ऐच्छिक और अनैच्छिक पेशियाँ क्या हैं? - aichchhik aur anaichchhik peshiyaan kya hain?

  • (अंग्रेज़ी:Involuntary Muscle) अनैच्छिक मांसपेशी मुख्य रूप से आमाशय, भित्ति, गर्भाशय, पित्ताशय, मूत्राशय में पायी जाती हैं। इस लेख में मानव शरीर से संबंधित उल्लेख है।
  • इनमें धारियाँ अनुपस्थित होती हैं। इसलिए इन्हें अनेखित पेशियाँ कहते हैं।
  • इन पेशियों की गति पर हमारा नियन्त्रण नहीं होता है, इसीलिए इन्हें अनैच्छिक पेशियाँ कहते हैं।
  • इनकी पेशी कोशिकाएँ तर्क्वाकार होती हैं। प्रत्येक पेशी तन्तु अशाखित एवं एककेन्द्रकीय होता है।
  • ये पेशियाँ थकान महसूस नहीं करती हैं।

क्रियाविधि

अनैच्छिक पेशियाँ आन्तरांगों जैसे-आहारनाल, श्वसन अंग, उत्सर्जी अंगों में पायी जाती हैं। ये स्वतः गतियाँ करती हैं। जिससे ये अंग भी स्वतः ही गतियाँ करते हैं। जैसे-आहारनाल की क्रमाकुंचन गति, श्वसन गतियाँ आदि।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

देखें  वार्ता  बदलें

मानव शरीर

मस्तिष्क · मेरुरज्जु · तन्त्रिका तन्त्र · ऊतक · ज्ञानेन्द्री · ग्रन्थि · त्वचा · नाक · कान · कोशिका · वक्ष · पाचन तन्त्र · आहारनाल · मुख · आँख · जिह्वा · ललाट · लार · दाँत · ग्रसनी · फेफड़ा · ग्रासनली · आमाशय · आंत्र · बड़ी आंत्र · छोटी आंत्र · यकृत · अग्न्याशय · अन्तःस्रावी तन्त्र · अन्तर्ग्रहण · अवशोषण · उत्सर्जी तन्त्र · कशेरुक दण्ड · परिसंचरण तन्त्र · पाचन · लसिका तन्त्र · वृक्क · हृदय · रक्त · संयोजी ऊतक · रुधिर वाहिनियाँ · कपाल · धमनी · शिरा · पसली · मांसपेशी · ऐच्छिक मांसपेशी · अनैच्छिक मांसपेशी · हृदय पेशी · श्वसन · मानव शरीर · ग्रहणी · कंकाल · उँगली · अस्थिमज्जा · कॉर्निया · प्लीहा · पित्ताशय · हीमोग्लोबिन · रक्त कोशिका · लाल रक्त कोशिका · श्वेत रक्त कोशिका · घ्राण तंत्र · मूत्र · डीएनए · आरएनए · अनिषेक जनन · अनार्तव · अनुकंपी तंत्रिकातंत्र · अस्थि · उत्परिवर्तन · उपकला · पित्त · रेनिन

ऐच्छिक और अनैच्छिक पेशियाँ क्या हैं? - aichchhik aur anaichchhik peshiyaan kya hain?

कंकाल पेशी (Muscle) या केवल पेशी प्राणियों का आकुंचित होने वाला (contractile) ऊतक है। इनमें आंकुंचित होने वाले सूत्र होते हैं जो कोशिका का आकार बदल देते हैं। पेशी कोशिकाओं द्वारा निर्मित उस ऊतक को पेशी ऊतक कहा जाता है जो समस्त अंगों में गति उत्पन्न करता है।[1] इस ऊतक का निर्माण करने वाली कोशिकाएं विशेष प्रकार की आकृति और रचना वाली होती हैं। इनमें कुंचन करने की क्षमता होती है। पेशियांं रेखित, अरेखित एवं हृदय तीन प्रकार की होती हैं। मनुष्य के शरीर में 40 प्रतिशत भाग पेशियों का होता है। मानव शरीर में 639 मांसपेशियां पाई जाती हैं। इनमें से 400 पेशियाँ रेखित होती है। शरीर में सर्वाधिक पेशियां पीठ में पाई जाती है। पीठ में 180 पेशियां पाई जाती हैं। पेशियां तीन प्रकार की होती हैं। ऐच्छिक मांसपेशियाँ, अनैच्छिक मांसपेशियाँ और हृदय मांसपेशियाँ।

वर्गीकरण[संपादित करें]

ऐच्छिक और अनैच्छिक पेशियाँ क्या हैं? - aichchhik aur anaichchhik peshiyaan kya hain?

