हरछठ में कौन से भगवान की पूजा की जाती है? - harachhath mein kaun se bhagavaan kee pooja kee jaatee hai?

हरछठ में कौन से भगवान की पूजा की जाती है? - harachhath mein kaun se bhagavaan kee pooja kee jaatee hai?

इस लेख को हिन्दी में अनूदित करने की आवश्यकता है।
यह लेख हिन्दी के अतिरिक्त अन्य भाषा में लिखा है। यदि यह लेख उस भाषा के समुदाय के लिए बनाया गया है, इसका योगदान उस भाषा के विकिपीडिया में किया जाना चाहिए। विकिपीडियाओं की सूची देखें।

हरछठ पूजा ( हलषष्ठी) यह त्यौहार भादों कृष्ण पक्ष की छठ को मनाया जाता है। इसी दिन श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था।

व्रत की पात्रता[संपादित करें]

यह व्रत पुत्र अवाम पुत्रवती दोनों महिलाएं करती है इसके अलावा गर्भवती और संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वालीं महिलाएं भी इस व्रत को करती है छत्तीसगढ़ में महिलाएं बृहद रूप में इसकी पूजा करती है. मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश मे भी महिलाएं इस पूजा को करती हैं ।

व्रत में खाद्य पदार्थ[संपादित करें]

इस व्रत में पेड़ों के फल बिना बोया अनाज jaise pashar chawal आदि खाने का विधान है।केवल पड़िया (भैंस का बच्चा ) वाली भैंस का दूध।

पूजन का विधान[संपादित करें]

यह पूजन सभी पुत्रवती महिलाएं (सौभाग्यवती और विधवा ) करती हैं। यह व्रत पुत्रों की दीर्घ आयु और उनकी सम्पन्नता के लिए किया जाता है। इस व्रत में महिलाएं प्रति पुत्र के हिसाब से छह छोटे मिटटी या चीनी के वर्तनों में पांच या सात भुने हुए अनाज या मेवा भरतीं हैं। जारी (छोटी कांटेदार झाड़ी) की एक शाखा ,पलाश की एक शाखा और नारी (एक प्रकार की लता ) की एक शाखा को भूमि या किसी मिटटी भरे गमले में गाड़ कर पूजन किया जाता है। महिलाएं पड़िया वाली भैंस के दूध से बने दही और महुवा (सूखे फूल) को पलाश के पत्ते पर खा कर व्रत का समापन करतीं हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर दीवार पर छट माता बना कर भी पूजा की जाती है ।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • बलदाऊ जयंती आज, संतान प्राप्ति के लिए करें ये व्रत

भारत भर में हरछठ जिसे हलषष्ठी भी कहते है, कही कही इसे ललई छठ भी कहते है। हरछठ का व्रत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता श्री बलराम जी के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इसी दिन श्री बलरामजी का जन्म हुआ था। इसी को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

हरछठ व्रत कैसे करते है – हरछठ में क्या खाया जाता है

भाद्र कृष्णा षष्टी को यह व्रत और पूजन होता है। व्रत रहने वाली स्त्रियाँ उस दिन महुआ की दातून करती हैं। ज्यादातर लड़के वाली स्त्री ही यह व्रत करती है। हरछठ के उपवास मे हल द्वारा जोता-बोया हुआ अन्न या कोई फल नहीं खाया जाता। गाय का दूध-दही भी मना है। सिर्फ भैंस के दूध-दही या घी स्त्रियां काम में लाती है। शाम के समय पूजा के लिए मालिन हरछठ बनाकर लाती है। उसमें झडबेरी, कास और पलास तीनो की एक- एक डालियाँ एकत्र बँधी होती हैं। ज़मीन लीपकर और चौक पूरकर स्त्रियाँ हरछट वाले गुलदस्ते को गाड़ देती हैं। कच्चे सूत का जनेऊ पहनाकर तब उसको चन्दन, अक्षत, धूप, दीप, नैवैद्य यादि से पूजा करती हैं। पूजा मे सतनजा (गेहूँ, चना, जुआर, अरहर, धान, मूँग, मक्का ) चढ़ाकर सूखी धूलि, हरी कजरियाँ, होली की राख या चने का होरहा, और होली की भुनी गेहूँ की बाल भी चढ़ाती हैं। इसके अलावा कुछ गहना, हल्दी से रंगा हुआ कपड़ा आदि चीज़ों को भी हरछठ के आसपास रख देती हैं। पूजा के अन्त में भैंस के मक्खन का भोग किया जाता है। तब कथा कही जाती है। हरछठ को श्रावण के त्योहारों की अन्तिम अवधि समभनी चाहिए।

