अपने जन्मदिन की पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप क्या कर सकते हो?

अपने जन्मदिन की पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप क्या कर सकते हो?
PDF डाउनलोड करें।

PDF डाउनलोड करें।

क्या आपके जीवनसाथी या बेस्ट फ्रेंड का बर्थडे आने वाला है? क्या आप उन्हें सरप्राइज करना चाहते हैं? इसके लिए यह आर्टिकल पढ़ें और अपने प्रियजन को सरप्राइज देकर उनके बर्थडे को सबसे बेहतरीन और यादगार बर्थडे बनायें !

  1. अपने जन्मदिन की पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप क्या कर सकते हो?

    1

    उस व्यक्ति के लिए एक नोट लिखें: सिर्फ एक ट्रेडिशनल कार्ड देने की बजाय उस व्यक्ति के लिए एक छोटा सा नोट या ख़त लिखें | अगर आप उनके साथ रहते हैं तो इसे किचन काउंटर पर रखकर छोड़ दें, अगर आप उनसे दूर कहीं रहते हैं तो इसे मेल करें, कार्यस्थल पर उनकी डेस्क पर रखने के लिए उनके किसी सहकर्मी से कहें या पर्सनली उन्हें दें |

    • मेसेज से हलचल मचाते हुए अपने नोट को रोचक बनायें | सिर्फ "हैप्पी बर्थडे !" कहने की बजाय लिखें, "आशा करते हैं कि आपका जन्मदिन बेहतरीन हो!" या "आपका जन्मदिन आनंदमय रहे!"
    • व्यक्तिगत लैटर लिखने से उस व्यक्ति को पता चलता है कि वे आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं |

  2. अपने जन्मदिन की पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप क्या कर सकते हो?

    2

    उस व्यक्ति के लिए बर्थडे ब्रेकफास्ट बनायें: सुबह जागने पर बेड पर ब्रेकफास्ट तैयार रखें या किचन में जाकर उनका फेवरेट नाश्ता खोजकर लाने से आपके बर्थडे बॉय/गर्ल को एक्स्ट्रा स्पेशल फील होगा | सोचें कि उनके किस फेवरेट ब्रेकफास्ट को बनाने से उन्हें एक्स्ट्रा स्पेशल फील होगा | क्या उन्हें पेनकेक्स, मफिन्स या अंडे पसंद हैं? इसके बाद आप उन्हें उनके फेवरेट ब्रेकफास्ट के साथ सरप्राइज कर सकते हैं |

    • सुबह जल्दी उठ जाएँ और ब्रेकफास्ट बनाकर उस जगह पर रखें जहाँ वे आमतौर पर ब्रेकफास्ट करने के लिए बैठते हैं | या फिर आप इसे अपने बेडरूम में भी ले जा सकते हैं और उन्हें उनके फेवरेट फूड्स की ट्रे के साथ जगा सकते हैं |
    • उन्हें हैप्पी बर्थडे विश करने वाले एक छोटे से नोट को ऐसी जगह पर रखें जहाँ वे उसे आसानी से देख सकें |
    • यह आईडिया जीवनसाथी और दूसरे महत्वपूर्ण लोगों जैसे पैरेंट, बच्चे, भाई-बहन और रूममेट के लिए बेहतरीन साबित होता है |

  3. अपने जन्मदिन की पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप क्या कर सकते हो?

    3

    उनकी जगह को गुब्बारों से भर दें: गुब्बारे फुलाएं और पूरी अलमारी, टेबल या उनकी कार को गुब्बारों से भर दें | जब वे कार का दरवाज़ा खोलेंगे तो उनके ऊपर गुब्बारों की बारिश होगी | या फिर गुब्बारों को उनके बेडरूम के दरवाज़े से सिक्योर करने के लिए क्रेप पेपर का इस्तेमाल करें जिससे जब वे दरवाज़ा खोलें तो गुब्बारों का गुलदस्ता उनके सामने हो |[१]

    • अगर आपके पास समय हो तो गुबारों पर मेसेज लिखें | आप लिख सकते हैं, "मैं तुमसे _ से भी ज्यादा प्यार करती/करता हूँ" या " #तुमसे बेतहाशा प्यार करने कर कारण यह है कि ______" | अगर यह सरप्राइज फ्रेंड, भाई या बहन, बच्चे या पेरेंट को देना हो तो गुब्बारे पर उनकी प्रशंसा का कारण लिखें |
    • एक और आईडिया यह है कि आप अपने जीवन में उनकी अहमियत दिखाने के लिए कोई मेमोरी, फनी स्टोरीज, इनसाइड जोक्स, गाने के बोल और अर्थपूर्ण शब्द लिख सकते हैं |[२]

  4. अपने जन्मदिन की पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप क्या कर सकते हो?

