बालिका गेंद खेल रही है इसमें कर्म क्या है? - baalika gend khel rahee hai isamen karm kya hai?

बालिका गेंद से खेल रही है संस्कृत में अनुवाद कीजिए?...


चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

आपने पूछा है बालिका गेम से खेल रही है संस्कृत में अनुवाद करना है यह प्रथम पुरुष एकवचन लट् लकार का वाक्य है इसको हम संस्कृत में इस प्रकार अनुवादित करेंगे बालिका कद्दू के प्रति बालिका कंदूक एंड कृति धन्यवाद

Romanized Version

बालिका गेंद खेल रही है इसमें कर्म क्या है? - baalika gend khel rahee hai isamen karm kya hai?

1 जवाब

Vokal App bridges the knowledge gap in India in Indian languages by getting the best minds to answer questions of the common man. The Vokal App is available in 11 Indian languages. Users ask questions on 100s of topics related to love, life, career, politics, religion, sports, personal care etc. We have 1000s of experts from different walks of life answering questions on the Vokal App. People can also ask questions directly to experts apart from posting a question to the entire answering community. If you are an expert or are great at something, we invite you to join this knowledge sharing revolution and help India grow. Download the Vokal App!

Kriya in Hindi Grammar (क्रिया) – Kriya ki Paribhasha, Kriya ke bhed, Karm ke aadhar par kriya ke bhed – Sakarmak Kriya or Akarmak Kriya, Rachna ke aadhar par kriya ke bhed

Kriya in Hindi Grammar

  • क्रिया के भेद
    • कर्म के आधार पर क्रिया के भेद (Karm ke aadhar par kriya ke bhed)
      • सकर्मक क्रिया
      • अकर्मक क्रिया
    • रचना के आधार पर (Rachna ke aadhar par kriya ke bhed)
      • सामान्य क्रिया
      • संयुक्त क्रिया
      • नामधातु क्रिया
      • प्रेरणार्थक क्रिया
      • पूर्वकालिक क्रिया

परिभषा – जिस शब्द से किसी कार्य के करने या होने का बोध हो, उन्हें  क्रिया कहते हैं |

जैसे –

बच्चे खेल रहे हैं।
हवा चल रही है।
स्त्रियां बातें कर रही है।
दादाजी अखबार पढ़ रहे है।

धातु- क्रिया का मूल रूप धातु कहलाता है। धातु के साथ “ना” प्रत्यय जोड़कर क्रिया का सामान्य रूप बनता है।

जैसे –

लिख + ना = लिखना
चल = चल+ ना = चलना
पढ़  = पढ़+ ना = पढ़ना

क्रिया के भेद (Kriya ke bhed in Hindi Grammar) / क्रिया के कितने प्रकार होते हैं

  1. कर्म के आधार पर (Karm ke aadhar par kriya ke bhed)
  2. रचना के आधार पर (Rachna ke aadhar par kriya ke bhed)

कर्म के आधार पर क्रिया के भेद (Karm ke aadhar par kriya ke bhed)

1.  सकर्मक क्रिया (Sakarmak Kriya)
2. अकर्मक क्रिया (Akarmak Kriya)

सकर्मक क्रिया क्या है / सकर्मक क्रिया की परिभाषा

जिस क्रिया का फल कर्म पर पड़ता है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं।

जैसे- भावना कहानी पड़ती है।
मोहन फुटबॉल खेलता है।

सकर्मक क्रिया की पहचान

क्रिया के साथ क्या, किसे, किसको शब्द लगाकर प्रश्न करने पर यदि उत्तर की प्राप्ति होती है तो उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं।

जैसे- पुलिस ने चोर को पीटा।
प्रश्न – किसे/ किसको को पीटा
उत्तर – चोर (कर्म)

नेहा पुस्तक पढ़ रही है।
प्रश्न – क्या, रही है?
उत्तर – पुस्तक( कर्म)

सकर्मक क्रिया के भेद (Sakarmak Kriya ke bhed) / सकर्मक क्रिया के कितने भेद होते हैं

1. एककर्मक क्रिया
2. द्विकर्मक क्रिया

1. एककर्मक क्रिया – जिस क्रिया का एक कर्म हो, उसे एककर्मक क्रिया कहते हैं।

जैसे – मोहन ने साइकिल चलाई।
प्रश्न – क्या चलाई?
उत्तर – साइकिल (एककर्म)

2. द्विकर्मक क्रिया – जिस क्रिया में दो कर्म हो उसे द्विकर्मक क्रिया कहते हैं।

जैसे – नीरजा ने विवेक को पुस्तक दी।
प्रश्न – क्या दी?
उत्तर – पुस्तक (मुख्यकर्म)
प्रश्न – किसको दी?
उत्तर – विवेक को दी (गौणकर्म)

अकर्मक क्रिया

जिस क्रिया के साथ कर्म नहीं होता है तथा क्रिया का प्रभाव सिर्फ़ कर्ता पर पड़ता है उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं|

बालिका गेंद खेल रही है इसमें कर्म क्या है? - baalika gend khel rahee hai isamen karm kya hai?