हरछठ की कथा – हलषष्ठी व्रत कथा हिंदी

हरछठ की कथा इस प्रकार है कि एक ग्वालिन गर्भ से थी। एक तरफ तो उसका पेट दर्द कर रहा था, दूसरी तरफ उसका दही-दूध बेचने को रखा था। उसने अपने मन में सोचा कि यदि बच्चा हो जायेगा तो फिर दही-दूध न बिक सकेगा। इस कारण जल्द जाकर बेच आना चाहिए। वह दही- दूध की मटकियाँ सर पर रखकर घर से चली।

वह चलती हुईं एक खेत के पास पहुँची। खेत मे किसान हल जोत रहा था। उसी जगह स्त्री के पेट में अधिक पीड़ा होने लगी। वह भडबेरी के झाड़ों को आड़ मे उसी जगह बैठ गई और लड़का पैदा हो गया। उसने लडके को कपडे सें लपेटकर उसी जगह रख दिया और स्वयं दही-दूध बेचने चली गई।

हरछठ में कौन से भगवान की पूजा की जाती है? - harachhath mein kaun se bhagavaan kee pooja kee jaatee hai?
हरछठ का त्यौहार

उस दिन हरछठ थी। उसका दूध गाय-भैंस का मिला हुआ था, परन्तु ग्वालिन ने अपने दही-दूध को केवल भैंस का बतलाकर गाँव में बेच दिया। इधर हलवाले के बैल विदककर खेत की मेड़ पर चढ़ गये। हलवाले को क्‍या मालूम था कि यहाँ बच्चा रखा है। दुर्भाग्यवश हल की नोक लड़के के पेट मे लग गई, उसका पेट फट गया और वह मर भी गया। हलवाले को इस घटना पर बहुत दुःख हुआ, पर लाचारी थी। उसने झड़बेरी के कॉटों से लड़के के पेट मे टाँके लगा दिए और उसे यथास्थान पड़ा रहने दिया।

इतने में ग्वालिन दूध-दही बेचकर आई। उसने जो देखा तो बालक मरा पड़ा था। वह समझ गई कि यह मेरे पाप का परिणाम है। मैने अपना दूध-दही बेचने के लिए झूठी बात कहकर सब व्रत वालियों का धर्म नष्ट किया। यह उसी की सज़ा है। अब मुझे जाकर अपना पाप प्रकट कर देना चाहिये। आगे भगवान की जो मरजी होगी।

यह निश्चय करके यह उसी गाँव को फिर वापस चली गई, जहाँ दूध बेचकर आईं थी। उसने वहाँ गली-गली घूमकर कहना शुरू किया— मेरा दही-दूध गाय-भैंस का मिला हुआ था। यह सुनकर स्त्रियों ने उसे आशीर्वाद देने शुरू किये। उन्होंने कहा– तूने बहुत अच्छा किया जो सच-सच कह दिया। तूने हमारा धर्म रखा। ईश्वर तेरी लज्जा रखे। तू बढ़े, तेरा पूत बढ़े।

अनेक स्त्रियों के ऐसे आशीर्वाद लेकर वह फिर उसी खेत पर गई, तो उसने देखा कि लड़का पलास की छाया मे पड़ा खेल रहा है। उसी समय से उसने प्रण किया कि अब अपना पाप छिपाने के लिए झूठ कभी न बोलूगी। क्योंकि पाप का परिणाम बुरा होता है। जिस पाप को छिपाने के लिए झूठ बोला जाता है, वह भी उम्र हो जाता है और झूठ बोलने का दूसरा पाप सिर चढ़ता है। हरछठ के संबंधित एक दूसरी कथा और प्रचलित है।

