बेसन में नींबू मिलाकर लगाने से क्या होता है? - besan mein neemboo milaakar lagaane se kya hota hai?

Benefits of besan face pack: बेसन का फेस पैक दाग-धब्बों से छुटकारा पाने और त्वचा की रंगत को निखारने के लिए सबसे बेहतर घरेलू नुस्‍खों में से एक है। इसके नियमित इस्‍तेमाल से त्‍वचा चमकदार भी बनती है। बेसन में कई अलग अलग चीजों को मिलाकर उबटन बनाकर लगाने से दोगुना फायदा होता है। आज हम आपको बेसन के फेसपैक से होने वाले ऐसे ही फायदे और इसे बनाने का तरीके के बारे में बताएंगे। 

त्वचा के पीएच स्तर को करता है संतुलित 

बेसन का फेस पैक क्षारीय प्रकृति का होता है। यह त्वचा के पीएच स्तर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे त्‍वचा लंबे समय तक टाइट रहती है। 

गंदगी हटाने में मददगार 

बेसन फेस पैक का नियमित उपयोग करने से त्वचा की गंदगी, विषाक्त पदार्थों और अन्य अशुद्धियों से छुटकारा मिलता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्‍टीरियल तत्‍व स्किन फंगस आदि से भी बचाते हैं। 

अतिरिक्त तेल से मिलता है छुटकारा

बेसन का फेस पैक त्वचा के स्तर को संतुलित करने के लिए भी अच्छा होता है। यह त्वचा की प्राकृतिक नमी को छीने बिना अतिरिक्त तेल को हटा देता है, जिससे स्किन मुलायम हो जाती है।

डेड सेल्‍स हटाने के लिए भी बेहतर 

बेसन एक बेहतरीन एक्सफोलिएटिंग एजेंट भी है। यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है और यहां तक कि बेसन का फेस पैक एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में कार्य करता है। इसे लगाने से बेजान त्‍वचा में जान आ जाती है। 

स्किन को बनाता है चमकदार 

बेसन का फेस पैक नियमित तौर पर लगाने से दाग धब्‍बों और कील मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है। इससे त्‍वचा में ग्‍लो आता है। जिससे स्किन क्रिस्‍टल क्लियर दिखती है। 

अतिरिक्त बाल को हटाने में करता है मदद 

चेहरे पर अतिरिक्त बालों को हटाना के लिए भी बेसन के फेस पैक का नियमित उपयोग किया जा सकता है। इसे चीनी और नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है।

कैसे बनाएं बेसन का फेस पैक 

बेसन में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं। अगर इसे हल्‍दी के साथ मिलाकर लगाया जाए तो काले धब्बों से छुटकारा मिलता है। इसे बनाने के लिए आधा कप बेसन में एक चम्‍मच हल्‍दी पाउडर और एक चम्‍मच नींबू का रस मिलाकर पानी से घोल तैयार कर लें। इसे चेहरे व गर्दन पर लगाएं। आप चाहे तो एलोवेरा डालकर भी बेसन का फेस पैक इस्‍तेमाल कर सकते हैं। 

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मी में चेहरे से लेकर बॉडी तक पर टैनिंग की समस्या परेशान करती है। इस मौसम में हमारी स्किन को बेहद नुकसान पहुंचता है। तेज गर्मी और बरसात की वजह से स्किन पर कई तरह के बदलाव आते हैं। स्किन पर टैनिंग एक ऐसी परेशानी है जो किसी भी मौसम में होने लगती है। स्किन टैनिंग का सबसे बड़ा कारण हमारा लाइफस्टाइल और पॉल्यूशन है, जो हमारी स्किन को काफी नुकसान पहुंचाता है। रफ, ड्राई और पिगमेंटेड स्किन देखने में बिल्कुल अच्छी नहीं लगती, इसलिए इसका बेहतर उपचार करना जरूरी है। अगर आप टैनिंग से निजात पाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ आसान और प्राकृतिक चीजों के इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं जो आपकी स्किन की इस समस्या से निजात दिलाएगा।

टैनिंग दूर करेगा दही, नींबू और बेसन का पैक:  

दही

दही ना सिर्फ सेहत के लिए जरूरी है, बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। दही के साथ नींबू का सेवन आपकी स्किन को दोगुना फायदा पहुंचाता है।

बेसन में नींबू मिलाकर लगाने से क्या होता है? - besan mein neemboo milaakar lagaane se kya hota hai?

Hair Care Tips: मुलायम और चमकदार बालों के लिए डाइट में ज़रूर लें ये 5 चीज़ें

यह भी पढ़ें

नींबू

नींबू में मौजूद विटामिन सी स्किन डैमेज और झुर्रियां कम करता है। इतना ही नहीं नींबू स्किन से अतिरिक्त ऑयल को निकालता है और चेहरे के दाग-घब्बे और टैनिंग को रिमूव करता है।

बेसन

बेसन स्किन से ऑयल को हटाता है, साथ ही टैनिंग रिमूव करता है। स्किन पर बेसन का इस्तेमाल करने से ब्लैकहेड्स से छुटकारा मिलता है।

बेसन में नींबू मिलाकर लगाने से क्या होता है? - besan mein neemboo milaakar lagaane se kya hota hai?

