भारत का कौन सा राज्य सबसे ज्यादा राज्यों से सीमा बनाता है? - bhaarat ka kaun sa raajy sabase jyaada raajyon se seema banaata hai?

भारत ने चीन, नेपाल, बर्मा (म्यांमार), पाकिस्तान, बांग्लादेश और भूटान के साथ सीमाएं साझा की हैं. यह क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है. इस लेख में, हम भारत के उन राज्यों के बारे में विस्तार से देखेंगे जो नेपाल के साथ सीमाएं साझा करते हैं.

भारत और नेपाल की सीमा दुनिया में अद्वितीय है क्योंकि दोनों देशों के लोग इसे किसी भी बिंदु से पार कर सकते हैं. 

भारतीय राज्य जो नेपाल के साथ सीमाएं साझा करते हैं, वे हैं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और बिहार. 

आपको बता दें कि नेपाल और ब्रिटिश के बीच 1816 की सुगौली संधि (Sugauly treaty) के बाद सीमा का गठन किया गया था. 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश राज से आजादी के बाद यह अपने मौजूदा आकार में आ गया. 1950 में भारत-नेपाल में Treaty of Peace and Friendship हुई थी.

सीमा की राज्य-वार लंबाई निम्नानुसार है:
उत्तर प्रदेश - approx. 551 kms
उत्तराखंड -  approx. 275 kms
बिहार - approx. 726 kms
सिक्किम - approx. 99 kms
पश्चिम बंगाल - approx. 100 kms
Total - approx.  1,751 

भारत और चीन के बीच मैकमोहन रेखा क्या है कब और क्यों खींची गयी थी?

1. उत्तर प्रदेश:

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है. यह देश के उत्तर-मध्य भाग में स्थित है.
- उत्तर में, यह नेपाल से घिरा हुआ है.
- पूर्व में, यह बिहार राज्य से घिरा हुआ है.
- दक्षिण-पूर्व में, यह झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य से घिरा हुआ है.
- दक्षिण में, यह मध्य प्रदेश राज्य से घिरा हुआ है.
- पश्चिम में, यह राजस्थान, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राज्यों से घिरा है.
26 जनवरी, 1950 को, जब भारत गणतंत्र बना तो उत्तर प्रदेश को इसका नाम मिला।. इसकी राजधानी लखनऊ है. 2011 की जनगणना के अनुसार इसका क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किमी और जनसंख्या 199,581,477 है. उत्तर प्रदेश को दो अलग-अलग क्षेत्रों दक्षिणी पहाड़ियों और गंगा के मैदान में विभाजित किया गया है. मुख्य व्यवसाय कृषि है.

2. उत्तराखंड
9 नवंबर, 2000 को उत्तराखंड बना और भारत का 27वां राज्य बना.
- राज्य उत्तर में चीन (तिब्बत) और पूर्व में नेपाल के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ साझा करता है.
- उत्तर-पश्चिम में, यह हिमाचल प्रदेश राज्य से घिरा हुआ है.
- दक्षिण में, यह उत्तर प्रदेश राज्य से घिरा हुआ है.
उत्तराखंड हिमालय पर्वत श्रृंखला की तलहटी में स्थित है और एक बड़ा पहाड़ी राज्य है. इसका क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किमी है और 2011 की जनगणना के अनुसार कुल जनसंख्या 1,01,16,752 है. देहरादून उत्तराखंड की राजधानी है. राज्य पक्षी हिमालयन मोनाल है (Himalayan Monal), राज्य का पेड़ रोडोडेंड्रोन (Rhododendron (Buransh)) है और राज्य का फूल ब्रह्म कमल (Brahm Kamal) है. इस राज्य में बोली जाने वाली भाषाएँ हिंदी, गढ़वाली, और कुमाऊँनी हैं.

3. पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी भाग में स्थित है.
- उत्तर में, यह भूटान और सिक्किम राज्य से घिरा हुआ है.
- पूर्व में, यह बांग्लादेश से घिरा हुआ है.
- उत्तर पूर्व में, यह असम राज्य से घिरा हुआ है.
- दक्षिण में, यह बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है.
- उत्तर-पश्चिम में, यह नेपाल से घिरा हुआ है.
- पश्चिम में, यह बिहार राज्य से घिरा हुआ है.
पश्चिम बंगाल का गठन 26 जनवरी, 1950 को हुआ था. इसका क्षेत्रफल 88,752 वर्ग किमी है और 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या 9,13,47,736 है. कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी है. बोली जाने वाली भाषाएँ बंगाली, हिंदी, अंग्रेजी और नेपाली हैं. 

4. बिहार
बिहार राज्य देश के पूर्वी भाग में स्थित है. यह एक and-locked राज्य है.
- उत्तर में, यह नेपाल से घिरा हुआ है.
- उत्तर-पूर्व में, यह पश्चिम बंगाल से घिरा हुआ है.
- दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में, यह झारखंड से घिरा हुआ है.
पटना बिहार की राजधानी है. इसका कुल क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किमी है. 2011 की जनगणना के अनुसार, जनसंख्या 10,38,04,637 है. अधिकांश लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषाएं हिंदी, उर्दू, बिहारी भाषाएं भोजपुरी, मैथिली और मगही हैं. बिहार की लगभग तीन-चौथाई आबादी कृषि पर निर्भर है.