    4

    कैन में बर्थडे बनायें: फिर से काम आने वाली टिन से किसी ख़ास व्यक्ति के लिए स्पेशल सरप्राइज तैयार किया जा सकता है | कैन में स्ट्रीमर्स, कैंडीज और ऐसी छोटी गिफ्ट्स भरें जो उस व्यक्ति को पसंद आयें और उसके चेहरे पर मुस्कान लायें | इसके लिए आपको उठे हुए टॉप वाली कैन, कुछ टेप, एक कैन ओपनर और एक हॉट ग्लू गन की जरूरत होगी |

    • कैन के बॉटम को ओपन करने के लिए कैन ओपनर का इस्तेमाल करें | उसके लेबल, फ़ूड को हटायें और कैन को अच्छी तरह से साफ़ कर लें | कैन के ऊपर के शार्प किनारों को मास्किंग टेप, क्लियर टेप, क्लियर टेप या वाशी टेप से कवर कर दें |
    • कुछ पेपर चैन बनायें और कैन के उभरे हुए ऊपरी सिरे पर हॉट गन से चिपका दें | ऐसा करने से जैसे ही वो व्यक्ति कैन के उभरे हुए टॉप को खोलेगा आपकी बनायीं हुई पेपर चेन्स बाहर आ जाएँगी | इसके बाद, कैन में कुछ गिफ्ट्स, कैंडी और ट्रीट भर दें |
    • कैन के बॉटम को रिप्लेस करें और क्लियर टेप से सिक्योर कर दें | कैन के बाहरी हिस्से को पेपर से सजाकर फिट करें | पेपर के साथ सजाने के लिए रिबन, ग्लिटर, सितारे या दूसरी कोई चीज़ ले सकते हैं | हॉट ग्लू से पेपर को कैन पर चिपका दें |[३]

  5. अपने जन्मदिन की पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप क्या कर सकते हो?

    5

    उनके लिए एक केक बनायें: किसी ख़ास व्यक्ति को सरप्राइज करने का सबसे सरल तरीका है कि आप समय निकालकर उनके पसंद को केक बनायें | यह बहुत मायने रखता है क्योंकि स्टोर से एके खरीदने की बजाय आपने खुद इसे बनाने में समय लगाया होता है | इसके अलावा, घर पर बना केक आमतौर पर काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है |

    • अगर आपके प्रियजन को पसंद हों तो केक की जगह पर कपकेक्स या पाई बनायें |

  6. अपने जन्मदिन की पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप क्या कर सकते हो?

    6

    उनके प्रियजनों से लेटर्स इकट्ठे करें: अपने स्पेशल प्रियजन को सरप्राइज करने के लिए आप उनके प्रिय लोगों और दोस्तों से उनके लिए लिखे गये लेटर्स या नोट्स इकट्ठे कर सकते हैं | ये नोट्स शुभकामनायें, मेमोरीज, किसी गाने के लिरिक्स, इनसाइड जोक्स या जो भी वे लोग बर्थडे वाले व्यक्ति के लिए शेयर करना चाहते हों, से सम्बंधित हो सकते हैं |[४]

    • इसे खोलने के लिए लिफाफे में नोट्स रखें या स्क्रैपबुक या नोटबुक में लिखें, जहाँ से वे इसे देख सकें |
    • डाक से भेजने वाले कार्ड (पोस्ट कार्ड) पर इसे लिखें: इस पोस्ट कार्ड को दीवार, दरवाजे, उनकी कार में या उनके काम करने वाली जगह के आसपास कहीं चिपका दें | मेसेज की सुंदर सजावट के लिए कई अलग-अलग रंग चुनें |[५]

  7. अपने जन्मदिन की पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप क्या कर सकते हो?

    7

    उनके यूजुअल प्लेस को किसी ख़ास थीम में सजायें: अपने प्रियजन को सरप्राइज करने के लिए, उनकी पसंद का ध्यान रखें | इसके बाद दिन के समय में उनके रेगुलर स्पॉट पर, उनके रेगुलर जॉगिंग वाले रास्ते पर, ऑफिस में उनकी डेस्क पर या उनकी कार में उनके लिए कोई छोटा सा सरप्राइज रखकर छोड़ें |

