वर्साय की संधि में क्या था? - varsaay kee sandhi mein kya tha?

ऑल पेपर्स सामान्य अध्ययन पेपर 1 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामान्य अध्ययन पेपर 3 सामान्य अध्ययन पेपर 4 रिवीज़न टेस्ट्स निबंध लेखन

  • 07 Jul 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास

    “वर्साय की संधि” जिस पर शांति की संधि के रूप में हस्ताक्षर किये गए, ने प्रतिकूल तरीके से एक और महान युद्ध के लिये मंच तैयार किया। परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)

    उत्तर

    हल करने का दृष्टिकोण:

    • शांति के लिये जानी जाने वाली इस संधि की पृष्ठभूमि लिखिये।

    • इसके परिणामों का संक्षिप्त परिचय दीजिये और बताइये कि यह जर्मनी के लिये क्यों कठोर थी।

    • हिटलर व नाजी पार्टी के उदय का विवरण दीजिये।

    • यह संधि द्वितीय विश्वयुद्ध के लिये उत्तरदायी थी, इसके पक्ष में निष्कर्ष दीजिये।

    परिचय:

    वर्साय की संधि को जून 1919 में प्रथम विश्वयुद्ध के बाद यूरोप में शांति स्थापना के उद्देश्य से की गयी। यह संधि मित्र राष्ट्रों द्वारा जर्मनी के साथ की गई महत्त्वपूर्ण संधि थी। यह संधि पूर्णरूप से मित्र राष्ट्रों के हितों के संवर्द्धन एवं जर्मन हितों के बलिदान पर आधारित थी।

    प्रमुख बिंदु:

    इस संधि को निम्नलिखित कारणों से ‘शांति के आज्ञा पत्र’ के रूप में देखा जा सकता है-

    • जर्मनी को नि:शस्त्रीकरण हेतु बाध्य किया गया। इस संधि के तहत जर्मन सेना की अधिकतम संख्या 1 लाख तय कर दी गई और जर्मनी के प्रधान सैनिक कार्यालय को समाप्त कर दिया गया।
    • इस संधि में जर्मनी के अधिकार वाले क्षेत्रों को मित्र राष्ट्रों के अधीन करने का प्रावधान किया गया। प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थित द्वीपों, अफ्रीका में स्थित जर्मन उपनिवेशों आदि को मित्र राष्ट्रों के संरक्षण में रखा गया।
    • जर्मनी और उसके सहयोगी देशों को युद्ध शुरू करने का एकमात्र दोषी ठहराया गया।
    • युद्ध में मित्र राष्ट्रों को हुई क्षति की भरपाई करने के लिये जर्मनी को क्षतिपूर्ति का दायित्व सौंपा गया। युद्ध काल में जर्मनी द्वारा फ्रांँस के लोहे एवं कोयले का भरपूर उपयोग किया गया, इसी आधार पर लोहे एवं कोयले की खानों से समृद्ध जर्मनी का सार क्षेत्र आगामी 15 वर्षों के लिये फ्राँस को दे दिया गया।

    वर्साय की संधि: मूल्यांकन

    • आरोपित संधि: इस संधि की शर्तें तैयार करने में जर्मनी की कोई भूमिका नहीं थी, जर्मनी को सिर्फ इस पर हस्ताक्षर करने की भूमिका मिली थी। अत: जर्मनवासी इसे थोपी हुई मानते थे।
    • अपमानजनक प्रावधान: जर्मनी को आर्थिक दृष्टि से कमज़ोर करते हुए उसके संसाधनों पर दूसरे राष्ट्रों का स्वामित्व स्थापित कर दिया गया। जर्मनी की सैन्य शक्ति को समाप्त प्राय बना दिया गया। किसी स्वाभिमानी राष्ट्र के लिये इन कठोर शर्तों को स्वीकार करना असंभव था।
    • प्रतिशोधात्मक संधि: संधि के प्रावधानों की कठोरता से यह निष्कर्ष निकलता है कि यह संधि शांति स्थापना के उद्देश्य से कहीं अधिक विजेता राष्ट्रों के अपने स्वार्थों की पूर्ति और अपनी पुरानी शत्रुता का प्रतिशोध लेने के उद्देश्य से प्रेरित थी।
    • आत्मनिर्णय के सिद्धांत का पालन नहीं: विल्सन के आत्मनिर्णय के सिद्धांत के अनुसार, एक जाति, एक भाषा और संस्कृति के लोगों को अपना राज्य बनाने की स्वतंत्रता होगी। किंतु, इसका पालन भी जर्मनी के संदर्भ में नहीं किया गया। जर्मन जनता को जर्मनी से पृथक अन्य राष्ट्रों के अधीन रखा गया जिससे जर्मन असंतोष को बढ़ावा मिला।
    • वर्साय की संधि वैचारिक संघर्ष के रूप: वर्साय की संधि में तीन लोगों- क्लिमेंशू, विल्सन और लॉयड जॉर्ज के विचारों का संघर्ष झलकता है।
    • वर्साय की संधि एवं द्वितीय विश्वयुद्ध: इस संधि प्रत्यक्ष रूप से द्वितीय विश्वयुद्ध के लिये ज़िम्मेदार थी। इस संधि का उद्देश्य यूरोप में स्थायी शांति की स्थापना करना था। परंतु इसके मूल में विद्यमान विषाक्त बीज मात्र 20 वर्षों के भीतर ही फूट पड़ा और द्वितीय विश्वयुद्ध के रूप में विश्व के महाविनाश का कारण बना।

