इनमें से कौन सा तत्सम शब्द का उदाहरण है? - inamen se kaun sa tatsam shabd ka udaaharan hai?

तत्सम शब्द की परिभाषा:

तत्सम शब्द: जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।

जैसे कि - जल, अग्नि, पुस्तक, वायु, नृत्य, दुग्ध, पुत्र, मयूर, मस्तक, भ्राता आदि।

तत्सम दो शब्दों का युग्म है – तत +सम , जिसका मतलब होता है बिलकुल वैसा ही।

तत् (उसके) + सम (समान /जैसा/जैसे) = तत्सम।

सम से हम याद रख सकते हैं कि यह शब्द, संस्कृत शब्द होते हैं।

तद्भव शब्द(Tadbhav Shabd)

तद्भव शब्द की परिभाषा:

तद्भव शब्द: जो शब्द मूलता संस्कृत के थे और जब हिंदी में परिवर्तित हुए तब उनका रूप बदल गया उन शब्दों को तद्भव शब्द कहते हैं। जैसे कि- दूध, नाच, घी, पोता, भाई, माथा, मोर आदि।

तत्सम दो शब्दों का युग्म है: तत् + भव, जिसका मतलब होता है उससे बना हुआ/परिवर्तित।

तत् (उसके) + भव (बनना/होना) = तद्भव।

भव से हम याद रख सकते हैं कि यह शब्द, संस्कृत के परिवर्तित शब्द होते हैं।

हिंदी व्याकरण में अगर आप नियम जान लेते हैं तो  हिंदी व्याकरण में किसी भी टॉपिक्स / किसी भी चीज में समस्या नहीं होगी। इसका आप हमेशा ध्यान रखना। 

अगर हम कुछ तत्सम और तद्भव शब्दों के नियमों को याद रखते हैं तो हमें तत्सम और तद्भव शब्द पहचानने में परेशानी नहीं होगी।

तद्भव शब्द और तत्सम शब्द पहचानने के नियम :-

नियम १: 'क्ष' का प्रयोग प्राय तत्सम (संस्कृत शब्दों) में होता हैं।

जैसे- क्षति, क्षेत्रीय, क्षत्रिय, क्षत्रप, नक्षत्र, क्षीण, शिक्षा, शिक्षक, लक्ष्य, उपेक्षा आदि।

नियम २: प्राय तत्सम में 'व' वर्ण तद्भव शब्द में 'ब' हो जाता हैं।

जैसे- 

तत्सम शब्द            तद्भव शब्द

वणिक                   बनिया

वर्षा                      बरसात

वक                       बगुला

वर यात्रा                 बरात

विवाह                   ब्याह

वानर                    बंदर

विद्युत                   बिजली

नियम ३: प्राय जिन शब्दों में 'श' होता है उनके तद्भव शब्दों में होता 'स' परिवर्तन होता है।

जैसे- 

तत्सम शब्द            तद्भव शब्द

श्यामल                साँवला

शुक                   सुआ

शाक                   साग        

शुण्ड                  सूँड

श्वसूर                 ससुर

नियम ४: प्राय 'ऋ' का प्रयोग तत्सम शब्दों में किया जाता हैं।

जैसे- 

तत्सम शब्द            तद्भव शब्द

श्रंगार                   सिंगार

घृत                       घी

भ्रातृभार्या               भाभी

मृतिका                  मिट्टी

नियम ५: विसर्ग का प्रयोग उन्हीं संस्कृत शब्दों में होता है जो हिंदी में उसी रूप में ज्यादा प्रचलित है।

जैसे -

संस्कृत भाषा              हिंदी भाषा

कर्पूरः                      कर्पूर

ज्येष्ठः                      ज्येष्ठ

श्रेष्ठः                        श्रेष्ठ

तृष्णाः                     तृष्णा

अभ्यास: तत्सम और तद्भव शब्दों के ४० प्रश्न/उत्तर

नीचे पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

१. 'क्षीण' का तद्भव रूप क्या होता है?

२. 'साखी' का तत्सम रूप क्या है?

३. 'किवाड' का तत्सम रूप क्या होता है?

४. निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा जोड़ा तत्सम और तद्भव रुप का जोड़ा है?

क. धर्म-कर्म       ख.अंधा-काना 

ग.सूर्य-चांद         घ.पूच्छ-पूँछ

५. निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा तत्सम शब्द है वह चुने-

क. चूर्ण          ख.बच्चा 

ग. जन्म          घ.काज

६. 'स्वर्णकार' का तद्भव रूप क्या है?

७. 'कर्म' का तद्भव रूप क्या होता है?

८. हिंदी के तत्सम शब्द वे हैं, जो - 

क. स्थानीय बोलियों में लिए गए हैं।

ख. तुर्की भाषा से आए हैं।

ग. संस्कृत से ज्यों के त्यों लिए गए हैं।

घ. संस्कृत से प्राकृत - अपभ्रंश के रूप में बदलते हिंदी में आए हैं।

९. कुमार का तत्सम शब्द बताएं-

१०. निम्नलिखित विकल्पों में तद्भव शब्द कौन सा है ?

क. अवगुण    ख. उपवास 

ग. अवतार     घ. अमिया 

११. 'आम' शब्द का तत्सम शब्द क्या होता है?

१२. इन विकल्पों में से कौनसे-कौनसे तत्सम शब्द है छाँटकर लिखिए।

क. ऊँट   ख. घोटक 

ग. राख   घ. सांई

१३. 'कदम' का तत्सम रूप क्या होता है?

