अपनी मन्नत पूरी करने के लिए क्या करें? - apanee mannat pooree karane ke lie kya karen?

मनोकामना पूर्ति टोटके, मनोकामना पूर्ति मंत्र, मनोकामना पूर्ति के अचूक गुप्त उपाय – मंदिर, मस्जिद, गिरजाघरों व गुरुद्वारों मे लगने वाली लोगों की भीड़ को देख आपके मन मे क्या ख्याल आता है! बिना संदेह हम यही कहते है की दुनियाभर मे लाखों-करोड़ों लोग हर दिन यहा जाकर अपनी-अपनी मनोकामनाए पूरी होने की गुहार भगवान से करते है। हर व्यक्ति की कोई न कोई मनोकामना जरूर होती है। कोई अच्छी नौकरी चाहता है, कोई रिश्तों मे सुधार चाहता है, कोई स्वस्थ्य जीवन की मनोकामना करता है, कोई दुआ करता है की बेटी- बेटा के लिए अच्छा जीवनसाथी मिल जाये, कोई अपने सपनों को पूरा करना चाहता है। इंसान की मनोकामनाए भी वक़्त के साथ कभी बदलती व बढ़ती रहती है। अगर कोई कुछ नहीं चाहता तो वो इंसान भी कही-ना-कही मोक्ष की कामना करता है, जो जीवन से विरक्त होना चाहता है। मनोकमनाओ का स्वरूप काफी विशाल है।

अपनी मन्नत पूरी करने के लिए क्या करें? - apanee mannat pooree karane ke lie kya karen?
मनोकामना पूर्ति टोटके अचूक गुप्त उपाय

तो चलिए हम आपको बताते है की आप अपनी किसी भी मनोकमना को पूरा करने के लिए कैसे-कैसे उपाय कर सकते है। इनको पूरा करने के लिए अक्सर लोग जादू-टोटके से लेकर मंत्रों तक का सहारा लेते है। आप अपने दिन की अच्छी शुरुआत करने के लिए गाय के घी का दीपक जलाए व हर दिन तुलसी के पौधे मे जल चढ़ाएं। वैसे ये एक ऐसा काम है, जिसे अधिकतर हर भारतीय के घर मे आम तौर पर देखा भी जाता है। आगे दूसरा उपाय ये करे की रविवार के दिन श्वेत आक की जड़ लेकर उससे श्रीगणेश की प्रतिमा बनाएं, फिर खीर का भोग लगाए। श्रीगणेश की प्रतिमा की लाल कनेर के फूल व चंदन से पूजा करे। इसे आप पुष्य नक्षत्र मे करे, फिर पूजा के बाद श्री गणेशजी के बीज मंत्र (ऊँ गं) के अंत में नम: शब्द जोड़कर 108 बार जाप करें।

अन्य उपाय ये भी कर सकते है कि नए सूती लाल कपड़े में जटावाला नारियल को बांधकर बहते जल में
प्रवाहित कर दे। कहा जाता है ऐसा करने से भी इंसान की मनोकामनाए पूरी हो जाती है। वैसे अगर आपकी आस्था हनुमान जी पर है तो आप उन्हे भी प्रसन्न कर अपनी मनोकामना पूरी कर सकते है। ये एक खास टोटका है, जिसके लिए मंगलवार के दिन सुबह नहाकर आप बड़ पेड़ के 11 या 21 पत्ते तोड़ ले, जोकि कही से भी कटे-फटे ना हो और ना ही जमीन से गिरे हुए उठाए। इन पत्तों को साफ पानी से धोकर उसपर चन्दन से भगवान श्रीराम का नाम लिख दे। इसके उपरांत आप इन पत्तों की एक माला बना ले, जिसको पूजा मे इस्तेमाल होने वाले रंगीन धागे से बांधे। इस माला को लेकर आप किसी भी पास के हनुमान मंदिर मे जाकर हनुमान जी की मूर्ति को पहना दे। इस टोटके के इस्तेमाल मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा आप मंगलवार के दिन बेसन के पांच लड्डू का भोग गणेश जी को लगाए। एक लड्डू भगवान को चढ़ाकर बाकी चार परिवार के सदस्यों के बीच प्रसाद के रूप मे बाँट दे। बचे हुए उस एक लड्डू को आप अगले दिन घर के किसी बड़े या मुखिया को दे दे। ऐसा करने से जल्द इच्छा पूरी होती है। अब एक और टोटका आप जान ले, जिसके लिए अगर व्यक्ति शुक्लपक्ष मे शनिवार के दिन एक बांसुरी में चीनी भरकर किसी एकांत जगह पर दबा दे तो उसकी आजीविका  मनोकामना पूरी हो जाती है।