5. सिक्किम
सिक्किम देश के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है और भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक है.
- उत्तर और उत्तर पूर्व में, यह Tibet Autonomous Region of China से घिरा हुआ है.
- दक्षिण-पूर्व में, यह भूटान से घिरा हुआ है.
- दक्षिण में, यह पश्चिम बंगाल से घिरा हुआ है.
- पश्चिम में, यह नेपाल से घिरा हुआ है.
गंगटोक सिक्किम की राजधानी है. इसका क्षेत्रफल 7096 वर्ग किमी है और 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 6,07,688 है. आदिवासी समूह जो प्रमुख हैं, वे हैं भूटिया, लेप्चा और लिम्बु. 

ये भारतीय राज्य हैं जो नेपाल के साथ सीमाएँ साझा करते हैं: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और सिक्किम.

जानें 1967 में भारत और चीन के बीच नाथू ला में क्यों हुई थी सैन्य झड़प

1. भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

  1. मध्य प्रदेश
  2. महाराष्ट्र
  3. राजस्थान
  4. उत्तर प्रदेश

2. नेपाल के साथ कितने राज्यों की सीमा है?

  1. पाँच
  2. चार
  3. तीन
  4. दो

3. निम्नलिखित में से किस राज्य की सीमा पाकिस्तान के साथ नहीं है?

  1. गुजरात
  2. राजस्थान
  3. हरयाणा
  4. पंजाब

4. दिल्ली के साथ कितने राज्यों की सीमा है?

  1. दो
  2. तीन
  3. चार
  4. पाँच

5. किस दक्षिणी राज्य की तट रेखा सबसे छोटी है?

  1. केरल
  2. कर्नाटक
  3. तामिल नाडु
  4. आंध्र प्रदेश

6. यनम जो पुडुचेरी का हिस्सा है, किस राज्य में स्थित है?-

  1. केरल
  2. तामिल नाडु
  3. आंध्र प्रदेश
  4. कर्नाटक

7. दक्षिणी राज्यों में किस राज्य का क्षेत्रफल सबसे बड़ा है?

  1. आंध्र प्रदेश
  2. तेलंगाणा
  3. तामिल नाडु
  4. कर्नाटक

8. निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य की म्यांमार तथा बांग्लादेश के साथ सीमा है?

  1. मणिपुर
  2. मिज़ोरम
  3. त्रिपुरा
  4. नागालैंड

9. भारत में कितने राज्यों की तट रेखा है?

  1. सात
  2. आठ
  3. नौ
  4. दस

10. निम्नलिखित में से किस राज्य की सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है?

  1. पश्चिम बंगाल
  2. राजस्थान
  3. गुजरात
  4. अरुणाचल प्रदेश

11. किस देश के साथ भारत की सबसे लंबी सीमा है?

  1. चीन
  2. पाकिस्तान
  3. नेपाल
  4. बांग्लादेश

12. इनमें से कौन सा राज्य बांग्लादेश से तीन तरफ से घिरा हुआ है?

  1. त्रिपुरा
  2. मिज़ोरम
  3. नागालैंड
  4. मणिपुर

13. कर्क रेखा कितने भारतीय राज्यों से गुज़रती है?

  1. छ:
  2. सात
  3. आठ
  4. नौ

14. भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में कौन सा राज्य सबसे छोटा है?

  1. मिज़ोरम
  2. नागालैंड
  3. मणिपुर
  4. त्रिपुरा

15. माहे, जो पुडुचेरी का हिस्सा है, किस राज्य से घिरा हुआ है?

  1. केरल
  2. तामिल नाडु
  3. आंध्र प्रदेश
  4. कर्नाटक

16. भारत के किस राज्य की सबसे लंबी तट रेखा है?

  1. गुजरात
  2. आंध्र प्रदेश
  3. तामिल नाडु
  4. केरल

17. सिक्किम के साथ कितने राज्यों की सीमा है?

  1. एक
  2. दो
  3. तीन
  4. चार

18. किस राज्य की अधिकांश राज्यों के साथ सीमाएं हैं?

  1. मध्य प्रदेश
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छत्तिस्गढ़
  4. झारखंड

19. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य क्षेत्रफल में सबसे बड़ा है?

  1. अरुणाचल प्रदेश
  2. असम
  3. मेघालय
  4. नागालैंड

20. निम्नलिखित में से किस राज्य का क्षेत्रफल 7 उत्तर-पूर्वी राज्यों के संयुक्त क्षेत्रफल से अधिक नही है? (असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय)

  1. राजस्थान
  2. मध्य प्रदेश
  3. महराष्ट्र
  4. उत्तर प्रदेश

भारत में कौन सा राज्य सबसे अधिक राज्यों की सीमाओं को स्पर्श करता है?

उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा सर्वाधिक राज्यों को स्पर्श करती है यह राज्य है – बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान,हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली। साथ ही यह राज्य नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा भी साझा करता है।

भारत का कौन सा राज्य 7 राज्यों की सीमा को स्पर्श करती है?

सही उत्तर पहले ही लिखा जा चुका है. भारत में उत्तर प्रदेश ही एक ऐसा राज्य है जिसकी सीमायें 8 अलग अलग राज्यों की तथा केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली की सीमाओं को छूती हैं. दिल्ली के अतिरिक्त अन्य राज्यों के नाम हैं उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड और बिहार.

कौन सा जिला सर्वाधिक राज्यों को स्पर्श करता है?

सर्वाधिक प्रदेशों को स्पर्श करने वाला उत्तर प्रदेश का एकमात्र जिला सोनभद्र है। यह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ झारखण्ड एवं बिहार को स्पर्श करता है।

कौन सा राज्य 4 राज्यों से घिरा हुआ है?

Answer: मध्य प्रदेश राज्य चार अन्य राज्यों से घिरा है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग