थायराइड होने पर कौन सा फल खाना चाहिए? - thaayaraid hone par kaun sa phal khaana chaahie?

Food to reduce the risk of Thyroid Disease: आजकल बिगड़ी जीवनशैली और खानपान पर ध्यान न देने की वजह से ज्यादातर लोग थायराइड की समस्या से परेशान रहने लगे हैं। थायरॉइड तितली के आकार की एक ग्रंथि होती...

थायराइड होने पर कौन सा फल खाना चाहिए? - thaayaraid hone par kaun sa phal khaana chaahie?

Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 12 Mar 2022 04:14 PM

Food to reduce the risk of Thyroid Disease: आजकल बिगड़ी जीवनशैली और खानपान पर ध्यान न देने की वजह से ज्यादातर लोग थायराइड की समस्या से परेशान रहने लगे हैं। थायरॉइड तितली के आकार की एक ग्रंथि होती है, जो गले में स्थित होती है। शरीर की चयापचय (मेटाबॉलिज्म) क्रिया में इस ग्रंथि का विशेष योगदान होता है। थायराइड दो तरह का होता है- हाइपरथायराइड और हाइपोथायराइड। हाइपरथायराइड में ज्यादा मात्रा में थायराइड हार्मोन बनने लगता है। जबकि हाइपोथायराइडिज्म में हार्मोन का कम उत्पादन होता है। हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित लोगों में थकान, बालों का झड़ना, वजन बढ़ना, ठंड लगना और लो फील करना जैसे कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं। थायराइड को अच्छी डाइट लेकर कंट्रोल  किया जा सकता है। ऐसे में आज जानते हैं आखिर वो कौन सी चीजें हैं जो थायराइड की समस्या होने पर व्यक्ति को नहीं खानी चाहिए। 

थायराइड में क्या नहीं खाना चाहिए-
सोयाबीन- 

सोयाबीन और सोया युक्त खाद्य पदार्थों से हाइपोथायरायडिज्म का जोखिम बढ़ सकता है। सोयाबीन में फाइटोएस्ट्रोजन होता है जो थायराइड हार्मोन का निर्माण करने वाले एंजाइम की कार्य करने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। 

ब्रोकली-फूलगोभी जैसी सब्जियां-
कच्ची या अधपकी हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे ब्रोकली, पालक, फूलगोभी में एंटी-थायराइड और गोइट्रोजेनिक (goitrogenic) गुण होते हैं। जो थायराइड में हानिकारक हो सकते हैं। दरअसल, ये सभी क्रुसिफेरस सब्जियां( ब्रोकली, फूलगोभी, पत्तागोभी) फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरी होती हैं। बावजूद इसके आयोडीन की कमी होने पर ये थायराइड हार्मोन के उत्पादन को कम कर सकती हैं। 

कैफीन युक्त पेय-
थायराइड की समस्या होने पर कैफीन वाली चीजें खानी और पीनी नहीं चाहिए। ये आपके थायराइड ग्लैंड को बढ़ाकर दवा के असर को भी कम करते हैं। 

मीठा-
थायराइड की समस्या होने पर चीनी का सेवन ज्यादा नहीं करें। चीनी आपकी पाचन प्रक्रिया को प्रभावित करके आपका वजन बढ़ाएगी और थायराइड ग्रंथि के स्तर को अनियंत्रित कर देगी।

ग्लूटेन फूड-
हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित लोगों को ग्लूटेन का सेवन कम करना चाहिए। ग्लूटेन एक प्रोटीन है जो गेहूं, जौ, राई और अन्य अनाजों से बने प्रोसेस्ड फूड्स  में पाया जाता है। अगर किसी व्यक्ति को सीलिएक डिसीज है, तो यह ग्लूटेन छोटी आंत में समस्या उत्पन्न कर थायराइड हार्मोन रिप्लेसमेंट मेडिकेशन के अवशोषण में बाधा उत्पन्न कर सकता है।

प्रोसेस्ड फूड्स-
प्रोसेस्ड या जंक फूड्स में सोडियम की मात्रा अधिक होती है जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सोडियम हाइपोथायरायडिज्म और थायराइड की कमी दोनों मरीजों की सेहत पर बुरा असर डालता है।

थायराइड होने पर कौन सा फल खाना चाहिए? - thaayaraid hone par kaun sa phal khaana chaahie?

थायराइड होने पर कौन सा फल खाना चाहिए? - thaayaraid hone par kaun sa phal khaana chaahie?

हर रोग का रोगी के खान-पान से बहुत बड़ा नाता होता है, ठीक इसी तरह थायराइड रोग और खान-पान के बीच अटूट संबंध है। रोगी द्वारा खाया जाने वाला आहार स्थिति को बिगाड़ भी सकता है और सुधार भी सकता है। इस लेख में आप जानेंगे कि थायराइड रोग में आपको क्या नहीं खाना चाहिए?

थायराइड के बारे में-

थायराइड एक ग्रंथि है, जो टी2 और टी3 नाम के दो हार्मोन का उत्पादन करती है और शरीर की कई गतिविधियों को नियंत्रित करने में अपना योगदान निभाती है।

जब थायराइड हॉर्मोन का उत्पादन अधिक या कम मात्रा होने लगता है तो इसका शरीर के कई क्रियाकलापों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

पढ़ें- थायराइड रोग क्या है? Thyroid In Hindi

  • थायराइड रोग में क्या नहीं खाना चाहिए? – Thyroid me kya kya nahi khana chahiye
    • हाइपरथायरायडिज्म में क्या नहीं खाना चाहिए – Hyperthyroidism me kya nahi khaye
      • आयोडीन से भरपूर खाद्य पदार्थ
      • ग्लूटेन
      • सोया उत्पाद
      • कैफीन
    • हाइपोथायरायडिज्म में क्या नहीं खाना चाहिए –  Hypothyroidism Me Kya Nahi Khana chahiye
      • सोया उत्पाद
      • पत्तेदार सब्जियां
      • फैट युक्त आहार
      • फाइबर
      • हाई कैलोरी फूड

थायराइड रोग में क्या नहीं खाना चाहिए? – Thyroid me kya kya nahi khana chahiye

थायराइड रोग को मुख्य रूप से दो वर्ग में विभाजित किया गया है-

जब थायराइड हार्मोन का उत्पादन अधिक होता है तो उस स्थिति को हाइपरथायरायडिज्म कहते हैं, और यदि हार्मोन का कम उत्पादन होता है तो उसे हाइपोथायरायडिज्म कहा जाता है। दोनों ही स्थिति में रोगी को शारीरिक और मानसिक वेदना मिलती है।

पढ़ें हाइपरथायरायडिज्म के लक्षण

पढ़ें- हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण

चलिए जानते हैं कि थायराइड के दोनों प्रकार में क्या नहीं खाएं-

हाइपरथायरायडिज्म में क्या नहीं खाना चाहिए – Hyperthyroidism me kya nahi khaye

आयोडीन से भरपूर खाद्य पदार्थ

आयोडीन के कारण थायराइड का अधिक उत्पादन होता है और कई बार आपकी परिस्थिति के लिए यही जिम्मेदार होता है। ऐसे में यदि आप आयोडीन का अधिक सेवन करते हैं तो समस्या बढ़ सकती है। इसलिए आपको आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थों से परहेज करना पड़ेगा।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार एक दिन में एक एडल्ट व्यक्ति के आयोडीन की जरूरी खुराक 0.15 मिलीग्राम होनी चाहिए। जबकि इसकी लिमिट 1.1 मिलीग्राम है।

पढ़ें – प्रेगनेंसी में थायराइड

खाना पकाने के लिए अच्छे आयोडीन नमक का उपयोग करने पर हमें आयोडीन की पर्याप्त मात्रा मिल जाती है। इसलिए, हाइपरथायरायडिज्म से पीड़ित वयस्कों के लिए बेहतर यही होगा कि वे निम्नलिखित आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थ से परहेज करें।

  • मछली
  • दूध और डेयरी
  • पनीर
  • अंडे की जर्दी
  • आयोडीन युक्त नमक
  • आयोडीन युक्त पानी

कुछ दवाओं में भी आयोडीन होता है, यदि आप उनका सेवन करते हैं तो सेवन बंद करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

ग्लूटेन

कुछ लोगों में ग्लूटेन का सेवन थायराइड में सूजन और लालिमा का कारण बन सकता है। यदि आपको ग्लूटेन से एलर्जी नहीं भी है तो भी इसके अधिक सेवन से परहेज करें।

ग्लूटेन युक्त खाद्य पदार्थ

  • गेहूं
  • जौ
  • माल्ट

गेहूं या मैदा में ग्लूटेन पाया जाता है, इसलिए यह उचित होगा कि आप बाजार से  ग्लूटेन फ्री आटा खरीदें।

सोया उत्पाद

कई रिसर्च में पाया गया है कि सोया उत्पाद से हाइपरथायरायडिज्म रोगियों में जोखिम और अधिक हो जाता है, इसलिए सोया उत्पाद का अधिक सेवन न करें या इसे बिल्कुल ही न खाएं।

कुछ सोया उत्पाद-

  • सोय दूध
  • सोया सॉस
  • टोफू
  • सोया आधारित क्रीमर
  • सोया बड़ी

कैफीन

ऐसे खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ जिनमें कैफीन होता है, जैसे कॉफी, चाय, सोडा और चॉकलेट आदि हाइपरथायरायडिज्म के लक्षणों (चिंता, घबराहट, चिड़चिड़ापन, हार्ट रेट ) को बढ़ा सकते हैं। इसलिए इन्हें नहीं खाना चाहिए।

हाइपोथायरायडिज्म में क्या नहीं खाना चाहिए –  Hypothyroidism Me Kya Nahi Khana chahiye

सोया उत्पाद

हाइपरथायरायडिज्म की तरह हाइपोथायरायडिज्म में भी सोया उत्पाद का सेवन वर्जित है। सोया दूध, सोया सॉस, टोफू, सोया आधारित क्रीमर, सोया बड़ी आदि के सेवन से परहेज करें।

पत्तेदार सब्जियां

कुछ पत्तेदार सब्जियाँ, जैसे- गोभी, ब्रोकोली, काले, फूलगोभी, पालक, आदि का सेवन नहीं करना चाहिए, दरअसल कई रिसर्च के मुताबिक़ इन सब्जियों के सेवन से थायराइड ग्रन्थि के आयोडीन को उपयोग करने की क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है, नतीजन हार्मोन के उत्पादन में कमी आ जाती है और हाइपोथायरायडिज्म की समस्या तीव्र हो जाती है।

फैट युक्त आहार

फैट युक्त आहार खाने पर थायराइड के हार्मोन उत्पादन की क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए आपको हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति में वसायुक्त खाद्य पदार्थ के सेवन से परहेज करना चाहिए, कुछ हाई फैट कंटेनिंग फूड नीचे दिए गए हैं।

  • फ्राइड फूड
  • डार्क चॉकलेट
  • बर्गर
  • फैटी स्नैक्स
  • प्रोसेस्ड मीट
  • मांस
  • अंडा
  • फैटी मछली
  • मेवे
  • चिया बीज
  • शुद्ध जैतून का तेल
  • नारियल का तेल

फाइबर

फाइबर का सेवन पूरे स्वास्थ्य के लाभदायक है, लेकिन यदि इसका सेवन लिमिट से अधिक है तो हाइपोथायरायडिज्म का उपचार करने वाली थायराइड हार्मोन रिप्लेसमेंट ड्रग्स को अवशोषित होने में परेशानी होगी।

50 तक की उम्र के महिलाओं और पुरुषों को 25 और 38 ग्राम फाइबर का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन हाइपोथायरायडिज्म के उपचार को प्रभावित करेगा।

हाई कैलोरी फूड

हाई कैलोरी फूड का सेवन करने से वजन बढ़ जाता है और यह थायराइड ग्रन्थि में हॉर्मोन के उत्पादन क्षमता को प्रभावित करता है। इसलिए हाई कैलोरी फूड का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

कुछ हाई कैलोरी खाद्य पदार्थ

  • मछली
  • टोफू
  • एवोकैडो
  • डेरी प्रोडक्ट
  • स्वीट पोटैटो
  • मीट
  • नट्स

कुछ पेय पदार्थ

थायराइड रोग में कुछ ख़ास पेय पदार्थ जैसे- शराब, कॉफी, ग्रीन टी, कोल्डड्रिंक्स आदि नहीं पीना चाहिए।

निष्कर्ष – Conclusion

यराइड रोग के दौरान खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है, इसलिए आपको ऊपर बताए गए खाद्य पदार्थ का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|

थायराइड के लिए कौन सा फल अच्छा है?

थायराइड मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये फ्रूट्स- These Fruits Are Beneficial For Thyroid Patients:.
सेब- सेब का रोजाना सेवन कर शरीर को हेल्दी रख सकते हैं. ... .
अमरूद- अमरूद का खट्टा मीठा स्वाद हममें से ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. ... .
कीवी- कीवी विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और आयरन से भरपूर है. ... .
संतरा- ... .
स्ट्रॉबेरी-.

थायराइड में कौन से फल का जूस पीना चाहिए?

चलिए जानते हैं ऐसे कौन से जूस हैं जो थायराइड के मरीज को पीने चाहिए. लौकी का जूस-लौकी का जूस थायराइड के लिए फायदेमंद साबित होता है. लौकी के जूस को सुबह खाली पेट लेने से थायराइड कम होने लगता है. लौकी का जूस पीने से एनर्जी बूस्ट होती है.

थायराइड में कौन कौन सी सब्जी नहीं खाना चाहिए?

ब्रोकली-फूलगोभी जैसी सब्जियां- जो थायराइड में हानिकारक हो सकते हैं। दरअसल, ये सभी क्रुसिफेरस सब्जियां( ब्रोकली, फूलगोभी, पत्तागोभी) फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरी होती हैं। बावजूद इसके आयोडीन की कमी होने पर ये थायराइड हार्मोन के उत्पादन को कम कर सकती हैं।

थायराइड को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए?

एैसे में मुलेठी का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। मुलेठी में मौजूद तत्व थायराइड ग्रंथी को संतुलित बनाते हैं और थकान को उर्जा में बदल देते हैं और थायराइड की समस्या से निजात मिलती है। फलों और सब्जियों का सेवन : थायराइड के रोगियों को फलों और सब्जियों का इस्तेमाल अधिक करना चाहिए.