6 मनुष्य से पूर्व इस धरती पर कौन रहते थे? - 6 manushy se poorv is dharatee par kaun rahate the?

मनुष्य की उत्पत्ति का सिद्धांत हर धर्म में अलग-अलग है। मनुष्य की उत्पत्ति कब हुई, कैसे हुई और क्या मनुष्य बंदरों का विकसित रूप है? ऐसे कई सवाल मन में उठते हैं जिसका जवाब विज्ञान अपने तरीके से देता है और धर्म अपने तरीके से। यहां प्रस्तुत है हिंदू धर्मानुसार मनुष्‍य की उत्पत्ति का सिद्धांत।

#

हिन्दू धर्म अनुसार मानव किसी भी प्रकार के बंदर का विकसित रूप नहीं है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार वानर और बंदरों को मनुष्य से अलग माना गया है। मानव की पहले लंबाई, आयु और उसका रूप भिन्न था लेकिन फिर भी मानव जैसा प्राचीन काल में दिखता था वैसा ही आज भी है। बस उसके शरीर पर से बालों की मात्रा कम हो गई। जिस तरह वानरों या बंदरों की कई प्रजातियां होती है उसी तरह मानव की भी कई प्रजातियां थी और आज भी उनमें से कुछ विद्यमान है।

#

संसार के इतिहास और संवतसरों की गणना पर दृष्टि डालें तो ईसाई संवत सबसे छोटा अर्थात 2018 वर्षों का है। सभी संवतों की गणना करें तो ईसा संवत से अधिक दिन मूसा द्वारा प्रसारित मूसाई संवत 3,585 वर्ष का है। इससे भी प्राचीन संवत युधिष्ठिर के प्रथम राज्यारोहण से प्रारंभ हुआ था। उसे 4,172 वर्ष हो गए हैं। इससे पहले कलियुगी संवत शुरू 5,117 वर्ष पहले शुरू हुआ।

इब्रानी संवत के अनुसार 6,029 वर्ष हो चुके हैं, इजिप्शियन संवत 28,669 वर्ष, फिनीशियन संवत 30,087 वर्ष। ईरान में शासन पद्धति प्रारंभ हुई थी तब से ईरानियन संवत चला और उसे अब तक 1,89,995 वर्ष हो गए। ज्योतिष के आधार पर चल रहे चाल्डियन संवत को 2,15,00,087 वर्ष हो गए। खताई धर्म वालों का भी हमारे भारतीयों की तरह ही विश्वास है कि उनका आविर्भाव आदिपुरुष खता से हुआ। उनका वर्तमान संवत 8,88,40,388 वर्ष का है। चीन का संवत जो उनके प्रथम राजा से प्रारंभ होता है वह और भी प्राचीन 9,60,02,516 वर्ष का है।

#

अब हम अपने वैवस्तु मनु का संवत लेते हैं, जो 14 मन्वंतरों में से एक है। उससे अब तक का मनुष्योत्पत्ति काल 12,05,33,117 वर्ष का हो जाता है जबकि हमारे आदि ऋषियों ने किसी भी धर्मानुष्ठान और मांगलिक कर्मकांड के अवसर पर जो संकल्प पाठ का नियम निर्धारित किया था और जो आज तक ज्यों का त्यों चला आता है उसके अनुसार मनुष्य के आविर्भाव का समय 1,97,29,449 वर्ष होता है जबकि 1960853118 वर्ष पहले सृष्टि की उत्पत्ति हुई थी।

#

पुराणों में सृष्टि उत्पत्ति को बहुत विस्तार से बताया गया है। पुराणों अनुसार सृष्टि की आयु कुल 14 मन्वंतर की होती है। एक मन्वंतर में 30 करोड़ 67 लाख 20 हजार वर्ष होते हैं। अब तक 6 मन्वतंतर बीच चुके हैं और यह सातवां मन्वंतर चल रहा है। इस तरह 6 मन्वंतर में 1 अरब 84 करोड़ 3 लाख 20 हजार होते हैं। सातवें मन्वंतर की 27 चतुर्युगी बीच चुकी है और यह 28वीं चतुर्युगी चल रही। 28वीं चतुर्युगी में भी सतयुग, त्रैतायुग और द्वापर युग बीत चुका है और यह कलयुग चल रहा है जिसके 5 हजार एक सौ उन्नीस वर्ष बीच चुके हैं।

