दीर्घ अवधि में मौसम का औसत क्या कहलाता है? - deergh avadhi mein mausam ka ausat kya kahalaata hai?

दीर्घ अवधि में मौसम का औसत क्या कहलाता है? - deergh avadhi mein mausam ka ausat kya kahalaata hai?
Last Doubt

Textbook NCERT
Class 7th
Subject Science
Chapter 7th
Chapter Name मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप (Weather, Climate and Adaptations of Animals to Climate)
Category Class 7th Science 
Medium  Hindi
Source Last Doubt

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप (Weather, Climate and Adaptations of Animals to Climate)

Chapter – 7

मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप

प्रश्न – उत्तर

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 7) Question No.1

प्रश्न 1. उन घटकों के नाम बताइए, जो किसी स्थान के मौसम को निर्धारित करते हैं।
उत्तर – तापमान, आर्द्रता और वर्षा किसी स्थान के मौसम का निर्धारण करते हैं।

NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 7) Question No.2

प्रश्न 2. दिन में किस समय ताप के अधिकतम और न्यूनतम होने की संभावना होती है?
उत्तर – दिन का अधिकतम तापमान सामान्यतः अपराह्न में (दोपहर बाद) तथा न्यूनतम तापमान सामान्यतः प्रातः (भोर) में होता है।

NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 7) Question No.3

प्रश्न 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
(क) दीर्घ अवधि के मौसम का औसत ……………. कहलाता है।
(ख) किसी स्थान पर बहुत कम वर्षा होती है और उस स्थान का तापमान वर्ष भर उच्च रहता है, उस स्थान
की जलवायु ……………. और ……………. होगी।
(ग) चरम जलवायवी परिस्थितियों वाले पृथ्वी के दो क्षेत्र …………… और ……………. हैं।
उत्तर – (क) जलवायु, (ख) गर्म; शुष्क, (ग) ध्रुव; रेगिस्तान।

NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 7) Question No.4

प्रश्न 4. निम्नलिखित क्षेत्रों की जलवायु का प्रकार बताइए
(क) जम्मू एवं कश्मीर 
(ख) केरल
(ग) राजस्थान
(घ) उत्तर-पूर्व भारत
उत्तर – (क) ठंडा और आई, (ख) गर्म और आई, (ग) गर्म और शुष्क, (घ) गर्म और आई।

NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 7) Question No.5

प्रश्न 5. मौसम और जलवायु में से किसमें तेजी से परिवर्तन होता है?
उत्तर – मौसम में तेजी से परिवर्तन होता है।

NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 7) Question No.6

प्रश्न 6. जंतुओं की कुछ विशेषताओं की सूची नीचे दी गई है ।
(क) आहार मुख्यतः फल हैं।
(ख) सफेद बाल/फर
(ग) प्रवास की आवश्यकता
(घ) तीव्र स्वर-ध्वनि (तेज आवाज)
(च) पैरों के चिपचिपे तलवे
(छ) त्वचा के नीचे वसा की मोटी परत
(ज) चौड़े और बड़े नखर
(झ) चटख रंग
(ट) मजबूत पूँछ
(ठ) लंबी और बड़ी चोंच

(ii) उपरोक्त प्रत्येक विशेषता के लिए यह बताइए कि वह उष्णकटिबंधीय वर्षावन अथवा ध्रुवीय क्षेत्र में से किसके लिए अनुकूलित है। क्या आप समझते हैं कि इनमें से कुछ विशेषताएँ दोनों क्षेत्रों के लिए अनुकूलित हो सकती हैं?
उत्तर –
(क) उष्णकटिबंधीय वर्षावन
(ख) ध्रुवीय क्षेत्र
(ग) दोनों को
(घ) दोनों की
(च) ध्रुवीय क्षेत्र
(छ) ध्रुवीय क्षेत्र
(ज) ध्रुवीय क्षेत्र
(झ) उष्णकटिबंधीय वर्षावन
(ट) उष्णकटिबंधीय वर्षावन
(ठ) उष्णकटिबंधीय वर्षावन

NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 7) Question No.7

प्रश्न 7. उष्णकटिबंधीय वर्षावन जंतुओं की विशाल जनसंख्या को आवास प्रदान करते हैं। यह समझाइए कि ऐसा क्यों है।
उत्तर – उष्णकटिबंधीय वर्षावन जंतुओं की विशाल जनसंख्या को आवास प्रदान करते हैं क्योंकि इन क्षेत्रों की जलवायु सामान्यतः गर्म तथा प्रचुर मात्रा में वर्षा वाली होती है।

NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 7) Question No.8

प्रश्न 8. उदाहरण सहित समझाइए कि किसी विशेष जलवायवी परिस्थिति में कुछ विशिष्ट जंतु ही जीवनयापन करते क्यों पाए जाते हैं?
उत्तर –  आइए हम ध्रुवीय भालू के उदाहरण द्वारा समझें कि विशेष जलवायवी परिस्थिति में कुछ विशिष्ट जंतु ही जीवनयापन करते पाए जाते हैं| ध्रुवीय भालू के पूरे शरीर पर सफेद बाल होते हैं, जिससे वे बर्फ की सफेद पृष्ठभूमि में सरलता से दिखाई नहीं देते। इससे उन्हें अपने शत्रुओं से बचाव में तथा अपने शिकार को पकड़ने में मदद मिलती है। इन्हें चरम शीत से बचाने के लिए इनमें बालों की दो मोटी परतें होती हैं। इनकी त्वचा के नीचे वसा की एक परत होती है।

ध्रुवीय भालू का शरीर इतनी अच्छी तरह से शीतरोधी होता है कि वे धीरे-धीरे चलते हैं क्योंकि उनके शरीर का ताप आवश्यकता से अधिक न हो जाए। ये अपने शरीर को बहुत अधिक गर्म हो जाने के बचाव से बार-बार विश्राम करते हैं।  गर्म मौसम में भौतिक क्रियाकलापों के बाद ध्रुवीय भालुओं को अपने शरीर को ठंडा करना पड़ता है। इसलिए |

ध्रुवीय भालू समुद्री जल में तैरते रहते हैं। ये अच्छे तैराक होते हैं। इनके पंजे चौड़े और बड़े होते हैं, जो न सिर्फ अच्छी
प्रकार से तैरने में इनकी मदद करते हैं बल्कि उन्हें बर्फ में चलने में भी सहायक होते हैं। तैरते समय ये अपने नथुनों को बंद करके लंबे समय तक पानी के अंदर रह सकते हैं। ध्रुवीय भालू की तीव्र पूँघने की शक्ति इसे भोजन खोजने व पकड़ने में सहायता करती हैं।

NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 7) Question No.9

प्रश्न 9. उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में रहने वाला हाथी किस प्रकार अनुकूलित है?
उत्तर –  हाथी विभिन्न तरह से वर्षावनों की परिस्थितियों के लिए अनुकूलित होते हैं। यह सैंड का उपयोग नाक के रूप में करता है। लंबी सँड़ के कारण इसकी पूँघने की ताकत बहुत अच्छी होती है। हाथी द्वारा सँड का उपयोग भोजन को उठाने के लिए भी किया जाता है। इसके बाहरी दाँत जिन्हें रद कहते हैं, असल में रूपांतरित दाँत होते हैं। इन दाँतों से हाथी अपनी पसंद के पेड़ों की छाल को सरलता से छील सकते हैं।

इसलिए भोजन के लिए स्पर्धा के बावजूद हाथी सरलता से अपना भोजन जुटा लेता है। हाथी के लंबे बड़े कान, बहुत हल्की ध्वनि को भी सुनने में सहायक होते हैं। वर्षावनों की गर्म तथा आर्द्र जलवायु में हाथी को ठंडा रखने में भी उसके कान सहायक होते हैं।

NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 7) Question No.10

प्रश्न 10. निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प चुनिए| कोई मांसाहारी जंतु, जिनके शरीर पर धारियाँ होती हैं, अपने शिकार को पकड़ते समय बहुत तेजी से भागता है। इसके पाए जाने की संभावना है किसी
(क) ध्रुवीय क्षेत्र में।
(ख) मरुस्थल में।
(ग) महासागर में।
(घ) उष्णकटिबंधीय वर्षावन में।
उत्तर – (घ) उष्णकटिबंधीय वर्षावन में।

NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 7) Question No.11

प्रश्न 11. ध्रुवीय भालू को अत्यधिक ठंडी जलवायु में रहने के लिए कौन-सी विशेषताएँ अनुकूलित करती हैं।
(क) श्वेत बाल/फर, त्वचा के नीचे वसा, तीव्र सूंघने की क्षमता
(ख) पतली त्वचा, बड़े नेत्र, श्वेत फर/बाल
(ग) लंबी पूँछ, मज़बूत नखर, सफेद बड़े पंजे
(घ) श्वेत (सफेद) शरीर, तैरने के लिए पंजे, श्वसन के लिए क्लोम (गिल)
उत्तर –  (क) श्वेत बाल/फर, त्वचा के नीचे वसा, तीव्र पूँघने की क्षमता।

NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 7) Question No.12

प्रश्न 12. निम्न में से कौन-सा विकल्प उष्णकटिबंधीय क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ (सबसे अच्छा) वर्णन करता है? |
(क) गर्म और आई
(ख) मध्यम तापमान-अत्यधिक वर्षा
(ग) सर्द और आई
(घ) गर्म और शुष्क
उत्तर –  (क) गर्म और आर्द्र।

अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1: भारत में मौसम की रिपोर्ट कौन-सा विभाग तैयार करता है?

उत्तर – भारत में मौसम की रिपोर्ट भारतीय मौसम विज्ञान विभाग तैयार करता है।

प्रश्न 2. वर्षा को किस यंत्र से मापा जाता है?

उत्तर – वर्षा को वर्षामापी नामक यंत्र से मापा जाता है।

प्रश्न 3. मौसम के किन्हीं दो घटकों के नाम लिखें।

उत्तर –  (1) तापमान, (2) आर्द्रता।

प्रश्न 4. मौसम में सभी परिवर्तनों का मूल स्रोत कौन है?

उत्तर – मौसम में सभी परिवर्तनों का मूल स्रोत सूर्य है।

प्रश्न 5. क्या सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सदैव एक-सा रहता है?

उत्तर – सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सदैव एक-सा नहीं रहता। यह मौसम के अनुसार बदलता रहता है।

प्रश्न 6. किस ऋतु में दिन की अवधि कम होती है सर्दियों में अथवा गर्मियों में?

उत्तर – सर्दियों में दिन की अवधि गर्मियों की अपेक्षा कम होती है।

प्रश्न 7. पृथ्वी पर ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत क्या है?

उत्तर – पृथ्वी पर ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत सूर्य है।

प्रश्न 8. यदि किसी स्थान का तापमान अधिकांश समय उच्च रहता हो तथा अधिकांश दिनों में भारी वर्षा होती हो तो वहाँ की जलवायु कैसी होगी?

उत्तर – यदि किसी स्थान का तापमान अधिकांश समय उच्च रहता हो तथा अधिकांश दिनों में भारी वर्षा होती हो तो वहाँ की जलवायु गर्म और आर्द्र होगी।

प्रश्न 9. केरल की जलवायु जम्मू और कश्मीर की तुलना में कैसी है?

उत्तर – केरल की जलवायु जम्मू और कश्मीर की तुलना में बहुत गर्म और आर्द्र है।

प्रश्न 10. ध्रुवीय क्षेत्र सदैव ढके रहते हैं बर्फ से अथवा वनों से।

उत्तर – ध्रुवीय क्षेत्र सदैव बर्फ से ढके रहते हैं।

प्रश्न 11. ध्रुवों पर कितने महीनों तक सूर्यास्त नहीं होता?