बहुत से लोगों की ये शिकायत होती है की उनकी तो हमेशा किस्मत ही खराब रहती है। वैसे ऐसा होता नहीं है, पर फिर भी आप एक छोटा सा काम हर रोज कर सकते है। हर रोज सुबह उठकर सबसे पहले ही दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण  देखकर, फिर उसे अपने चेहरे पर तीन चार बार फेरे ले, क्यूकी माना गया है की हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, बीच के भाग मे मां सरस्वती और नीचे के भाग मे भगवान विष्णु का स्थान होता है। ऐसा हमारे धर्म ग्रंथों का कहना है, जिसको आप नक्कार नहीं पाते। तो इसलिए हर रोज अपनी हथेलियों को देखना ना भूले, इससे भाग्य उदय मे सहायता मिलती है।

इन सबके अलावा मनोकामना पूर्ति के लिए एक मंत्र विद्या का सहारा भी लिया जा सकता है। ये मंत्र है: ॐ ईं ह्रीं कं ह्रीं ईं ॐ। इसका जाप करने के लिए पहले एक नारियल ले (जो की जटा से युक्त हो), फिर उसे तिल के तेल से गीला करले व सिंदूर से उसे पूरा रंग दें। फिर माँ भगवती जगदम्बा से प्राथना करते हुए अपनी मनोकामना को ध्यान मे रखे। इसके बाद आप बताए गए मंत्र का 15 (१५) मिनट तक जाप उतनी ही जोर से करे की वो किसी और को सुनाई ना दे। इस प्रक्रिया को आप 7 दिन तक करे, फिर आखिरी दिन नारियल को किसी नदी या तालाब मे विसर्जित कर दें। फिर घर से बाहर वाले बच्चों की बीच मिठाई या धन का दान दे। ऐसा करने से आपकी इच्छा पूर्ण होती है।

वैसे कहा जाता है की हर इच्छा को पूरा करने का मूल मंत्र सिर्फ परिश्रम होता है। लेकिंग बहुत से लोग पूरी जी-जान लगाकर अपना काम पूरी ईमानदारी से करते है व परिश्रम करने मे कोई कमी नहीं रखते। बावजूद इसके उन्हे सफलता नहीं मिलती। ऐसे मे इंसान दूसरे उपाय आज़माकर देखना चाहता है, जोकि सफल परिणाम भी देते है। तो हम उम्मीद करते है की ऊपर बताए गए समस्त उपाय आपकी मदद करेंगे और आपकी हर मनोकामनाओ पूरा हो।

अगर आप जीवन के हर क्षेत्र में सफल होना चाहते हैं तो हर रोज सुबह ठीक उगते सूर्य के सामना खड़े होकर सूर्य को देखते हुए केवल 7 मिनट 24 बार गायत्री मंत्र का उच्चारण करें। मंत्र का उच्चारण करते समय अपनी इच्छित मनोकामना पूर्ति को पूरी करने की भगवान सूर्य देव से प्रार्थना करते रहे। ध्यान रखें 7 मिनट तक अपलक सूर्य को देखते रहे। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में मनोकामनाएं पूरी होने लगेगी।

आज के हमारे इस लेख में हम आप सभी को मनोकामना पूरी होने के संकेत हमें किस प्रकार प्राप्त होते हैं इसकी जानकारी आप सभी के साथ साझा करने जा रहे हैं, इस संसार में ऐसा कोई नहीं जिसकी कोई न कोई मनोकामना या इच्छा नहीं होती जिसे वह पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करता है और साथ ही साथ अपने इष्ट देव और ईश्वर से प्रार्थना और उनकी पूजा-अर्चना भी करता है, पर क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में ऐसे कई संकेत बताए गए हैं जिनके द्वारा हम इस बात को समझ सकते हैं कि हमारी मनोकामना कब पूरी होगी।

