गति के तीन नियम कौन कौन से हैं? - gati ke teen niyam kaun kaun se hain?

न्यूटन की गति के नियम

सर आइजेक न्यूटन ने सबसे पहले 1687 में अपनी पुस्तक प्रिंसीपिया ( Principia ) में गति के नियमो ( Law of Motion ) को प्रतिपादित किया इसलिए इस वैज्ञानिक के सम्मान में गति के नियमों को न्यूटन के नियम कहा जाता है !

1) गति का प्रथम नियम – ( जडत्व का नियम – Law of inertia )

यदि कोई बस्तु विरामावस्था में है तो वह तब तक विराम की अवस्था में ही रहेगी जब तक उसपर बाहरी बल लगाकर गतिशील नहीं किया जायेगा और यदि कोई वस्तु गतिशील है तो उस पर बाहरी बल लगाकर ही विरामावस्था में पहुँचाया जा सकता है। न्यूटन के प्रथम नियम को जड़त्व का नियम (Law Of Inertia) भी कहा जाता है !

उदाहरण

1. रूकी हुई गाड़ी के अचानक चलने पर उसमें बैठे यात्री पीछे की ओर झुक जाते है !

2. पेड़ को हिलाने से उसके फल टूटकर नीचे गिर जाते है !

2) गति का द्वितीय नियम – ( संवेग का नियम – Law of Momentum )

वस्तु के संवेग (Momentum) में परिवर्तन की दर उस पर लगाये गये बल के अनुक्रमानुपाती (Directly Prepotional) होती है तथा संवेग परिवर्तन आरोपित बल की दिशा में ही होता है !

उदाहरण

1. क्रिकेट खिलाड़ी तेजी से आती हुई गेंद को केंच करते समय अपने हाथों को गेंद के वेग को कम करने के लिए पीछे की ओर खीच लेता है। ताकि उसकेा चोट न लगे !

3) गति का तीसरा नियम – ( क्रिया – प्रतिक्रिया का नियम Rule of Action and Reaction)

इस नियम के अनुसार प्रत्येक क्रिया के बराबर तथा विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है ! इस नियम को क्रिया-प्रतिक्रिया का नियम भी कहा जाता है !

उदाहरण

1. बन्दूक से गोली छोड़ते समय पीछे की ओर झटका लगना !

2. राँकेट का आगे बढ़ना!

गति के तीनो नियम क्या है?

दूसरे शब्दों में, जो वस्तु विराम अवस्था में है वह विराम अवस्था में ही रहेगी तथा जो वस्तु गतिमान हैं वह गतिमान ही रहेगी जब तक कि उस पर भी कोई बाहरी बल ना लगाया जाए। न्यूटन का प्रथम नियम पदार्थ के एक प्राकृतिक गुण जड़त्व को परिभाषित करता है जो गति में बदलाव का विरोध करता है। इसलिए प्रथम नियम को जड़त्व का नियम भी कहते है।

गति का पहला नियम क्या है?

न्यूटन के गति के प्रथम नियम के अनुसार, "यदि कोई वस्तु विरामावस्था में है, तो यह विरामावस्था में बना रहेगा, यदि यह गति में है, तो यह एक सरल रेखीय मार्ग पर गति की अवस्था में बना रहेगा जब तक कि वस्तु पर कोई बाह्य बल कार्य न करे।" वस्तु का यह गुण जड़त्व कहलाता है।

गति के द्वितीय नियम क्या है?

अगर एक वस्तु एक ही समय में कई बलों के अधीन है, तब प्रस्तुत त्वरण सभी व्यक्तिगत बलों के सदिश योग (यानी नेट बल) से आनुपातिक है। इसलिए, न्यूटन के द्वितीय नियम भी यह बताता है की एक वस्तु पर लगने वाला नेट बल वस्तु के संवेग का परिवर्तन के दर के बराबर है।

गति के तीनो समीकरण का सूत्र क्या है?

गति के तीनो समीकरणों का ग्राफीय विधि निगमन कीजिए ।