बेसन के लंबे वाले पापड़ कैसे बनाते हैं - besan ke lambe vaale paapad kaise banaate hain

हेल्थ डेस्क। दिखने में हल्का लगने वाला पापड़ आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने वाला होता है। मैक्स हॉस्पिटल नईदिल्ली की न्यूट्रीशनिस्ट मंजरी चंद्रा ने बताया कि एक पापड़ को पचने में तीन से पांच दिन लगते हैं। जबकि हम जो सामान्य आहार खाते हैं वो 4 घंटे में ही पच जाता है। दिल, किडनी और हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को खासतौर पर पापड़ को अवॉइड करना चाहिए। हालांकि घर में बने पापड़ को खाने में दिक्कत नहीं होती।

हल्का होने के बावजूद जल्दी क्यों डाइजेस्ट नहीं हो पाता पापड़
दरअसल पापड़ रिफाइंड चीजों जैसे बारीक बेसन, नमक आदि से बना होता है। इसमें फाइबर जैसी कोई चीज नहीं होती। इसलिए इसे खाने के बाद आंतों पर भारी दबाव पड़ता है। यह बारीक चीजों से बना होता है इसलिए आंतों में जाने के बाद पाचक रसों के साथ मिलता है और आंतों में पेस्ट के रूप में बन जाता है। इसी कारण आंतों की पाचन क्षमता घट जाती है।

सेहत को नुकसान कैसे पहुंचाता है?
पापड़ बनाते समय इसमें प्रिजर्वेटिव डाले जाते हैं। प्रिजर्वेटिव में सोडियम मिलाया जाता है। इससे पापड़ का स्वाद तो बढ़ जाता है लेकिन यह सेहत से जुड़ी समस्याएं पैदा करता है। पापड़ को तलने पर इसमें खासी मात्रा में तेल आ जाता है। सेंक लिया जाए तो इसमें आर्किलेमाइड बनता है जो कि न्यूरोटॉक्सिन है, और इसे कार्सिनोजेन भी कहते हैं। इसमें सोडियम बेंजाइट का प्रयोग इसलिए करते हैं ताकि यह लंबे समय तक खराब न हो। इसी कारण से इसे सेंकने पर कैंसर पैदा करने वाले तत्व बनते हैं।

एक चपाती के बराबर कैलोरी होती है दो पापड़ में
- दो पापड़ में एक चपाती के बराबर कैलोरी होती है।
- जो खाना लंबे समय तक आंतों में रहता है वह सड़ने लगता है जिससे पेट में गैर-जरूरी बैक्टीरिया बनने लगता है।
- आंतों की भीतरी परतों को नुकसान होता है। आंतों की बीमारी और एसिड रिफ्लक्स की शिकायत हो सकती है।
- आंतों की पाचन व सोखन क्षमता को घटा सकता है।
- ऐसा आहार आंतों में विटामिन और मिनरल कम कर देता है।
- जिन्हें शुगर की तकलीफ है और पाचन ठीक नहीं है, उनके लिए यह और परेशानी भरा हो सकता है।

एक्सपर्ट Tip
डॉ. चंद्रा के अनुसार, घर में साबुदाना, दाल, आलू के जो पापड़ पहले बनते थे वो हानिकारक नहीं होते थे क्योंकि इनमें किसी तरह का प्रिजर्वेटिव नहीं मिलाया जाता था। सभी घरेलु शुद्ध पदार्थों से इन्हें तैयार किया जाता था। आप कभी-कभी पापड़ खाते भी हैं तो घर में बने पापड़ खाने में कोई दिक्कत नहीं है। बाजार में मिलने वाले पापड़ मैदा से तैयार किए जाते हैं। मैदा पानी के साथ फूलता है। घर में बने पापड़ को भी अच्छी तरह से भूनकर खाना चाहिए।

आज की 'रेसिपी ऑफ द डे' में हम आपको बेसन फाफड़ा की टेस्‍टी और हेल्‍दी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर में बना सकती हैं।

बेसन से बनने वाली मिठाइयां हो या फिर तरह-तरह के नमकीन व्‍यंजन, बेसन की धाक हर रसोई में है। आज की 'रेसिपी ऑफ द डे' में हम आपको बेसन की ऐसी ही एक टेस्‍टी और हेल्‍दी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर में बना सकती हैं। जी हां फाफड़ा गुजरात का एक फेमस स्नैक है जो गर्मागर्म जलेबी या फिर हरी मिर्च के साथ खाया जाता है। इसे हरी मिर्च के साथ बहुत ही टेस्‍टी लगता है। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि इस रेसिपी के बहुत सारे हेल्‍थ बेनिफिट्स भी हैं। अगर आप एनीमिया से परेशान हैं या आपकी बॉडी में प्रोटीन की कमी हैं तो आप इसे रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्‍योंकि इस्‍तेमाल होने वाला बेसन फाइबर और प्रोटीन युक्‍त होता है साथ ही इसमें फोलेट और आयरन भी पर्याप्‍त मात्रा में होता है। बेसन के नियमित सेवन से एनिमिया से राहत मिलती है। तो देर किस बात की आइए इसकी आसान रेसिपी के बारे में जानें। 

बेसन फाफड़ा Recipe Card

टेस्‍टी और हेल्‍दी बेसन फाफड़ा जलेबी या हरी मिर्च के साथ खाएं।

Total Time :40 minPreparation Time :20 minCooking Time :20 minServings :4Cooking Level :MediumCourse:SnacksCalories:250Cuisine:IndianAuthor:Pooja Sinha

सामग्री

  • बेसन-1 कप
  • मक्‍के का आटा-1/4 कप
  • गेहूं का आटा- 1/4 कप
  • नमक-स्‍वादानुसार
  • अजवाइन-1/2 चम्‍मच
  • खाने का सोडा-1/2 चम्‍मच
  • जीरा पाउडर- 1/4 चम्‍मच
  • लालमिर्च पाउडर- 1/2 चम्‍मच
  • मोयन के लिए तेल- 4 चम्‍मच
  • तलने के लिए तेल- आवयकतानुसार

विधि

Step 1बेसन फाफड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन, मक्‍के का आटा, गेहूं का आटा, नमक, अजवाइन, हींग, खाने वाला सोडा, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और के लिए तेल डालकर अच्‍छी तरह से मिला लें।Step 2फिर पानी की मदद से इस मिश्रण को कड़ा गूंद लें। फिर गूंदे हुए मिश्रण को 20 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें।Step 320 मिनट के बाद गूंदे हुए मिश्रण की छोटी-छोटी लोई बना लें।Step 4अब फाफड़ा बेलने के लिए लकड़ी का चिकना बोर्ड लें। फिर बोर्ड पर लाई को रखकर धीरे-धीरे थोड़ा लंबा बेल लें।Step 5फिर चाकू की हेल्‍प से फाफड़ा को लंबा-लंबा काटें और चिकनी थाली में रखती जाएं।Step 6दूसरी तरफ कहाड़ी में तेल गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाए तो मध्‍यम आंच पर फाफड़े को अच्‍छी तरह से डीप फ्राई कर लें।Step 7आपका फाफड़ा तैयार है। इस पर चाट मसाला छिड़कें और चटनी और सांस के साथ गर्मागर्म सर्व करें। चाहे तो इसे हरी मिर्च या जलेबी के साथ भी खा सकती हैं।

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Her Zindagi

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।