शरीर में तीन प्रकार की पेशियाँ पाई जाती है :

(1) रेखांकित पेशी (skeletal muscles) (2) अरेखांकित पेशी (smooth muscles) और (3) हृद् पेशी (cardiac muscles)

रेखांकित पेशियाँ ऐच्छिक होती हैं (अर्थात्‌ इच्छा होने से संकुचित होनेवाली) और अस्थियों पर लगी रहती हैं। शरीर की गति : चलना फिरना, दौड़ना, पकड़ना, खड़े होना - इन्हीं पेशियों के आकुंचन और प्रसार का फल है।

अरेखांकित पेशियाँ हमारी इच्छा के अधीन नहीं है। वे स्वत: ही आकुचित और प्रसरित होती है। सारी पाचनप्रणाली, ग्रसनिका से लेकर गुदा तक, में इन पेशियों का प्रधान भाग रहता है। आंवगति इन्हीं की क्रिया का फल होती है। प्रत्येक नलिका रक्तवाहिनियों तथा आशयों की भित्तियाँ प्रधानत: इन्हीं पेशियों की बनी होती है।

हृद् पेशियों की रचना यद्यपि ऐच्छिक पेशी के समान होती है, तथापि वे इच्छा के अधीन नहीं होतीं, स्वत: ही संकोच और प्रसार करती रहती है। वास्तव में यह सिद्ध हो चुका है कि हृदय की पेशी में स्वत: आकुंचन करने की शक्ति होती है, जो नाड़ी नियत्रण से बिलकुल स्वतंत्र है।

रचना[संपादित करें]

प्रत्येक पेशी सूत्रों का समूह होती है। ये सूत्र पेशी को लंबाई की ओर चीरने से एक दूसरे से पृथक किए जा सकते हैं। ये सूत्र भी सूत्राणुओं (fibrils) के बने होते हैं। प्रत्येक सूत्र पर एक आवरण रहता है, जिसके भीतर कई केंद्रक होते हैं,और कोशिकासार भरा रहता है। कंकन की दीर्घ पेशियों में 5 इंच तक लंबे और 0.01 से 0.1 मिलीमीटर व्यास तक के सूत्र पाए जाते हैं। छोटे आकार की पेशियों में सूत्र भी छोटे हैं और प्रारंभ से कंडरा तक विस्तृत होते हैं। बड़ी पेशियों में कई सूत्र अपने सिरों पर मिलकर पेशी की लंबाई को पूर्ण करते हैं। प्रत्येक सूत्र में नाड़ी का एक सूत्र जाता है। यहाँ वह शाखाओं में विभक्त हो जाता है जिनके अंतिम भागों के चारों ओर कोशिकासार में कुछ कण एकत्र रहते हैं। ये स्थान अंत:पट्ट (end plate) कहलाते हैं। इन्हीं में होकर उत्तेजनाएँ सूत्रों में जाती हैं, जिनसे पेशी आकुंचन करती है।

ऐच्छिक पेशी का निर्माण करने वाले कोशिकाएँ लंबी, बेलनाकार एवं अशाखित होती हैं। ऐच्छिक पेशी सूत्रों की प्रकाश द्वारा परीक्षा करने से वे लंबाई की ओर खंडों में विभक्त पड़ते हैं, जिनमें से एक प्रकाशहीन और दूसरा प्रकाशमय खंड बारी बारी से स्थित है, अर्थात्‌ प्रकाशमय के पश्चात्‌ प्रकाशहीन और उसके पश्चात्‌ फिर प्रकाशमय। प्रकाहीन खंड के दोनों सिरों पर चौड़ाई की ओर बिंदु दिखाई देते हें, जो आपस में चौड़ाई की ओर अत्यंत सूक्ष्म रेखाओं से जुड़े हुए हैं। ऐसी ही रेखाएँ सूत्र की लंबाई की ओर भी इन बिंदुओं को जोड़े हुए हैं। यही रेखाजाल (straition) कहलाता है, जो अनुप्रस्थ और अनुदैर्ध्य दोनों प्रकार है। प्रत्येक सूत्राणु में यह दृश्य दीखता है। ये सूत्राणु अंतस्सूत्राणु वस्तु द्वारा गुच्छों में बँधे हैं, जिनके चारों ओर पेशीसार (sarcopl) स्थित है और जिसमें केंद्रक (nucleus) स्थित है। पेशी कोशिकाओं के चारों ओर एक आवरण पाया जाता है जिसे सार्कोलेमा (Sarcolemma) तथा उपस्थित केंद्रक को सार्कोप्लाज्म (Sarcoplasm) कहते हैं। इसमें बहुकोशिकीय केंद्रक पाया जाता है। प्रत्येक पेशी तंतु में गहरी पट्टी जिसे A पट्टी कहते हैं जो मायोसीन (Myosin) की बनी होती है। इसमें हल्की I पट्टी एक्टिन (Actin) प्रोटीन की बनी होती है। दो एक्टिन पट्टी के मध्य एक आडी़ छड़ स्थित होती है, जिसे Z रेखा कहते हैं। दो Z रेखा के मध्य को सार्कोमीयर कहते हैं। A पट्टी के मध्य एक महीन रेखा जिसे M रेखा कहते हैं। M रेखा के दोनों ओर पट्टी का कुछ भाग हल्का दिखाई देता है जिसे H क्षेत्र कहते हैं।