    • अगर उन्हें म्यूजिक पसंद हो तो दिन की शुरुआत एक पेपर के टुकड़े पर गाने के लिरिक्स लिखकर ऐसी जगह रखें जहाँ वे उसे ढूंढ रखें | इसे आप अलार्म क्लॉक पर, बाथरूम के मिरर पर, रोल करके उनके कॉफ़ी मग में लगा सकते हैं या उन्हें फ़ोन पर टेक्स्ट कर सकते हैं | ये लिरिक्स या तो उनके पसंदीदा गाने के होने चाहिए या आप दोनों के लिए खासतौर पर मायने रखने वाले होने चाहिए |
    • उनके लिए एक मिक्स CD बनायें और काम पर जाते समय या काम करते समय उन्हें सुनने के लिए उनकी कार में रखकर छोड़ दें | जिस रास्ते पर वे आमतौर पर जॉगिंग के लिए जाते हैं, वहां म्यूजिकल नोट्स लगाएं | उनके फेवरेट गाने या ऐसे गाने का वीडियो उन्हें भेजें जो आप दोनों के दिल को छू जाता हो |
    • यह मूवीज, स्पोर्ट्स, एनिमल्स या ऐसी कोई चीज़ पर काम कर सकती है जो आपके प्रियजन को पसंद हो |

  8. अपने जन्मदिन की पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप क्या कर सकते हो?

    8

    उस व्यक्ति के लॉकर को सजायें: अगर आप मिडिल या हाई स्कूल में हैं तो अपने दोस्त को सरप्राइज करने का यह एक मजेदार तरीका होगा | अगर आप दोनों एक ही स्कूल में पड़ते हैं तो उनके लॉकर के बाहरी हिस्से को सजायें | ध्यान रखें, आपका स्कूल इसकी परमिशन देता हों अन्यथा आप परेशानी में पड़ सकते हैं | सजावट करते समय निम्नलिखित चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं:

    • रिबन और स्ट्रीमर्स
    • गुबारे
    • एक बड़ा सा कार्ड
    • रैपिंग पेपर
    • एक लॉकर वाला मिरर | उस पर लिपस्टिक से लिखें, "तुम बहुत शानदार दिख रहे हो !"
    • कैंडी; लॉकर पर लोलीपॉप्स स्टिक चिपकाएँ | आप टूट्सी रोल्स, कैंडी बार्स और ऐसी ही दूसरी खाने की चीज़ें भी टेप से चिपका सकते हैं |
    • एक ग्रुप फोटो
    • मजेदार चीज़ों से भरी हुई एक क्रिसमस स्टॉकिंग
    • ग्लिटर
    • क्यूट मैगनेट
    • मैग्नेटिक वाइटबोर्ड | बल्कि आप दोस्तों से भी उनके पास मेसेज भेज सकते हैं |
    • अगर आप उस व्यक्ति के लॉकर को सजा नहीं सकते तो उस पर मेसेज के साथ एक पोस्ट कार्ड चिपका दें |

  1. अपने जन्मदिन की पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप क्या कर सकते हो?

    1

    एक सरप्राइज पार्टी प्लान करें: अपने प्रियजन को उनके बर्थडे पर सरप्राइज करना का सबसे बेहतरीन तरीका है- उनके लिए एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन करें | बल्कि आप जिम्मेदारियां बाँट भी सकते हैं | आपमें से एक दोस्त केक बेक कर सकता है, और बांकी के दोस्त कार्ड बना सकते हैं और एक दोस्त सजावट कर सकता है |

    • बर्थडे पार्टी में वही चीज़ें करें जो आपके बर्थडे वाले स्पेशल प्रियजन को पसंद हो | एक ऐसी थीम में बर्थडे पार्टी रखें जिसमे उनके पसंद की सभी चीज़ें हों | ध्यान रखें, केक उन्ही के फेवरेट फ्लेवर वाला हो | अगर उन्हें ख़ासतौर पर कोई ड्रिंक या स्नैक्स पसंद हों तो ध्यान रखें कि वो इस पार्टी में होना चाहिए |

  2. अपने जन्मदिन की पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप क्या कर सकते हो?

    2

    बर्थडे वाले दिन का शिड्यूल बनायें: अपने प्रियजन के दिन को मजेदार बनायें | सोचें कि उन्हें क्या करना पसंद है, कहाँ खाना पसंद है और कहाँ जाना पसंद है | एक शिड्यूल बनायें और उन्हें दें जिससे वे देख सकें कि आपने क्या प्लान किया है | या प्रत्येक नए स्टॉप पर एक सरप्राइज रखें और एक जगह से दूसरी जगह पर जाते समय उन्हें अंदाज़ा लगाने दें कि अब कहाँ जाने वाले हैं |[६]

    • उन्हें उनके फेवरेट बेकर्स पर ब्रेकफास्ट में पेनकेक्स खिलाने ले जाएँ, उनके फेवरेट पार्क में लंच करने के लिए पिकनिक लंच पैक करें और डिनर के लिए उनके फेवरेट रेस्टोरेंट ले जाएँ |
    • सुबह हाईकिंग में बिताएं, दोपहर मिनिएचर गोल्फ या पेंटबॉल खेलने में बिताएं और रात में लॉन्ग ड्राइव पर जाएँ | अपनी कल्पना के घोड़े दौड़ते जाएँ और उनके दिन को यादगार बना दें |
    • अगर उनके बर्थडे एक बुरे दिन आता हो तो वीकेंड के पहले या बाद में सेलिब्रेट करें | आप किसी एक दिन की बजाय सप्ताह में किसी दिन या वीकेंड पर सेलिब्रेट कर सकते हैं !
    • इसे 12 दिन का बर्थडे सेलिब्रेशन बनायें: बर्थडे आने तक 12 दिन तक उन्हें नोट्स, कार्ड, लेत्त्र दें, उनकी फेवरेट कैंडी बार दें या उनकी पसंदीदा एक्टिविटी करें | सिर्फ एक दिन मजे करने की बजाय 12 दिन तक आनंद में रहें |[७]

  3. अपने जन्मदिन की पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप क्या कर सकते हो?

    3

    बॉक्स में बर्थडे मनाएं: अपने प्रियजन को सरप्राइज देने के लिए एक थीम बॉक्स में वो सभी चीज़ें भरें जो एक परफेक्ट नाईट के लिए जरुरी हैं | या अगर आप अपने परिजन से दूर कहीं रहते हैं तो एक थीम वाले बर्थडे केयर पैकेज में उन्हें पसंद आने वाली चीज़ें और इसके साथ ही इनसाइड जोक्स भरकर उन्हें भेजें | इसे कोई भी बना सकता है | अपने ख़ास प्रियजन के बर्थडे को स्पेशल बनाने के इए रोमांटिक थीम आजमायें, बेस्ट फ्रेंड के लिए गेम थीम और अपनी बिटिया के बर्थडे के लिए प्रिंसेस थीम रखें |

    • पॉपकॉर्न, मूवी थिएटर साइज़ कैंडी, सॉफ्ट ड्रिंक, एक कम्बल और अपनी फेवरेट मूवी से भरे एक मूवी नाईट बॉक्स को आजमायें |
    • रोमांटिक बॉक्स के लिए, उसमे मसाज ऑइल, बाथरोब्स, खुशबूदार कैंडल्स, बबल बाथ, बॉडी स्क्रब, मसाज ऑइल, बॉडी लोशन, लव नोट्स और चॉकलेट्स रखें |[८]
    • बर्थडे थीम बक्स बनाने के लिए, बर्थडे केक, ओरियो, कॉटन कैंडी और कपकेक्स रखें | बॉक्स के फ्लैप को बर्थडे मेसेज और स्टीकर से सजाएं |

  4. अपने जन्मदिन की पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप क्या कर सकते हो?

    4

    उन्हें पिकनिक पर ले जाकर सरप्राइज करें: एक पार्क में, हाईकिंग के अंत में, या किसी खेत में पिकनिक का सेटअप करें | उस एरिया को गुब्बारों और चायनीज लैंटर्न से सजायें लेकिन चूँकि आप घर से बाहर हैं इसलिए सजावट कम ही करें | एक कम्बल बिछाएं और उनकी पसंद के खाने से भरी बास्केट ले जाएँ |

    • अपने प्रियजन को सरप्राइज देने का एक और तरीका है- उन्हें हाईकिंग, वॉक या एक अच्छी राइड पर ले जाएँ | उन्हें उसी जगह पर ले जाएँ जहाँ आपने पिकनिक रखी है और कम्बल, बास्केट और गुबारे देखने तक उन्हें सरप्राइज होने दें |[९]

  5. अपने जन्मदिन की पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप क्या कर सकते हो?

    5

    उन्हें किसी ऐसी जगह पर ले जाएँ जहाँ वे हमेशा से जाना चाहते थे: हो सकता है की आपके प्रियजन हमेशा से डिज्नीलैंड , किसी मूवी टूर पर या किसी समुद्रतट पर जाना चाहते हों | इसे तभी अरेंज करें जब आपके प्रियजन अपना काम एक दिन के लिए छोड़ सकते हों (या अगर आपका प्रियजन कोई बच्चा या किशोर है तो स्कूल एक दिन के लिए छोड़ सकता हो) या फिर अगर बर्थडे वीकेंड पर पड़े तो सोने पर सुहागा होगा | उन्हें सुबह जल्दी ही ले जाएँ और अपनी मंजिल पर पहुंचकर उन्हें सरप्राइज कर दें |

    • अगर आप दोनों के पास समय हो तो वीकेंड कहीं बाहर मनाएं | आप अपने प्रियजन को वीकेंड ट्रिप पर ले जाने का प्लान बना सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि मंजिल (डेस्टिनेशन) को राज ही रखें | आप ऐसा भी दिखा सकते हैं कि आप किसी एक जगह पर जा रहे हैं (जैसे: ग्रोसरी स्टोर या बैंक) लेकिन इसके बाद उन्हें रियल डेस्टिनेशन पर पहुंचाकर सरप्राइज करें |

  6. अपने जन्मदिन की पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप क्या कर सकते हो?

    6

    एक सरप्राइज डिनर आयोजित करें: सरप्राइज पार्टी की बजाय अपने स्पेशल प्रियजन को डिनर पर ले जाएँ और वहां कुछ दोस्त और फैमिली मेम्बर पहले से उनका इंतज़ार कर रहे हों | या अपने घर पर डिनर के लिए दोस्तों और फैमिली मेम्बर को बुलाएं | यह बहुत साधारण है लेकिन फिर भी बर्थडे बॉय/गर्ल को बहुत अच्छा सरप्राइज दे सकता है |

    • उनके लिए जन्मदिन की शुभकामनायें देने या कुछ गिफ्ट्स, मिठाइयों के साथ मेहमान आ सकते हैं |[१०]
    • आप सांझी रात के डिनर जैसा डिनर की आयोजित कर सकते है जिसमे प्रत्येक मेहमान खुद अपनी बनायीं हुई कोई न कोई डिश बर्थडे बॉय/गर्ल के लिए लेकर आये |

  7. अपने जन्मदिन की पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप क्या कर सकते हो?

    7

    एक लिमो (limo-लक्ज़ीरियस गाड़ी जिसे ड्राईवर चलाता है) किराये पर लें: एक ड्राईवर वाली गाड़ी किराए पर लेकर अपने प्रियजन को पूरे दिन घुमाएं | उन्हें उनके स्कूल या काम पर से पिक करें और वापस काम पर छोड़ दें | उन्हें दिन भर घुमाते हुए स्पेशल फील कराएं | इससे उन्हें बहुत ख़ुशी मिलेगी और आपको तसल्ली होगी कि आप उनके चेहरे पर मुस्कान ले आये |

    • जब लिमो उन्हें उनके स्कूल या काम पर पिक करने जाए तो उसे दोस्तों और फैमिली मेम्बर से भर लें और डिनर और मज़ेदार चीज़ें करने के लिए तैयार रखें |[११]

सलाह

  • ध्यान रखें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उन्हें सरप्राइज करने के लिए कौन सी विधि चुनते हैं, आपको पता होना चाहिए कि जो भी तरीका चुनेंगे, उसे वे एन्जॉय करेंगे | यह उनका दिन है, आपका नहीं |
  • आपने उनके बर्थडे के लिए जो गाना बनाया हो, उसे गायें |
  • बर्थडे की तारीख या उम्र को गलत तरीके से पेश न करें!
  • इस दिन को उनका सबसे बेहतरीन दिन बना दें!

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,९४५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?

अपने जन्मदिन की पार्टी को मजेदार बनाने के लिए क्या क्या कर सकते हैं?

बर्थडे पार्टी में आप गुब्बारे भी लगा सकते हैं। बच्चों को गुब्बारों से खेलने, उसके पीछे-पीछे दौड़ने या उसे कैच करने में बहुत ज्यादा मजा आता है। अब पार्टी में गुब्बारे लगाने के लिए इसे फुलाने का आप काम खुद ही करें या बच्चों की मदद से इसे फुलाएं पर बर्थडे पार्टी के मनोरंजन का एक भाग तो गुब्बारे में ही होता है।

बर्थडे डेकोरेशन में क्या क्या चाहिए?

घर पर सिंपल बर्थडे डेकोरेशन के लिए आवश्यक चीज़ें आपको गुब्बारे, कन्फ़ेट्टी, फ़ॉइल कर्टेन्स, बैनर, स्ट्रीमर, पोम-पोम्स, पोस्टर कट-आउट, थीम के अनुसार तैयार फोटो बूथ, हनीकॉम्ब पेपर बॉल, बंटिंग लाइट, पार्टी हैट, लाइट, फूल आदि चाहिए