    वर्ष 1919 में जर्मनी असहाय था, अत: उसने वर्साय की कठोर संधि को मजबूरी में स्वीकार कर लिया। वर्ष 1935-36 में नि:शस्त्रीकरण संबंधी वर्साय संधि की शर्तों की सभी मर्यादाओं को हिटलर ने भंग कर दिया।

    निष्कर्ष:

    वर्साय संधि की यूरोप में शांति स्थापना व जर्मनी पर नियंत्रण करने में असफल रही क्यूंकि हिटलर के नेतृत्व में जर्मनी का पुनः सैन्यकरण हुआ जो द्वितीय विश्व युद्ध का कारण बना।

    मित्र-राष्ट्रों ने जर्मनी को प्रथम विश्वयुद्ध का उत्तरदाई बताकर उसे वर्साय की अपमानजनक सन्धि (28 जून 1919 ईस्वी) को मानने के लिए विवश किया। सम्मेलन में जर्मन प्रतिनिधियों के साथ अनुचित व्यवहार किया गया। उन्हें युद्ध की धमकी देकर वर्साय संधि पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए विवश किया गया। इस संधि पत्र में 15 भाग और 440 धाराएं थी।

    वर्साय की संधि प्रभाव

    1. जर्मनी की सेना 100000 तक सीमित कर दी गई।
    2. उसकी नौसेना पर कठोर प्रतिबंध लगा दिया गया।
    3. जर्मनी का डेजीन बंदरगाह लीग ऑफ नेशनल के नियंत्रण में आ गया।
    4. जर्मनी की राइन नदी की किलेबंदी को तोड़ दिया गया।
    5. जर्मनी की सार घाटी पर फ्रांस का अधिकार हो गया।
    6. जर्मनी के समस्त उपनिवेश ऊपर मित्र राष्ट्रों का अधिकार हो गया।
    7. जर्मनी की नदियां अंतरराष्ट्रीय करण कर दिया गया।
    8. जर्मनी पर युद्ध का भारी हर्जाना थोपा गया।

    विश्वयुद्ध के लिए उत्तरदाई

    यह संदीप बहुत ही कठोर अपमानजनक तथा प्रतिशोध आत्मक थी। इस संधि की कठोर शब्दों के रूप में जर्मन प्रतिनिधियों का घोर अपमान किया गया था। जर्मनी का निस्त्री करण राष्ट्रों के प्रति घृणा की भावना उत्पन्न कर दी।

    Table of Contents

    • वर्साय की संधि
    • वर्साय की संधि प्रभाव
    • विश्वयुद्ध के लिए उत्तरदाई

    जर्मनी में हिटलर की तानाशाही स्थापित हुई, यह आश्चर्य की बात नहीं है।वर्साय की संधि की शर्ते ही ऐसी थी जिनके कारण कोई भी देश अपने अपमान का बदला लेने के लिए तत्पर हो सकता था। मित्र राष्ट्रों ने इस संधि से घृणा को जन्म दिया और यही ग्रहण आगे चलकर एक भयानक युद्ध का कारण बन गई।

    वर्साय की संधि के क्या प्रावधान है?

    वर्साय की संधि के माध्यम से जर्मनी के उपनिवेशों में लगी समस्त जर्मन पूंजी को मित्र राष्ट्रों द्वारा ज़ब्त कर लिया गया था। इसके अलावा, जर्मनी को इस बात के लिए भी बाध्य किया गया था कि 'जर्मनी' फ्रांस, इटली और बेल्जियम को एक निश्चित मात्रा में कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

    वर्साय की संधि कितनी हुई?

    वर्साय की संधि 28 जुन 1919 ई. को हुई थी। यह संधि प्रथम विश्व युद्ध के अन्त में जर्मनी और गठबन्धन देशों- ब्रिटेन,फ़्रांस ,अमेरिका तथा रूस आदि के बीच में हुई। प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी की पराजय हुई और उसने 28 जून, 1919 के दिन 'वर्साय की सन्धि' परहस्ताक्षर किये।

    वर्साय की संधि कहाँ हुई थी?

    17 जून को मित्र राष्ट्रों ने जर्मनी को संधि मानने के लिए 5 दिन का समय दिया, न मानने की स्थिति में फिर से युद्ध की धमकी दी गई। 28 जून 1919 को पेरिस के बाहरी इलाके में स्थित वर्साय महल में 240 पेज और 440 दंडनीय कानून वाली इस संधि पर जर्मन नेताओं ने हस्ताक्षर कर दिए।

    क्या वर्साय संधि एक आरोपी संधि थी?

    जर्मनी ने इसे विवशता में स्वीकार किया । उसने इस संधि को अन्यायपूर्ण कहा। जर्मनी को संधि पर हस्ताक्षर करने को विवश किया गया। क्योंकि उसने स्वेच्छा से इसे कभी भी स्वीकार नहीं किया इसलिए वर्साय की संधि को आरोपित संधि कहते हैं।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग