हरे अंगूर में कौन सा विटामिन होता है? - hare angoor mein kaun sa vitaamin hota hai?

जामुन की तरह नजर आने वाले काले अंगूर और चटकिले हरे अंगूर देखकर हर किसी इसे खाने का मन होता है, लेकिन अगर आपके मन में भी यही सवाल उठता है कि कौन सा अंगूर ज्यादा फायदेमंद है तो आपके लिए ही ये खबर है। काले और हरे अंगूर में अंतर जरूर है। दोनों के पोषक तत्व भी कुछ हद तक अलग होते हैं।

हरे अंगूर में कौन सा विटामिन होता है? - hare angoor mein kaun sa vitaamin hota hai?

आपने अक्सर ही काले और हरे अंगूर (Black and Green Grapes) खाए होंगे, ये दोनों ही अंगूर सेहत और स्वाद दोनों में अच्छे होते हैं। काले अंगूर पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन सी के अच्छे सोर्स होते हैं। वही हरे अंगूर में कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी और विटामिन के भरपूर पाया जाता है। लेकिन इन दोनों अंगूरों में से कौन-से अंगूर अधिक (Black Grapes vs Green Grapes in Hindi) फायदेमंद होते हैं, चलिए विस्तार से जानते हैं इस बारे में। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें इस बारे-

हरे अंगूर में कौन सा विटामिन होता है? - hare angoor mein kaun sa vitaamin hota hai?

काले अंगूर के फायदे (Black Grapes Benefits)

  • काले अंगूर आंखों (Black Grapes for Eyes) के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। काले अंगूर आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • काले अंगूर में पोटैशियम होता है, इसलिए यह दिल के लिए फायदेमंद होता (Black Grapes and Heart Health) है। साथ ही अंगूर में मौजूद साइटोकेमिकल्स दिल को स्वस्थ रखता है।
  • काले अंगूर डायबिटीज रोगियों (Black Grapes for Diabetes) के लिए भी लाभकारी होते हैं। अगर आप डायबिटीज रोगी है, तो डॉक्टर की सलाह पर इनका सेवन कर सकते हैं। 
  • काले अंगूर में विटामिन ई (Vitamin E) पाया जाता है, जो बालों और त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं। काले अंगूर खाने से स्किन ग्लोइंग (Black Grapes for Skin ) बनती है।
  • काले अंगूर में विटामिन सी होता है, इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत (Immunity Boosting Foods) बनती है।
  • काले अंगूर में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो वेट लॉस में कारगर (Black Grapes for Weight Loss) होते हैं। काले अंगूर खाने से शरीर में जमा एक्सट्रा फैट आसानी से बर्न हो जाता है। 
  • काले अंगूर किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह मूत्र मार्ग को साफ करते हैं। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप अंगूर का सेवन कर सकते (Is Black Grape Juice Good for Health) हैं। 

इसे भी पढ़ें - इन 6 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए राजमा, डायटीशियन से जानें क्यों हो सकता है नुकसानदायक

 

हरे अंगूर में कौन सा विटामिन होता है? - hare angoor mein kaun sa vitaamin hota hai?

हरे अंगूर के फायदे (Green Grapes Benefits)

  • काले अंगूर की तरह ही हरे अंगूर भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। हरे अंगूर हृदय रोगों के जोखिम को घटाते (Green Grapes Good for Health) हैं।
  • हरे अंगूर में फाइटोकेमिकल होता है, इसके सेवन से मस्तिष्क पर उम्र का कम प्रभाव पड़ता है।
  • हरे अंगूर में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, यह वजन घटाने में सहायक होता है।
  • इसके अलावा हरे अंगूर खाने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती (Green Grapes for Constipation) है। अंगूर में मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाते हैं।
  • अंगूर खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। यह हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाता (Green Grapes Increase Hemoglobin) है।

इसे भी पढ़ें - आयुर्वेद के अनुसार पित्त प्रकृति के लोगों को नहीं खाने चाहिए ये 8 तरह के फल और सब्जियां