उत्तर – ध्रुवों पर छह महीनों तक सूर्यास्त नहीं होता।

प्रश्न 12. ध्रुवीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले दो जंतुओं के नाम लिखें।

उत्तर –  (1) ध्रुवीय भालू, (2) पेंग्विन

प्रश्न 13. ध्रुवीय भालू के शरीर के बालों का रंग कैसा होता है?

उत्तर – ध्रुवीय भालू के शरीर के बालों का रंग सफेद होता है।

प्रश्न 14. ध्रुवीय भालू को सर्दी से बचाने के लिए इसके शरीर पर बालों की कितनी मोटी परतें होती हैं?

उत्तर – ध्रुवीय भालू को सर्दी से बचाने के लिए इसके शरीर पर बालों की दो मोटी परतें होती हैं।

प्रश्न 15. क्या ध्रुवीय भालू समुद्री जल में तैर सकते हैं?

उत्तर – हाँ, ध्रुवीय भालू समुद्री जल में तैर सकते हैं।

प्रश्न 16. ध्रुवीय भालू की सँघने की शक्ति कैसी होती है?

उत्तर – ध्रुवीय भालू की पूँघने की शक्ति तीव्र होती है।

प्रश्न 17. क्या मछलियाँ और तितलियाँ भी पक्षियों की तरह प्रवास करती हैं?

उत्तर – हाँ, मछलियाँ और तितलियाँ भी पक्षियों की तरह प्रवास करती हैं।

प्रश्न 18, कुछ प्रवासी पक्षी अपने आवास की चरम जलवायवी परिस्थितियों से बचने के लिए कितनी लम्बी यात्रा कर लेते हैं?

उत्तर – 15000 कि०मी० तक

प्रश्न 19. उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों में सबसे ठंडे महीनों में तापमान सामान्यतः कितना रहता है?

उत्तर – उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों में सबसे ठंडे महीनों में तापमान सामान्यतः 15°C से अधिक रहता है।

प्रश्न 20. उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों में गर्मियों में तापमान कहाँ पर पहुँच जाता है?

उत्तर – उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों में गर्मियों में तापमान 40°C से अधिक तक पहुँच जाता है।

प्रश्न 21. भारत में उष्णकटिबंधीय वर्षावन कहाँ-कहाँ पाए जाते हैं?

उत्तर –  भारत में उष्णकटिबंधीय वर्षावन पश्चिमी घाटों और असम में पाए जाते हैं।

प्रश्न 22. टूकन नामक पक्षी की चोंच कैसी होती है?

उत्तर – टूकन नामक पक्षी की चोंच लंबी और बड़ी होती है

प्रश्न 23. लॉयन टेल्ड लँगूर कहाँ पाया जाता है?

उत्तर –  पश्चिमी घाट के वर्षावनों में

NCERT Solution Class 7th Science All Chapter – सभी अध्याय Question & Answer 

  • Chapter – 1 पादपों में पोषण
  • Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
  • Chapter – 3 रेशों से वस्त्र तक
  • Chapter – 4 ऊष्मा
  • Chapter – 5 अम्ल, क्षारक और लवण
  • Chapter – 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
  • Chapter – 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप
  • Chapter – 8 पवन तूफ़ान और चक्रवात
  • Chapter – 9 मृदा
  • Chapter – 10 जीवों में श्वसन
  • Chapter – 11 जंतु एवं पादप में परिवहन
  • Chapter – 12 पादप में जनन
  • Chapter – 13 गति एवं समय
  • Chapter – 14 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
  • Chapter – 15 प्रकाश
  • Chapter – 16 जल : एक बहुमूल्य संसाधन
  • Chapter – 17 वन हमारी जीवन रेखा
  • Chapter – 18 अपशिष्ट जल की कहानी

दीर्घकाल में किसी स्थान का औसत मौसम उस स्थान की क्या कहलाता है?

दीर्घ अवधि के मौसम का औसत जलवायु कहलाता है।

औसत मौसम क्या है?

Solution : दीर्घ अवधि तक मौसम का औसत जलवायु कहलाता है।