सेब खाने के बाद क्या क्या नहीं खाना चाहिए? - seb khaane ke baad kya kya nahin khaana chaahie?

सेब सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है. वहीं इसके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व इसे और स्ट्रांग बनाते हैं. लेकिन आपको पता होना चाहिए कि सेब खाने के बाद किन चीजों का सेवन ना करें या सेब की तासीर कैसी होती है. आज का हमारा लेख इन्हीं दो सवालों पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सेब ठंडा होता है या गर्म. साथ ही यह भी जाएंगे कि सेब का सेवन करने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके लिए हमने डायटीशियन सुष्मा पीएस (Dietitian Sushma PS, Jindal Nature cure Institute) से भी बात की है. पढ़ते हैं आगे…Also Read - शरीर के इस हिस्से की करें रोज मालिश, ब्लड सर्कुलेशन होगा बेहतर और मूड होगा अच्छा

कैसी होती है सेब की तासीर?

सेब की तासीर ठंडी होती है. ऐसे में सुबह के समय सेब का सेवन करने से बचना चाहिए. खासकर जिन लोगों को कफ की समस्या रहती है वे सुबह के समय सेब का सेवन करने से बचें. Also Read - अगर आप भी पीते हैं दूध वाली चाय तो हो जाएं सतर्क, हो सकती हैं ये 5 समस्याएं

सेब खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?

  • सेब का सेवन करने के बाद मूली का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे पाचन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
  • सेब का सेवन करने के बाद पानी का सेवन भी नहीं करना चाहिए. इससे आंतों में सूजन या अपच की समस्या हो सकती है.
  • सेब का सेवन करने के बाद दही का सेवन में नहीं करना चाहिए. क्योंकि दही की तासीर भी ठंडी होती है. ऐसे में शरीर में सर्दी हो सकती है.
  • सेब का सेवन करने के बाद अचार का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से पेट में साइट्रिक एसिड बढ़ सकता है. साथ ही व्यक्ति को पेट से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं.

Also Read - Kidney Stone: पथरी होने पर भूलकर भी न खाएं ये फूड्स, वरना बढ़ सकती है समस्या

सेब खाने के बाद कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

डायटीशियन गरिमा के अनुसार सेब ही नहीं, किसी भी फल को खाने से कम से कम 30 मिनट पहले और 40-45 मिनट बाद तक पानी नहीं पीना चाहिए

सेब खाने के कितनी देर बाद खाना खाना चाहिए?

आपको खाना खाने के 2 घंटे बाद सेब खाना चाहिए। इससे आपको सेब के सभी फायदे आसानी से मिल जाएंगे। दरअसल, फल शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। लेकिन जब खाना खाने के बाद सेब खाया जाता है, तो शरीर को इसके पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।

सेब खाने के बाद दूध पी सकते हैं क्या?

जी हां, सेब के बाद दूध का सेवन कर सकते हैं. बता दें कि दोनों के पोषक तत्व मिलकर सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं. दूध और सेब के अंदर कैल्शियम के अलावा जिंक, विटामिन के, मैग्नीशियम, विटामिन डी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं. वहीं ये एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं.

सेब खाने के बाद पानी पीने से क्या होता है?

सेब के बाद पानी पीने के अन्य नुकसान सेब के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है साथ ही व्यक्ति को पेट में दर्द, अपच की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है. सेब के बाद पानी पीने से व्यक्ति को उल्टी, दस्त, कब्ज या मतली की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है.