भारत की प्रथम महिला मुस्लिम शासक कौन थी? - bhaarat kee pratham mahila muslim shaasak kaun thee?

1. एक वक्त था जब मोहम्मद गौरी ने हिंदुस्तान को फतह कर लिया था। फतह के बाद मोहम्मद गौरी ने हिंदुस्तान की कमान अपने गुलाम यानी दामाद कुतुबुद्दीन को दे दी। इस तरह कुतुबुद्दीन हिंदुस्तान का पहला मुसलमान सुल्‍तान बना।कुतुबुद्दीन की मौत के बाद यह बागडोर उनके दामाद सुल्तान अल्तमश के मिली। और रज़ियासुल्‍तान सुल्‍तान अल्तमश की बेटी थी। बता दें कि रज़िया सुल्तान के 11 भाई थे। लेकिन सुल्तान अल्तमश अपनी बेटी की सलाह पहले देते थे। रज़िया सुल्‍तान अपने भाइयों से बहुत आगे थी। बचपन में ही घुड़सवारी, तलवारबाजी सीख ली थी।

2.बचपन से ही रज़िया सुल्‍तान को शासन-प्रशासन में काफी रूचि थी। जब कभी सुल्तान अल्तमश जाते थे तो वह अपनी बागडोर रज़िया सुल्‍तान के हाथों में सौंपकर जाते थे।

3.सुल्‍तान अल्‍तमेश को अपनी बेटी पर बहुत भरोसा था कि उन्‍होंने पहले ही घोषित कर दिया था कि मेरे मरने के बाद इस सल्तनत का अगला सुल्तान रज़िया सुल्‍तान होगी।

4.सुल्‍तान अल्‍तमेश ने चांदी के टंके पर उसका नाम अंकित करा दिया था।

5. भारत की प्रथम मुस्लिम शासिका बनीं रज़िया सुल्‍तान।

6.रज़िया सुल्‍तान ने पर्दा प्रथा का विरोध किया। और पुरूषों के समान ही वेशभूषा धारण करने लगी। वह भी काबा कोट पहन कर दरबार में बैठती थी।

7. रज़िया सुल्‍तान ने कई रूढ़िवादी परंपराओं को भी दरकिनार करना शुरू कर दिया। पुरुषों की तरह ढंग अपनाकर रूढ़िवादी मुस्लिमों को चौका दिया। इसके बाद नए सिक्के बनवाए। जिस पर लिखा था
- महिलाओं का स्तंभ, समय की रानी, शमसुद्दीन इल्तुतमिश की बेटी।

8. रज़िया सुल्‍तान ने कई स्कूल और शिक्षा केंद्र खुलवाए। तो कई जगह पर लाइब्रेरी भी। जहां पर प्राचीन किताबों का संग्रह रखा जाता था।

9.
रज़िया
सुल्‍तान ने प्रथम महिला सुल्‍तान के रूप में दिल्ली पर शासन किया था। वह बहुत बहादुर और साहसी थी। कई काबिले तारीफ निर्णय भी लिए थे। लेकिन दुश्‍मनों को एक लड़की का गद्दी पर बैठना नहीं सहा गया और रज़िया सुल्‍तान का शासन बहुत लंबा नहीं चल सका।

10. रज़िया के हाथ से दिल्‍ली की बागडोर छूट जाने के बाद फिर से पाने की कोशिश की। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। और दिल्ली से उन्‍हें भागना पड़ा। इस दौरान जट लोगों ने लूटलिया था और 14 अक्टूबर 1240 को दिल्‍ली में रज़िया को मार डाला था।

Home/Question/Questions/भारत के प्रथम मुस्लिम महिला शासक कौन थी?

भारत के प्रथम मुस्लिम महिला शासक कौन थी?


Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /www/wwwroot/examvictory.com/html/wp-content/plugins/dw-question-answer/inc/Template.php on line 8

DWQA QuestionsCategory: Questionsभारत के प्रथम मुस्लिम महिला शासक कौन थी?

Answers

सुल्तान रजिया


Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /www/wwwroot/examvictory.com/html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 340

Contents

  • 1 भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शासिका | रजिया सुल्तान 1236-1240
  • 2 सावित्री बाई फुले | भारत की प्रथम महिला शिक्षिका 
  • 3  पूना पैक्ट गाँधी और सवर्णों की साजिश ?
  • 4  फ्रांसीसी क्रांति – 1789 के प्रमुख कारण  और परिणाम
    • 4.1 रजिया सुल्तान 1236-1240
  • 5 चालुक्य शासक पुलकेशिन द्वितीय की उपलब्धियां तथा इतिहास 
  • 6 मगध का इतिहास 
  • 7 पाकिस्तान में मिला 1,300 साल पुराना मंदिर
      • 7.0.1 Related

भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शासिका | रजिया सुल्तान 1236-1240

        इल्तुतमिश के कई पुत्र थे किंतु सभी अयोग्य निकले। इसलिए उसने अपनी पुत्री रजिया को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया। परंतु इल्तुतमिश की मृत्यु के पश्चात सरदारों ने उस के सबसे बड़े पुत्र रुकनुद्दीन फिरोजशाह को गद्दी पर बिठाया क्योंकि वह स्त्री के समक्ष सिर झुकाने में अपना अपमान समझते थे।


भारत की प्रथम महिला मुस्लिम शासक कौन थी? - bhaarat kee pratham mahila muslim shaasak kaun thee?
रजिया सुल्तान 1236-1240


      इल्तुतमिश की आशंका सत्य ही सिद्ध हुई और रुकनुद्दीन अत्यंत अयोग्य सिद्ध हुआ। रुकनुद्दीन ने शासन का कार्यभार अपनी महत्वकांक्षी माता शाह तुर्कन ( वह मूलतः एक तुर्की दासी थी) के हाथों में सौंप दिया।  दिल्ली के सरदारों ने जो हो राजमाता (शाह तुर्कन) के अनावश्यक प्रभाव के कारण असंतुष्ट थे, उसे बंदी बना लिया तथा राजिया को दिल्ली की गद्दी पर आसीन कर दिया। रुकनुद्दीन फ़ीरोज को, जिसने भागकर लोखरी में शरण ली थी, कारावास में डाल दिया गया जहाँ 9 नवम्बर 1236 को उसकी जीवन लीला समाप्त हो गई। रुकनुद्दीन का शासन 6 माह 7 दिन का रहा।
READ ALSO

सावित्री बाई फुले | भारत की प्रथम महिला शिक्षिका  पूना पैक्ट गाँधी और सवर्णों की साजिश ? फ्रांसीसी क्रांति – 1789 के प्रमुख कारण  और परिणाम

रजिया सुल्तान 1236-1240

👉 रजिया मध्यकाल की प्रथम तथा अन्तिम मुस्लिम शासिका थी।

👉रजिया ने पर्दा करना बन्द कर दिया,वह पुरुषों की भंति पोशाकें पहनने लगी तथा हाथी पर बैठकर जनता के बीच जाने लगी।

👉रजिया ने एक अबीसीनियाई जलालुद्दीन याकूत को पदोन्नत करके शाही अस्तबल का प्रमुख (अमीर-ए-अखुर ) नियुक्त कर दिया।

READ ALSO

चालुक्य शासक पुलकेशिन द्वितीय की उपलब्धियां तथा इतिहास मगध का इतिहास पाकिस्तान में मिला 1,300 साल पुराना मंदिर


👉रजिया के विरुद्ध पहला विद्रोह लहौर के गवर्नर कबीर खाँ ने किया, जिसे रजिया ने कुचल दिया।

👉दूसरा विद्रोह भटिण्डा के गवर्नर अल्तूनिया ने किया, रजिया को अल्तूनिया से पराजय का सामना करना पड़ा, तत्पश्चात रजिया ने अल्तूनिया से विवाह कर लिया।

👉 विवाह के पश्चात रजिया और अल्तूनिया ने दिल्ली की ओर कूच किया, जब वह कैथल के निकट पहुंचे तो अल्तूनिया के सैनिकों ने उनका साथ छोड़ दिया।

👉13 अक्टूबर, 1240 को वहराम शाह ने रजिया को परास्त करके बन्दी बना लिया और अगले दिन रजिया और उसके पति की हत्या कर दी।

👉 रजिया का शसनकाल तीन साल तथा कुछ महीनों का रहा।

👉 फरिश्ता के अनुसार ” वह शुद्ध अच्चारण कर कुरान का पाठ करती थी तथा अपने पिता के जीवन-काल में शासन कार्य किया करती थी”।

👉मिन्हाज-उस-सिराज के उनुसार ” वह अपने समय की एक महान साम्राज्ञी, चतुर बुद्धि, न्याय करने वाली, परोपकारी, विद्वानों का सम्मान करने वाली, न्यायप्रिय, अपनी प्रजा से प्रेम करने वाली, युद्ध कला में दक्ष और राजाओं के सभी जरुरी प्रशंसनीय गुणों से संपन्न थी।

भारत की पहली महिला मुस्लिम शासक कौन थी?

Detailed Solution. सही उत्‍तर रजिया सुल्तान है। वह उपमहाद्वीप की पहली महिला मुस्लिम शासक और दिल्ली की एकमात्र महिला मुस्लिम शासक थीं । रजिया सुल्ताना भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी भाग में दिल्ली सल्तनत की शासक थी

भारत की अंतिम मुस्लिम महिला शासक कौन थी?

सही उत्‍तर रजिया सुल्तान है। रजिया सुल्ताना भारत की पहली और आखिरी महिला सुल्तान थीं और उन्होंने 1236 से 1240 के अंत तक दिल्ली के दरबार पर शासन किया ।

भारत की प्रथम मुस्लिम शासिका कौन है?

रज़िया सुल्तान भारत की प्रथम महिला शासक थी जिसका जन्म 1205 मे हुआ था। उसने देश पर 1236 से 1240 तक शासन किया। वह एक साहसी सुल्तान थी और दिल्ली के सिंहासन पर नियंत्रण और हस्तक्षेप करने वाली पहली मुस्लिम महिला थी, उसने दिल्ली का शासन अपने पिता से उत्तराधिकार मे प्राप्त किया था और 1236 मे दिल्ली की सल्तनत बनी।

भारत की पहली महिला शासक कौन थी?

रजिया मध्यकालीन भारत की पहली और आखिरी महिला शासक रहीं। रजिया ने 1236-1240 तक राज किया। रजिया को बचपन से ही ऐसी तालीम दी गई थी कि वह एक शासक के रूप में कार्यभार संभाल सकती थी