काले या हरे अंगूर: कौन-से अंगूर होते हैं फायदेमंद (Black Grapes vs Green Grapes in Hindi)

  • डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि काले और हरे अंगूरों में पिगमेंट्स का अंतर होता है। काले अंगूरों में एंथोसायनिन अधिक होता है। 
  • काले अंगूरों में कलरफुल केमिकल्स ज्यादा होते हैं। 
  • काले अंगूरों की गुणवत्ता हरे अंगूरों से अच्छी होती है।
  • काले और हरे दोनों अंगूर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में मदद करते हैं।

आप भी अपनी डाइट में काले या हरे दोनों तरह के अंगूर शामिल कर सकते हैं। दोनों ही अंगूर सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। काले और हरे दोनों अंगूर त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं। 

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?

खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?

खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?

खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?

नई दिल्ली : बाजार में आमतौर पर दो तरह के अंगूर मिलते हैं, हल्के हरे रंग के और काले रंग के. अंगूर का सेवन काफी लोग पसंद करते हैं. इसमें पायी जाने वाली कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है. आयुर्वेद में अंगूर को सेहत का खजाना बताया गया है. हाल ही में हुई एक शोध से सामने आया है कि यदि आप अवसाद से बचना चाहते हैं तो अंगूर जरूर खाएं. अंगूर खाने से मनोविकार कम होता है. शोधकर्ताओं का कहना है कि भोजन में अंगूर को शामिल करने से मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

दूसरी तरफ अंगूर रहित आहार का सेवन करने वालों को निराशा और हताशा जैसे विकारों के लिए चिकित्सकों के पास जाते रहते हैं. ऑनलाइन 'नेचर कम्यूनिकेशंस' में प्रकाशित शोध के नतीजे बताते हैं कि भोजन में अंगूर से मिलने वाले नैसर्गिक तत्वों से हताशा जैसे मनोविकार कम हो सकते हैं. मुख्य शोधकर्ता व न्यूयार्क के इकाह्न स्कूल ऑफ मेडिसिन में प्रोफेसर गियूलियो मारिया पसिनेत्ती ने कहा, 'अंगूर रहित पोलीफिनॉल कम्पाउंड उत्तेजना से जुड़े कोशिकीय व आणविक मार्ग को निशाना बनाता है. लिहाजा इस संबंध में की गई नई खोज से निराशा और चिंताग्रस्त लोगों का इलाज संभव हो पाएगा.'

शोधकर्ता ने बताया कि अंगूर से तैयार बायोएक्टिव डायटरी पोलीफिनॉल तनाव प्रेरित निराशा की स्थिति से बाहर निकलने में मददगार व इस रोग के इलाज में प्रभावी हो सकता है. शोध में इसका उपयोग चूहे पर किया गया और नतीजा सकारात्मक आया. जाहिर है भोजन से जो पोषक तत्व हमारे शरीर को मिलता है वह रोगों की रोकथाम के लिए ज्यादा कारगर होता है. अवसाद से बचने के अलावा भी अंगूर खाने के कई फायदे हैं. अंगूर के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में आगे पढ़ें...

हरे अंगूर में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

वही, हरे अंगूर में कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी और विटामिन के भरपूर पाया जाता है। काले और हरे अंगूरों में पिगमेंट्स ज्यादा होते हैं।

हरे अंगूर खाने का सही समय क्या है?

इसलिए अंगूर खाने का सबसे सही समय सुबह और दोपहर का होता है।

हरे अंगूर खाने से क्या फायदा होता है?

हरे अंगूर के फायदे (Green Grapes Benefits) हरे अंगूर में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, यह वजन घटाने में सहायक होता है। इसके अलावा हरे अंगूर खाने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती (Green Grapes for Constipation) है। अंगूर में मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाते हैं। अंगूर खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।

अंगूर में सबसे ज्यादा क्या पाया जाता है?

अंगूर में जल, शर्करा, सोडियम, पोटेशियम, साइट्रिक एसिड, फलोराइड, पोटेशियम सल्फेट, मैगनेशियम और लौह तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।