दक्षिण दिशा में मुंह करके खाना क्यों नहीं खाना चाहिए - dakshin disha mein munh karake khaana kyon nahin khaana chaahie

जैसा कि मित्रों अधिकतर लोग यह तो जानते हैं कि वास्तु शास्त्र से किसी घर, स्थान, दिशा एवं इत्यादि का महत्व के बारे में तो जान ही सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे रोजाना की दिनचर्या कार्यों पर वास्तु शास्त्र का बहुत अधिक महत्व होता है और उन्हीं में से एक होता है भोजन करना। भोजन तो सभी करते हैं लेकिन भोजन करने के नियम एवं किस दिशा में बैठकर भोजन करना चाहिए यह बहुत ही कम लोगों को पता होता है। सही दिशा में भोजन करने से हमारा शरीर भी हष्ट पुष्ट एवं रोगों से मुक्त एवं व्यापार आदि में वृद्धि भी होती है। इसलिए आज हम लोग इन्हीं के बारे में कुछ भोजन करने से जुड़े नियम के बारे में जानेंगे जो वास्तु शास्त्र के लिए उचित बताया गया हो । इस दिशा की ओर मुंह घुमा कर कभी ना खाएं?

इस दिशा की ओर मुंह घुमा कर कभी ना खाएं?

 पूर्व दिशा की ओर भोजन करना

वास्तु शास्त्र के अनुसार भोजन करने की उत्तम दिशा पूर्व दिशा है। इस दिशा की ओर मुंह करके खाना खाने से सेहत ठीक रहती है और हमारा शरीर भी गंभीर बीमारी से दूर रहता है। इसके अलावा पूर्व दिशा में भोजन करने से मानसिक तनाव भी दूर रहता है साथ ही दिमाग को शक्ति मिलती है। कहा जाता है कि पूर्व दिशा में बैठकर भोजन करने से खाना अच्छी तरह से पचता है जिससे मनुष्य हमेशा तंदुरुस्त रहता है। इसीलिए बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से पीड़ित मनुष्य को पूर्व दिशा की ओर मुख करके भोजन करना चाहिए।

 उत्तर दिशा की ओर भोजन करना

मित्रों वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा के बाद जो सबसे अच्छी दिशा मानी गई है भोजन करने के लिए वह है उत्तर दिशा। जो भी व्यक्ति धन कमाना चाहता है या फिर अपने व्यापार में तरक्की करना चाहता या फिर ज्ञान में तेज होना चाहता है तो उसके लिए सबसे उचित दिशा मानी गई है उत्तर दिशा। अगर कोई व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुंह करके खाना खाता है तो वह इन सब चीजों में सफलता प्राप्त कर सकता है। दरअसल उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है इस ओर मुंह करके भोजन करने से व्यक्ति धनवान तो बनता ही है साथ ही वह व्यक्ति कई कार्यों में सफलता भी प्राप्त कर लेता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कोई भी व्यक्ति परिवार के एक सदस्य एवं मुखिया को ईस दिशा की ओर मुंह करके भेजना अवश्य करना चाहिए जिससे परिवार में आर्थिक परेशानियां ना हो।

 पश्चिम दिशा की ओर भोजन करना

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा के बाद अगर किसी दिशा का उल्लेख मिलता है तो वह है पश्चिम दिशा। वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिम दिशा को लाभ की दिशा माना जाता है। ऐसे में व्यापारी, नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए ऐसे व्यक्तियों को पश्चिम दिशा की ओर ही मुंह करके भोजन करना चाहिए जिससे उन्हें व्यापार में लाभ प्राप्त हो और अधिक से अधिक धन कमाने में अर्जित करें।

 दक्षिण दिशा की ओर भोजन करना

वास्तु शास्त्र के अनुसार भोजन करने के लिए अंतिम दिशा है दक्षिण दिशा। वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को कभी भी इस दिशा में भोजन नहीं करना चाहिए क्योंकि इस दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में वही लोग भोजन करते हैं जिनके माता-पिता इस दुनिया में नहीं रहते है। क्योंकि शास्त्रों एवं पुराणों में दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके वही व्यक्ति खा सकते हैं जो श्राद्ध एवं पिंडदान करते हैं या फिर जो अनाथ है जिनके माता-पिता नहीं है।

कहा जाता है कि जिनके माता-पिता अभी जीवित है ऐसे व्यक्तियों को दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से अपने माता-पिता का अपमान करने के बराबर माना जाता है और घर में आए हुए सुख समृद्धि भी चली जाती है। तो मित्रों आप ही लोग उचित करेें कि आपको किस दिशा में भोजन करना आपके एवं आपके परिवार के लिए सही होगा।

