आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं योग के ये आसन
Authored by
Rakesh Jha| नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Apr 22, 2022, 7:15 PM
अपना यह राशिफल हर दिन ईमेल पर पाने के लिए क्लिक करें - सब्सक्राइब करेंक्लिक करे
1. सर्वांगासन- इस आसन में शरीर के सभी अंगों का व्यायाम एक साथ हो जाता है, इसलिए इसे सर्वांगासन कहते हैं। 2. शवासन- 3. प्राणायाम- हममें से कई लोग ऐसे हैं जो कंप्यूटर पर लगातार 10-12 घंटे काम करते हैं, जिससे उनकी आंखें धीरे-धीरे उनका साथ छोड़ने लगती हैं। प्राणायाम आंखों की रोशनी को लंबे समय तक सही बनाए रखता है।
कैसे करें: सपाट जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को शरीर के साइड में रखें। दोनों पैरो को धीरे-धीरे ऊपर उठाइए। पूरा शरीर गर्दन से समकोण बनाते हुए सीधा रखें और ठोड़ी को सीने से लगाएं। इस पोजिशन में 10 बार गहरी सांस लें और फिर धीरे-धीरे पैर को नीचे करें।
यह आसन आपकी आंखों के आसपास की मांसपेशियों में रक्त संचार को
बढ़ाता है, जिससे आंखों की रोशनी हमेशा अच्छी बनी रहती है।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने पैरों को ढीला छोड़ दें और अपने हाथों को शरीर से सटाकर रख लें। इस आसन को शवासन इसलिए कहते हैं, क्योंकि इसमें आपको अपना शरीर बिल्कुल शव की तरह जमीन पर छोड़ देना पड़ता है। इस आसन को करने से थकावट दूर होती है। सांस और नब्ज़ की गति सामान्य हो जाती है। इस आसान से आंखों को काफी आराम मिलता है और साथ ही आंखों की रोशनी भी
बढ़ती है।
कैसे करें: इसे करने के लिए आप सबसे पहले ध्यान की मुद्रा में बैठ जाएं। अपने दोनों हाथों को घुटनों पर रखें और पीठ सीधी रखें। अब आंखें बंद रखकर लंबी सांस लें और फिर छोड़ें। इस क्रिया को लगातार करें। ध्यान रखें कि जहां आप यह आसान कर
रहे हों वहां का वातावरण एकदम शांत हो।
4. अनुलोम विलोम-
आसन की मुद्रा में बैठ जाएं। कमर व गर्दन को सीधा कर आंखें बंद कर लें। अब सीधे हाथ की प्राणायाम मुद्रा बना लें और नासारन्ध्रों पर ले जाएं। प्राणायाम मुद्रा के लिए तर्जनी और मध्यमा अंगुलियों को सीधा रखते हुए अंगूठे से दाएं नासारन्ध्र को बंद कर लें। यहां पर तर्जनी और मध्यमा अंगुलियों को माथे के बीचों-बीच आज्ञाचक्र स्थान पर रखें। अब बाएं नासारन्ध्र से धीरे-धीरे सांस को बाहर की ओर निकालें। संपूर्ण सांस निकालने के पश्चात
सांस को पुन: बाएं नासारन्ध्र से ही भरना प्रारंभ करें। अधिक से अधिक सांस भरने के बाद बाएं नासारन्ध्र को अनामिका और कनिष्ठा अंगुलियों से बंद कर लें व अंगूठे को दाएं नासारन्ध्र से हटाकर दाईं नासिका से सांस धीरे-धीरे बाहर निकालें।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें योग
No-Author |
नवभारत टाइम्स | Updated: Jun 13, 2017, 1:48 PM
Views: 22772
Embed
आइए, जानें कौन-कौन से योग हैं जो आपकी आंखों की रोशनी को लंबे समय तक आपके साथ तो रखेंगे ही, साथ ही यदि आप चश्मा इस्तेमाल कर रहे हैं तो उससे भी छुटकारा दिला सकते हैं।
खराब खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण आंखों से संबंधी कई समस्याओं का कारण बनता है। कई लोगों को लगातार कंप्यूटर में काम करने के कारण आंखें कमजोर हो जाती है। जिसके कारण चश्मा लगाना पड़ता है।
आंखों की ठीक से देखभाल न करना, पोषक तत्वों की कमी या फिर आनुवांशिक कारणों के कारण आंखों की रोशनी कम हो जाती है। स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) के अनुसार इस समस्या से आप योग (Yoga) और कुछ घरेलू उपाय (Home remedies) अपनाकर आसानी से निजात पा सकते हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए योगासन
- अनुलोम विलोम- रोजाना 10-15 मिनट इस आसन को करें। इससे आंखों की रोशनी बढने के साथ-साथ दिमाग शांत रहेगा।
- शीर्षासन- इस आसन को करने से आंखों की रोशनी बेहतर होती है इसके साथ ही आंखों की कई समस्याएं भी कम होती है।
- सर्वांगासन - इस आसन से पूरे शरीर का व्यायाम एक साथ हो जाता है। इसके साथ ही आंखों को भी लाभ मिलता है।
कब्ज का अचूक इलाज हैं ये 3 फूड्स, न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानें कैसे करें सेवन
एक्यूप्रेशर प्वाइंट
स्वामी रामदेव के अनुसार अंगूठे के बगल की अंगूली और दूसरी अंगुली के नीचे की जगह को दबाएं। इससे आपकी आंखों की इम्यूनिटी भी सही होगी। इसके साथ ही इससे शरीर में ऊर्जा उत्पन्न होगी।
आंखों के हर मर्ज के लिए कारगर घरेलू उपाय
- अदरक का छिलके को हटाकर एक चम्मच जूस निकाल लें। उसमें 1 चम्मच नींबू का रस, सफेद प्याज का 1 चम्मच रस, 3 चम्मच शहद मिलाकर बना लें। रोजाना इसे आंखों में 1-1 बूंद डालें।
- जल नेति से भी आंखों के लिए फायदेमंद है।
- आमल के रसायन 200 ग्राम, सप्तामृत 20 ग्राम, मुक्ता शुक्ति 10 ग्राम पाउडर को अच्छी से मिलाकर सुबह- शाम 1 चम्मच पानी के साथ लें।
- आंवला का सेवन किसी भी रूप में करें।
नियमित रूप से करें हल्दी का सेवन, रहेंगे डायबिटीज सहित इन बीमारियों से कोसों दूर
Latest Health News
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्शन