीत आँसुओं की धारा में सभी भावुक हृदय निमग्न होकर अपनी सुध-बुध खो बैठते हैं। इसीलिए नागमती के वियोग वर्णन को हिन्दी साहित्य की अद्वितीय वस्तु कहा गया है और विरह निवेदन की दृष्टि से उसे हिन्दी साहित्य की अनुपम निधि ठहराया गया है। सामूहिक रूप से विचार करने पर जायसी के विरह वर्णन की अग्रलिखित विशेषतायें प्रतीत होती हैं-

1. विरह ताप की अतिशयता- जायसी ने नागमती के विरह की आग में न केवल उस विरहिणी को ही जलता हुआ दिखाया है, अपितु सृष्टि के अन्य पदार्थों को भी जलता हुआ चित्रित कर विरह ताप की अतिशयता को प्रकट किया है।

“अस परिजरा विरह कर गठा।

मेघ साम भए धूम जो उठा दाढ़ा राहु केतुगा दाघा।

सूरज जरा, चाँद जरि आघा॥

जरै सो धरती ठाँहि ठाऊँ।

दहकि पलास जरै तेहि दाऊँ।।”

2. रूदन का प्रधान्य- जायसी के विरह वर्णन में रूदन की प्रधानता है। उनके विरह व्यथित पात्रों के आँसुओं में कहीं-कहीं तो पर्वत के शिखर भी डूब जाते हैं, समुद्र अपनी मर्यादा तोड़ देता है तथा सारी सृष्टि विरह के आँसुओं में डूब जाती है।

जैसे-

“गगन मेघ जस बरसै भला।

पुहुमी परि सलिल बह चला ॥

सायर टूट सिखर गा पाटा।

सूझ न बार पार कहुँ घाटा॥”

3. विरह की सर्वव्यापकता- सृष्टि का कोई पदार्थ ऐसा नहीं है, जो विरह की अग्नि में न जल रहा हो। सूर्य, आकाश, पाताल, स्वर्ग आदि ब्रह्माण्ड के सभी पदार्थ निरन्तर विरह की अग्नि में जलते रहते हैं

“बिरह के आगि सूर जरि काँपा।

राति दिवस जरा ओहि तापा।”

खिनहिं सरग खिन जाइ पारा।

थिर न रहै एहि आगि अपारा॥”

4. प्रकृति की संवेदना- जायसी के विरह वर्णन में प्राकृतिक पदार्थ विरही जनों के निकट सम्बन्धी बन गये हैं। नागमती के विरह-संदेश को सुन-सुन कर पक्षी उसके विरह की आग से जलने लगते हैं, वृक्ष अपने पत्ते गिराने लगते हैं।

“जेहि पंखी के निअर होइ, कहै बिरह के बात।

सोइ पंखी जाइ जरि, तखिर होड़ निपात।”

इतना ही नहीं एक पक्षी तो नागमती का संदेश लेकर सिंहलद्वीप तक जाता है और राजा रत्नसेन को नागमती की विरह कथा सुनाकर ही चैन लेता है

“लेई सो संदेश बिहंगय चला।

उठी आगि संगरी सिंघला।

कहि संदेश विंहगम चला।

आगि लागि सगरौ सिंघला। “

5. विरह वेदना के मर्मस्पर्शी चित्र- जायसी ने विरही जनों की पीड़ा, वेदना, कसक एवं टीस का मर्मस्पर्शी चित्रण किया है। नागमती के हृदय में व्यापक विरह वेदना के कारण उसकी दयनीय स्थिति दर्शनीय है, जो अत्यधिक प्रभावशाली है।

‘विरह बान तस लाग न डोली।

रक्त पसीज, भीजि गई चोली ।।

सूखहि हिया हार भा भारी।

हरे-हरे प्रान तजहिं सब नारी।।”

6. विरही जनों की अत्यधिक कृशता- जायसी ने विरही जनों की कृशता को अत्यधिक बढ़ा चढ़ाकर दिखाया है। विरह में बेचारी नागमती जलकर कोयला हो जाती है, उसके शरीर में तोले भर भी माँस नहीं रहता। विरह में उसका सारा शरीर गल-गलकर क्षीण हो जाता है।

‘दहि कोइला भई कंत सनेहा।

तोला माँसु रही नहीं देहा।

रक्त न रहा, विरह तन गरा।

रती-रती होइ नैनन ढरा।”

7. त्यौहारों पर विरह का आधिक्य- प्रायः संयोग के सुखद उत्सव तीज त्यौहार पर्व आदि जब आते हैं, उन अवसरों पर विरही जन अत्यन्त उग्र एवं बेचैन देखे जाते हैं। पद्मावत में भी तीज त्यौहारों का उल्लेख करके नागमती की तीव्रतम पीड़ा को इस प्रकार व्यक्त किया गया है

“अबहूँ निठुर आउ एहि बारा ।

परब दिवारी होइ संसारा॥

सखि झूमक गावै अंग मोरी हौं झुरावँ बिछुरी मोरि जोरी॥”

8. सम्पन्न पात्रों की भी साधारण स्थिति जायसी के विरह-निरूपण में राजा रानी जैसे उच्च एवं सम्पन्न पात्र भी साधारण पुरूष एवं स्त्री की भाँति विरह की पीड़ा सहन करते हुए दिखाये गये हैं। इसी कारण चित्तौड़ की महारानी नागमती को वर्षा ऋतु सबसे बड़ी चिन्ता यह है कि प्रियतम के बिना उसके घर का छप्पर कौन छवायेगा। इसीलिए वह कहने लगती है।

‘तपै लागि अब जेठ-आसाढ़ी। मोहि पिउ बिनु छाजनि भइ गाढ़ी ॥

बरसै मेर चुबहिं नैनाहां। छपर छपर होइ रहि बिनु नाहां।

कौरौं कहा ठाट नव साजा? तुम बिनु कन्त न छाजनि छाजा॥’

नागमती रानी हुए भी एक साधारण स्त्री की भाँति भरि तथा काग से अपने, प्रियतम के समीप सन्देश ले जाने की बात करती है-

“पिउ सो कहेउ संदेशड़ा, हे भारा, हे काग।

सो धनि बिरहै जरि मुई, तेहिक धुआँ हम लाग॥”

9. विरह वेदना में सात्विकता का प्राधान्य- जायसी के विरह निरूपण में भोग विलास की नहीं अपितु सात्विकता की प्रधानता है। सभी विरही वियोगाग्नि में जलकर इतने पवित्र शुद्ध तथा सात्विक बन गये हैं कि उनमें गर्व, अहंकार लेशमात्र भी नहीं रहता, केवल सतोगुण की प्रबलता ही दिखाई देती है। विरहिणी नागमती भोगों के प्रति अपनी अरूचि प्रकट करती हुई कहती हैं-

“मोहि भोग सों काज न बारी। सहि दीठि की चाह न हारी॥”

निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि नागमती के वियोग वर्णन के रूप में जायसी ने अपनी भावुकता का सुन्दर परिचय दिया है। रानी नागमती विरहावस्था में अपना रानीपन बिल्कुल भूल जाती है, यही कारण है कि उसके विरह वाक्य उच्च तथा निम्न सभी वर्ग के प्राणियों को समान रूप से प्रभावित करते हैं। यदि जायसी विरहावस्था में नागमती के लिए स्वर्ण-सेज रत्नजड़ित आभूषण तथा संगमरमर के महलों की बात करते तो कदाचित उनका विरह वर्णन इतना प्रभावशाली न हो पाता। अन्ततः कहा जा सकता है कि जायसी ने विरह के गीत इतनी मर्मस्पर्शी वाणी में गाये हैं कि वे सामान्य जन जीवन को ही नहीं, अपितु पशु पक्षी तथा प्रकृति के उपादानों पर भी अपना प्रभाव डाले बिना नहीं रहते। अतएव यह निस्संकोच कहा जा सकता। कि जायसी के विरह वर्णन में जड़ चेतन सभी को प्रभावित करने की अद्भुत क्षमता है।

IMPORTANT LINK

  • कार्यालयी पत्राचार क्या हैं? कार्यालयी पत्राचार की प्रमुख विशेषताएँ
  • परिपत्र से आप क्या समझते हैं? उदाहरण द्वारा परिपत्र का प्रारूप
  • प्रशासनिक पत्र क्या हैं? प्रशासनिक पत्र के प्रकार
  • शासकीय पत्राचार से आप क्या समझते हैं? शासकीय पत्राचार की विशेषताऐं
  • शासनादेश किसे कहते हैं? सोदाहरण समझाइए।
  • प्रयोजनमूलक हिन्दी से क्या अभिप्राय है? प्रयोजनमूलक एवं साहित्य हिन्दी में अन्तर
  • राजभाषा से क्या आशय है? राजभाषा के रूप में हिन्दी की सांविधानिक स्थिति एंव राजभाषा और राष्ट्रभाषा में अन्तर
  • हिन्दी के विभिन्न रूप, सर्जनात्मक भाषा तथा संचार भाषा
  • प्रयोजन मूलक हिन्दी का अर्थ | प्रयोजन मूलक हिन्दी के अन्य नाम | हिन्दी के प्रमुख प्रयोजन रूप या क्षेत्र | प्रयोजन मूलक हिन्दी भाषा की विशेषताएँ
  • शैक्षिक तकनीकी का अर्थ और परिभाषा लिखते हुए उसकी विशेषतायें बताइये। 
  • शैक्षिक तकनीकी के प्रकार | Types of Educational Technology in Hindi
  • शैक्षिक तकनीकी के उपागम | approaches to educational technology in Hindi
  • अभिक्रमित अध्ययन (Programmed learning) का अर्थ एंव परिभाषा
  • अभिक्रमित अनुदेशन के प्रकार | Types of Programmed Instruction in Hindi
  • महिला समाख्या क्या है? महिला समाख्या योजना के उद्देश्य और कार्यक्रम
  • शैक्षिक नवाचार की शिक्षा में भूमिका | Role of Educational Innovation in Education in Hindi
  • उत्तर प्रदेश के विशेष सन्दर्भ में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009
  • शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009′ के प्रमुख प्रावधान एंव समस्या
  • नवोदय विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया एवं अध्ययन प्रक्रिया
  • पंडित मदन मोहन मालवीय के शैक्षिक विचार | Educational Thoughts of Malaviya in Hindi
  • टैगोर के शिक्षा सम्बन्धी सिद्धान्त | Tagore’s theory of education in Hindi
  • जन शिक्षा, ग्रामीण शिक्षा, स्त्री शिक्षा व धार्मिक शिक्षा पर टैगोर के विचार
  • शिक्षा दर्शन के आधारभूत सिद्धान्त या तत्त्व उनके अनुसार शिक्षा के अर्थ एवं उद्देश्य
  • गाँधीजी के शिक्षा दर्शन का मूल्यांकन | Evaluation of Gandhiji’s Philosophy of Education in Hindi
  • गाँधीजी की बुनियादी शिक्षा व्यवस्था के गुण-दोष
  • स्वामी विवेकानंद का शिक्षा में योगदान | स्वामी विवेकानन्द के शिक्षा दर्शन का मूल्यांकन
  • गाँधीजी के शैक्षिक विचार | Gandhiji’s Educational Thoughts in Hindi
  • विवेकानन्द का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान | Contribution of Vivekananda in the field of education in Hindi
  • संस्कृति का अर्थ | संस्कृति की विशेषताएँ | शिक्षा और संस्कृति में सम्बन्ध | सभ्यता और संस्कृति में अन्तर
  • पाठ्यक्रम निर्माण के सिद्धान्त | Principles of Curriculum Construction in Hindi
  • पाठ्यक्रम निर्माण के सिद्धान्त | Principles of Curriculum Construction in Hindi

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us:

विरह वर्णन क्या है?

विरह की आग में सम्पूर्ण सृष्टि जल उठती है । सृष्टि में कोई भी पदार्थ ऐसा नहीं है जो इस आग में जल न उठा हो न केवल मानव बल्कि पशु पक्षी सूर्य आकाश पाताल स्वर्ग एवं ब्रह्माण्ड सभी विरहाग्नि में जलते नजर आते हैं। विरह के आगि सूर जरि कांपा । राति दिवस जरै ओह तापा ।

नागमती का वियोग वर्णन किसकी रचना है?

नागमती-वियोग-खंड / मलिक मोहम्मद जायसी - कविता कोश

जायसी ने बारहमासा में कौन कौन से महीनों का वर्णन किया है *?

इस खंड में राजा रत्नसेन के वियोग में संतृप्त रानी नागमती की विरह व्यथा का वर्णन किया गया है ! इस पूरे अंश में साल के विभिन्न महीनों में नागमती की स्थिति का वर्णन किया गया है ! चार महीनों का वर्णन इस अंश में किया गया है : अगहन (वर्ष का 9वां महीना), पूस (अगहन के बाद का), माघ, फागुन !

मलिक मुहम्मद जायसी ने कविता बारहमासा में कितने माह का वर्णन किया है?

कविता का सारांश इस खंड में राजा रत्नसेन के वियोग में डूबी रानी नागमती के दुःख का वर्णन किया गया है। यह संपूर्ण अंश वर्ष के विभिन्न महीनों में नागमती की स्थिति का वर्णन करता है। इस अंश में चार महीनों का वर्णन किया गया है: अगहन (वर्ष का 9वाँ महीना), पूस (अगहन के बाद), माघ, फागुन।