प्रेत बाधा से मुक्ति के उपाय और अचूक टोटके जो देते है 100% परिणाम

हमारे भारतवर्ष में कई लोग ऐसे हैं जो अपनी मनोकामना पूरी होने के संकेत के लिए ज्योतिष, पंडित या फिर तांत्रिकों के चक्कर लगाते हैं पर फिर भी काफी प्रयासों के बाद भी उनकी मनोकामनाएं पूर्ण नहीं होती और वह निराश हो जाते हैं, आप सभी को यह बात समझनी होगी कि किसी भी मनोकामना को पूरी होने के लिए आपके कर्मों का सही होना आवश्यक है जितने अच्छे आप के कर्म होंगे उतनी ही जल्दी आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. आज के हमारे इस अध्याय में हम आपको कुछ ऐसे तांत्रिक उपाय भी बताएंगे जिनके उपयोग से आपकी मनोकामना पूरी होने के योग जल्दी बनेंगे और आपके जीवन में उन्नति और प्रगति का आगमन होगा।

आज के इस अध्याय को शुरू करने से पहले मैं आप सभी से निवेदन करूंगा कि अगर आपकी कोई ऐसी समस्या है जिसका समाधान आपको काफी समय से ना मिल रहा हो तो आप अपनी समस्या भी हमारे साथ साझा कर सकते हैं जिनका तांत्रिक या ज्योतिष उपाय जो भी आपके लिए उपयुक्त होगा हम आपको जरूर सूचित करेंगे।

मनोकामना पूरी होने के संकेत कैसे प्राप्त करें

मनोकामना पूरी होने के संकेत कैसे प्राप्त करेंमनोकामना पूरी होने के संकेत कैसे प्राप्त करें

आज जो विधि हम आपको बताने जा रहे हैं यह काफी प्राचीन विधि है और इसका इस्तेमाल आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाता है । अगर आप की भी कोई ऐसी मनोकामना है जो काफी समय से पूरी नहीं हुई है और अगर आप इस बात को जानना चाहते हैं कि आपकी मनोकामना कब तक पूरी होगी तो आप इस विधि का जरूर उपयोग करें।

इसे करने के लिए सर्वप्रथम सोमवार के दिन सुबह स्नान करके शुद्ध हो जाएं और बाजार से एक ताजा पानी भरा हुआ नारियल लेकर शिव मंदिर जाएं और वहां शिवजी की पूजा अर्चना करके उस नारियल को अपने साथ अपने घर लेकर आएं और उस नारियल को अपने पूजा गृह में 11 दिनों तक रहने दे, 11 दिनों बाद यानी बारवे दिन उस नारियल को फोड़े अगर उस नारियल के अंदर नारियल का सफेद छोटा सा फल उपस्थित हो तो आप समझ जाइए कि आपकी मनोकामना भगवान की कृपा से जल्द ही पूरी होने वाली है।

अगर नारियल को फोड़ने के बाद उसके अंदर आपको नारियल का सफेद फल प्राप्त होता है तो आपको चाहिए कि आप जिस भी भगवान या इष्ट देव की पूजा आप करते हो उनके मंदिर जाकर उन्हें पीले फूल और पीले मिठाई भोग में अर्पित करें, ऐसा करने से आपके इष्ट देव प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामना जल्दी पूरी होने के योग बनते हैं।

10 प्रमुख संकेत मनोकामना पूरी होने के

संकेत मनोकामना पूरी होने के

ऊपर जो विधि हमने आपको बताई वह काफी शक्तिशाली और प्राचीन विधि है जिसका उपयोग करके आप जान पाएंगे कि आपकी मनोकामना कब पूरी होगी, आइए अब कुछ ऐसे प्रमुख संकेतों के बारे में जान लेते हैं जो स्वयं ईश्वर हमें प्रदान करते हैं जिनके द्वारा हम समझ सकते हैं कि हमारी मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है।