हरछठ की दूसरी कथा

देवरानी-जेठानी दो स्त्रियाँ थी। देवरानी का नाम था सलोनी और जेठानी का नाम तारा था। सलोनी जैसी सुन्दरी थी, वैसी ही सदाचारिणी सुशीला और दयावान थी। परन्तु तारा ठीक उसके प्रतिकूल, पूर्ण दुष्टा और दयाहीन थी।

एक बार दोनों ने हरछठ का व्रत किया। संध्या को दोनों भोजन बनाकर ठंडा होने के लिए थालियाँ परोस आई और आँगन में बैठकर एक दूसरी के सिर में जूँ देखने लगीं। उस दिन देवरानी ने खीर बनाई थी और जिठानी ने महेरी बनाई थी। दुर्भाग्यवश दोनों के घरों मे कुत्ते घुस पड़े और परोसी हुई थालियाँ खाने लगे। घरों के भीतर “चप चप” शब्द सुनकर वे अपने-अपने घरों में दौड़ी गई। सलोनी ने देखा कि कुत्ता खीर खा रहा है। वह कुछ न बोली बल्कि जो कुछ खीर बची-बचाई बनाने के बरतन में लगी थी, उसे भी उसने थाली मे परोसकर कहा— यह सब भोजन तेरे हिस्से का है अच्छी तरह खां ले। मुझे जो कुछ ईश्वर देगा सो देखा जायगा।

उधर तारा ने घर में कुत्ते को देखकर हाथ से मूसल उठाया, ओर कुत्ते को घर के भीतर छेककर इतना मारा कि उसकी कमर टूट गई। कुत्ता अधमरा हो किसी तरह जान बचाकर भागा। कुछ देर के बाद दोनों कुत्ते आपस मे मिले। तब एक ने दूसरे से पूछा— कहो, क्या हाल है? दूसरे ने कहा— पहले तुम्हीं कहो। मेरा तो जो हाल है, सो देखते हो? तब पहला बोला— भाई ! बड़ी नेक स्त्री थी, मुझे उसने खीर खाते देखकर उफ भी नहीं किया। मैने भर पेट भोजन किया और आराम से चला आया। मेरी आत्मा उसे आशीर्वाद देती है। मै तो भगवान से बार-बार यही मांगता हूँ कि अब जो मरूँ, तो उसी का पुत्र होकर आजन्म उसी की सेवा करूँ और जैसे उसने आज मेरी आत्मा तृप्त की है, वैसा मे जन्म भर उसकी आत्मा को सन्‍तोष देता रहूं।

तब दूसरा बोला— मेरी तो बुरी दशा हुईं, पहले तो थाली में मुँह डालते दाँत गोठले हो गये। परन्तु भूख के मारे फिर दो-चार निवाले चाटकर में भागने ही वाला था, तब तक वह आ गई। उसने तो मार-मारकर मेरी कमर हो तोड़ दी। अब में इश्वर से यह मांगता हूँ कि अब की बार मर कर में उसका पुत्र होऊं तो उससे अपना पूरा बदला लूँ। उसने मूसलों से मेरी कमर तोड़ी है, परन्तु मैं भीतरी मार से उसका दिल और कमर दोनों तोड़ दूँगा।

देवात्‌ दूसरा कुत्ता उसी दुःख में मर गया और उसी स्त्री का पुत्र होकर जन्मा। दूसरी हरछठ को जब घर घर पूजा होती थी, वह लड़का मर गया। तारा को इससे बहुत दुख हुआ। परन्तु मरने-जीने पर किसी का कुछ वश नहीं चलता, यह सोचकर उसने सन्‍तोष कर लिया। किन्तु अब तो यह एक नित-नियम सा हो गया कि हर साल उसके लड़का होता ओर हर साल ठीक हरछठ के दिन मर जाता था। तब उसे शंका हुईं कि इसका कोई विशेष कारण है। वह रात्रि में पड़ी-पड़ी भगवान्‌ से प्रार्थना करने लगी— हे प्रभु! मेरा जाने-अनजाने का पाप क्षमा करो! मुझे समझ में नहीं आता कि मैने कौन सा ऐसा पाप किया है जिसके कारण मेरा हर त्योहार को अनिष्ट होता है।