अनैच्छिक पेशीसूत्र छोटे होते हैं। प्रत्येक सूत्राणु एक लंबोतरे आकार की कोशिका होता है, जो एक सिरे पर चपटा सा होता है और दूसरे पर लंबा, जहाँ वह कडरा में लग जाता है। इसकी लंबाई की ओर रेखाएँ भी दिखाई पड़ती हैं। एक कोशिका की लंबाई 200 माइक्रोन और चौड़ाई 4 से 7 माइक्रोन से अधिक नहीं होती। ये रेखांकित नहीं होती। इनमें एक ही केंद्रक होता है। ये पेशियाँ स्तरों में स्थित होती हैं, जिनमें सूत्राणु या सूत्रकोशिका अपने सिरों से मिली रहती है। आशायों या आंत्रनाल में ये पेशियाँ दो स्तरों में स्थित हैं। एक स्तर आंत्र की लंबाई की ओर स्थित है और दूसरा उसको चौड़ाई की ओर से घेरे हुए है। इसको अनुवृत्तकार और अनुदैर्ध्यं स्तर कहा जाता है। इन दोनों स्तरों के संकोच से नाली के भीतर की वस्तु आगे की ओर को संचरित होती है।हार्दिक पेशीसूत्र इन दोनों के बीच में हैं। प्रत्येक सूत्र एक कोशिका है, जिससे अनुदैर्ध्य और अनुप्रस्थ दोनों प्रकार का रेखांकन दिखाई देता है। किंतु ये सूत्र इच्छा के अधीन नहीं है। कोशिकाओं में विशेषता यह है कि उनसे शाखाएँ निकलती हैं, जो दूसरी कोशिकाओं की शाखाओं में मिल जाती है।

क्रिया-विधि[संपादित करें]

ऐच्छिक और अनैच्छिक पेशियाँ क्या हैं? - aichchhik aur anaichchhik peshiyaan kya hain?

ऐच्छिक पेशी में I पट्टी पर स्थित एक्टिन उसके सार्कोमीयर में उपस्थित मायोसीन के ऊपर आ जाता है तथा एक्टिन का एक सिरा दूसरे सिरे पर आ जाता है। इस कारण सार्कोमीयर की लंबाई में कमी हो जाती है। इस अवस्था में पेशियों में संकुचन होता है। जब एक्टीन तथा मायोसीन अपने स्थानों पर सरक जाते हैं तो सार्कोमीयर पूर्व अवस्था में आ जाते हैं तथा पेशियां शिथिल हो जाते हैं। पेशी संकुचन के लिए ऊर्जा ATP से प्राप्त होती है। पेशी संकुचन में Ca++ आयन ATP को ADP में बदल देते हैं।

पेशी के गुण[संपादित करें]

पेशी का विशेष गुण आकुंचन करना है, जिससे उसकी लंबाई कम और चौड़ाई अधिक हो जाती है, अर्थात्‌ वह छोटी और मोटी हो जाती है। आकुंचन के समय जिस स्थान से उसका उद्गम (origin) होता है वह भाग खिंचकर प्रथम के पास पहुँच जाता है। सी से शरीर के अंगों की गति होती है। आकुचन के पश्चात्‌ पेशी फिर प्रसरित होकर अपनी पूर्व अवस्था में आ जाती है। ऐच्छिक पेशियों में आकुंचन उन उत्तेजनाओं के परिणाम होते हैं जो मस्तिक या सुषुम्ना के केंद्रों से नाड़ियों द्वारा पेशियों में आती है। मनुष्य की पेशी एक सेकेड में 10 या 12 बार से अधिक संकोच नहीं कर सकती। मक्खी की पेशी 400 बार संकोच कर सकती है। यदि पेशी में जानेवाली नाड़ी को उत्तेजित किया जाय, तो उत्तेजित स्थल पर विद्युद्विभव (potential) उत्पन्न हो जाता है और यहाँ से दोनों ओर को विद्युत्प्रवाह होने लगता है। इसकी विद्युन्मापी से नापा जा सकता है।

