6 द्वितीय तार सप्तक का प्रकाशन वर्ष क्या है? - 6 dviteey taar saptak ka prakaashan varsh kya hai?

द्वितीय तार सप्तक का प्रकाशन वर्ष कौन सा है?

दूसरा सप्तक सात कवियों का संकलन है जिसका संपादन अज्ञेय द्वारा 1949 में तथा प्रकाशन 1951 में भारतीय ज्ञानपीठ से हुआ। दूसरा सप्तक में भवानी प्रसाद मिश्र, शकुन्तला माथुर, हरिनारायण व्यास, शमशेर बहादुर सिंह, नरेश मेहता, रघुवीर सहाय एवं धर्मवीर भारती की रचनाएँ संकलित हैं।

तार सप्तक का प्रकाशन कब हुआ था 16?

तार सप्तक का प्रकाशन भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा सन् 1943 ई० में किया गया है।

तृतीय तार सप्तक का प्रकाशन वर्ष क्या है?

तीसरा सप्तक अज्ञेय द्वारा संपादित नई कविता के सात कवियों की कविताओं का संग्रह है। इसमें कुँवर नारायण, कीर्ति चौधरी, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, मदन वात्स्यायन, प्रयाग नारायण त्रिपाठी, केदारनाथ सिंह और विजयदेवनरायण साही की रचनाएँ संकलित हैं। इसका प्रकाशन भारतीय ज्ञानपीठ प्रकाशन से 1959 ई० में हुआ।

चौथा सप्तक का प्रकाशन वर्ष कब है?

चौथा सप्तक 1979 ईस्वी में प्रकाशित इस काव्य संग्रह में संकलित सात कवि थे- अवधेश कुमार (1945) , राजकुमार कुंभज (1947), स्वदेश भारती (1939), नंदकिशोर आचार्य (1945), सुमन राजे (1938-2008), श्रीराम वर्मा (1935) तथा राजेंद्र किशोर।