इसी विचार में वह सो गई। स्वप्न में उसी कुत्ते ने सामने आकर उससे कहा— में ही तेरा पुत्र होकर मर जाता हूँ। तू ने जो मेरे प्रति दुष्टता की थी अब में उसी का बदला तुमसे ले रहा हूं। स्त्री ने पूछा— अब जिससे तू राजी हो सके कह में वही करूँगी। उसने जवाब दिया— अब से हरछट के व्रत मे हल का जोता-बोया अन्न या फल ही खाना। गाय का दूध-मठ्ठा नहीं खाना। होली की भूनी बाल, होली की धूलि इत्यादि चीज़े हरछठ की पूजा में चढ़ायेगी तो मैं तेरे यहाँ रहूँगा अन्यथा नहीं। तेरी पूजा के समय तारागण छिटकें, तब तू समझना कि अब रहूंगा। उसने कहा– तारागण छिटकाना तो मेरे वश का नहीं। उसके स्थान सें धान या ज्वार के लावा बखेर दूँगी। कुत्ते ने कहा– यह भी हो सकता है। परन्तु इस बात का मन में निश्चय संकल्प कर ले कि अब ऐसी दुष्टता और निर्यता का व्यवहार किसी के साथ न करोगी। तारा ने अपनी आदते बदलने का कसम खाई। तभी से उसके लड़के जीने लगे।

हमारे यह लेख भी जरूर पढ़े:——

ओणम दक्षिण भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों मे से एक है। यह केरल के सबसे प्रमुख त्यौहारों में से एक Read more

भारत विभिन्न संस्कृति और विविधताओं का देश है। यहा के कण कण मे संस्कृति वास करती है। यहा आप हर Read more

थेय्यम केरल में एक भव्य नृत्य त्योहार है और राज्य के कई क्षेत्रों में प्रमुखता के साथ मनाया जाता है। Read more

भारत के प्रसिद्ध त्यौहारों में से एक, केरल नौका दौड़ महोत्सव केरल राज्य की समृद्ध परंपरा और विविध संस्कृति को Read more

अट्टूकल पोंगल केरल का एक बेहद लोकप्रिय त्यौहार है। अट्टुकल पोंगल मुख्य रूप से महिलाओं का उत्सव है। जो तिरुवनंतपुरम Read more

तिरूवातिरा केरल का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। मलयाली कैलेंडर (कोला वर्षाम) के पांचवें महीने धनु में क्षुद्रग्रह पर तिरुवातिरा मनाया Read more

मंडला पूजा उत्सव केरल के त्योहारों मे एक प्रसिद्ध धार्मिक अनुष्ठान फेस्टिवल है। मंडला पूजा समारोह मलयालम महीने के वृश्चिक Read more

अष्टमी रोहिणी केरल राज्य में ही नही बल्कि पूरे भारत मे एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार भगवान कृष्ण के Read more

भारत में अन्य त्योहारों की तरह, लोहड़ी भी किसानों की कृषि गतिविधियों से संबंधित है। यह पंजाब में कटाई के Read more

दुर्गा पूजा भारत का एक प्रमुख त्योहार है। जो भारत के राज्य पश्चिम बंगाल का मुख्य त्योहार होने के साथ Read more

भारत में आज भी लोक देवताओं और लोक तीर्थों का बहुत बड़ा महत्व है। एक बड़ी संख्या में लोग अपने Read more

मुहर्रम मुस्लिम समुदाय का एक प्रमुख त्यौहार है। जो बड़ी धूमधाम से हर देश हर शहर के मुसलमान बड़ी श्रृद्धा भाव Read more

गणगौर का व्रत चैत्र शुक्ला तृतीया को रखा जाता है। यह हिंदू स्त्री मात्र का त्यौहार है। भिन्‍न-भिन्‍न प्रदेशों की Read more

बिहू भारत के असम राज्य का सबसे बड़ा पर्व है। असल में यह तीन त्योहारों का मेल है जो अलग-अलग दिनों Read more

भारत शुरू ही से सूफी, संतों, ऋषियों और दरवेशों का देश रहा है। इन साधु संतों ने धर्म के कट्टरपन Read more

