भारत में सर्वप्रथम जीएसटी कब लागू की गई? - bhaarat mein sarvapratham jeeesatee kab laagoo kee gaee?

You are here: Home / Taxes / GST / GST सबसे पहले किस राज्य में लागू हुआ? in which state gst was first implemented

भारत में GST के लागू होने के बाद, बिजनेस पर कई तरह के टैक्सों से छुटकारा मिल गया है। जैसे कि केंद्र सरकार की ओर से वसूले जाने वाला Service Tax, Central Excise Duty,  Additional Excise Duty, Additional Customs Duty वगैरह अब सामान्य कारोबारियों पर नहीं लगते। इसी तरह राज्य सरकारों की ओर से वसूले जाने वाले Sales Tax, Value Added Tax/, Entertainment Tax  Octroi and Entry tax, Purchase Tax, Luxury tax, वगैरह नहीं लगते। अब व्यवसायियों को सिर्फ एक टैक्स (GST) चुकाना पड़ता है और उसका भार भी सिर्फ एक बार उसके ऊपर पड़ता है। जीएसटी सिस्टम और इसके मुख्य नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी हम अपने पिछले लेखों में दे चुके हैं। 

हमारे मेल पर आने वाले कई प्रश्नों में पाठकों ने जानना चाहा था कि, GST सबसे  पहले किस राज्य में लागू हुआ था? इस लेख में हम आपके इस प्रश्न का जवाब देंगे। और GST से संबंधित कुछ अन्य जानकारियां भी साझा करेंगे। 

GST संबंधी विधेयक को सबसे पहले असम राज्य ने 12 अगस्त 2016 को पारित किया था। इस कारण बहुत से लोग समझते हैं कि जीएसटी सबसे पहले असम राज्य में लागू हुआ था। लेकिन, वास्तव में इस तारीख को को सिर्फ असम राज्य की विधानसभा ने मंजूरी दी थी। सत्ताधारी दल के अलावा, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने भी इसके पक्ष में वोट किया था।

दरअसल GST को पूरे देश में लागू करने के लिए, संविधान संशोधन करने की जरूरत थी। इससे संबंधित विधेयक को लोकसभा और राज्य सभा के साथ-साथ, देश के कम से कम आधे (50%) राज्यों की मंजूरी मिलना जरूरी था। इस प्रक्रिया में ही असम पहला ऐसा राज्य बना था, जिसने केंद्र सरकार की ओर से लाए गए जीएसटी संशोधन विधेयक (Constitutional Amendment Bill for GST) को पारित किया था। इसके बाद कई अन्य राज्यों ने भी अपने-अपने यहां इसे मंजूरी दी, जिनकी लिस्ट हम नीचे दे रहे हैं। ये सारी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद, 1 जुलाई 2017 को पूरे देश में एक साथ जीएसटी कानून लागू किया गया।

राज्य का नाम जीएसटी विधेयक को पारित करने की तारीख
असम 12 August 2016
बिहार 16 August 2016
झारखंड 17 August 2016
छत्तीसगढ़ 22 August 2016
हिमाचल प्रदेश 22 August 2016
गूजरात 23 August 2016
दिल्ली 24 August 2016
मध्य प्रदेश 24 August 2016
नागालैंड 26 August 2016
हरियाणा 29 August 2016
महाराष्ट्र 29 August 2016
मिजोरम 30 August 2016
सिक्किम 30 August 2016
तेलंगाना 30 August 2016
गोवा 31 August 2016
ओडिशा 1 September 2016
पुडुचेरी 2 September 2016
राजस्थान 2 September 2016
आंध्र प्रदेश 8 September 2016
अरुणाचल प्रदेश 8 September 2016
मेघालय 9 September 2016
पंजाब 12 September 2016
त्रिपुरा 26 September 2016
उत्तराखण्ड 2 May 2017
उत्तर प्रदेश 16 May 2017
मणिपुर 5 June 2017
कर्नाटक 16 June 2017
तमिलनाडु 19 June 2017
जम्मू-कश्मीर 5 July  2017
पश्चिम बंगाल 8 August 2017

तो दोस्तों ये थी जीएसटी को सबसे पहले पारित करने वाले राज्य और तारीखों के बारे में जानकारी। रुपयों-पैसों से जुड़ी अन्य उपयोगी जानकारियों के लिए देखें हमारे लेख-

  • जीएसटी क्या है? GST in Hindi | फुल फॉर्म, अर्थ और फायदे
  • आधार कार्ड से पैन कार्ड कैसे निकाले
  • डाकघर की 5 सबसे अच्छी बचत योजनाएं
  • सुकन्या समृद्धि योजना में 1000, 3000, 5000 जमा करने पर कितना मिलेगा

Reader Interactions

भारत में सबसे पहले जीएसटी कब लागू हुआ?

GST संबंधी विधेयक को सबसे पहले असम राज्य ने 12 अगस्त 2016 को पारित किया था।

भारत में GST लागू करने वाला पहला राज्य कौन है?

Detailed Solution. सही उत्तर असम है। GST का पूर्ण नाम गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स है। GST बिल को मंजूरी देने वाला पहला राज्य असम है।

जीएसटी पहली बार कब और कहां लागू किया गया था?

विस्तृत समाधान। वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) घरेलू उपभोग के लिए बेची जाने वाली अधिकांश वस्तुओं और सेवाओं पर लगाया जाने वाला मूल्य वर्धित कर है। 1954 में GST लागू करने वाला फ्रांस पहला देश था

जीएसटी के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

वापसी
मास
वापसी की संख्या
November
64 lakh
October
65 lakh
September
69 lakh
August
67 lakh
वस्तु एवं सेवा कर (भारत) - विकिपीडियाhi.wikipedia.org › wiki › वस्तु_एवं_सेवा_कर_(भारत)null