#

एक मन्वंतर में 71 चतुर्युगी होती है। एक चतुयुर्गगी में चार युग होते हैं। पहला सतयुग जो 17 लाख 28 हजार वर्षों का है। दूसरा त्रेतायुग जो 12 लाख 96 हजार वर्षों का होता है। तीसरा होता है द्वापर युग 8 लाख 64 हजार वर्षों का और चौथा कलियुग 4 लाख 32 हजार वर्षों का। कुल मिलाकर के एक चतुर्युगी में वर्ष की संख्या 43 लाख 20 हजार वर्ष हुई। इस प्रकार से 6 मन्वंतर सहित सातवें मन्वंतर के बीच चुके काल को जोड़ने के बाद एक अरब छियानवे करोड़, आठ लाख तिरेपन हजार एक सौ उन्नीस वर्ष होते हैं। इसका मतलब यह कि इतने समय पहले सृष्टि की उत्पत्ति हुई थी।

6 मनुष्य से पूर्व इस धरती पर कौन रहते थे? - 6 manushy se poorv is dharatee par kaun rahate the?

myCBSEguide App

CBSE, NCERT, JEE Main, NEET-UG, NDA, Exam Papers, Question Bank, NCERT Solutions, Exemplars, Revision Notes, Free Videos, MCQ Tests & more.

Install Now

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Sansaar Pustak Hai book solutions are available in PDF format for free download. These ncert book chapter wise questions and answers are very helpful for CBSE exam. CBSE recommends NCERT books and most of the questions in CBSE exam are asked from NCERT text books. Class 6 Hindi chapter wise NCERT solution for Class 6 Hindi all the chapters can be downloaded from our website and myCBSEguide mobile app for free.

NCERT solutions for Class 6 Hindi Download as PDF

6 मनुष्य से पूर्व इस धरती पर कौन रहते थे? - 6 manushy se poorv is dharatee par kaun rahate the?

NCERT Class 6 Hindi Chapter wise Solutions

  • पाठ-01 वह चिड़िया जो
  • पाठ-02 बचपन
  • पाठ-03 नादान दोस्त
  • पाठ-04 चाँद से थोड़ी-सी गप्पें
  • पाठ-05 अक्षरों का महत्व
  • पाठ-06 पार नज़र के
  • पाठ-07 साथी हाथ बढ़ाना
  • पाठ-08 ऐसे-ऐसे
  • पाठ-09 टिकट एलबम
  • पाठ-10 झांसी की रानी
  • पाठ-11 जो देखकर भी नही देखते
  • पाठ-12 संसार पुस्तक है
  • पाठ-13 मैं सबसे छोटी होउ
  • पाठ-14 लोकगीत
  • पाठ-15 नौकर
  • पाठ-16 वन के मार्ग
  • पाठ-17 साँस साँस में बांस
1. लेखक ने ‘प्रकृति के अक्षर’ किन्हें कहा है?

उत्तर:- लेखक ने प्रकृति के अक्षर चट्टानों के टुकड़े, वृक्षों, पहाड़ों, नदियों, समुद्र, जानवरों की हड्डियाँ आदि को कहा है।


NCERT Solutions for Class 6 Hindi Sansaar Pustak Hai

2. लाखों-करोड़ों वर्ष पहले हमारी धरती कैसी थी?