प्रत्येक आकुंचन में ऊर्जा की उत्पत्ति होती है। पेशी में जारण या ऑक्सीकरण की क्रिया से वहाँ के ग्लूकोज़ का जल और कार्बन डाइऑक्साइड में विभंजन हो जाता है। इससे 0.0030 सें. ताप भी बढ़ जाता है। वहाँ उपस्थित ऑक्सीजन व्यय हो जाता है और लैक्टिक अम्ल उत्पन्न होता है, जो शरीर में रक्त द्वारा पेशी में हटा दिया जाता है। शरीर से पृथक्‌ करके पेशी को कुछ समय तक उत्तेजित करने से वह इस अम्ल के एकत्र होने से श्रमित हो जाती है। यह अन्वेषण से पूर्णतया सिद्ध हो चुका है कि ऑक्सीजन की अनुपस्थिति इस अम्ल के बनने का कारण है। ग्लाइकोजन (glycogen) इसका पूर्वरूप है।

पेशी और व्यायाम[संपादित करें]

व्यायाम के समय पेशियों में कुछ समय तक बार बार संकोच होते हैं, जिससे पेशियों में ऊपर बताए हुए सब प्रकार के परिवर्तन होते हैं और गति करने की ऊर्जा उत्पन्न होती है। ऊर्जा की उत्पत्ति ऑक्सीजन के व्यय और कार्बन डाइऑक्साइड की उत्पत्ति से मालूम की जाती है। श्वास द्वारा बाहर निकली हुई वायु को एकत्र करके, उसके विश्लेषण से ये दोनों मात्राएँ मालूम की जा सकती हैं। इससे व्यय हुई ऑक्सीजन का पता लग जाता है। यह निर्धारित हो चुका है कि 1 लिटर ऑक्सीजन के व्यय से 5.14 कैलोरी ऊष्मा उत्पन्न होती है, जो 15.560 फुट पाउंड के समान है।

सन्दर्भ ग्रंथ[संपादित करें]

  • स्टालिंग : फिज़ियॉलोजी;
  • बेलिस : प्रिंसिपल्स ऑव जेनरल फिज़ियॉलोजी ;
  • वेनब्रिज ; फिज़ियॉलोजी ऑव मस्क्यूलर एकसरसाइज;
  • शेफ़र : हिस्टोलॉजी

  1. त्रिपाठी, नरेन्द्र नाथ (मार्च २००४). सरल जीवन विज्ञान, भाग-२. कोलकाता: शेखर प्रकाशन. पृ॰ ८६-८७.

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • पेशीतंत्र
  • मानव शरीर की पेशियों की सूची

ऐच्छिक पेशी से क्या समझते हो?

Solution : जिन पेशियों को हम अपनी इच्छा से गति करा सकते है उन्हें ऐच्छिक पेशियाँ कहते है ।

ऐच्छिक और अनैतिक पेशियां क्या है?

यह शरीर के खोखले अंतरंग अंगों जैसे आहार नाल, जनन मार्ग, आदि की भीतरी भित्ति में स्थित होती हैं। इनमें रेखा नहीं होती हैं और दिखने में चिकनी होती हैं। अतः, इन्हे चिकनी पेशी (अरेखित पेशी) कहा जाता है। इनकी क्रिया तंत्रिका तंत्र के ऐच्छिक नियंत्रण में नहीं होती हैं और इसलिए उन्हें अनैच्छिक पेशियों के रूप में जाना जाता है

अनैच्छिक पेशियों कौन कौन सी हैं?

(अंग्रेज़ी:Involuntary Muscle) अनैच्छिक मांसपेशी मुख्य रूप से आमाशय, भित्ति, गर्भाशय, पित्ताशय, मूत्राशय में पायी जाती हैं। इस लेख में मानव शरीर से संबंधित उल्लेख है। इनमें धारियाँ अनुपस्थित होती हैं। इसलिए इन्हें अनेखित पेशियाँ कहते हैं

20 ऐच्छिक और अनैच्छिक पेशियाँ क्या हैं?

ऐच्छिक पेंशियाँ ये हमारी इच्छा से कार्य करती हैंअनैच्छिक पेशियाँ ये हमारी इच्छा से कार्य नहीं करती हैं। जैसे - आहारनली, रक्त नलिकाओं की पेशियाँ हृद पेशियाँ यह बनावट में ऐच्छिक के समान किंतु इन पर हमारी इच्छा का नियंत्रण नहीं होता ।