Hair Care Tips: झड़ते बालों से हैं परेशान, तो इस्तेमाल करें ये 5 तेल

यह भी पढ़ें

दही, नींबू और बेसन स्किन के लिए बेहद उपयोगी है। आप इन तीनों चीजों का इस्तेमाल टैनिंग रिमूव करने में कर सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइस डेस्क। Besan Benefits For Skin: बेसन न सिर्फ स्वादिष्ट पकवान बनाने के काम आता है, बल्कि ये चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने में भी मददगार साबित होता है। बेसन का इस्तेमाल त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल घरेलू नुस्खों के लिए सदियों से किया जा रहा है। बेसन से बना फेस पैक त्वचा से जुड़ी इन 6 परेशानियों को दूर कर सकता है।

आइए जानें कैसे बेसन से आप बेदाग और फ्रेश चेहरा पा सकते हैं.

1. पिंपल्स से जल्द दे आराम

अगर मौसम बदलने पर या अचानक आपके चेहरे पर पिंपल्स आ जाते हैं, तो आप बेसन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बेसन में चुटकी भर हल्दी, 3-4 चम्मच दूध और एक चम्मच बादाम का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे और गर्दन पर गला लें। सूखने पर पानी से चेहरे को गीला कर मसाज करते हुए धो लें। इससे पिंपल्स और चेहरे के दाग़ दूर हो जाएंगे।

बेसन में नींबू मिलाकर लगाने से क्या होता है? - besan mein neemboo milaakar lagaane se kya hota hai?

Hair Care Tips: मुलायम और चमकदार बालों के लिए डाइट में ज़रूर लें ये 5 चीज़ें

यह भी पढ़ें

2. टैनिंग से निजात

तेज़ धूप अक्सर हमारे चेहरे की रंगत छीन लेती है, ऐसे में बेसन आपको फायदा पहुंचा सकता है। टैनिंग दूर करने के लिए एक चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी, आधा नींबू का रस और थोड़े पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब जहां-जहां टैनिंग हुई है, वहां इसे लगा लें।

3. चेहरा को बनाए बेदाग़

चेहरे पर हल्के दाग़ धब्बे और अनइवन स्किन टोन होना आम बात है, लेकिन बेसन फेस पैक की मदद से आप इस समस्या को दूर कर सकती हैं। इसके लिए एक चम्मच बेसन में दूध और गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने दें। सूखने पर पानी से चेहरा धो लें।

बेसन में नींबू मिलाकर लगाने से क्या होता है? - besan mein neemboo milaakar lagaane se kya hota hai?

Hair Care Tips: झड़ते बालों से हैं परेशान, तो इस्तेमाल करें ये 5 तेल

यह भी पढ़ें

4. ऑयली स्किन के लिए

अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो बेसन में दही मिलाकर पैक बनाएं और चेहरे पर लगाएं। इसके लिए एक चम्मच बेसन और उसी मात्रा में दही लें। 10 से 15 मिनट जब ये सूख जाए, तो चेहरा धो लें। जल्द रिज़ल्ट के लिए इस पैक को हफ्ते में 2 बार लगाएं।

5. चेहरे के बालों से मिले छुटकारा

कई लड़कियां फेशियल हेयर को हटाने के लिए कई तरह की वैक्स का सहारा लेती हैं। अगर आप भी चेहरे के बालों से परेशान है, तो बेसन का इस्तेमाल करें। इसके लिए दो चम्मच बेसन में बराबर मात्रा में सरसों का तेल डालें। इन दोनों को मिक्स कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। ध्यान रखें कि तेज़ी से मसाज न करें, वरना इससे चेहरे पर रैशेज़ भी आ सकते हैं।

बेसन में नींबू मिलाकर लगाने से क्या होता है? - besan mein neemboo milaakar lagaane se kya hota hai?

Vampire Facial: जवां दिखने के लिए करवा रही हैं वैम्पायर फेशियल, तो जरूर जान लें इससे जुड़ी कुछ बातें

यह भी पढ़ें

6. गर्दन का रंग सुधारने के लिए

चेहरे के बाल हटाने के साथ बेसन और सरसों के तेल का पैक गर्दन के भी काम आ सकता है। इससे गर्दन का रंग हल्का हो जाएगा। इस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएं।

बेसन और नींबू को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

बेसन और नींबू का मिश्रण चेहरे पर लगाने से त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलती है। यह त्वचा में नमी को लॉक करने में मदद करता है और त्वचा को टाइट करता है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स भी कम होती हैं। यह आपको एक साफ और कोमल त्वचा पाने में मदद करता है।

बेसन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए?

बेसन का फेसपैक बनाने के लिए एक बाउल में 2 चम्मच बेसन लें। अब इसमें 1 चम्मच चंदन पाउडर लें। अब इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालें साथ ही 2 चम्मच दही और एक चम्मच एलोवेरा जेल के साथ अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं रखे।

बेसन से गोरे कैसे होते हैं?

गोरेपन के लिये फेसपैक अगर आपको चेहरे पर गोरापन लाना है तो 1 हफ्ते में बेसन का ये फैसपैक निखार ला देगा. इसके लिये एक बड़े चम्मच में बेसन, 1 पिंच हल्दी और कच्चा दूध मिक्स करके पतला पेस्ट बना लें. इस पैक को 15 मिनट के लिये चेहरे पर लगायें और हल्के हाथ से रब करते हुऐ क्लीन कर दें.