समभारिक क्या होते हैं एक उदाहरण लिखिए? - samabhaarik kya hote hain ek udaaharan likhie?

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

कण भौतिकी में फ्लेवर
फ्लेवर क्वान्टम संख्या:
  • समभारिक प्रचक्रण: I or I3
  • चार्म: C
  • विचित्रता: S
  • टॉपनेस: T
  • बॉटमनेस: B′

सम्बंधित क्वांटम संख्या:

  • बेरिऑन संख्या: B
  • लेप्टॉन संख्या: L
  • दुर्बल समभारिक प्रचक्रण: T or T3
  • विद्युत आवेश: Q
  • X-आवेश: X

संयुक्त:

  • हाइपर आवेश: Y
    • Y = (B + S + C + B′ + T)
    • Y = 2 (Q − I3)
  • दुर्बल हाइपर आवेश: YW
    • YW = 2 (Q − T3)
    • X + 2YW = 5 (B − L)
फ्लेवर मिश्रण
  • सीकेएम आव्युह
  • पीएमएनएस आव्युह
  • फ्लेवर पूरकता

यह सन्दूक:

  • दर्शन
  • वार्ता
  • संपादन

इससे पहले यह एक बात जानना जरूरी है कि संमभारिक क्या है? अर्थात जिसके परमाणु संख्या अलग तथा परमाणु भार समान हो उसे संमभारिक कहते हैं। यह समस्थानिक का विपरीत होता है।समभारिक प्रचक्रण' (Isospin) कण का एक नैज गुण है। यह प्रबल अन्योन्य क्रिया से सम्बंधित क्वान्टम संख्या है। वो कण जिनपर लगने वाला प्रबल बल समान हो लेकिन आवेश का मान भिन्न हो (जैसे: प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन) का समान कण की भिन्न अवस्था के रूप में अध्ययन किया जा सकता है। इसके लिए उन्हें उनकी आवेश अवस्था के संगत भिन्न समभारिक प्रचक्रण अवस्था परिभाषित की जा सकती है।[1]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 4 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 सितंबर 2013.

"//hi.wikipedia.org/w/index.php?title=समभारिक_प्रचक्रण&oldid=4801080" से प्राप्त

श्रेणियाँ:

  • कण भौतिकी
  • नाभिकीय भौतिकी
  • क्वार्क
  • फ्लेवर क्वांटम संख्या

Definition and Differences of Isotopes and Isobars with example in Hindi

Isotopes and Isobars in Hindi:- समस्थानिक और समभारिक दोनों ही रसायन विज्ञान का अत्यंत महत्वपूर्ण टॉपिक है. समस्थानीक एवं समभारिक से सम्बंधित प्रश्न अक्सर परिक्षावों में पूछे जाते हैं, जैसे कि समस्थानीक और समभारिक क्या है? समभारिक और समस्थानिक की परिभाषा उदाहरण सहित समझाइये, समस्थानिक और समभारिक में क्या अंतर होता है? समस्थानिक और समभारिक को परिभाषित कीजिये इत्यादि. यह सभी डिटेल जानने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें.

  • समस्थानिक और समभारिक की परिभाषा और अंतर
    • समस्थानिक किसे कहते है? Definition of Isotopes in Hindi
    • समभारिक किसे कहते हैं? Definition of Isobars in Hindi
    • समस्थानिक और समभारिक में अंतर | Difference between Isotopes and Isobars
    • अंत में – समस्थानिक और समभारिक में अंतर, परिभाषा, उदाहरण

समस्थानिक और समभारिक की परिभाषा और अंतर

समस्थानिक किसे कहते है? Definition of Isotopes in Hindi

समस्थानिक की परिभाषा,” एक ही तत्व के वे सभी परमाणु जिनकी परमाणु संख्या (Atomic Number) सामान होता है लेकिन तत्व के परमाणुवों का द्रव्यमान संख्या या परमाणु भार ( Atomic Mass ) भिन्न-भिन्न होता है, समस्थानिक (Isotopes) कहलाते हैं.”

अर्थात किसी भी एक तत्व के वे परमाणु जिनके परमाणु क्रमांक या प्रोटानों की संख्या सामान होती है वे सभी समस्थानिक कहलाते हैं.

समस्थानिक के उदाहरण :- 1.) हाइड्रोजन के समस्थानिक

हाइड्रोजन परमाणु के समस्थानिक परमाणु संख्या (Z) तथा परमाणु भार (A)
1. प्रोटियम ( 1H1 ) Z = 1 तथा A = 1
2. ड्यूटिरियम ( 1H2 ) Z = 1 तथा A = 2
3. ट्राइटियम ( 1H3 ) Z = 1 तथा A = 3

जैसे ऊपर के उदाहरण में देख सकते हैं हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक है, प्रोटियम, ड्यूटिरियम तथा ट्राइटियम. तीनो समस्थानिकों का परमाणु क्रमांक Z = 1 सामान है तथा परमाणु भार अलग अलग है.

