वसंत ऋतु में कौन सा फूल होता है? - vasant rtu mein kaun sa phool hota hai?

वसंत ऋतु मतलब फूलों का मौसम

Publish Date: Tue, 04 Feb 2014 07:28 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Feb 2014 07:30 PM (IST)

वसंत ऋतु में कौन सा फूल होता है? - vasant rtu mein kaun sa phool hota hai?

गाजीपुर : बाग सहित घरों के लान, गमलों में गुलाब सहित गुलदावदी, जेनिया, डहेलिया, साल्विया, गेंदा आदि के फूल नयनाभिराम छटा पेश कर रहे हैं। गुलदावदी की तो काफी डिमांड है।

वसंत ऋतु के करीब हर ओर मौसमी फूलों की बहार। उद्यानों में फूलों के इर्द-गिर्द रंग-बिरंगी तितलियां व भंवरे फूलों का रसास्वादन कर रहे है। बागों का माली अपनी मेहनत पर इतरा रहा है। घरों के उद्यान के बैठे लोग रंग-बिरंगे फूलों का आनंद ले रहे है। इनकी शोभा घर की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।

ताजा गुलाब की खुशबू फिजाओं को महका रही है। बड़ी बाग के अशोक कुमार को गमलों में बागवानी का शौक है। कहा कि इस मौसम में फूलों की सुंदरता देखने योग्य होती है। वह उनकी देखभाल सुबह शाम करते है।

करते दिलो-दिमाग को ताजा

महुआबाग की वंदना देवी को उनके उद्यान में खिले फूल दिलो-दिमाग को तरो-ताजा करते है। वह सुबह उठ कर सबसे पहले अपने उद्यान में जाती है। उनकी निराई-गुणाई करती है जिससे इन्हे काफी राहत मिलती है। तुलसीसागर के चंद्रेश के घर में डहेलिया, डाकफ्लावर, गेंदा, गुलाब आदि है जिसमें देशी गुलाबों की संख्या अधिक है जिसकी खुशबु काफी अच्छी लगती है। अधिक देखभाल की जरूरत नहीं

फूलों का मौसम है वसंत

वसंत ऋतु को फूलों का मौसम कहा गया है। इस मौसम के न तो अधिक गर्मी होती है और न ही अधिक ठण्ड लिहाजा फूल काफी दिनों तक बने रहते है। इन फूलों की अधिक देखभाल नहीं करनी पड़ती है रोपने के बाद समय-समय पर उसकी सिंचाई जरूरी है। गोबर की खाद इनके लिए काफी है।

- ओंकार प्रसाद, प्रभारी उद्यान अधिकारी, गाजीपुर।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

  • #

वसंत ऋतु में कौन कौन से फूल खिलते हैं?

बसंत पंचमी : जानिए पीले रंग की 5 फसलों के बारे में....
सरसों सरसों के फूल बसंत के मौसम में पूरे खिल चुके होते हैं। ... .
सूरजमुखी सूरजमुखी के पीले फूल काफी बड़े - बड़े होते हैं। ... .
गेंदा गेंदा का फूल वैसे तो पीले और नारंगी दो रंगों में आता है लेकिन पीले फूलों का इस्तेमाल ज़्यादा होता है। ... .
अरहर अरहर भारत की प्रमुख दलहनी फसल है। ... .

वसंत ऋतु में कौन कौन से त्योहार आते हैं?

वसंत ऋतु में वसंत पंचमी, शिवरात्रि तथा होली नामक पर्व मनाए जाते हैं

बसंत के मौसम में क्या होता है?

इस समय वातावरण में शीतलता का अनुभव होता है, नीलकंठ दिखाई देने लगते हैं और आम के पेड़ में गौर लगने लगते हैं। बसंत ऋतु (Spring Season) की विशेषता यह है कि यह जनवरी की कड़क ठंड को भगाकर मौसम में थोड़ी गर्माहट लाती है, इस समय फूल खिलने लगते हैं, पौधे हरे-भरे होने लगते हैं और बर्फ थोड़ी-थोड़ी पिघलने लगती है।

ऋतुओं का राजा कौन है?

माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी से ऋतुओं के राजा वसंत का आरंभ हो जाता है। यह दिन नवीन ऋतु के आगमन का सूचक है। इसीलिए इसे ऋतुराज वसंत के आगमन का प्रथम दिन माना जाता है।