आज का दिन का चौघड़िया 2022 - aaj ka din ka chaughadiya 2022

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya) : क्या आप “आज का चौघड़िया” देखना चाहते हैं? बहुत से लोग जब किसी चीज की नई शुरुआत करते हैं, या कुछ खरीदने की सोचते हैं तो उसके पहले मुहूर्त देखना चाहते हैं, जिसे शुभ मुहूर्त या आज का चौघड़िया भी कहा जाता है। Aaj ka Choghadiya से वे सही समय देखना चाहते हैं, जिससे कि उन्हें कार्य में सफलता प्राप्त हो या वो जो चीज भी खरीदें उसका बेहतर परिणाम निकल कर सामने आए। 

हिंदू धर्म में किसी कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त यानी Aaj ka Choghadiya देखना बहुत महत्त्वपूर्ण माना जाता है। लोग किसी विशेष कार्य को करने हेतु शुभ समय देखते है, आज का चौघड़िया के अनुसार जो शुभ समय निकल कर आता है, वे उस समय में उस विशेष कार्य को करते है. तो इसी शुभ या अशुभ समय को चौघड़िया कहा जाता है।

आज का दिन का चौघड़िया 2022 - aaj ka din ka chaughadiya 2022

दरसल, कोई भी कार्य करने हेतु उस कार्य को हम शुभ मुहूर्त या शुभ समय इसलिये देखते हैं ताकि उस कार्य में हमें कोई बाधा या रुकावट ना हो और हम उस कार्य पर सफलता प्रप्त कर सकें। शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurt) या शुभ समय वो मुहूर्त होता है जिसमे ग्रहो और नक्षत्र से मनुष्य के कार्य पर त्वरित सफलता और लाभ प्राप्ति होती है।

Aaj ka Panchang, 13 December 2022: आज मंगलवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचमी तिथि रात्रि 9.21 बजे तक रहेगी। दिन में आश्लेषा व मघा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.07 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.35 बजे होगा। चन्द्रोदय रात्रि में 10.01 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 11.06 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, कृष्ण पक्ष

यह भी पढ़ेंः Hanumanji ke Upay: हर संकट की काट है हनुमानचालिसा के ये उपाय, आप भी ऐसे करें

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज सुबह 9.08 बजे से 9.50 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। दोपहर 1.17 बजे से 1.58 बजे तक कुलिक योग एवं सुबह 7.46 बजे से 8.27 बजे तक कंटक नामक योग रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 9.08 बजे से 9.50 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.31 बजे से 11.12 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 9.39 बजे से 10.57 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय आज दोपहर 2.50 बजे से 4.07 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज पूर्व दिशा में यात्रा शूल रहेगा।

यह भी पढ़ेंः Love Life Rashifal: वर्ष 2023 में ऐसी रहेगी सभी राशियों की लव लाइफ, जानिए किसमें क्या खास है?

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 11.02 बजे से दोपहर 1.40 बजे तक क्रमशः लाभ और अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर में 2.58 बजे से 4.17 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। शाम को 7.17 बजे से 8.57 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि में 10.40 बजे से अर्द्धरात्रि 2.03 बजे तक क्रमशः शुभ और अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज सुबह 7.07 बजे से अगले दिन (14 दिसंबर 2022) को दोपहर 2.33 बजे तक शुभ सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा, आज रात्रि 2.33 बजे से अगले दिन (14 दिसंबर) को सुबह 7.08 बजे तक रवि योग रहेगा। आज दोपहर 11.54 बजे से 12.35 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Aaj ka Panchang, 8 December 2022: आज गुरुवार पूर्णिमा तिथि के साथ आरंभ हो रहा है। पूर्णिमा सुबह 9.40 बजे तक रहेगी उसके बाद पौष माह की प्रतिपदा आरंभ हो जाएगी। आज अन्नपूर्णा जयंती और अगहन पूर्णिमा या बत्तीसी पूर्णिमा भी मनाई जाएगी। आज पूरे दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 6.54 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.16 बजे होगा। चन्द्रोदय 17.18 बजे तथा चन्द्रास्त 6.37 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष/ पौष माह कृष्ण पक्ष

यह भी पढ़ेंः Guruwar Ke Upay: करोड़पति बनने के लिए गुरुवार को करें हल्दी के ये 3 उपाय

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज गुरुवार को दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.09 बजे से 10.52 बजे तक एवं दोपहर में 2.25 बजे से 3.08 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 10.09 बजे से 10.52 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर में 2.25 बजे से 3.08 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.51 बजे से 4.33 बजे तक रहेगा। यमघंट नामक अशुभ योग सुबह 7.19 बजे से 8.01 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 6.36 बजे से 7.56 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) दोपहर 1.16 बजे से 2.36 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज यात्रा शूल दक्षिण दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ेंः Margashirsha Purnima: आज अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, घर में शांति और खुशहाली आएगी

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.01 बजे से 8.19 बजे तक एवं दोपहर 4.06 बजे से सायं 5.24 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.12 बजे से 2.48 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सायं काल में 5.24 बजे से 7.06 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। पंचाग (Aaj ka Panchang) के अनुसार आज पूरे दिन साध्य नामक शुभ योग बन रहा है। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

आज का शुभ चौघड़िया कितने बजे है?

दिन चौघड़िया.

शुभ चौघड़िया कौन कौन से हैं?

कौन सा चौघड़िया शुभ है? किसी शुभ कार्य को प्रारम्भ करने के लिए अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघड़ियाओं को उत्तम माना गया है और शेष तीन चौघड़ियाओं, रोग, काल और उद्वेग, को त्याग देना चाहिए। चौघड़िया मुहूर्त का चयन करते समय, वार वेला, काल वेला, राहु काल, और काल रात्रि के समय को त्याग दिया जाना चाहिए।

सबसे अच्छा मुहूर्त कौन सा होता है?

अमृत/जीव मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त बहुत श्रेष्ठ होते हैं ; ब्रह्म मुहूर्त सूर्योदय से पच्चीस नाड़ियां पूर्व, यानि लगभग दो घंटे पूर्व होता है। यह समय योग साधना और ध्यान लगाने के लिये सर्वोत्तम कहा गया है।