2.) कार्बन के समस्थानिक :-

कार्बन के भी तीन समस्थानिक होते हैं, C-12 (कार्बन -12), C-13 (कार्बन -13) तथा C-14 (कार्बन-14). इन तीनो समस्थानिक कार्बन का परमाणु क्रमांक 6 है तथा इनका परमाणु भार क्रमशः 12, 13 तथा 14 है.

समभारिक किसे कहते हैं? Definition of Isobars in Hindi

समभारिक की परिभाषा,” भिन्न भिन्न तत्वों के वो परमाणु जिनके परमाणु भार या द्रव्यमान संख्या (Atomic Mass) सामान होता है किन्तु उनका परमाणु क्रमांक (Atomic Number) अलग-अलग होता है, समभारिक कहलाते हैं.” परमाणु भार को A से प्रदर्शित करते हैं.

समभारिक उदाहरण :- 1.) कार्बन-14 और नाइट्रोजन समभारिक होते हैं.

कार्बन-14 (6C14 ) तथा नाइट्रोजन (7N14 ) दोनों का परमाणु भार 14 है. अतः यह दोनों समभारिक है.

2.) आर्गन, पोटैशियम तथा कैल्शियम

आर्गन (18Ar40), पोटैशियम (19K40) तथा कैल्शियम (20Ca40) तीनो के परमाणु भार 40 है तथा परमाणु क्रमांक 18, 19, 20 है.

समस्थानिक और समभारिक में अंतर | Difference between Isotopes and Isobars

समस्थानिक (Isotopes) समभारिक (Isobars)
1. एक ही तत्व के परमाणु क्रमांक सामान होते हैं. 1. अलग-अलग तत्वों के परमाणु भार सामान होते हैं.
2. परमाणु भार अलग-अलग होते हैं. 2. परमाणु क्रमांक अलग-अलग होते हैं.
3. समस्थानिको के रासायनिक गुण सामान होते हैं. 3. समभारिकोण के रासायनिक गुण भिन्न-भिन्न होते हैं.
4. आइसोटोप में प्रोटानों की संख्या सामान होती हैं. 4. इसमे प्रोटानों की संख्या भिन्न होती हैं.
5. इलेक्ट्रानों की संख्या बराबर होती है. 5. इसमे इलेक्ट्रानों की संख्या अलग-अलग होती हैं.
आइसोटोप और आयीसोबार में अंतर

अंत में – समस्थानिक और समभारिक में अंतर, परिभाषा, उदाहरण

ऊपर के लेख में समभारिक और समस्थानिक की परिभाषा, अंतर व उदाहरण को बताया गया है. मुझे आशा है की आपको ये टॉपिक समझ में आ गयी होगी. साथ ही इससे सम्बंधित कोई प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं.

यह भी पढ़ें:-

  • सुचालक और कुचालक में अंतर
  • उत्तल दर्पण और अवतल दर्पण में अंतर

समभारिक क्या है उदाहरण दीजिए?

समभारिक परमाणु क्रमांक, इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन व न्यूट्रॉन संख्या तथा रासायनिक गुणों में भिन्नता रखते हैं। ये केवल द्रव्यमान अंक समान रखते हैं उदाहरणार्थ, ` ""_18 Ar^40 , ""_19K^40 "तथा " ""_20Ca^40` समभारिक हैं। इनके द्रव्यमान अंक समान परन्तु परमाणु क्रमांक 18, 19 व 20 भिन्न-भिन्न हैं।

समभारिक को क्या कहते हैं?

Solution : विभिन्न तत्वों के वे परमाणु जिनका परमाणु द्रव्यमान तो समान, परन्तु उनकी परमाणु संख्या (क्रमांक) भिन्न-भिन्न होते हैं, समभारिक कहलाते हैं

समस्थानिक क्या है एक उदाहरण दें?

इसमें किसी तत्व के परमाणु में न्यूट्रॉन की संख्या विस्तृत हो सकती है। प्रोटोन और न्यूट्रॉन की संख्या उस परमाणु का द्रव्यमान संख्या होता है और प्रत्येक समस्थानिक में द्रव्यमान संख्या अलग अलग होता है। उदाहरण के लिए, कार्बन के तीन समस्थानिक कार्बन-12, कार्बन-13 और कार्बन-14 हैं।

समभारिक में क्या सामान होता है?

समभारिक : वे नाभिक जिनकी द्रव्यमान संख्या (A) समान होती है, लेकिन परमाणु क्रमांक (Z) भिन्न होते हैं, समभारिक कहलाते हैं। समन्यूट्रॉनी : समान संख्या में न्यूट्रॉन वाले नाभिक को समन्यूट्रॉनी कहा जाता है। उनके लिए परमाणु क्रमांक (Z) और द्रव्यमान संख्या (A) दोनों अलग-अलग हैं, लेकिन (A-Z) का मान समान है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग