वेलेंटाइन डे की शुरुआत कब हुई? - velentain de kee shuruaat kab huee?

वेलेंटाइन डे की शुरुआत कब हुई? - velentain de kee shuruaat kab huee?

By: Shweta Mishra | Updated Date: Mon, 07 Feb 2022 10:45:13 (IST)

Valentines Day 2022 : प्‍यार के इजहार के ल‍िए स्‍पेशल डे कहे जाने वाले वैलेंटाइन डे की शुरुआत एक सप्‍ताह पहले रोज डे से होती है। इसे वैलेंटाइन वीक के नाम से भी जानते हैं। ऐसे में यहां जानें इस साल के वैलेंटाइन डे वीक के बारे में कब काैन सा दिन पड़ रहा है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Valentines Day 2022 : लव फेस्टिवल कहा जाने वाला वैलेंटाइन डे यूं तो मुख्य रूप से 14 फरवरी को मनाया जाता है लेकिन इसकी शुरुआत 7 फरवरी रोज डे से हो जाती है। इसे वैलेंटाइन वीक कहा जाता है। वैलेंटाइन डे वीक में हर दिन का अपना अलग-अलग महत्व है। लव फेस्टिवल कहा जाने वाला यह वैलेंटाइन वीक लोगों को अपने पार्टनर की तारीफ करने, साथ में टाइम स्पेंड करने, उससे वादे करने, उसे करीब से जानने, उसके साथ अपने रिलेशन को मजबूत करने, अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करने का एक गोल्डन चांस देता है।

वैलेंटाइन वीक में मनाए जाते हैं ये डेज
वैलेंटाइन वीक में 7 फरवरी को रोज डे, 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को हग डे, 13 फरवरी को किस डे और फाइनली 14 फरवरी वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे प्‍यार के इजहार के लिए स्‍पेशल माना जाता है।

वैलेंटाइन डे वीक 2022 पूरी लिस्ट
7 फरवरी (सोमवार) - रोज डे
8 फरवरी (मंगलवार) - प्रपोज डे
9 फरवरी (बुधवार) - चॉकलेट डे
10 फरवरी (गुरुवार) - टेडी डे
11 फरवरी (शुक्रवार) - प्रॉमिस डे
12 फरवरी (शनिवार) - हग डे
13 फरवरी (रविवार) - किस डे
14 फरवरी (सोमवार) - वैलेंटाइन डे

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइलप्यार में डूबे लोगों के लिए बेहद खास होता है Valentine Day, जानें कैसे हुई प्यार के इस दिन को मनाने की शुरुआत

Reason Why We Celebrate Valentine Day: हर प्रेमी जोड़ा वैलेंटाइन वीक का इंतेजार पूरे साल बड़ी बेसब्री से करता है। इस खास वीक की शुरुआत गुलाब की खुशबू यानी रोज डे से होती है। कपल्स इस दिन को स्पेशल...

वेलेंटाइन डे की शुरुआत कब हुई? - velentain de kee shuruaat kab huee?

Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 07 Feb 2022 11:08 AM

Reason Why We Celebrate Valentine Day: हर प्रेमी जोड़ा वैलेंटाइन वीक का इंतेजार पूरे साल बड़ी बेसब्री से करता है। इस खास वीक की शुरुआत गुलाब की खुशबू यानी रोज डे से होती है। कपल्स इस दिन को स्पेशल बनाने से लेकर प्रेमी को दिल का हाल बताने तक, गुलाब के फूलों और चॉकलेट का सहारा लेते हैं। रोज डे मनाने को लेकर कई किस्से बताए जाते हैं। अगर आप ROSE के अक्षरों को अलग तरीके से व्यवस्थित करते हैं तो यह बन जाता है 'EROS' जो प्रेम के देवता है। ग्रीक माइथोलॉजी के मुताबिक प्रेम की देवी Venus का भी गुलाब पसंदीदा फूल हैं। लेकिन संत वैलेंटाइन की कहानी प्यार करने वाले हर दिल के बेहद करीब है। आइए जानते हैं आखिर कौन थे संत वैलेंटाइन और कैसे हुई वैलेंटाइन डे को मनाने की शुरुआत। 

कौन थे संत वैलेंटाइन-
‘ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन’ किताब में वैलेंटाइन का जिक्र मिलता है। वैलेंटाइन का दिन रोम के एक संत जिनका नाम वैलेंटाइन था, उनके नाम पर दुनिया भर में मनाया जाता है। कहा जाता है कि रोम के सम्राट क्लाउडियस के शासन के दौरान संत वैलेंटाइन दुनियाभर में प्यार को बढ़ते हुए देखना चाहते थे लेकिन उनकी यह बात राजा को  बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। क्लाउडियस को लगता था कि रोम के लोग अपनी पत्नी और परिवार के साथ मजबूत लगाव होने की वजह से सेना में भर्ती नहीं हो रहे हैं।

सम्राट ने लगाई प्यार पर रोक-
लोग ज्यादा संख्या में सेना में भर्ती हो सके, इसके लिए राजा क्लाउडियस ने रोम में शादी पर पाबंदी लगा दी। क्लाउडियस के इस आदेश का संत वैलेंटाइन ने विरोध करते हुए अधिकारियों और सैनिकों की शादी करवाई। संत के इस विरोध से नाराज होकर राजा क्लाउडियस ने उन्हें 14 फरवरी के दिन फांसी पर चढ़ा दिया था। माना जाता है कि संत वैलेंटाइन की याद में 14 फरवरी को ‘प्यार के दिन’ के रूप में मनाया जाता है।

वैलेंटाइन वीक लिस्ट-
धीरे-धीरे संत वैलेंटाइन की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि दुनिया भर के जोड़ों ने वैलेंटाइन डे मनाना शुरू कर दिया। आइए जानते हैं वैलेंटाइन वीक लिस्ट में किस दिन शामिल है कौन सा डे।  

-7 फरवरी- रोज डे
-8 फरवरी- प्रपोज डे
-9 फरवरी- चॉकलेट डे
-10 फरवरी- टेडी डे
-11 फरवरी- प्रॉमिस डे
-12 फरवरी- हग डे
-13 फरवरी- किस डे
-14 फरवरी- वैलेंटाइन डे

वेलेंटाइन डे की शुरुआत कब हुई? - velentain de kee shuruaat kab huee?

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइलValentine’s Day 2022: 14 फरवरी के दिन ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, बड़ी दिलचस्प है कहानी

कहते हैं प्यार करने के लिए किसी दिन महीने और हफ्ते की जरूरत नहीं होती है लेकिन प्यार का इजहार करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, ऐसे में इस तरह के लोगों की मदद करता है प्यार का हफ्ता यानी की...

वेलेंटाइन डे की शुरुआत कब हुई? - velentain de kee shuruaat kab huee?

Avantika Jainटीम लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 14 Feb 2022 09:51 AM

कहते हैं प्यार करने के लिए किसी दिन महीने और हफ्ते की जरूरत नहीं होती है लेकिन प्यार का इजहार करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, ऐसे में इस तरह के लोगों की मदद करता है प्यार का हफ्ता यानी की वैलेंटाइन वीक। फरवरी के महीने को प्यार का महीना (Month of love) कहा जाता है और इसी प्यार के महीने में 7 फरवरी से शुरूआत होती है।  7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले इस प्यार के त्योहार को प्यार के पंछी खूब मन से मनाते हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे(Valentine Day)आता है और इस दिन हर कोई अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करता है। लेकिन क्या आपको इस बात की खबर है कि आखिर 14 फरवरी को ही क्यों इस दिन को मनाया जाता है और आखिर इस दिन की शुरुआत हुई कैसे। ऐसे में जानते हैं हर एक सवाल का जवाब

कब हुई शुरुआत

वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत रोम के राजा क्लाउडियस के दौर में हुई थी। उस समय रोम के एक पादरी संत वैलेंटाइन थे। उन्हीं के नाम पर वैलेंटाइन मनाने की शुरुआत हुई।


दिलचस्प है कहानी

माना जाता है कि संत वैलेंटाइन दुनियाभर में प्यार का संदेश बांटते थे। संत वैलेंटाइन की यह बात उस समय रोम के सम्राट रहे क्लाउडियस को बिल्कुल पसंद नहीं थी। क्लाउडियस को लगता था कि रोम के लोग अपने परिवार और पत्नी के साथ मजबूत लगाव होने के कारण सेना में भर्ती नहीं हो रहे हैं। क्लाउडियस अपने किसी भी सैनिक को शादी नहीं करने देता था। सम्राट क्लाउडियस  की इस सोच का संत वैलेंटाइन ने विरोध करते हुए एक जोड़े की शादी करवा दी। उनके ऐसा करने पर राजा  क्लाउडियस ने 14 फरवरी को संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया था।

आंखें की थी दान

संत वैलेंटाइन ने मरने से पहले राजा के मुख्य जेलर को एक चिट्ठी लिखी और मरने के बाद अपनी आंखें उसकी अंधी बेटी को देने की बात कही। संत वैलेंटाइन की मौत के बाद उन्हें याद करते हुए हर साल उनकी याद में यह प्यार का दिन मनाया जाने लगा।

वेलेंटाइन डे की शुरुआत कब हुई? - velentain de kee shuruaat kab huee?

वेलेंटाइन डे की शुरुआत कैसे हुई?

मिली जानकारी के अनुसार, साल 496 में पहली बार वैलेंटाइन डे मनाया गया था। कईयों का यह भी मानना है कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई थी। 5वी सदी के अंत में पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी को सेंट वैलेंटाइन डे घोषित किया। तब से लेकर आज तक 14 फरवरी को प्रेम का दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाने लगा।

वैलेंटाइन डे का इतिहास क्या है?

कब से मनाया जाता है वैलेंटाइन-डे इसके मुताबिक वैलेंटाइन-डे की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई थी। 5वीं शताब्दी के अंत तक, पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी को सेंट वैलेंटाइन-डे घोषित कर दिया था, तभी से यह मनाया जाने लगा। रोमवासियों का लुपर्केलिया नामक एक त्योहार फरवरी के मध्य में मनाया जाता था, इस दिन सामूहिक विवाह होते हैं।

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है?

सेंट वैलेंटाइन ने राजा के आदेश का विरोध करते हुए कई अधिकारियों और सैनिकों की शादी कराई। राजा इस बात पर भड़क गए और उन्होंने 14 फरवरी 269 के दिन सेंट वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया। उनके निधन के बाद हर साल 14 फरवरी को सैंट वेलेंटाइन के बलिदान को याद करने के लिए इसे 'प्यार के दिन' के तौर पर मनाया जाने लगा।

वैलेंटाइन क्यों मनाया जाता है in Hindi?

सैंट वैलेंटाइन को हुई थी इस दिन फांसी जब राजा को इस बारे में पता लगा तो वह गुस्से में आ गया और उन्होंने 14 फरवरी के दिन ही सेंट वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया था. इसके बाद उनके निधन के बाद हर साल 14 फरवरी को ही सैंट वेलेंटाइन के बलिदान को याद करने के लिए इसे 'प्यार के दिन' के रूप में मनाया जाता है.