१४. 'इक्षु' का तद्भव शब्द बताएं-

१५. 'आराम' शब्द क्या है तत्सम शब्द या फिर तद्भव शब्द?

१६. संस्कृत के शब्द जो हिंदी में जो कि क्यों प्रयुक्त कहलाते हैं उसे क्या कहते कहते हैं?

१७. 'कृपण' शब्द का प्रकार क्या है तद्भव या फिर तत्सम?

१८. ' वनिक' का तद्भव शब्द क्या है?

१९. 'कूची' का तत्सम शब्द क्या होता है?

२०. 'उजला' का तत्सम रूप बताओ-

२१. 'पुरान' का तत्सम रूप क्या है?

२२. 'अट्टालिका' का तद्भव रूप क्या होता है?

२३. 'रोगी' का तत्सम रूप बताओ?

२४. इन विकल्पों में से कौन सा शब्द तत्सम नहीं है चुनकर लिखिए।

क. मृत        ख. अतिन

ग. दुग्ध        घ. आँसू

२५. संस्कृत के वे शब्द जो हिंदी भाषा में परिवर्तित होते हैं उन्हें क्या कहते हैं? 

२६. नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन से समूह में सभी शब्द तत्सम है?

क. शर्करा, पवन, जेष्ठ, अग्नि।

ख. काष्ठ, घृत, घोड़ा, कारीगर।

ग. ओष्ठ, किताब, रानी, चाकू।

घ. निष्ठुर, चम्मच, हाथी, कार्य।

२७.'श्वसुर' शब्द का तद्भव रूप क्या है?

२८.'धरित्री' का तद्भव रूप क्या है?

क. धारिती          ख.धरती 

ग. धरिता            घ. धरितरि   

२९. इन विकल्पों में से कौन सा शब्द तद्भव रूप है?

क. रुक्ष      ख.वृक्ष

ग. पल्लव   घ. खजूर

३०. नीचे दिए गए विकल्पों में से तद्भव शब्द का चयन कीजिए -

क. आम्र        ख. दूध

ग. शहीद       घ. खिड़की

३१. दिए गए विकल्पों में से तद्भव शब्द का चयन कीजिए।

क. बैंक     ख.अमीर 

ग.अग्नि      घ.मुंह 

३२.'मोर' का तत्सम रूप बताओ -

३३. निम्नलिखित दिए गए विकल्पों में से तत्सम शब्द कौन सा है बताएं -

क. कलश        ख. कलस

ग. कल्स          घ. कल्श

३४.'स्वर्ण' शब्द का रूप बताओ -

३५.निम्नलिखित विकल्पों में से तत्सम शब्द का चयन करें।

क.ऊँट       ख.काठ 

ग.दुग्ध        घ.काम   

३६. नीचे दिए गए विकल्पों में से तत्सम शब्द कौन सा है?

क.भ्रमर      ख.अग्नि 

ग.मस्तक      घ.मछली 

३७.इनमें से कौन सा शब्द तद्भव शब्द है? 

क.मधुप     ख.भ्रमर 

ग.मधुकर     घ.भंवरा

३८. 'मुदरी' का तत्सम रूप क्या है?

३९.निम्न विकल्पों में से तत्सम शब्द कौन सा है बताइए-

क. अहीर         ख. अटारी

ग. आँख          घ. अखिल

४०.'कपूर' शब्द का रूप क्या है?

प्रश्नों के उत्तर -

१. छीन 

२. साक्षी 

३. चूर्ण 

४. कपाट

५. पुच्छ-पूँछ 

६. सुनार 

७. करम 

८. संस्कृत से ज्यों के त्यों लिए गए हैं।

९. कुम्भकार 

१०. अमिय 

११. आम्र 

१२. घोटक 

१३. कदम्ब 

१४. ईख

१५. अरबी 

१६. तत्सम शब्द

१७. तत्सम 

१८. बनिया 

१९. कूर्चिका

२०. उज्ज्वल 

२१. पुराण 

२२. अटारी

२३. रूग्ण  

२४. आँसू  

२५. तत्सम 

२६. शर्करा, पवन, जेष्ठ, अग्नि

२७. ससुर  

२८. धरती  

२९. खजूर

३०. आम्र  

३१. मुँह  

३२. मयूर 

३३. कलश  

३४.तत्सम  

३५. दुग्ध

३६. मछली  

३७. भँवरा  

३८. मुदरिका

३९. अखिल  

४०. तद्भव।

तत्सम शब्द का उदाहरण क्या है?

तत्सम शब्द में ध्वनि परिवर्तन नहीं होता है। जैसे – आम्र, अग्नि, अमूल्य, क्षेत्र, अज्ञान, अन्धकार, चंद्र, बांग्ला, मराठी, गुजराती, हिंदी, पंजाबी, कन्नड़, तेलगु, मलयालम आदि।

इनमें से तत्सम शब्द कौन सा है?

जैसे - आग, खीर, छत आदि। ऐसे शब्द जो संस्कृत से ज्यों के त्यों लिए गए, तत्सम शब्द होते हैं। जैसे- आम्र, उष्ट्र, ऐश्वर्य, षष्ठी आदि।

12 का तत्सम शब्द क्या है?

baarah ka tatsam roop. बारह का तत्सम क्या है? बारह शब्द का तत्सम रूप द्वादश है।

इनमें से तद्भव शब्द कौन सा है?

Solution : वे शब्द जो संस्कृत से उत्पन्न या . विकसित हुए हैं, तद्भव शब्द कहलाते हैं: जैसे-मोर, बच्चा, फूल आदि।