उत्तर:- लाखों करोड़ों वर्ष पहले हमारी धरती बहुत गर्म थी और उस पर कोई जानदार चीज नहीं रह सकती थी। इसी कारण उस समय धरती पर मनुष्यों का अस्तित्व नहीं था। धीरे-धीरे उसमें परिवर्तन होते गए और धरती में जानवरों और पौधे का जन्म हुआ।


3. दुनिया का पुराना हाल किन चीज़ों से जाना जाता है? उनके कुछ नाम लिखो।

उत्तर:- दुनिया का पुराना हाल चट्टानों के टुकड़े, वृक्षों, पहाड़ों, सितारे, नदियों, समुद्र, जानवरों की हड्डियों आदि चीज़ों से जाना जाता है।


NCERT Solutions for Class 6 Hindi Sansaar Pustak Hai

4. गोल चमकीला रोड़ा अपनी क्या कहानी बताता है?

उत्तर:- गोल चमकीला रोड़ा अपनी कहानी बताते हुए कहता है कि वह कभी एक चट्टान का हिस्सा था। एक दिन पहाड़ों से बहते हुए पानी ने उसे बहाकर घाटी में भेज दिया। वहाँ से आगे एक पहाड़ी नाले ने उसे आगे धकेलकर दरिया में पहुँचा दिया। इसी प्रकार अपनी इस यात्रा में घिसते-घिसते वह चमकदार रोड़ा बन गया।


5. गोल चमकीले रोड़े को यदि दरिया और आगे ले जाता तो क्या होता? विस्तार से उत्तर लिखो।

उत्तर:- गोल चमकीले रोड़े को यदि दरिया और आगे ले जाता तो वह छोटा होते-होते अंत में बालू का एक जर्रा हो जाता और समुद्र के किनारे अपने भाइयों से जा मिलता, जहाँ एक सुंदर बालू का किनारा बन जाता, जिसपर छोटे-छोटे बच्चे खेलते और बालू के घरौंदे बनाते।


NCERT Solutions for Class 6 Hindi Sansaar Pustak Hai

6. नेहरू जी ने इस बात का हलका-सा संकेत दिया है कि दुनिया कैसे शुरू हुई होगी। उन्होंने क्या बताया है? पाठ के आधार पर लिखो।

उत्तर:- नेहरूजी ने दुनिया कैसे शुरू हुई के बारे में बताया है कि धरती लाखों करोड़ों वर्ष पुरानी है और बहुत दिनों तक इसमें कोई आदमी न था। आदमियों के पहले सिर्फ़ जानवर थे और जानवरों से पहले एक ऐसा समय था जब यह धरती बेहद गर्म थी और इस पर कोई जानदार चीज नहीं रह सकती थी।


7. लगभग हर जगह दुनिया की शुरुआत को समझाती हुई कहानियाँ प्रचलित हैं। तुम्हारे यहाँ कौन सी कहानी प्रचलित है?

उत्तर:- हमारे यहाँ तो यही कहानी प्रचलित है कि दुनिया और सृष्टि के रचयिता ईश्वर हैं।


NCERT Solutions for Class 6 Hindi Sansaar Pustak Hai

8. मसूरी और इलाहाबाद शहर भारत के कौन से प्रदेश/प्रदेशों में हैं?

उत्तर:- मसूरी उत्तराखंड और इलाहाबाद उत्तर-प्रदेश प्रान्तों के शहर हैं।


9. तुम जानते हो कि दो पत्थरों को रगड़कर आदि मानव ने आग की खोज की थी। उस युग में पत्थरों का और क्या-क्या उपयोग होता था?