अर्थात – बिना कर्म के

→ जिस क्रिया का फल सीधा कर्ता पर पड़ता है उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं

जैसे – ममता हंस रही है।
बच्चा रो रहा है।
राहुल उठ गया।

अकर्मक क्रिया की पहचान

क्रिया से पहले ‘क्या’, किसे, किसको शब्द लगाकर प्रश्न करने पर यदि नहीं मिलता तो क्रिया अकर्मक होती है।

→ प्रश्न करने पर यदि उत्तर… “कर्ता” की प्राप्ति होती है तो भी क्रिया अकर्मक होती है।

जैसे- बच्चा सो गया।
प्रश्न – “क्या” सो गया।
उत्तर – बच्चा( कर्ता)

रचना के आधार पर (Rachna ke aadhar par kriya ke bhed)

संरचना की दृष्टि से क्रिया के निम्नलिखित पांच भेद हैं।

1. सामान्य क्रिया
2. संयुक्त क्रिया
3. नामधातु क्रिया
4. प्रेरणार्थक क्रिया
5. पूर्वकालिक क्रिया

सामान्य क्रिया

जिस वाक्य में एक क्रिया होती है उसे सामान्य क्रिया कहते हैं।

जैसे- सीता ने रोटी खाई
राम गया

संयुक्त क्रिया

जब दो या दो से अधिक क्रियाएँ मिलकर किसी पूर्ण क्रिया को बनाती हैं, तब वे संयुक्त क्रियाएँ कहलाती हैं।

जैसे- माताजी ने प्रसाद बांट दिया
पिताजी आ गए हैं

नामधातु क्रिया

संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण शब्दों से बनने वाली क्रियाओं को नामधातु क्रिया कहते हैं |

जैसे-  संज्ञा शब्दों से बनी क्रियाएं-
हाथ= हथियाना
लाज= लजियाना
गांठ= गठियाना

सर्वनाम शब्दों से बनी क्रियाएं-

रंग= रंगना
अपना= अपनाना

विशेषण शब्दों से बनी क्रियाएं-

गर्म= गर्माना
तोतला = तुतलाना

प्रेरणार्थक क्रिया

जहाँ कर्ता कार्य को स्वयं न करके, किसी दूसरे से करवाता है, वहाँ प्रेरणार्थक क्रिया होती है |
जैसे – मालकिन नौकरानी से बर्तन साफ करवाती है।

प्रेरणार्थक क्रिया के दो रूप हैं।

1. प्रथम प्रेरणार्थक
2. द्वितीय प्रेरणार्थक

1. प्रथम प्रेरणार्थक – जब कर्ता स्वयं प्रेरक बनकर अन्य किसी को कार्य करने की प्रेरणा देता है उसे प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं।

जैसे – मैं आपको कहानी  सुनाऊंगी।

2. द्वितीय प्रेरणार्थक – जब कर्ता स्वयं कार्य में सम्मिलित न होकर अन्य किसी से कार्य करवाता है उसे द्वितीय प्रेरणार्थक कहते हैं।

जैसे – माताजी नौकर से सफाई करवाती है
वह अध्यापक से बेटी को गीता पढ़वाता है

पूर्वकालिक क्रिया

किसी भी वाक्य में मुख्य क्रिया से पहले वाली क्रिया पूर्वकालिक क्रिया कहलाती है |
जैसे – मुकेश खाना खाकर सो गया |
अनिल पढ़कर खेलने लगा |

Summary: 

क्रिया के कितने भेद होते हैं? ( kriya ke kitne bhed hote hain )

क्रिया के भेद (कर्म के आधार पर)

  1. सकर्मक क्रिया
  2. अकर्मक क्रिया

क्रिया के भेद (रचना के आधार पर) 

  1. सामान्य क्रिया
  2. संयुक्त क्रिया
  3. नामधातु क्रिया
  4. प्रेरणार्थक क्रिया
  5. पूर्वकालिक क्रिया

Hindi Vyakaran Class 7 Notes

  • Chapter 1 – भाषा, लिपि और व्याकरण
  • Chapter 2 – वर्ण विचार
  • Chapter 3 – शब्द निर्माण – उपसर्ग, प्रत्यय
  • Chapter 4 – कारक – कारक के भेद
  • Chapter 5 – विशेषण – विशेषण के भेद
  • Chapter 6 – शब्द विचार
  • Chapter 7 – क्रिया ( सकर्मक क्रिया, अकर्मक क्रिया )
  • Chapter 8 – सर्वनाम – सर्वनाम के भेद
  • Chapter 9 – लिंग – लिंग के भेद
  • Chapter 10 – मुहावरे और लोकोक्तियां
  • Chapter 11 – विराम- चिह्न
  • Chapter 12 – वाच्य – वाच्य के भेद
  • Chapter 13 – वचन – वचन के भेद
  • Chapter 14 – संधि – संधि के भेद
  • Chapter 15 – समास – समास के भेद
  • Chapter 16 – काल – काल के भेद
  • Chapter 17 – वर्तनी तथा वाक्य संबंधी अशुद्धि – शोधन
  • Chapter 18 – अव्यय – अव्यय के भेद
  • Chapter 19 – पद परिचय
  • Chapter 20 – संज्ञा – संज्ञा के भेद

बालिका गेंद से खेल रही है वाक्य में कर्म क्या है?

Expert-Verified Answer ऊपर दिए गए दोनों वाक्य में सकर्मक क्रिया है।

वह खेल रहा है इसमें कौन सी क्रिया है?

Detailed Solution. सही उत्तर 'अकर्मक क्रिया' है। 'वह खेल रहा है' में 'खेलना' अकर्मक क्रिया है।

राधा खाना पका रही है वाक्य में क्रिया पद क्या है?

Answer: एक कर्मक क्रिया – जिस क्रिया का एक कर्म होता है उ से एककर्मक क्रिया कहते है।

सकर्मक क्रिया का उदाहरण क्या है?

सकर्मक क्रिया − वाक्य में जिस क्रिया के प्रयोग में कर्म की अपेक्षा रहती है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे − शीला ने सेब खाया। मोहन पानी पी रहा है।