नई दिल्ली, Vastu Tips: वास्तु शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसमें व्यक्ति के मान-सम्मान,सफलता, धन लाभ के विभिन्न उपाय बताए गए हैं। जिनका पालन करके व्यक्ति हर एक चीज को पा सकते हैं। ऐसे ही वास्तु शास्त्र में खाने को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों के अनुसार, अगर व्यक्ति सही दिशा में मुख करके भोजन करें, तो उसका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसके साथ अकाल मृत्यु का भय भी खत्म हो जाएगा और आयु में वृद्धि होगी। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, किस दिशा की ओर मुख करके भोजन करना होगा शुभ।

दक्षिण दिशा में मुंह करके खाना क्यों नहीं खाना चाहिए - dakshin disha mein munh karake khaana kyon nahin khaana chaahie

Vastu Tips 2023: नए साल को सुखद बनाने के लिए घर ले आएं ये 3 चीजें, मिलेगा धन-समृद्धि का आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

वास्तु के अनुसार इस दिशा में करें भोजन

धन लाभ के लिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को अधिकतर पैसों की तंगा का सामना करना पड़ रहा है, तो वह हमेशा उत्तर दिशा की ओर मुख करके भोजन करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि और धन संपदा की प्राप्ति होगी।

नकारात्मक ऊर्जा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा की ओर मुख करके भोजन करने की मनाही होती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी इस दिशा को सही नहीं माना जाता है। हालांकि इस दिशा को लेकर ये मान्यता है कि जिन लोगों के ऊपर प्रेत बाधा या फिर नकारात्मक ऊर्जा जल्दी हावी हो जाती है, तो उन लोगों को इस दिशा की ओर मुख करके भोजन करना लाभकारी साबित होगी।

दक्षिण दिशा में मुंह करके खाना क्यों नहीं खाना चाहिए - dakshin disha mein munh karake khaana kyon nahin khaana chaahie

Vastu Tips For Tulsi: मनी प्लांट में बांध दें ये एक चीज, खुल जाएंगे किस्मत के ताले

यह भी पढ़ें

अच्छे स्वास्थ्य के लिए

अगर किसी व्यक्ति की या परिवार में किसी का स्वास्थ्य हमेशा खराब रहता है, तो पश्चिम दिशा की ओर मुख करके भोजन करना लाभकारी साबित होगा।

अकाल मृत्यु के लिए

अगर जातक की कुंडली में मृत्यु का भय है, तो पूर्व दिशा की ओर मुख करके भोजन करना लाभकारी साबित होगा। वास्तु के अनुसार, अगर कुंडली में मारक ग्रह हो तो ऐसे लोगों को पूर्व दिशा की ओर मुख करके खाना चाहिए। ऐसे करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है और सेहत अच्छी रहती है।

दक्षिण दिशा में मुंह करके खाना क्यों नहीं खाना चाहिए - dakshin disha mein munh karake khaana kyon nahin khaana chaahie

Vastu Tips 2023: घर-परिवार की उन्नति के लिए नए साल में करें ये आसान उपाय, मिलेगा सर्वाधिक लाभ

यह भी पढ़ें

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

क्या दक्षिण की तरफ मुंह करके खाना बना सकते हैं?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खाना नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से खाना बनाने वाले और खाने वाले दोनों के जीवन में निर्धनता आती है। इसके अलावा इस दिशा में खड़े होकर खाना बनाने से सिर दर्द, जोड़ों में दर्द और माइग्रेन की समस्या हमेशा बनी रहती है।

दक्षिण दिशा में भोजन करने से क्या होता है?

दक्षिण दिशा इस दिशा की तरफ मुंह करके खाना खाने से दरिद्रता और कंगाली का सामना करना पड़ता है। माना जाता है कि ये दिशा पितरों की दिशा होती है, इसलिए इस दिशा में खाना बनाने या खाने की सलाह नहीं दी जाती है।

भोजन कौन सी दिशा में बैठकर खाना चाहिए?

खाना खाने की दिशा -वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में मुख करके भोजन करना सबसे उत्तम माना जाता है. यदि आप पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना खाते हैं तो ये मेंटल स्‍ट्रेस को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

खाना खाते समय मुंह किधर होना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को अधिकतर पैसों की तंगा का सामना करना पड़ रहा है, तो वह हमेशा उत्तर दिशा की ओर मुख करके भोजन करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि और धन संपदा की प्राप्ति होगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा की ओर मुख करके भोजन करने की मनाही होती है।