उत्तर:- उस युग में पत्थरों का उपयोग जानवरों को डराने के लिए, उनका शिकार करने के लिए, आत्म रक्षा के लिए, हथियार, खेती के औजार, मकान बनाने आदि के लिए होता था।


NCERT Solutions for Class 6 Hindi Sansaar Pustak Hai

भाषा की बात
10. ‘इस बीच वह दरिया में लुढ़कता रहा।’ नीचे लिखी क्रियाएँ पढ़ों। क्या इनमें और ‘लुढ़कना’ में तुम्हें कोई समानता नजर आती है?
ढकेलना, सरकना, खिसकना
इन चारों क्रियाओं का अंतर समझाने के लिए इनसे वाक्य बनाओ।

उत्तर:- ढकेलना – इतना भारी पत्थर ढकेलना तो मुश्किल है।
सरकना – आदत न होने के कारण नई दुल्हन का घूँघट सरकने लगा।
खिसकना – बॉस के आने से पहले ही रोहन ऑफिस से खिसक लिया।


11. चमकीला रोड़ा – यहाँ रेखांकित विशेषण ‘चमक’ संज्ञा में ‘ईला’ प्रत्यय जोड़ने पर बना है।
निम्नलिखित शब्दों में यही प्रत्यय जोड़कर विशेषण बनाओ और इनके साथ उपयुक्त संज्ञाएँ लिखो –
पत्थर, काँटा, रस, जहर।

उत्तर:-

शब्द विशेषण संज्ञा शब्द
पत्थर पथरीला रास्ता
काँटा कँटीला मार्ग
रस रसीला फल
जहर जहरीला शरबत

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Sansaar Pustak Hai

12. जब तुम मेरे साथ रहती हो,तो अक्सर मुझसे बहुत-सी बातें पूछा करती हो।’
यह वाक्य दो वाक्यों को मिलाकर बना है। इन दोनों वाक्यों को जोड़ने का काम जब-तो (तब) कर रहे हैं, इसलिए इन्हें योजक कहते हैं। योजक के रूप में कभी कोई बदलाव नहीं आता, इसलिए ये अव्यय का एक प्रकार होते हैं।
नीचे वाक्यों को जोड़ने वाले कुछ और अव्यय दिए गए हैं। उन्हें रिक्त स्थानों में लिखो। इन शब्दों से तुम भी एक-एक वाक्य बनाओ –
(क) कृष्णन फ़िल्म देखना चाहता है…………मैं मेले में जाना चाहती हूँ।
(ख) मुनिया ने सपना देखा…………वह चंद्रमा पर बैठी है।
(ग) छुट्टियों में हम सब……….. दुर्गापुर जाएँगे…………जालंधर।
(घ) सब्ज़ी कटवा कर रखना…………घर आते ही मैं खाना बना लूँ।
(ड) ………..मुझे पता होता कि शमीम बुरा मान जाएगा………….मैं यह बात न कहता।
(च) मालती ने तुम्हारी शिकायत नहीं……….तारीफ़ ही की थी।
(छ) इस वर्ष फसल अच्छी नहीं हुई है……अनाज महँगा है।
(ज) विमल जर्मन सीख रहा है ……….. फ्रेंच।
बल्कि/ इसलिए / परंतु / कि / यदि / तो / नकि / या / ताकि

उत्तर:- (क) कृष्णन फ़िल्म देखना चाहता है परन्तु मैं मेले में जाना चाहती हूँ।
(ख) मुनिया ने सपना देखा कि वह चंद्रमा पर बैठी है।
(ग) छुट्टियों में हम सब तो दुर्गापुर जाएँगे नकि जालंधर।
(घ) सब्ज़ी कटवा कर रखना ताकि घर आते ही मैं खाना बना लूँ।
(ड) यदि मुझे पता होता कि शमीम बुरा मान जाएगा तो मैं यह बात न कहता।
(च) मालती ने तुम्हारी शिकायत नहीं बल्कि तारीफ़ ही की थी ।
(छ) इस वर्ष फसल अच्छी नहीं हुई है इसलिए अनाज महँगा है।
(ज) विमल जर्मन सीख रहा है या फ्रेंच।
अन्य वाक्य –
1. रीमा शरारती नहीं बल्कि शांत बालिका है।
2. रोहन दुर्घटना में घायल हो गया इसलिए विवाह समारोह में सम्मिलित नहीं हो पाया।
3. सिनेमा जाओ परन्तु अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद।
4. किसी ने सच ही कहा है कि झूठ के पाँव नहीं होते हैं।
5. यदि समय रहते बड़े भाई ने मेरी सहायता नहीं की होती तो आज मैं सफल न होता।
6. हमें दूसरों के गुणों पर ध्यान देना चाहिए नकि उनके अवगुणों का बखान करना चाहिए।
7. राम प्रदर्शनी में तुम जाना चाहते हो या मैं रोहन को भेज दूँ।
8. पढ़ाई पर ध्यान दो ताकि अच्छे अंक ला सको।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 12 Sansaar Pustak Hai

