2022 का महीना कौन सा है? - 2022 ka maheena kaun sa hai?

thedivineindia.com | Updated UTC time: 2022-09-05 17:17:05

2022 का महीना कौन सा है? - 2022 ka maheena kaun sa hai?

हिन्दू पंचाग के अनुसार एक साल में 12 मास होते है। प्रत्येक महीने में 30 दिन होते है। हिन्दू मास में दो पक्ष होते है, कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष। ये दोनों पक्ष चंद्रमा की गतिविधि पर आधारित होते है। जब चन्द्रमा घटते क्रम में होता है तो उसे कृष्ण पक्ष कहते है। जब चंद्रमा बढ़ते क्रम में होता है तो वह शुक्ल पक्ष कहा जाता है। हिंदू नववर्ष का आरंभ चैत्र मास से होता है। वहीं, वर्ष का अंत फाल्गुन माह में होता है।

हिंदू महीनों का नाम नक्षत्रों के नाम के अनुसार रखे गए हैं। किसी भी महीने की पूर्णिमा तिथि को चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, उसी के आधार पर किसी भी महीने का नाम रखा गया है। है। मास की पहली तिथि प्रतिपदा होती है। फिर द्वितीया, तृतीया आदि चतुर्दशी तक चैदह तिथियां आती हैं। इसके बाद पंद्रहवीं तिथि पूर्णिमा या अमावस्या होती है।

2022 में हिंदू पंचांग माह की जानकारी, जानिए कब शुरू होगा और कब खत्म होगा:

हिन्दू महीनों के नाममहीने की शुरुआतमहीना समाप्त
पौष 18 दिसंबर 2022 18 जनवरी 2022
माघ 18 जनवरी 2022 16 फरवरी 2022
फाल्गुन 17 फरवरी 2022 18 मार्च 2022
चैत्र 19 मार्च 2022 16 अप्रैल 2022
वैशाख 17 अप्रैल 2022 16 मई 2022
ज्येष्ठ 17 मई 2022 14 जून 2022
आषाढ़ 15 जून 2022 13 जुलाई 2022
श्रावण 14 जुलाई 2022 12 अगस्त 2022
भाद्रपद 13 अगस्त 2022 10 सितंबर 2022
आश्विन 11 सितंबर 2022 09 अक्तूबर 2022
कार्तिक 10 अक्तूबर 2022 08 नवंबर 2022
मार्गशीर्ष 09 नवंबर 2022 08 दिसंबर 2022
पौष 09 दिसंबर 2022 06 जनवरी 2023



मंत्र

  • महामृत्युंजय मंत्र
  • शिव मूल मंत्र
  • श्री शिव ध्यानम
  • ॐ नमः शिवाय
  • कर्पूरगौरं करुणावतारम् मंत्र
  • शिव मंत्र अवन्तिकायां विहितावतारं
  • शिव ध्यान मंत्र
  • निर्वाण षटकं 6
  • भविष्यपुराणम - सूर्यतेजोवर्णनम



आप इन्हें भी पढ़ सकते हैं

  • कैसे बनाएं अपनी यात्रा को शुभ व लाभकारी
  • जानिए टॉप 10 दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में
  • संवत्सर - हिंदू वर्ष का नाम
  • ब्रह्म मुहूर्त में उठने की परंपरा क्यों ?
  • शिवलिंग का अर्थ क्या है?
  • किस प्रकार के शिवलिंग का अभिषेक करने से मिलता है - कौन सा फल?
  • कृष्ण पक्ष क्या है, जानिए कृष्ण पक्ष के बारे में
  • सोलह सोमवार व्रत


संबंधित लेख

  • श्राद्ध के संस्कार - पितृ पक्ष
  • सोलह सोमवार व्रत
  • तीज महोत्सव 2023
  • 2022 में पंचक तिथियां
  • दिल्ली व दिल्ली के आस-पास के शिव मंदिर, दिल्ली एनसीआर के प्रमुख शिव मंदिर
  • हिन्दू पूजा से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ
  • शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें जिससे भगवान शिव होते है प्रसन्न और मिलता है ये लाभ...
  • श्राद्ध - पितृ पक्ष 2022
  • शिवलिंग का अर्थ क्या है?
  • 2022 में गंडमूल नक्षत्र विचार तिथियां



आपको अवश्य पढ़ना चाहिए

सन 2022 का कौन सा महीना चल रहा है?

पंचांग के अनुसार इस बार 13 अगस्त से 10 सितंबर तक भाद्रपद मास (Bhadrapada month 2022 dates) रहेगा।

हिंदी का कौन सा महीना चल रहा है 2022 June?

इस बार आषाढ़ मास 15 जून 2022, बुधवार से प्रारंभ हो गया है और 13 जुलाई, गुरु पूर्णिमा तक रहेगा। इस दिन महीने में भगवान शंकर व भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है।

हिंदी में यह कौन सा महीना चल रहा है?

हिंदी कैलेंडर के हिसाब से अभी पौष मास ही चल रहा है. यदि आप किसी से पूछें या कोई आपसे पूछे कि अभी कौन-सा महीना चल रहा है तो जवाब यही मिलेगा- जनवरी. इसमें कोई खास बड़ी बात भी नहीं है, ये तो हम सभी जानते हैं कि अभी जनवरी महीना चल रहा है.

हिंदी महीना कब से शुरू होता है?

भारतीय नव वर्ष की शुरुआत चैत्र मास से ​होती है, जो 29 मार्च 2021 से शुरू हो चुका है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक जब चंद्र ग्रह मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करता है और 15वें दिन चित्रा नक्षत्र में पूर्ण हो जाता है तब चैत्र का महीना शुरू होता है। इस महीने में चित्रा नक्षत्र लगता है।