  1. मंदिर जाते समय अगर कोई स्त्री लाल वस्त्र में पूरे श्रृंगार के साथ आपको दिखे तो आप समझ जाइए कि आपकी मनोकामना जल्दी पूरी होने वाली है।
  2. रास्ते में चलते हुए अगर आपको जोड़ी में सांप दिखता है तो इसे भी काफी शुभ संकेत माना गया है मनोकामना पूर्ति के लिए।
  3. सुबह घर से निकलते समय अगर आपको सफेद गाय के दर्शन होते हैं तो इसे भी काफी शुभ संकेत माना गया है।
  4. अगर आपको सुबह ब्रह्म मुहूर्त में यानी सुबह 3:00 से 5:00 के बीच में सपने में मंदिर के दर्शन होते हैं तब भी आपको समझ जाना चाहिए कि आपकी मनोकामना जल्द से जल्द पूर्ण होने वाली है।
  5. शास्त्रों के अनुसार घर में अचानक से सफेद बिल्ली का आना भी शुभ साकेत माना गया है।
  6. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर दोपहर का भोजन करने से पहले अगर आपको छींक आती है तो इसे भी अत्यधिक शुभ माना गया है मनोकामना जल्दी पूर्ण होने के लिए।
  7. किसी भी यात्रा के दौरान अगर आपको बंदरों का झुंड दिखता है तो यह भी ईश्वर का संकेत होता है कि आपकी मनोकामना जल्दी पूरी होने वाली है

मनोकामना जल्दी पूरी करने के कुछ प्रभावशाली उपाय।

1. अपनी मनोकामना को जल्दी पूरी करने के लिए लगातार 31 दिनों तक गाय को एक रोटी अपने दाएं हाथ से खिलाए और रोटी खिलाने से पहले उस रोटी को अपने दोनों हाथ में रख कर अपनी मनोकामना को मन में तीन बार बोले उसके बाद ही रोटी गाय को खिलाएं ऐसा करने से मनोकामना जल्दी पूरी होने के प्रबल योग कुंडली में बनते हैं।

2. शनिवार के दिन पीपल के 11 पत्ते तोड़े और उन 11 पत्तों के ऊपर लाल स्याही की मदद से अपनी मनोकामना लिखकर हनुमान जी के मंदिर में ले जाकर उनके चरणों में अर्पित करने से भी मनोकामना जल्दी पूरी होती है।

3. रोज रात को सोने से पहले अपने सिरहाने एक तांबे के लोटे में पानी भरकर रखें और सुबह इस पानी को अपने घर के आंगन में तुलसी के पौधे में अपनी मनोकामना को बोलते हुए डाल दें ऐसा लगातार 21 दिनों तक करें।

4. अपने उपयोग किए गए चप्पल के नीचे अपनी मनोकामना को काजल से लिखें और उसके बाद इस चप्पल को मंदिर में पहन कर जाएं और वहीं पर छोड़ कर वापस आ जाएं, यह भी एक प्रभावशाली उपाय है मनोकामना जल्दी पूर्ण करने का।

मनोकामना पूर्ण करने के लिए क्या करना चाहिए?

यदि कोई व्यक्ति अपनी हर तरह की मनोकामना पूरी करना चाहता है, तो हर मंगलवार या शनिवार के दिन चमेली का तेल बजरंगबली पर अर्पित करें. इसके बाद पुष्प माला चढ़ाए और धूप दीप दिखाकर पूजा करे. ध्यान रहे कि चमेली के तेल का दीपक ना जलाए. इस तेल को हनुमान जी पर अर्पित किया जाता है.

कौन से मंत्र से मनोकामना पूरी होती है?

ॐ ह्रीं नमः! इस मंत्र का जाप आप किसी एकांत जगह पर बैठकर करें. इसके लिए सुबह या शाम का कोई भी समय चुन सकते हैं. आप इस मंत्र का जाप 108 बार करें.

मनोकामना पूर्ति के लिए शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?

सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर दूध व गंगाजल चढ़ाया जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से शिवजी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

मन की इच्छा पूर्ति के लिए क्या करें?

ज्योत‍िषी प्रवीण म‍िश्र की सलाह के मुताब‍िक, प्रति दिन स्नान करके ऊं नमः शिवाय का 108 बार जाप करें. भगवान शिव की आरती करें और हर दिन भगवान शिव से अपनी इच्छा पूर होने की प्रार्थना करें. इन उपायों से आपके मन की सारी इच्छाएं पूरी होंगी.