नौरोज़ फारसी में नए दिन अर्थात्‌ नए साल की शुरुआत को कहते हैं। ईरान, मध्य-एशिया, कश्मीर, गुजरात और महाराष्ट्र के Read more

अगर भारत की मिली जुली गंगा-जमुना सभ्यता, हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे के आपसी मेलजोल को किसी त्योहार के रूप में देखना हो Read more

ईद मिलादुन्नबी मुस्लिम समुदाय का प्रसिद्ध और मुख्य त्यौहार है। भारत के साथ साथ यह पूरे विश्व के मुस्लिम समुदाय Read more

ईद-उल-फितर या मीठी ईद मुसलमानों का सबसे बड़ा पर्व है। असल में यह रमजान के महीने के समाप्त होने की खुशी Read more

बकरीद या ईद-उल-अजहा ( ईदुलजुहा) ईदुलफितर के दो महीने दस दिन बाद आती है। यह ईद चूंकि महीने की दस Read more

बैसाखी सिक्ख धर्म का बहुत ही प्रमुख त्योहार माना जाता है। इस दिन गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की Read more

चैत्र शुक्ला प्रतिपदा को अरुंधती व्रत रखा जाता है। इस व्रत को रखने से पराये मर्द या परायी स्त्री से Read more

रामनवमी भगवान राम का जन्म दिन है। यह तिथि चैत्र मास की शुक्ला नवमी को पड़ती है। चैत्र पद से चांद्र Read more

चैत्र पूर्णिमा श्री रामभक्त हनुमान का जन्म दिवस हैं। इस दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। कुछ लोग यह जन्म दिवस Read more

वैशाख, आषाढ़ और माघ, इन्हीं तीनों महीनों की किसी तिथि में रविवार के दिन आसमाई की पूजा होती है। जो Read more

ज्येष्ठ बदी तेरस को प्रातःकाल स्वच्छ दातून से दन्तधोवन कर उसी दिन दोपहर के बाद नदी या तालाब के विमल Read more

ज्येष्ठ शुक्ला दशमी को गंगा दशहरा कहते हैं। गंगा दशहरा के व्रत का विधान स्कन्द-पुराण और गंगावतरण की कथा वाल्मीकि रामायण Read more

रक्षाबंधन:-- श्रावण की पूर्णिमा के दिन दो त्योहार इकट्ठे हुआ करते है।श्रावणी और रक्षाबंधन। अनेक धर्म-ग्रंथों का मत है कि Read more

श्रावण शुक्ला पंचमी को नाग-पूजा होती है। इसीलिये इस तिथि को नाग पंचमी कहते हैं। भारत में यह बडे हर्षोल्लास Read more

कजरी की नवमी का त्योहार हिन्दूमात्र में एक प्रसिद्ध त्योहार है। श्रावण सुदी पूर्णिमा को कजरी पूर्णिमा कहते है। इसी Read more

भाद्र शुक्ला द्वितीया को अधिकांश गृहस्थो के घर बापू की पूजा होती है। यह बापू की पूजा असल में कुल-देवता Read more

गणेशजी के सम्पूर्ण व्रतों में सिद्धिविनायक व्रत प्रधान है। सिद्धिविनायक व्रत भाद्र-शुक्ला चतुर्थी को किया जाता है। पूजन के आरम्भ Read more

श्रावण मास की शुक्ला चतुर्थी से लगाकर भादों की शुक्ला चतुर्थी तक जो मनुष्य एक बार भोजन कर के एक Read more

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तीज हस्ति नक्षत्र-युक्त होती है। उस दिन व्रत करने से सम्पूर्ण फलों की प्राप्ति Read more

भाद्रपद शुक्ल सप्तमी को संतान सप्तमी व्रत किया जाता है। इसे मुक्ता-भरण व्रत भी कहते है। यह व्रत सध्यान्ह तक Read more

अश्विन शुक्ला अष्टमी को जीवित्पुत्रिका व्रत होता है। इस व्रत को जीतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। Read more