NCERT Solutions Class 6 Hindi PDF (Download) Free from myCBSEguide app and myCBSEguide website. Ncert solution class 6 Hindi includes text book solutions from Class 6 Hindi Book . NCERT Solutions for CBSE Class 6 Hindi have total 17 chapters. 6 Hindi NCERT Solutions in PDF for free Download on our website. Ncert Hindi class 6 solutions PDF and Hindi ncert class 6 PDF solutions with latest modifications and as per the latest CBSE syllabus are only available in myCBSEguide.

NCERT Solutions for Hindi Class 3rd to 12th

  • NCERT Solutions for Class 12 Hindi Core
  • NCERT solutions for class 11 Hindi Core
  • NCERT Solutions for Class 10 Hindi Course B
  • NCERT Solutions for Class 10 Hindi Course A
  • NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B
  • NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course A
  • NCERT solutions for Class 8 Hindi
  • NCERT Solutions for Class 7 Hindi
  • NCERT Solutions for Class 6 Hindi
  • NCERT Solutions for Class 5 Hindi
  • NCERT Solutions for Class 4 Hindi
  • NCERT Solutions for Class-3 Hindi

CBSE app for Students

To download NCERT Solutions for class 6 Social Science, Computer Science, Home Science,Hindi ,English, Maths Science do check myCBSEguide app or website. myCBSEguide provides sample papers with solution, test papers for chapter-wise practice, NCERT solutions, NCERT Exemplar solutions, quick revision notes for ready reference, CBSE guess papers and CBSE important question papers. Sample Paper all are made available through the best app for CBSE students and myCBSEguide website.


6 मनुष्य से पूर्व इस धरती पर कौन रहते थे? - 6 manushy se poorv is dharatee par kaun rahate the?


मनुष्य से पूर्व इस धरती पर कौन रहते थे class 6?

आदमी से पूर्व इस धरती पर किसका राज्य था? Answer: सभी प्रकार के जीव जंतुओं का। प्रागैतिहासिक मानव ने सबसे पहले चित्रों के जरिए अपने भाव व्यक्त किए। जैसे, पशुओं, पक्षियों, आदमियों आदि के चित्र।

पृथ्वी पर सबसे पहले किसका जन्म हुआ था?

सनातन धर्म के अनुसार पृथ्वी पर सर्वप्रथम ब्रह्मा द्वारा प्रथमपुरूष स्वयंभू मनु की उत्पत्ति हुई और मनु ने प्रथमस्त्री शतरूपा से विवाह किया।

दुनिया में सबसे पहले कौन आया है?

। यदि हम मानव उत्पत्ति की बात करें तो पृथ्वी पर सबसे पहले ऋषि मुन का जन्म हुआ। जिनके बाद मनु से मानव की रचना हुई। यहीं वो मनु है जिन्होंने पूरे संसार की रचना की।

सबसे पहले मनुष्य कैसे पैदा हुआ?

कई धार्मिक किताबों और पौराणिक कथा के अनुसार भगवान ब्रह्मा के शरीर से एक उनकी जैसी हूबहू शक्ति उत्पन्न हुई। जिसे देखकर ब्रह्माजी समझ नहीं पाए कि यह कौन है और इस तरह से अचानक उनके सामने कैसे प्रकट हुई। लेकिन यहीं प्रकृति का इशारा था। जो ब्रह्मा जी ने समझ लिया और यही शक्ति मानव संसार का पहला मानव बना।