कार्तिक कृष्णा-अष्टमी या अहोई अष्टमी को जिन स्त्रियों के पुत्र होता है वह अहोई आठे व्रत करती है। सारे दिन Read more

कार्तिक कृष्णा द्वादशी को गोधूलि-बेला मे, जब गाये चर- कर जंगल से वापस आती हैं, उस समय उन गायों और बछडों Read more

करमा पूजा आदिवासियों का विश्व प्रसिद्ध त्यौहार है। जहा भी आदिवासी है, करमा पूजा अवश्य करते है। यह पर्व भादपद Read more

जइया पूजा यह आदिवासी जनजाति पर्व है। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड का प्रमुख त्यौहार है। करमा के Read more

पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार , छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के आदिवासी जनजाति समुदाय में दशहरा, दीवाली, होली आदि अवसरों पर Read more

आदिवासियों जनजाति का एक अन्य पर्व है छेरता, जिसे कह्ठी-कही शैला भी कहा जाता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड Read more

आजमगढ़  बहुत पुराना नगर नही है, किंतु तमसा के तट पर स्थित होने के कारण सांस्कूतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा Read more

आजमगढ़  जिला मुख्यालय से 22 किमी0 उत्तर-पश्चिम की ओर महराजगंज के पास एक स्थान है। जहां भैरव जी का प्रसिद्ध Read more

आजमगढ़  नगर से लगभग 50 किमी. पश्चिम फैजाबाद मार्ग पर बाबा गोविंद साहब धाम है। जहां बाबा गोविंद साहब का Read more

गाजीपुर  जिला वाराणसी के प्रभाव-क्षेत्र में आता है। बलिया, आजमगढ़ उसके समीपवर्ती जनपद है।अतः गाजीपुर की सांस्कृतिक परंपरा भी बड़ी Read more

गाजीपुर  जिले मे सैदपुर एक प्रमुख स्थान है। यहा शेख शाह सम्मन की मजार है। मार्च और अप्रैल में यहां Read more

उत्तर प्रदेश का गोरखपुर बाबा गुरु गोरखनाथ के नाम से जाना जाता है। नाथ सम्प्रदाय के संस्थापक तथा प्रथम साधु गुरु Read more

गोरखपुर  जिला मुख्यालय से 15 किमी0 दूर देवरिया मार्ग पर एक स्थान है तरकुलहा। यहां प्रसिद्ध तरकुलहा माता का तरकुलहा Read more

देवरिया  महावीर स्वामी और गौतमबुद्ध की जन्म अथवा कर्मभूमि है। यह आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भी है, अत कला और संस्कृति Read more

हरछठ में किसकी पूजा होती है?

नई दिल्ली, Hal Shashthi 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर हल षष्ठी या हरछठ मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार, हरछठ के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम की पूजा अर्चना की जाती है। इसलिए इसे बलराम जयंती के नाम से भी जानते हैं।

हरछठ की पूजा में क्या क्या खाना चाहिए?

हलषष्ठी व्रत के दिन अन्न या कोई भी फल नहीं खाया जाता. इस दिन गाय के दूध या दही का सेवन करना वर्जित माना जाता है. इस दिन सिर्फ भैंस के दूध और दही का ही सेवन किया जाता है.

हरछठ कितने बजे पूजा जाता है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पष्ठी तिथि को हल षष्ठी (Hal Shashthi) या ललही छठ मनाई जाती है. इसे हरछठ, ललई छठ के नाम से भी जाना जाता है. इस बार षष्ठी तिथि 17 अगस्त 2022 शाम 6:50 से शुरू होगी, जो 18 अगस्त को रात्रि 8:55 बजे तक रहेगी.

हरछठ की पूजा का क्या महत्व है?

प्रतिवर्ष भाद्रपद माह की छठी तिथि को महिलाएं अपने पुत्र के दीर्घायु होने और उन्हें असामयिक मौत से बचाने के लिए हरछठ या हलषष्ठी व्रत करती हैं। इस दिन महिलाएं ऐसे खेत में पैर नहीं रखतीं, जहां फसल पैदा होनी हो और ना ही पारणा करते समय अनाज व दूध-दही खाती है। * इस दिन हल पूजा का विशेष महत्व है।